मथुरा

मथुरा। व्यास पूर्णिमा को लेकर ब्रज के सभी मंदिरों और आश्रमों में आज सुबह से ही गुरूओं की पूजा-अर्चना एवं दर्शन करने वालोें का तांता लगेगा। वृंदावन में व्यास पूर्णिमा के अवसर पर लाखों शिष्य आश्रमों में पहुंचकर अपने गुरूओं से आर्शीवाद लेने को आतुर थे। बाॅके बिहारी जी मंदिर में भी सुबह से ही दर्शनार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नजर नहीं आये। नगर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। गिरि परिक्रमा लगाने के बाद श्रृद्धालु वृंदावन के श्री बांके बिहारी के दर्शन और आश्रमों एवं वृंदावन के अन्य मंदिरों में पहुंच रहे है। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नाकाफी ही दिखाई दिये। वहीं मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान और मंदिर द्वारिकाधीश पर आज भारी संख्या में श्रृद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कृपालु महाराज के आश्रम में भी उनके शिष्यों की भारी भीड़ दिखाई दी। शिष्यों ने अपने अपने गुरू की पूजा अर्चना कर उनसे आर्शीवाद प्राप्त किया। वहीं रमणरेती स्थित गुरूशरणानंद के आश्रम में भी उनके शिष्यों की भारी भीड़ देखने को मिली। कल सुबह से ही उनके शिष्य कतारों में खड़े होकर उनकी पूजा अर्चना करने और उनसे आर्शीवाद प्राप्त करने की बाट जौहते देखे गये। वहीं दाऊजी और महावन के मंदिर और आश्रमों में भी लोगों की भीड़ देखने को मिले। आश्रमों में पहुंचने वाले शिष्यों की संख्या को देखते हुए गुरूओं ने अपने-अपने आश्रमों में भण्डारे के आयोजन भी किये जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी किस्म की कोई असुविधा न हो। वहीं धौली प्याऊ स्थित शंकर गली में भुवनेश्वरी मंदिर के पीठाधीश्वर ओपी मिश्रा के अनुयायियों ने श्रद्धा भाव से गुरू पूजन किया। 

Read More

सपा विस प्रत्याशी अग्रवाल ने किया भंडारे का आयोजन मथुरा। मंडी समिति मित्र मंडल द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर गोवर्धन से आ रहे परिक्रमार्थियों के लिए भण्डारे का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समिति के पदाधिकारी दो दिन से लगे हुए थे। इस अवसर पर समिति के संरक्षक अनिल अग्रवाल ने कहा कि मित्र मंडल द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि परोपकार व सेवा कार्य ही सबसे बडा धर्म है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रंजीत चैधरी, ओमी ठाकुर, जयभगवान, प्रमोद अग्रवाल, पवन, योगेष, गुड्डू, अजित, सतीष, सुखवीर, सुरेन्द्र, महेन्द्र, रूप सिंह, लवकुष, पवन बंसल, अर्जुन, नरवीर, बिजेन्द्र चैधरी, सुंदर, उमेष शर्मा, भगतजी, अषोक, सुरेष, मुकेष, महेष, महावीर, मनु, बबलू पंडित, शैलू, सुनील अग्रवाल आदि उपस्थित थे।   वहीं डॉ अशोक अग्रवाल व उनके मित्रों ने धोली प्याऊ में मुड़िया पूर्णिमा के अवसर पर या भंडारा तथा हनुमान मंदिर दिल्ली से उत्तर आया मैं एक भंडारे का आयोजन किया गया। मुड़िया पूर्णिमा के अवसर पर जितेंद्र सिंह विनय गुप्ता नरेश अग्रवाल मुकेश गोयल समाजवादी पार्टी महानगर से अरुण दिक्षित रवि यादव भगवती चतुर्वेदी छैल बिहारी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा। जयगुरुदेव मन्दिर के गुरुपूर्णिमा महापर्व का सत्संग-मेला आज तीसरे दिन गहमा गहमी का रहा। महापर्व का मुख्य आकर्षक ‘‘पूजन’’ आज प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त की अमृत बेला में शुरु हुआ। पूजन प्रारम्भ हो जाने से सत्संग व पूजन में भीड़ बँट गई। सत्संग में संस्थाध्यक्ष पंकज महाराज ने मार्मिक, सारगर्भित, भावात्मक सत्संग सुनाकर सबको खूब झकझोरा। ‘‘गुरु का ध्यान कर प्यारे, बिना इसके नहीं छुटना’’ गुरु वन्दना से अपना सत्संग प्रारम्भ करते हुये उन्होंने कहा कि हम सब लोग भाग्यषाली हैं, जो गुरु दरबार में गुरुपूजा के अवसर पर आयें हैं। हमें ऐसे स्थानों पर जाकर यह जानना चाहिये कि हम कौन हैं? जीवात्मा क्या है? कहाँ से आई हैं? मरने के बाद कहाँ जायेगी? किस काम के लिये मानव तन में भेजी गई? हमने इसको जानने की कोशिश नहीं की। दुनियाँ के रगड़े-झगड़ों और धन्धों में इस तरह मस्त और मशगूल हैं कि हमें अपने मानव तन की सार्थकता का होष ही नहीं। उन्होंने सृष्टि की रचना का तरतीबवार वर्णन किया और अनामी पुरुष को आदि प्रभु, चैतन्य सत्ता करार देते हुये कहा कि ‘‘एक अनीह, अनामा! अज सच्चिदानन्द प्रभु धामा!!’’ ने अपनी मौज मर्जी से चैतन्य शब्दों द्वारा अगम, अलख, सत्तलोक तीन अपरिवर्तनशील लोकों की रचना की। नीचे का विस्तार सत्तपुरुष के द्वारा हुआ। सबसे छोटे पुत्र त्रिलोकीनाथ निरंजन जिन्हें काल भगवान भी कहा जाता है, ने अखण्ड तपस्या करके जीवों का भण्डार मांगा। बिना जीवात्मा के रचना नहीं हो सकती, मालिक ने खुश होकर जीवात्माओं (सुरतों) को यह कहकर भेजा कि जब हमारी याद आने लगे तो हम सन्तों को भेज रहे हैं इनका साथ करके, हाथ पकड़कर वापस चली आना। अनेक युग बीत गये जीवात्मायें अपने निर्मल चैतन्य देश वापिस नहीं जा पाई। महात्मा सुरतों को निजधाम ले जाने के लिये आते हैं। मौत के वक्त असहनीय पीड़ा होती हें उसी दुःख दर्द से बचने और अपने प्रभु को पाने के लिये भजन कराया जाता है।

