मथुरा

एक्ट्रेस मोनिका बेदी और मशहूर अंडर-वर्ल्ड गैंगस्टर अबू सलेम के इश्क के चर्चे से हर कोई वाकिफ हैं।  लेकिन अब ना तो अबू सलेम गैंगस्टर रहें ना मोनिका बेदी एक्ट्रेस।  भले ही आज दोनों गुमनाम हो चुकें हैं। लेकिन जब भी 90 के दशक की बात होती है तो इनकी प्रेमकहानी का जिक्र भी आता है।  क्या आप जानतें हैं कि मोनिका को हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री बनाने इन सबसे बड़ा हाथ अबू सलेम का था।  1990 के दौरान अंडर-वर्ल्ड की बॉलीवुड पर काफी धौंस थी।  जिस कारण अबू की प्रेमिका मोनिका को बॉलीवुड में आसानी से काम मिल गया।  हालांकि मोनिका पहले से ही एक्ट्रेस थी लेकिन तब वह बी-सी ग्रेड फिल्मों में नजर आतीं थी।  लेकिन अबू ने उन्हें हिंदी सिनेमा के टॉप सितारों के साथ काम करने का मौका दिया। तो आइये जानतें है कि कि कैसे अबू  गर्ल-फ्रेंड मोनिका का करियर का सम्भाला।  जानम समझा करो वर्ष 1999 मोनिका ने हिंदी सिनेमा में कदम फिल्म जानम समझ करो से रखा था।  इस फिल्म में सलमान खान-उर्मिला मांतोडकर मुख भूमिका में थे।  फिल्म में मोनिका साइड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आयीं थीं।  बता दें मोनिका को यह फिल्म सिर्फ अबू सलेम के कहने पर ही मिली थी। जोड़ी नम्बर 1 फिल्म जानम समझ करो के बाद मोनिका डेविड धवन की फिल्म जोड़ी नम्बर वन में नजर आयी।  इस फिल्म में संजय दत्त-गोविंदा ट्विंकल खन्ना और मोनिका बेदी मुख्य भूमिका में थे।  फिल्म में गोविंद के अपोजिट ट्विंकल खन्ना और संजय के साथ मोनिका बेदी।  आपको  होगी जब संजय को पता लगा कि फिल्म में उनकी एक्ट्रेस मोनिका बेदी हैं तो उन्होंने फिल्म करने से इंकार कर दिया था।  लेकिन इरफ एक फोन कॉल और राजी हो गए संजू बाबा।  ये रसूख था उस दौरान अबू सलेम का। प्यार इश्क और मोहब्बत अबू ने मोनिका    फिल्मे दिलाई  नसीब ही ख़राब था, जिस भी फिल्म कुछ खास नहीं रही।  अब फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत को ही ले लीजिये।  यह फिल्म वर्ष 2001 में रिलीज हुई जोकि बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। फिल्म में मोनिका सिर्फ अबू सलेम के कारण थी, लेकिन फिल्म इतनी बुरी तरह फ्लॉप हुई की निर्देशक को भी देश छोड़ना पड़ना गया। 90 के दशक में अंडर-वर्ल्ड  बॉलीवुड पर हावी था, जिसका हर्जाना काफी लोगो को भरना पड़ा।अबू मोनिका को हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस बनाना चाहता था जिसमे वह विफल रहा.  उसके  इंडस्ट्री में सबको मालूम हो गया कि मोनिका अबू की प्रेमिका है।  जब कई निर्देशकों ने मोनिका को अपनी फिल्म में लेने से इंकार किया तो उन्होंने सलेम द्वारा धमकियां भी गयी। मोनिका आखिरी बार वर्ष 2014 में भंसाली के टीवी शो सरस्वतीचन्द्र में नजर आयी थीं।         साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा का कहना है कि उनकी इंडो-ईरानी फिल्म ‘सलाम मुंबई’ इस साल अक्टूबर में रिलीज होगी। इस फिल्म में अभिनेत्री को ईरान के जाने-माने अभिनेता मोहम्मद रेजा गुलजार के साथ देखा जाएगा। स्वास्थ्य संबंधी पत्रिका ‘हेल्थ’ के कवर पृष्ठ लांच पर दीया ने कहा, ‘‘मेरी पहली अंतर्राष्ट्रीय ईरानी फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज हो रही है और मुझे इसका बेसब्री से इंतजार है। एक ऐसे फिल्म जगत के साथ काम करना, जिसकी मैं इतनी बड़ी प्रशंसक हूं काफी बेहतरीन अनुभव था।’’ इस पत्रिका के कवर पेज पर दीया को दर्शाया गया है। दीया ने कहा, ‘‘मेरे साथ इस फिल्म में नजर आने वाले अभिनेता ईरान के मेगास्टार हैं और वहां से जिस प्रकार का प्यार मुझे मिला है, वह सच में अद्भुत है। मेरे लिए यह एक शानदार सफर था।’’  इस फिल्म में दीया मेडिकल छात्र का किरदार निभा रही हैं। इसके कुछ दृश्यों की शूटिंग मुंबई में हुई है। इस फिल्म को तीन भाषाओं- पर्सियन, अंग्रेजी और हिन्दी में है। गुलजार ने कहा कि वह इस फिल्म के लिए हिन्दी सीख रहे हैं। दीया ने अपने पति और ‘लव ब्रेकअप जिंदगी’ के निर्देशक साहिल सांघा के साथ एक प्रोडक्शन हाउस ‘बोर्न फ्री एंटरटेनमेंट’ खोला है और उनका कहना है कि वह वर्तमान में अपने प्रोडक्शन के तहत निर्मित होने वाली तीन फिल्मों में काम कर रही हैं। इसके अलावा उन्हें इस साल टेलीविजन में भी देखा गया था, जिसमें वह ‘गंगा - द सोल ऑफ इंडिया’ की मेजबान के रूप में नजर आईं।     साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली । वैश्विक दूरसंचार कंपनी जीएसएमए ने मंगलवार को भारत में अपना मोबाइल आधारित ऑथेंटिकेशन सॉल्यूशन मोबाइल कनेक्ट लॉन्च किया।    जीएसएमए के महानिदेशक मात्स ग्रैनरिड ने कहा, भारत पहले से ही दुनिया का दूसरा सबसे बडा मोबाइल बाजार है और देश मोबाइल उद्योग विकास के नए चरण में प्रवेश कर गया है,  जो दूरगामी सामाजिक व आर्थिक लाभ को सामने लाएगा। हर समय उपभोक्ता की सुरक्षा को सुनिश्चित करना बेहद गंभीर मामला है।    मोबाइल कनेक्ट एक सुरक्षित मोबाइल आधारित ऑथेंटिकेशन सॉल्यूशन है, जो करोड़ों उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल पर सुरक्षित ऑनलाइन सेवा पाने में सक्षम बनाता है। भारत में एयरसेल, एयरटेल, आइडिया, टाटा टेलीसर्विसेज, टेलीनॉर व वोडाफोन मोबाइल कनेक्ट सेवा की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। वर्तमान में 22 देशों में लगभग 42 मोबाइल सेवा प्रदाता मोबाइल कनेक्ट का क्रियान्वयन कर रहे हैं,    जिससे यह लगभग तीन अरब ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। मोबाइल कनेक्ट एक सुरक्षित लॉग इन सेवा प्रदाता कंपनी है।     साभार-khaskhabar.com

