मथुरा

सेंट जोंस (एंटिगा)। वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम के साथ कैरेबिया पहुंचे भारत के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने मंगलवार को कहा कि टेस्ट क्रिकेट उनकी असली ताकत है। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने यहां आई 17 सदस्यीय भारतीय टीम में इशांत सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं। हालांकि इशांत क्रिकेट के लघु प्रारूप में जगह हासिल करने के लिए संघर्ष करते रहे हैं।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की आधिकारिक वेबसाइट पर मंगलवार को इशांत के हवाले से कहा गया है, ‘‘आपको अपने साथ ईमानदारी बरतनी होती है, जो सबसे अहम है। अगर आप अपने प्रति ईमानदार हैं तो चीजों को स्वीकार करना आसान हो जाता है। मुझे पता है कि मैं क्रिकेट के लघु प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका हूं, और मैं इसे स्वीकार करता हूं।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘लेकिन मैं टेस्ट क्रिकेट में अच्छा करता रहा हूं और इसीलिए मुझे पता है कि मेरा ताकत क्या है।’’ साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। विवादास्पद भाषणों से सुर्खियों में आए इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाईक को गिरफ्तारी का डर सता रहा है। शायद यही कारण कि सोमवार को भारत आने वाला जाकिर अब करीब तीन महीने बाद भारत लौटेगा। आपको बता दें कि शुरुआती जांच के बाद मुंबई पुलिस ने जाकिर को क्लीन चिट दे दी है, लेकिन केंद्र सरकार जाकिर का बख्शने के मूंड में नहीं है। केंद्र की 10 टीमें लगातार जाकिर के भाषणों की जांच में जुटी हुई है। जाकिर से जुड़े हर बयान, भाषण को खंगाला जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों की सबसे बड़ी समस्या है जाकिर के स्पीच का हजारों में होना। उसने कुछ सालों में ही अस्सी हजार से ज्यादा टेप अलग-अलग मीडियम पर टेलिकास्ट किए हैं। हर टेप कम से कम एक घंटे का है। कानून मंत्रालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को कहा है कि वह इस मामले में तुरंत कदम उठाए। जो भी कदम उठाएं वो ठोस हों। सभी सबूत, दस्तावेज ऐसे हों कि उनके आधार पर फूलप्रूफ कार्रवाई की जा सके। सरकार के बैक फुट पर आने जैसा कदम न उठाएं। इसलिए जांच टीमें पहले सभी संदिग्ध टेप की जांच करेंगी, उसके बाद इस पर कानूनी राय-मशविरा करके अगला कदम तय करेंगी।        सूत्रों के मुताबिक सरकार और पार्टी दोनों ही जेएनयू मामले को दोहराना नहीं चाहते। जेएनयू मामले में सरकार को हाथ जलाने पड़े थे। वहां देशविरोधी नारेबाजी के आरोपों में कुछ स्टूडेंट्स को अरेस्ट किया गया था। लेकिन इसकी तीखी प्रतिक्रिया हुई थी। नारेबाजी के टेप की असलियत पर भी सवाल उठे थे। अगर जाकिर के खिलाफ कार्रवाई होती है और पुख्ता सबूतों के अभाव में कोर्ट से उसे राहत मिलती है, तो सरकार पार्टी के लिए यह नया राजनीतिक सिरदर्द होगा। महाराष्ट्र इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट ने जाकिर नाइक मामले की जांच के बाद कहा है कि उसके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के अलावा कोई और केस नहीं बनता। एसआईडी ने उसके वीडियो और भारत से बाहर दिए भाषणों की शुरुआती जांच की है। राज्यों की खुफिया टीमों से फैक्ट्स इकट्ठा किए हैं, जिसमें हैदराबाद से जुड़े तथ्य भी हैं। वहां से आईएस मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ, जिसके सदस्य जाकिर के भाषणों से प्रभावित थे।   