मथुरा

भाजपा नेताओं ने घेरा गोवर्धन थाना मथुरा। आज मंगलवार भारतीय जनता पार्टी गोवर्धन क्षेत्र के लोगों ने जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह के नेतृत्व में गोवर्धन थाने का घेराव किया। इस दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ता थाने के अन्दर फर्स बिछाकर बैठ गये और सपा सरकार को जमकर कौसा। बढ़ते अपराधों पर चिन्ता जताई। गोवर्धन क्षेत्र में रोजाना हो रही लूट, हत्या, डकैती, परिक्रमार्थीओं से छीना-झपटी कर चिन्ता व्यक्त करते कहा कि उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के शासन काल में अपराध तेजी से बढ़ रहे है लोगों का जीना मुश्किल हो गया हैं। थानों पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही है पुलिस पैसा मांगकर रिपोर्ट लिखती है अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हो रही चैकी और थाने बेचे जा रहे हैं। सपा के दलाल थानों में मंड़राते रहते हैं। कानून व्यवस्था की पोल खुलकर रह गयी हैं। अपराधी बेखौफ हैं। पुलिस अपनी मनमानी कर गरीब लोगों का उत्पीड़न कर रही हैं। दौसेरस, मुडसेरस क्षेत्र में रोजाना गोलियां चलने लोगों के टटलूओं द्वारा अपहरण और लूट, हत्या की घटनाओं से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास खत्म होता जा रहा हैं। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने जमकर प्रदेश सरकार पुलिस और प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, मोहन लाल शर्मा, जुगल पटेल, कारिन्दा सिंह देवकी नन्दन कुम्हेरिया, चेतन मलिक, सनत जैन, विवेक शर्मा, मेघश्याम सिंह, हरिओम शर्मा, हजान सिंह सहित भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Read More

महिला की सास रामप्यारी और उसके भाईयों ने किया खुलासा मथुरा। थाना गोविन्द नगर की महाविद्या काॅलौनी में एक मकान में किराये पर रहने वाला व्यक्ति गत दस जुलाई को जिला महिला अस्पताल में एक महिला को अपनी पत्नी बताकर प्रसव के लिए भर्ती करा गया। कुछ देर के बाद महिला ने जिला अस्पताल में ही दम तोड़ दिया लेकिन विजेन्द्र नाम का कथित पति का कोई पता नहीं है। महिला को गोविन्द नगर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  आज पोस्टमार्टम हुआ तो मृतका की सास रामप्यारी पत्नी मुकुट बिहारी निवासी अशोका टाॅकीज किला हाथरस ने बताया कि रामचन्द्र 35 वर्ष पुत्र मुकुट बिहारी गौरा नगर काॅलौनी कुशवाह मौहल्ला में रहता था। उसकी पत्नी शकुन्तला विजेन्द्र हलवाई के साथ शादी समारोह में पूरी बेलने के लिए जाया करती थी। पिछले करीब दो माह से वह विजेन्द्र के साथ महाविद्या काॅलौनी रामलीला मैदान के पास किराये पर मकान में रहने लगी। वह सात माह की गर्भवती थी तबीयत खराब होने पर कथित पति विजेन्द्र उसे जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती करा गया। कुछ देर के बाद महिला ने दम तोड़ दिया लेकिन वीजेन्द्र नहीं लौटा।  पुलिस मामले की छानबीन के बाद पता चला कि वह गौरानगर में रहने वाले रामचन्द्र की पत्नी है। सास रामप्यारी ने बताया कि रामचन्द्र का करीब एक माह से टीवी अस्पताल वृन्दावन में इलाज चल रहा है और उसकी हालत खराब बनी हुई हैं। मृतका के भाई सुरेश शंकर जो हाथरस में अशोका टाकीज किला पर रहते है। उन्हें इसकी सूचना कल रात पुलिस ने दी। तब उन्हें पता चला कि शकुन्तला की मौत हो गई लेकिन कथित पति विजेन्द्र का अभी कोई अता-पता नहीं हैं। इस सम्बन्ध में पीड़ितों द्वारा पुलिस को तहरीर भी दी जा रही हैं। 

Read More

अब धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त  मथुरा। बीती शाम भरतपुर गेट पर आए मैसेज से मुस्लिम समुदाय द्वारा किए गए जाम के बाद एसएसपी ने ऐसे पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की आज मंगलवार बात कही। अब सोशल मीडिया पर किसी की धार्मिक भावनायें भड़काने वाले पोस्ट पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। साइबर क्राइम के तहत ऐसे लोगों पर कार्यवाही की जायेगी। इसके लिये साइबर क्राइम सैल को और भी सचेत कर दिया गया है। अक्सर सोशल मीडिया पर दूसरे धर्मों के संबंध में अनर्गल टिप्पणियां की जाती हैं। बिना सोचे-समझे लोग चाहे जो कुछ सोशल मीडिया पर भेजकर अपनी वाहवाही समझते हैं लेकिन सोमवार देर शाम शहर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भरतपुर गेट स्थित खारी कुंआ पर हुयी ऐसी एक घटना से पुलिस और सचेत हुयी है। हालांकि इस घटना में संदेश भेजने वाले युवक को आज कोतवाली पुलिस ने जेल भेज दिया है लेकिन फिर किसी की धार्मिक भावना न भड़के इसके लिये साइबर सेल को और चैकन्ना किया है। एसएसपी ने यह बात बताते कहा कि लोग ऐसे किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट को करने से बाज आयें वरना वे भी चक्कर में फंस सकते हैं और जेल तक पंहुच सकते हैं। विदित हो कि आजकल सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज ही नहीं तमाम आपत्तिजनक फोटो और दूसरे संदेश आपस में शेयर करके एक-दूसरे को भेजे जा रहे हैं जिनसे सामाजिक भावनायें तो आहत हो ही रहीं हैं, साथ ही धर्म को भी ठेस लगती है।

