मथुरा

मथुरा से 53 मिनट में पलवल पहुंची टैल्गो ट्रेन मथुरा। स्पेन से लाई गई सेमी हाई स्पीड टैल्गो ट्रेन का दूसरा ट्रायल आज शनिवार मथुरा से पलवल के बीच किया गया। 84 किमी की दूरी का सफर इस ट्रेन ने 53 मिनट में तय किया। यह ट्रायल 26 जुलाई तक जारी रहेगा। इस दौरान अलग-अलग पैरामीटर्स पर ट्रेन का टेस्ट होगा इसके बाद मुंबई और दिल्ली के बीच भी इसे चलाया जाएगा। रेलवे के मुताबिक इसे 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से चलाने की तैयारी है। टैल्गो ट्रेन के 3 ट्रायल होने हैं। पहला ट्रायल बरेली में 29 मई को हुआ। दूसरा ट्रायल मथुरा-पलवल के बीच आज हो गया। तीसरा और आखिरी ट्रायल दिल्ली और मुंबई के बीच अगस्त में होना है। तीसरे ट्रायल तक ट्रेन की स्पीड 250 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाई जाएगी।

Read More

देर रात परिक्रमार्थियों को मारी टक्कर मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन के परिक्रमा मार्ग में ई रिक्शा चालक द्वारा परिक्रमा दे रहे एक श्रद्धालु में टक्कर मार देने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया इसे अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 12 बजे राधाकुण्ड परिक्रमा में राधारानी कुण्ड के पास अजमेर के गोरा काॅलौनी केकड़ी का रहने वाला सत्य नारायण शर्मा 55 वर्ष पुत्र कृष्ण चन्द दुबे अपने साथी गोपाल, ब्रजेश आदि के साथ परिक्रमा दे रहा था तभी राधाकुण्ड श्याम कुण्ड के पास तेज गति से आते रिक्शा चालक ने उसमें टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। परिक्रमा मार्ग में ऐसे रिक्शों को चलाने पर प्रतिबन्ध लगना चाहिए क्योंकि मुड़िया पूनों के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। परिक्रमा मार्ग में वाहन चालक काफी तेज गाड़िया चलाते है जिससे दुर्घटनाऐं हो रही हैं। 

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन में नकली सोने के जेवरों के जरिये ठगी करने वाले एक ग्रामीण आज शनिवार ज्वैलर्स के हत्थे चढ़ गया। ठगी करने वाले व्यक्ति को पकड़ा तो वह उल्टे-सीधे नाम पते बताने लगा। अब ज्वैलर्स और आस-पास के लोगों ने मिलकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया हैं। तीन साल पहले तो यह व्यक्ति ज्वैलर्स को ठग ले गया लेकिन दूसरी बार में उसकी पोल खुल गई। ज्वैलर्स ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।  मिली जानकारी के अनुसार गोवर्धन की पुरानी अनाज मंडी बरसाना रोड़ पर नीशू ज्वैलर्स की दुकान है उसका स्वामी गोपेश सोनी है। आज से तीन वर्ष पूर्व उसकी दुकान पर अपने आप को रामसिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी कौंथरा बताने वाला यह व्यक्ति आया और चार सोने की चूड़ी ज्वैलर्स को देकर चालीस हजार रूपये अपने पुत्र की नौकरी के लिए मांग कर ले गया। जब दुकानदार ने इन चूड़ियों की जांच करायी तो वे नकली निकली। तीन वर्ष तक यह व्यक्ति ज्वैलर्स के पास नहीं आया तब ज्वैलर्स ने गांव कौंथरा पहंुचकर इस नाम वाले व्यक्ति को लेकर पंचायत करायी लेकिन गांव में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं मिला। हार थककर ज्वैलर्स स्वामी चुप बैठ गया। आज फिर यहीं व्यक्ति उस ज्वैलर्स के पास तीन वर्ष बाद पहुुंचा और तीन सोने की अंगूठी देकर रूपये मांगने लगा तभी ज्वैलर्स को पुरानी बात याद आ गई। उसने इसे पहचान लिया और जब तीनों अंगूठियों की जांच की तो वे नकली निकली। दुकान पर आस-पास के लोग इकठ्ठे हो गये। और उसे गोवर्धन पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Read More

20 जुलाई तक चलेगा सफाई अभियान मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने आज शनिवार गोवर्धन कस्बे के गांव जतीपुरा स्थित गिरिराज मुखारबिन्द पर पुजा अर्चना कर सफाई अभियान की शुरूआत की। मुड़िया पूर्णिमा मेला से पूर्व भाजपाईयों द्वारा परिक्रमा मार्ग से कूड़ा हटाया गया। करीब एक घंटे तक भाजपा नेता के नेतृत्व में स्थानीय भाजपाईयों ने सफाई अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर स्वंय श्रमदान करते भाजपा के राष्ट्रीय नेता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि आज से शुरू हुयी यह पहल आगामी 20 जुलाई तक जारी रहेगी। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष चै. तेजवीर सिंह, श्याम सुन्दर उपाध्याय, गोवर्धन के चेयरमैन प्रतिनिधि रामधन शर्मा, सुशील अग्रवाल, गौरव कौशिक, ज्ञानेन्द्र सिंह राणा, ठा. मेघश्याम, एलएन कौशिक आदि का सहयोग रहा।

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन के निकटवर्ती गांव दौसेरस में बीतीरात पुरानी रंजिश में विवााद हो गया और गोलियां चल गयीं। इस दौरान एक युवक के पैर में गोली लग गये जिसे पुलिस ने इलाज के लिये अस्पताल भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार गांव दौसेरस में आपसी रंजिश केा लेकर हुये विवाद में गांव के उल्मी पुत्र रहमत को गोली लग गयी जिससे वह घायल हो गयां बताते हैं कि घायल युवक अपराधिक मामलों मं वांछित चल रहा था। 

Read More

मथुरा। कोसीकलां नगर के गोपालबाग चैकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने मुखबिर की सूचना पर सुपाना मोड से एक क्लालिस कार में 28 पेटी अंगे्रजी शराब की पेटियां पकड़ी है। पुलिस ने नाकाबंदी कर एक क्लालिस को रोका चैकिंग के दौरान उसमें से 28 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने गाडी के चालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक ने अपना नाम रूमाली उर्फ सुरेश उर्फ देवेन्द्र पुत्र योगेश निवासी बहादुरगढ, इगलास अलीगढ बताया। 

Read More



Mediabharti