Read More

एंटिगा । कप्तान विराट कोहली (नाबाद 143) के करियर के 12वें शतक और शिखर धवन (84) की संयम भरी अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में गुरुवार को शुरू हुए चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 302 रन बना लिए हैं।   कोहली ने अहम क्षणों पर पारी को मजबूत करने की बागडोर अपने हाथो में लेते हुए 197 गेंदों का सामना कर 16 चौके लगाए। अपनी इस पारी के दौरान कोहली ने टेस्ट करियर में 3000 रन पूरे किए। कोहली ने पारी को संवाने की दिशा में धवन के साथ तीसरे विकेट के लिए 105, अजिंक्य रहाणे (22) के साथ चौथे विकेट के लिए 57 और पांचवें विकेट के लिए रविचंद्रन अश्विन (नाबाद 22) के साथ 66 रन जोड़े। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजों के लिए मुफीद विकेट पर भारत का यह फैसला उस समय गलत साबित होता दिखा, जब 14 के कुल योग पर शेनॉन गेब्रियल ने मुरली विजय (7) को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। विजय ने 26 गेंदों का सामना किया और गेब्रियल की एक पटकी गई गेंद पर क्रेग ब्राथवेट को कैच दे बैठे।    इसके बाद हालांकि धवन और चेतेश्वर पुजारा (16) ने समय के साथ खेलते हुए पहले सत्र की बाधा पार की। दोनों संयमित खेल रहे लेकिन दूसरे सत्र की शुरुआत के साथ ही अपने संयम के लिए मशहूर पुजारा को आउट कर देवेंद्र बीशू ने भारत को दूसरा झटका दिया। यह विकेट 74 के कुल योग पर गिरा। पुजारा ने 67 गेंदों का सामना किया। पुजारा की विदाई के बाद कप्तान विकेट पर आए और धवन के साथ शतकीय साझेदारी की। दोनों का मेल काफी अच्छा संयोग दिखा रहा था लेकिन 179 के कुल योग पर धवन को आउट कर बीशू ने अपनी टीम का संयोग अच्छा कर दिया।    धवन 147 गेदों का सामना कर नौ चौके और एक छक्का लगाया। उनके आउट होने के साथ ही चायकाल की घोषणा हुई। तीसरे सत्र की शुरुआत में कप्तान का साथ देने उनके नायब रहाणे आए। रहाणे ने आते ही खुलकर हाथ दिखाए और कई खूबसूरत स्टोक्स के साथ पारी का आगाज किया । इसी बीच भारत ने 200 रन पूरे किए। रहाणे और कोहली की जोड़ी बेहतरीन खेल रही थी लेकिन 236 के कुल योग पर बीशू ने रहाणे के आउट कर एक बार फिर जोड़ी तोडऩे का काम किया। रहाणे ने 36 गेंदों पर चार चौके लगाए। रहाणे के आउट होने के बाद कप्तान का साथ देने आए दुनिया के बेहतरीन हरफनमौल खिलाडिय़ों में से एक अश्विन। कप्तान ने उनके साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और दिन का खेल खत्म होने तक दोनों नाबाद रहे। अश्विन ने अपनी 69 गेंदों की पारी में दो चौके लगाए। इस दौरान हालांकि कप्तान ने अपनी पारी में 44 रन जोड़े। दर्शकों की कम संख्या को देखते हुए इस सीरीज की खराब शुरुआत मानी जा सकती है।    सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम पहले दिन लगभग खाली रहा। दूसरे दिन जब कैरेबियाई टीम बल्लेबाजी के लिए उतरेगी (अगर भारत आउट हुए तो) तब जाकर दर्शक मैदान का रुख कर सकते हैं। अन्यथा इस सीरीज के औचित्य और टेस्ट क्रिकेट पर खतरे की चर्चा एक बार फिर आम हो जाएगी।         साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली । आम लोगों के लिए केन्द्र की तरफ से खुशखबरी है। अब आम आदमी भी भ्रष्ट आईएएस अधिकारियों को सजा दिला सकेंगे। दरअसल केन्द्र ने भ्रष्ट आईएस अधिकारियों के खिलाफ आम आदमी द्वारा मुकदमा चलाने के लिए अधिकार संपन्न बनाने का फैसला किया है।    