इससे पहले सोमवार को शिव सेना ने केंद्र सरकार से कहा था कि वह माफिया डॉन दाउद इब्राहिम कासकर और टाइगर मेमन को पकडऩे की योजना त्याग दे और उसके स्थान पर मुंबई निवासी विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक डॉ.जाकिर नाईक पर मुकदमा दर्ज करे। शिव सेना ने कहा है, पाकिस्तान से दाऊद या मेमन को घसीट कर लाने की घोषणा बंद करो..अब नाईक पर ध्यान केंद्रित करो, यह घर में छिपा दुश्मन है..उसे गिरफ्तार करो और उसी कोठरी में रखो, जिसमें अजमल कसाब को रखा गया था। शिव सेना ने कहा, नाईक के प्रचार और साहित्य के बारे में क्या कहना है? ये देश में अलगाववादी तत्वों को हवा दे रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि वह नरक में धकेल कर मुसलमानों का मसीहा बनने की कोशिश कर रहा है। यह एक नई तरह की अशांति है और भारत में पाकिस्तान की रचना हो रही है। नई दिल्ली और महाराष्ट्र में भाजपा सरकार हिम्मत दिखाए और नाईक के पीस टीवी पर प्रतिबंध लगाए तथा उसके प्रचार तंत्र को ध्वस्त करे।   नाईक के पीस टीवी का प्रसारण बांग्लादेश में बंद कर दिया गया है। सरकार ने इसका प्रसारण अधिकार रद्द कर दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने उक्त टीवी का प्रसारण बंद करने के संबंध में कानून-व्यवस्था पर मंत्रिमंडलीय समिति के फैसले के एक दिन बाद सोमवार को इस आशय का आदेश जारी किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आदेश में कहा गया है, मंत्रिमंडलीय समिति के निर्णय के आधार पर डाउनलिंक शर्तों का उल्लंघन करने के लिए फ्री-टू-एयर टीवी चैनल पीस टीवी के प्रसारण अधिकार रद्द कर दिए गए हैं। मंत्रालय ने पूरे देश में इस चैनल का प्रसारण बंद करने के लिए प्राधिकारियों से भी कहा है। आदेश की प्रति गृह मंत्रालय, प्रेस सूचना विभाग और बांग्लादेश के केबल ऑपरेटर संघ को भेज दी गई है।   यह निर्णय इन आरोपों के बाद लिया गया कि 50 वर्षीय भारतीय उपदेशक के भाषणों और उनकी इस्लामिक मुद्दों की व्याख्या से आतंकवादी गतिविधियों को प्रेरणा मिल रही है और युवा चरमपंथ की ओर बढ़ रहे हैं। नाईक मुंबई स्थित धर्मार्थ संगठन इस्लामिक शोध संस्थान के संस्थापक और अध्यक्ष है। यह संस्था पीस टीवी का मालिक और संचालक भी है। इसकी विषय वस्तु अंग्रेजी, उर्दू और बांग्ला भाषा में दुबई से प्रसारित की जाती है। ब्रिटेन और कनाडा में नाईक के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। मुस्लिम बहुल देश मलेशिया में पीस टीवी के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा हुआ है। यह प्रतिबंध इस माह बांग्लादेश में हुए खूनी आतंकी हमले के बाद लगाया गया है।     

