मथुरा

नई दिल्ली । कभी चर्चित अभिनेत्री रह चुकीं ममता कुलकर्णी 16 साल बाद फिर से वापस कैमरे के सामने आई। इस दौरान ममता ने ड्रग्स तस्करी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने अब तक विकी से शादी नहीं की है। साथ ही कहा कि वह ड्रग डीलर नहीं है। मेरा ब्वॉयफ्रेंड विकी के साथ कोई शारिरीक संबंध नहीं है, हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। एक चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान ममता ने यह बात कहीं। ममता ने अपने ब्वॉयफ्रेंड विकी गोस्वामी को भी निर्दोष बताया है। ममता फिलहाल केन्या में हैं और उन्होंने कहा वह भारत से भाग नहीं रही हैं। ममता ने कहा कि उन्हें मालूम है कि विकी कोई गलत काम नहीं कर सकता है और अगर वह ऐसा करेगा, तो वह उसे और खुद को मार देंगी।  ममता ने कहा कि वह आखिरी बार 2012 में भारत आई थीं। निकट भविष्य में उनकी भारत आने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने एक गलत लडक़ी पर इल्जाम लगाया है। उन्होंने कहा, मेरा सच मैं जानती हूं, मुझे और किसी की जरूरत नहीं है। और पढ़े... अफ्रीकी देश केन्या में प्रवास कर रहीं ममता ने इंटरव्यू के दौरान अपनी किताब ‘ऑटोबायोग्राफी ऑफ योगिनी’ के बारे में भी दिल खोलकर बात की। उन्होंने किताब में अपने आध्यात्मिक सफर का जिक्र किया है। आध्यात्म ने उनकी जिंदगी बदल दी। उन्होंने कहा कि मुंबई आने से उन्हें डर लगता है।  ममता को लगता है कि मुंबई आने के बाद उनकी आध्यात्मिकता भटक जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं जल्द अपने देश वापस आऊंगी लेकिन समय ऊपर वाला निश्चित करेगा। मेरी फिल्मों में रुचि ही नहीं थी अपनी मां की इच्छा के कारण फिल्मों में आई थी।  साभार-khaskhabar.com

Read More

लखनऊ । गुजरात में दलितों के हिंसक विरोध प्रदर्शन को लेकर उठे सियासी तूफान से भाजपा निपट ही रही थी कि बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ पार्टी की यूपी यूनिट के उपाध्यक्ष की आपत्तिजनक टिप्पणी ने उसके लिए फिर बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। मुंबई में आंबेडकर मेमोरियल को ढहाए जाने को लेकर चल रहे विवाद ने भी ऐसे वक्त में आग में घी डालने का काम किया है। यह सब ऐसे समय हुआ है जब भाजपा उत्तर प्रदेश में दलितों के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने के लिए जी-जान से अभियान चला रही है। अब यूपी में बसपा प्रमुख मायावती के खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने वाले यूपी भाजपा उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के खिलाफ बसपा ने मोर्चा खोल दिया है।    हालांकि दयाशंकर को भाजपा ने छह वर्ष के लिए पार्टी से निकाल दिया है। उनके निष्कासन के बावजूद अपने नेता के खिलाफ की गई टिप्पणी से गुस्साए बसपा कार्यकर्ता गुरुवार को लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे हैं। हजरतगंज चौराहे पर स्थित डॉ. भीमरह्वाव अंबेडकर की प्रतिमा के पास सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। बसपा ने भाजपा कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की है। इस घोषणा के चलते लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बसपा ने अपने विधायकों, विधानसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों और अन्य कार्यकर्ताओं को लखनऊ पहुंचने का निर्देश दिया था। बसपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय को घेरने की चेतावनी दिए जाने के कारण पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। रात से ही भाजपा कार्यालय पर पुलिस तैनात है। बसपा कार्यकर्ता भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के खिलाफ सडक़ पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं उनकी ही भाषा में अभद्र नारे लगाकर जवाब दिया रहा है।बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का आरोप है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के इशारे पर दयाशंकर सिंह ने मायावती के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल किया। बसपा सांसद और मायावती के सलाहकार सतीशचंद्र मिश्र ने कहा कि वह इस मामले को अदालत में लेकर जाएंगे, जबकि बसपा नेता मेवालाल ने लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में इस बयान के लिए दयाशंकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। दयाशंकर सिंह के खिलाफ बुधवार देर रात ही हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया गया था। बसपा सचिव मेवालाल गौतम की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि सिंह ने अपनी टिप्पणी के जरिए दलितों का अपमान किया है। दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि दयाशंकर को कल रात ही पहले उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया और बाद में पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया। पार्टी महिलाओं और दलितों का पूरा सम्मान करती है। किसी को भी आपत्तिजनक टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सिंह के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद अब बसपा को प्रदर्शन किए जाने संबंधी अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।    दरअसल दयाशंकर सिंह ने मंगलवार को टिकट बिक्री मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि मायावती जिस तरह से मोलभाव कर रही हैं, इस तरह एक वेश्या भी अपने पेशे को लेकर नहीं करती। उन्होंने ने मऊ में यह विवादित बयान दिया। इस टिप्पणी को लेकर बुधवार को राज्यसभा में भी मामला उठा था। बसपा अध्यक्ष सुश्री मायावती और वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्र ने सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की थी।  साभार-khaskhabar.com