गौरतलब है कि सुप्र्रीम कोर्ट ने सुब्रमण्यन स्वामी बनाम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मामले में कहा था कि मौजूदा कानूनों में ऐसा केाई प्रावधान नहीं है जो एक आम नागरिक को भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे जनसेवक पर मुकदमे के लिए शिकायत दर्ज करने से रोकता है। इस निर्णय के बाद कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को आईएएस अधिकारियों पर बिना किसी दस्तावेज के मुकदमा चलाने की मंजूरी मांगने बाबत ढेरों अर्जियां मिल रही है। लेकिन फिलहाल इस संबंध में कोई स्पष्ट निर्देश नहीं है।    विभाग को प्राप्त हो रही ज्यादातर अर्जियों में कोई सबूत या दस्तावेज संलग्न नहीं है। वहीं कार्मिक विभाग का कहना है कि जांच एजेंसियों से प्राप्त मामलों के लिए निजी व्यक्ति से प्राप्त अभियोजन मंजूरी संबंधी अनुरोध से निबटने के लिए प्रक्रिया को सही दिशा प्रदान की जाए। कार्मिक विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्यरत आईएएस अधिकारी के खिलाफ शिकायत मिलने पर उसे संबंधित राज्य सरकार के पास आगे बढाया जा सकता है। इस कारण यही है कि संबंधित राज्य सरकार ही उस अधिकारी के बारे में मूलभूत सूचना प्रदान करने के लिए सटीक स्थिति में है। साथ ही कार्मिक विभाग ने यह भी कहा कि यदि उस अधिकारी के खिलाफ पहली नजर में मामला बनता है तो राज्य सरकार को एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करनी चाहिए और संबंधित अधिकारी का पक्ष जानने पर विचार करना चाहिए। यदि एस आईएएस अधिकारी पर प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता है और जो भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत अधिकार हो, तो वह संबंधित व्यक्ति को सूचित करेगी जिसने इस बारे में अभियोजन मंजूरी का अनुरोध किया है। इस मामले पर दिशानिर्देशों को लेकर सभी राज्य सरकारों एवं केंद्र सरकार के मंत्रालयों से 12 अगस्त तक अपनी टिप्पणियां देने को कहा गया है।          साभार-khaskhabar.com

Read More

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश में चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने आज पूर्वाचल को बडी सौगात दी है। पीएम मोदी ने गोरखपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखी। इससे पहले वह सुबह 10:50 बजे गोरखपुर पहुंचे। सबसे पहले पीएम मोदी ने गोरखनाथ संप्रदाय के सबसे बड़े मठ गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया। मंदिर में संतों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के संत शिक्षा, स्वास्थ्य और ऐसे तमाम परोपकारी कार्यों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि संतों की परंपरा बदलाव की परंपरा है। प्रधानमंत्री कहा, संत, आध्यात्मिक नेता भारत को समृद्ध और आधुनिक बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कई पहले से ही ऐसा कर रहे हैं। मुझे जानकारी मिली कि शौचालय निर्माण के अभियान में कई संतों ने मदद की। पीएम ने गोरखनाथ की धरती को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह बुद्ध, महावीर और कबीर की धरती है। सभी किसी न किसी रूप में इस भूमि से जुड़े हुए हैं।     साभार-khaskhabar.com

Read More



Mediabharti