Read More

सोशल मीडिया वेबसाइट इंस्टाग्राम पर कृति सैनन के 30 लाख प्रशंसक हो गए हैं। अभिनेत्री ने इस प्यार के लिए अपने सभी प्रशंसकों का आभार जताया है। कृति ने अभी तक केवल दो फिल्मों में ही काम किया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए अपनी एक तस्वीर भी साझा की। अभिनेत्री ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘तीस लाख...आप सभी को प्यार। आप चाहते हैं कि आपका यह प्यार लौटाने के लिए मैं और ज्यादा मेहनत करूं।’’ कृति आगामी फिल्म ‘राब्ता’ में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आएंगी। साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। इंडियन पैरानॉर्मल सोसाइटी के फाउंडर और सीईओ गौरव तिवारी की रहस्यमयी मौत हो गई। वह 7 जुलाई को राजधानी में अपने द्वारका स्थित घर पर मृत पाए गए। पुलिस जांच में जुटी है और मौत के सही-सही कारणों का अभी तक भी पता नहीं चल पाया। कई टीवी शो में लोगों के सामने भूतों से जुडे रहस्यों का खुलासा कर चुके गौरव का शव बाथरूम के फ्लोर पर पडा था। बताया जा रहा है कि उनकी गर्दन पर एक काला निशान भी था। हालांकि पुलिस के मुताबिक उनकी मौत दम घुटने से हुई है। गौरव के परिवार वालों ने बताया कि गुरूवार को सुबह 11 बजे उन्हें बाथरूम से एक तेज आवाज आई। दरवाजा खोलकर देखा तो गौरव फ्लोर पर पडा था। गौरव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया मगर उनकी मौत हो गई। अक्सर भूत-प्रेतों और आत्माओं को लेकर रिसर्च करने वाले गौरव की मौत असाधारण नहीं लगती। ऎसे में उनके पिता उदय तिवारी ने भी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को एक चौंकाने वाला खुलासा किया कि गौरव ने पिछले दिनों अपनी पत्नी को बताता था कि एक बुरी आत्मा उसे अपनी ओर खींच रही है। इंडियन पैरानॉर्मल सोसाइटी की वेबसाइट के मुताबिक गौरव पहले एक कमर्शियल पायलट थे जिसके बाद उन्होंने इस क्षेत्र में काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने दुनियाभर की करीब 6000 भूतहा जगहों का निरीक्षण किया था। गौरव कई टीवी शो के हिस्सा रह चुके थे। वह 16 दिसंबर और टैंगो चार्ली फिल्म में भी काम कर चुके थे।    साभार-khaskhabar.com

Read More

सेंट कीट्स। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए अनुभवी स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा ने कहा कि कोहली ने टीम के भीतर बिल्कुल नया और सकारात्मक वातावरण तैयार किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की आधिकारिक वेबसाइट पर सोमवार को मिश्रा के हवाले से कहा गया है, कोहली सकारात्मक व्यक्तित्व वाले हैं और उन्होंने टीम के भीतर भी उसी तरह का सकारात्मक वातावरण तैयार किया है। वह हमेशा मेरा समर्थन करते आए हैं। टीम के भीतर किसी तरह का बंधन नहीं है। जब भी हम उनसे कुछ कहना चाहता हूं तो उनसे मैं अपना विचार व्यक्त करने के लिए मैं स्वतंत्र हूं। भारतीय टीम इस समय टेस्ट श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। मिश्रा ने कहा, उन्होंने मुझसे कहा तुम विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हो और तुम्हे ऐसा जरूर करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा सकारात्म बने रहना चाहिए और अपनी क्षमताओं पर बने रहना चाहिए और किसी दूसरी चीज के बारे में नहीं सोचना चाहिए। मिश्रा का मानना है कि वेस्टइंडीज में पहले खेले गए मैचों का अनुभव और नवनियुक्त कोच एवं दिग्गज लेग स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले का मार्गदर्शन उन्हें कैरेबियाई टीम के खिलाफ मदद प्रदान करेगा। साभार-khaskhabar.com        

Read More

संजय लीला भंसाली ‘पद्मावती’ के फिल्मांकन से पूर्व उसके गीत संगीत की तैयारियां कर रहे हैं। बाजीराव मस्तानी के बाद वे एक बार फिर से बतौर संगीतकार श्रोताओं को अपनी धुनों से सराबोर करने आ रहे हैं। बाजीराव मस्तानी के संगीत ने कमोबेश हर पुरस्कार में अपना परचम लहराया था।संजय लीला भंसाली की पसन्दीदा श्रेया घोषाल ने बाजीराव मस्तानी के गीत ‘मैं दीवानी मस्तानी हो गई’ के लिए इस वर्ष कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं।श्रेया घोषाल ने ट्विटर पर जानकारी दी कि आज उन्होंने अपनी जिन्दगी का लैण्डमार्क गीत फिल्म पद्मावती के लिए रिकॉर्ड किया, जिसे संजय लीला भंसाली सर से संगीतबद्ध किया है। इस गीत को रिकॉर्ड करते हुए मुझे भावनात्मक रूप से आत्मिक सन्तुष्टि के क्षणों में जीने का अवसर मिला। उन्होंने दूसरा ट्विट करते हुए लिखा, संजय लीला भंसाली ने पद्मावती के लिए दिल से गाने के लिए मजबूर करने वाला संगीत बनाया है। साभार-khaskhabar.com

Read More



Mediabharti