Read More

एंटिगा । वेस्टइंडीज में चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच आज खेला जाएगा। भारतीय टीम के नवनियुक्त कोच अनिल कुंबले के मार्गदर्शन में और शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टेस्ट टीम मेजबानों के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश यहां अपनी टेस्ट जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए लगातार तीसरी टेस्ट श्रृंखला जीतने की होगी। श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच गुरुवार को सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं विराट कोहली की भी कोशिश कप्तान के तौर पर श्रृंखला में जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी।    हालांकि दोनों टीमें युवा हैं, लेकिन आत्मविश्वास के मामले में भारतीय टीम का पलड़ा मेजबानों पर भारी है। वेस्टइंडीज के कुछ ही खिलाडिय़ों को इससे पहले भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है। भारतीय टीम की भी लगभग यही कहानी है। कप्तान विराट, मुरली विजय, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा ने ही इससे पहले वेस्टइंडीज का दौरा किया है। हालांकि अजिंक्य रहाणे इंडिया-ए टीम के साथ पहले भी वेस्टइंडीज में खेल चुके हैं, लेकिन भारत की सीनियर टीम के साथ उनका यह पहला वेस्टइंडीज दौरा है। इससे पहले भारत ने 2006 और 2011 में वेस्टइंडीज का दौरा किया था और दोनों बार श्रृंखला में जीत हासिल की थी। तब से लेकर अब तक काफी कुछ बदल चुका है। दोनों टीमों के नेतृत्व में बदलाव के साथ-साथ टीम के प्रदर्शन में भी बदलाव देखा गया है। आस्ट्रेलिया दौरे पर महेंद्र सिंह धौनी के संन्यास लेने के बाद टीम की कमान संभलाने वाले विराट के लिए यह दौरा चुनौती भरा है। उनके ऊपर श्रींलका दौरे की सफलता को दोहराने की जिम्मेदारी है, जहां भारत ने वर्षो बाद जीत हासिल करते हुए श्रीलंका को 2-1 से मात दी थी।   इसके बाद कोहली की ही कप्तानी में भारत ने अपने घर में ही दक्षिण अफ्रीका को चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 3-0 से मात दी थी। कोहली से उम्मीद होगी की वह टीम के जीत के सिलसिले को कायम रखें। हालांकि उनके लिए यह किसी चुनौती से कम नहीं है, क्योंकि घर में वेस्टइंडीज को हराना मुश्किल नहीं तो उतना आसान भी नहीं होगा। कुंबले और कोहली के लिए सबसे बड़ी समस्या रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा में से किसी एक को चुनने की होगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित को मौका दिया गया था, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए थे। वहीं पुजारा ने पिछले मैचों में अपनी परिपक्व बल्लेबाजी से हर किसी के दिमाग पर अपनी छाप छोड़ी है और वेस्टइंडीज के हालात में वह टीम के लिए असरदार भी साबित हो सकते हैं। इसके अलावा टीम प्रबंधन सलामी जोड़ी को लेकर भी चिंता में होगा। विजय का एक छोर संभालना तय है,    लेकिन उनके जोड़ीदार के रूप में किसे भेजा जाए इस पर टीम प्रबंधन को माथापच्ची करनी होगी। शिखर धवन ने पिछली कुछ श्रृंखलाओं में निराश किया है। उनका बल्ला खामोश है जिसके कारण टीम को वह शुरुआत नहीं मिल पाई थी जिसकी उसे दरकार थी। लोकेश राहुल उनका अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में राहुल को ज्यादा मौके तो नहीं मिले हैं, लेकिन उन्होंने सीमित मौकों पर अपने आप को साबित किया है। टीम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी मुख्यत: कप्तान कोहली और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे पर होगी। हमेशा पांच गेंदबाजों के साथ खेलने के पक्षधर कोहली पहले टेस्ट में भी इस रणनीति के साथ उतर सकते हैं। कोहली रविचन्द्रन अश्विन के साथ लेग स्पिनर अमित मिश्रा को लेकर मैदान में उतर सकते हैं, लेकिन वेस्टइंडीज की धीमी पिचों को देखते हुए रविन्द्र जड़ेजा को भी टीम में जगह मिल सकती है। तेज गेंदबाजी का भार टीम के सबसे वरिष्ठ गेंदबाज ईशांत शर्मा पर होगा। उनके साथ मोहम्मद समी और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार प्रदर्शन करने वाले भुवनेश्वर कुमार पर भी गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी होगी। वहीं, दूसरी तरफ मेजबान टीम में से सिर्फ मार्लन सैमुएल्स, क्रैग ब्राथवेट, डैरन ब्रावो, शैनन गेब्रियाल और लेग स्पिनर देवेन्द्र बिशू को ही भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट खेलने का अनुभव है। मेजबान कप्तान जेसन होल्डर के लिए भी यह श्रृंखला काफी मुश्किल हो सकती है। टीम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी सैमुएल्स और क्रैग ब्राथवेट पर होगी। यह दोनों टीम के लिए पिछले कुछ मैचों से लगातार रन बनाते आ रहे हैं। ब्राथवेट ने इसी साल आस्ट्रेलिया के दौरे पर भी टीम के लिए बल्ले से अच्छा योगदान दिया था। मेजबान टीम के लिए गेंदबाजी की जिम्मा शेनन और कार्लोस ब्राथवेट के ऊपर होगा। इसमें कप्तान होल्डर भी उनका साथ देंगे, लेकिन गेंदबाजी में अहम रोल लेग स्पिनर बिशू का होगा। अपने लेग स्पिन से वह भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।   संभावित टीमें : भारत : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा, आर.अश्विन, अमित मिश्रा, रवींद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद समी, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, स्टुअर्ट बिन्नी।   वेस्ट इंडीज टीम- जेसन होल्डर (कप्तान), क्रेग ब्रैथवेट (उपकप्तान), देवेंद्र बिशू, जरमैन ब्लैकवुड, कार्लोस ब्रैथवेट, डारेन ब्रावो, राजेंद्र चंद्रिका, रॉस्टन चेस, शेन डॉरिक , शेनन गाब्रिएल, लियोन जॉनसन और मार्लन सैमुअल्स।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली । चीनी कंपनी जोपो भारत में एक और शानदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जोपो के इस स्मार्टफोन को जोपो स्पीड 8 के नाम से लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन को 20 जुलाई को दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा   कंपनी की तरफ से मीडिया इनवीटेशन भेजना शुरू कर दिया है। अब जानते हैं जोपो के इस स्मार्टफोन में कंपनी कौन कौन से फीचर्स दे सकती है।    इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले स्क्रीन दे सकती है। यह फोन एंड्रॉयड के 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।   इस फोन में 4 जीबी तक रैम होने की संभावना है। साथ ही इसकी इंटरनल मेमारी 32 जीबी हो सकती है। जोपो के इस स्मार्टफोन में 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।  अच्छे बैट्री बैकअप के लिए इसमें 3600 एमएएच पॉवर की बैट्री हो सकती है। कीमत की बात करें तो इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत 25000 रूपए हो सकती है। गौरतलब है कि जोपो इससे पहले भी अपने स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर चुकी है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