Read More

मथुरा। गुरु पूर्णिमा पर्व पर बाल कृष्ण की लीलास्थली रमण रेती स्थित उदासीन काष्र्णि आश्रम में ठाकुर रमण विहारी लाल के मनोहारी दर्षन और सन्त प्रवर काष्र्णि स्वामी गुरुषरणानन्द महाराज की पूजा - अर्चना करते हुए देष - विदेष से आए हजारों हजारों भक्तजन असीम आनन्द की अनुभूमि कर रहे थे। गुरु पूर्णिमा पर्व पर ब्रज के सभी गुरु स्थानों पर गुरुओं के प्रति श्रद्धा के दर्षन हो रहे हैं किन्तु रमण रेती आश्रम मंे भक्ति - आध्यात्म - श्रद्धा - आस्था की वयार से वातावरण सुरभित हो रहा है। महाराजश्री से इस पावन - पर्व पर दीक्षा प्राप्त करने तथा गुरु पूजन के लिए भक्त नर - नारियों की भोर की पहली किरण से ही पंक्तियाँ लग गई थीं। भक्तों की बहुसंख्या के कारण महाराजश्री की कुटिया तक पहुँचने में उन्हें समय लग रहा था किन्तु सभी षान्त - भाव से अनुषासित रहते हुए अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। आश्रम परिसर में ठाकुर रमण विहारी लाल और सद्गुरुदेव भगवान की जय - जयकार के स्वर गूँज रहे थे। महाराजश्री की कुटिया में पहुँच कर उन्होंने गुरु पूजा कर आषीर्वाद प्राप्त किया। गुरु - पूजन के लिए विभिन्न स्थानों से आए भक्तों के वाहनों से गोकुल से लेकर आश्रम तक की सड़क और विषाल पार्किंग स्थल अट गया था। आश्रम में भक्तजनों के लिए सभी निःषुल्क व्यवस्थाएँ की गई थीं। सायंकाल सन्तों के प्रवचन तथा स्वामी रामस्वरूप षर्मा के निर्देषन में रासलीला का मंचन हुआ। ठाकुर रमण विहारी लाल मन्दिर के प्रांगण में घूँघट डाले महिलाएँ भक्ति - विभोर हो नृत्य कर रही थीं, दूसरी ओर सन्तजन गोपाल विलास का पाठ कर रहे थे। आश्रम परिसर में स्थित अभयारण्य और रमण सरोवर भक्तजनों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए थे।

Read More

मथुरा। हरीनगर में सोमवार को धराशायी हुए नवनिर्मित मकान के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी भवन स्वामी मनोज खंडेलवाल को जेल भेज दिया है, जबकि उसके भाई की तलाश में पुलिस लगातार दबिशें दे रही हैं। घटना के संबंध में मृतक मजदूर सन्नी के भाई ने दोनों भवन स्वामी भाईयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है।  उल्लेखनीय रहे कि बीते सोमवार को महोली रोड स्थित हरीनगर कॉलोनी में निर्माणाधीन तिमंजिला मकान जमींदोज हो गया था, जिसमें दबकर 2 मजदूरों की मौत हुई थी। यह भवन डेयरी व्यापारी मनोज खंडेलवाल व उनके भाई लक्ष्मण खंडेलवाल बनवा रहे थे। इस मामले में आगरा आयुक्त चन्द्रकांत ने जिला प्रशासन को तत्काल खंडेलवाल बंधुओं की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। मगर घटना के बाद से दोनों भाई गायब हो गए थे। इधर, इस दर्दनाक हादसे में मारे गए मजदूर सन्नी के भाई रवि पुत्र रामप्रकाश निवासी इन्द्रपुरी कॉलोनी गुलाब नगर ने भवन स्वामियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया। रात्रि में पुलिस ने कार्यवाही कर होलीगेट स्थित कृष्णा डेयरी ने मनोज खंडेलवाल को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ करने के बाद मंगलवार आज जेल भेज दिया है। पुलिस अब लक्ष्मण खंडेलवाल की तलाश कर रही है।

Read More

मथुरा। शहर के धौलीप्याऊ क्षेत्र में आज मंगलवार बडा हादसा होते-होते रह गया। घनी आबादी क्षेत्र में एक नीम का विशाल पेड उखड कर जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। यह घटना धौलीप्याऊ क्षेत्र की है, बताया जाता है कि आज पूर्वान्ह सडक किनारे खडा विशाल का एक विशाल पेड अचानक जमीन से उखड कर सडक पर आ गिरा। शुक्र था कि जिस वक्त यह पेड गिरा, उस समय यातायात का दबाव कम था वरना कई लोग इसकी पेड की जद में आ जाते। पेड़ धराशायी होने से यातायात बुरी तरह बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। काफी मशक्कत के बाद पेड को सडक से हटाया जा सका।

Read More



Mediabharti