Read More

मथुरा। राजकीय मुडिया पूनो मेला शुरू होने जा रहा है। बल्देव में अभी तक प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई है जिसके कारण श्रद्धालु भक्तों को पग-पग पर अव्यवस्थाओं से रूबरू होना पड़ेगा। गिर्राज धाम गोवर्धन से दर्शन परिक्रमा कर श्रद्धालु ब्रज के राजा दाऊजी महाराज व माता रेवती के दर्शन करने बल्देव पहुंचते हैं, लेकिन अभी तक बल्देव में कहीं भी प्रशासनिक व्यवस्थाएं नहीं दिख पड़ रही हैं। सफाई व्यवस्था भी कस्बा में सुस्त पड़ी हुई है, प्रथम बारिश में ही नगर पंचायत के सफाई व जल निकासी के दावों की पोल खुल गई है। कस्बा के अंदरूनी क्षेत्रों तक कई-कई फुट पानी भर गया था। अब आगामी दिनों में जब बारिश व आस्था चरम पर होगी तो क्या होगा, इसका सहज ही अंदाजा लग सकता है। इसके अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था भी कस्बा में नाकाफी है। संपर्क मार्गों को छोड़कर शेष स्थानों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे यह इलाके अंधकार में डूब जाते हैं। विद्युत कटौती व अंधकार मय इन क्षेत्रों का भरपूर फायदा असामाजिक तत्व उठाते हैं। विद्युत कटौती से इन दिनों पूरा कस्बा जूझ रहा है, दिन अथवा रात, बिजली के जाने-आने का कोई समय निर्धारित नहीं है। अगर यही हाल मुडिया पूनो पर्व पर रहा तो बाहरी दर्शनार्थी गर्मी व विद्युत कटौती से अकुला उठेंगे। पर्व पर बेहद जरूरी मानी जाने वाली यातायात व्यवस्था भी यहां संतोषजनक नहीं है। परिवहन के नाम पर यहां डग्गामार वाहनों का बोलवाला है, इस ओर ना तो प्रशासनिक अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और ना ही रोडवेज अधिकारी। जिस वजह से डग्गामार वाहन चालकों की बनकर आ गई है। इस संदर्भ में कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। स्थानीय बल्देव विकास समिति के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय व युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा ने इस संबंध मंे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को शिकायती पत्र भेजकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। 

Read More

मथुरा। प्रदेश सरकार के क्लीन यूपी ग्रीन यूपी कार्यक्रम के तहत छाता के गांव खिटाविटा में समाजवादी पार्टी के छाता विधानसभा प्रत्याशी लोकमणिकान्त जादौन ने अपने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर गांव खिटावटा में 31 हजार पेड़ विभाग विभाग के रंेजर के साथ मिलकर लगाये।  गांव में जब ये पेड बडे होगे तो पूरे गांव में हरियाली ही हरियाली नजर आयेगी और पूरे गांव का शुद्ध होगा। इस मौके पर हदेश भईया, राजीव दीक्षित, फोरेस्ट रेंजर, बहाुदर चैधरी, राजू वर्मा, बलबीर प्रधान, महाबीर प्रधान, आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। बाबा कढेरा सिंह विद्या मन्दिर कस्बा सौंख के नगला अक्खा में अर्न्तसदन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता में सभी छात्र वक्ताओं ने भाषण प्रस्तुत किये। प्रतियोगिता में लकी ड्रा के माध्यम से वक्ताओं को बोलने को क्रम दिया और प्रत्येक सदन से 4 छात्रो को प्रतिभाग करने की अनुमति प्रदान की गई। छात्रों ने अच्छे अच्छे बिन्दुओं की परिभाषा देकर दर्शकों को जागरूक किया और संदेश दिया। इससे पूर्व विद्यालय के चेयरमैन सुरेशसिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रतियोगिता में अरावली सदन से 260 अंकों के साथ प्रथम, विध्याचल हाउस से 220 अकों के साथ द्वितीय, नीलगिरि हाउस से 180 अंकों के साथ,हिमालय सदन से 140 अंकों के साथ चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य रामबाबू सिंह, शिक्षा निदेशक एसवी सिंह, पवन राघव, खेल प्रभारी विपिनसिंह, शगुन सिंह, प्रहलाद सिंह, चन्देश, सुग्रीव सिंह, अजय, राजपूत पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। ---------

Read More



Mediabharti