क्या आप भी ख़ुशी कुमारी गुप्ता को मिस करते हैं?तो बस आपका इतंजार खत्म हुआ क्योंकि जल्द ही खुशी उर्फ़ सनाया ईरानी जल्द ही टीवी की दुनिया में अपना कमबैक करने जा रहीं हैं।  खबर के अनुसार सनाया जल्द ही स्टार प्लस के आने वाले शो मीनू मौसीसे कमबैक करेंगी। इस सीरियल में सनाया एक ऐसी महिला के किरदार में दिखेंगी जो अपनी बहन के तीन बच्चों के लिए अपनी जिंदगी नाम कर देगी। इसमें वो एक कुवारी दिखाई देंगी।वहीं इस सीरियल में आदित्य रेदिज आपको मेन लीड रोल में दिखाई देंगे।  आपको बता दें कि सनाया ने इस साल 25 जनवरी को अपने ब्वॉयफ्रेंड मोहित सेहगल से शादी की थी, जिसके बाद वो टीवी से दूर थीं।सनाया और मोहित साल 2008 में टीवी शो मिले जब हम तुम के सेट पर मिले थे। जहां से इनकी दोस्ती की शुरुआत हुई और फिर ये एक-दूसरे को डेट करने लगे। इनकी शादी पर टीवी जगत कई बड़ी हस्तियां भी मौजूद रहीं।  इस सीरियल के बाद सनाया ने टीवी शो इस प्यार को क्या नाम दूं में खुशी और रंग रसिया में पार्वती का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी बटोरी। वहीं, मोहित कबूल है, सरोजनी- एक नई पहचान जैसे शोज से जुड़े।   साभार-khaskhabar.com

Read More

मथुरा। शहर के मसानी स्थित श्री गुरू विरजानंद आर्य गुरूकुल वेदमंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष गुरू पूर्णिमा महोत्सव आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के गुरूवर श्री विरजानंदजी की जयंती के रूप में मनाया गया। जाता है। इस अवसर पर नवीन ब्रम्हचारियों की प्रवेश दीक्षा तथा उपनयन संस्कार कराकर यज्ञोपवीत धारण कराया गया। वेद मंदिर के अधिष्ठाता आचार्य स्वदेश जी महाराज ने महोत्सव में आये श्रद्धालुओं का आशीर्वाद रूपी संत्सग ज्ञान से मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जब हमारा चरित्र अच्छा होगा तो हम सत्याचरण करेगें। सत्याचरण रुपी धर्म को अपनाकर अपने जीवन को देश धर्म को समर्पित करें तभी देश बचेगा। मानव जीवन की कुंजी ही चरित्र है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे विचार भी दें ताकि भविष्य में बच्चे चरित्रवान होकर अपने कुल व देश का नाम रोशन कर सकें। श्री आचार्य ने कहा कि आज धर्म के नाम पर समाज में चारों तरफ पाखण्ड फैल रहा है। संसार में ईश्वर सबका रखवाला है और उसकी व्यवस्था को जो तोडता है समझो देश में पाखण्ड फैला रहे हैं। इससे पहले वेद मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में में वैदिक विधि विधान से यज्ञ सम्पन्न हुया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने आहूतियां दी। तथा वहां उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अनूप चैधरी, सत्यप्रिय आर्य प्रधान, आचार्य हरीप्रकाश, आचार्य शत्रुजित शास्त्री, कृष्णवीर शर्मा, डा.कपिल प्रताप सिंह, विवेक प्रिय आर्य, विपिन बिहारी, रमेशचन्द्र आर्य, सत्यप्रकाश अग्रवाल, लाल सिंह आर्य, आचार्य नरेन्द्र, हरी सिंह आर्य, सोनू मलिक, नबाव सिंह नब्बी, प्रेम सिंह जादौन, डा.अर्चना प्रिय आर्य, वंदना प्रिय आर्य, सरोज रानी आर्य आदि सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Read More



Mediabharti