मथुरा

मथुरा । ग्राम सभा तारसी स्थित तालवन कुंड की भूमि पर बने अस्थाई बुर्जी बिटोरों को आग के हवाले करने के मामले में स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर ग्रामीण अमर सिंह पुत्रा भंवर सिंह आदि चार लोगों के खिलापफ थाना हाइवे में पुलिस ने अपराध् पंजीकृत किया है। विदित रहे कि बीते दिवस ग्रामीणों ने हाइवे थाने पर प्रदर्शन कर इस घटना के आरोपी लोगों के खिलापफ मोर्चा खोला था, वहीं ग्रामीणों ने थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह को बताया था कि पूर्व में भी यहां गरीब लोगों के बुर्जी बिटोरे जलाए गए थे, साथ ही इस घटना में भी भूसा कण्डा जलने के अलावा निर्दोष लोगों की कुटिया भी जल गई थी। 

Read More

मथुरा । थाना जमुनापार क्षेत्रा के उपनिरीक्षक राकेश कुमार ने तिवारी पुरम से स्थानीय बबलू कश्यप पुत्रा पप्पू को 600 ग्राम डायजापास पाउडर के साथ गिरफ्रतार किया है। वहीं गोविद नगर पुलिस ने अमर नाम विद्यालय के पास से सिन्दी पुत्रा मोहर निवासी अहीर गली को 220 ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्रतार किया है। वहीं वृंदावन पुलिस ने मदन मोहन मंदिर के पास से लक्ष्मी पाले गुरमेल निवासी सरोवर पार्क वृंदावन को 200 ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्रतार किया है। 

Read More

मथुरा । जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में जनता में भय व आतंक फैलाने के मामले में कई लोगों को यूपी गैंगएस्टर में पाबंद किया गया है। थाना हाइवे प्रभारी ने रवि उपर्फ लक्की पुत्रा गौतम सिंह निवासी जैंत थाना वृंदावन आदि चार लोग पाबंद किये है, वहीं कोसीकलां पुलिस ने जितेन्द्र पुत्रा बिजेन्द्र निवासी कोटवन कोसीकलां आदि दो लोगों के साथ राहुल पुत्रा विजय सिंह निवासी कमला नगर कोसीकलां आदि सात लोग पाबंद किए है। वहीं पफरह पुलिस द्वारा राजपाल पुत्रा ामान सिंह निवासी कुरकुन्दा पफरह आदि 12 लोग पाबंद किए है। 

Read More

मथुरा । थाना गोवधर््न क्षेत्रा के गांव अड़ीग के युवक को मारपीट कर आग के हवाले करने के मामले में पीड़ित राजकुमार पुत्रा कृष्ण मुरारी निवासी अड़ीग ने अनिश पुत्रा अशोक निवासी नया गांव थाना हाथरस आदि तीन लोगों के खिलाफ अपराध् पंजीकृत कराया है। 

Read More

मथुरा । थाना सदर बाजार में चैथ न देने के मामले में गौसना थाना जमुनापार के रहने वाले रमेश पुत्रा रोशन लाल ने राजू पुत्रा बाॅबी निवासी गौसना आदि तीन लोगों के खिलापफ थाने में अपराध् पंजीकृत कराया है। पीड़ित के अनुसार कचहरी परिसर में ही उसके चैथ मांगी गई एक लाख न देने पर जान से मारने की ध्मकी दी गई। 

Read More

मथुरा । थाना जमुनापार क्षेत्रा में अज्ञात चोरों द्वारा विद्युतपोल व तार चोरी किए जाने के मामले में अवर अभियंता अशोक कुमार शर्मा द्वारा अज्ञात चोरों के खिलापफ मुकद्मा पंजीकृत कराया गया है। वहीं चैमुंहा अवर अभियंता ललित कुमार ने जैंत के पास 12 विद्युत पोल से तार चोरी के मामले में अभियोग वृंदावन कोतवाली में पंजीकृत कराया गया है। 

Read More

मथुरा । थाना छाता पुलिस के उपनिरीक्षक राजवीर सिंह ने 22 पाउआ शराब के साथ पफुरकान पुत्रा इस्लाम निवासी छाता को गिरफ्रतार किया है। वहीं मगोर्रा पुलिस के उपनिरीक्षक प्रवल प्रताप ने अहमल रोड से राजू पुत्रा खच्चेराम निवासी सौंख को 35 पउआ के साथ गिरफ्रतार किया है। वहीं सुरीर पुलिस के उपनिरीक्षक अनुज कुमार ने मीरपुर रोड से छिद्दू पुत्रा वीरवल निवासी सुरीर को 20 पउआ देशी शराब के साथ गिरफ्रतार किया है। 

Read More

मथुरा । नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिध् िमंडल के तत्वावधन में वाणिज्य कर विभाग ने अग्रवाल ध्र्मशाला होलीगेट पर जीएसटी लाॅगइन का शिविर लगाया गया जिसमें दो दर्जन से अध्कि व्यापारियोें ने इस शिविर में पंजीकरण कराया एवं आगामी शिविर कल सर्राफा भवन चैक बाजार में दोपहर दो बजे से पांच बजे तक लगाया जायेगा। व्यापार मंडल ने व्यापारियों से अपील करते हुए अध्कि से अध्कि संख्या में पहुंचकर पंजीकरण कराने का कष्ट करें।  शिविर में शशिध्र साही, डिप्टी कमिश्नर, संदीप कुमार सिंह, असिटेण्ट कमिश्नर, ध्ीरेन्द्र यादव, भूमिका शर्मा, वाणिज्य कर अध्किारी सहित व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी, सुनील अग्रवाल, गुरूमुख दास, रामचंद खन्नी, सुनील साहनी, राकेश अग्रवाल शिविर में मौजूद रहे।

Read More

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स-रिटर्न ऑफ जेंडर केज है। यह दीपिका की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि ट्रिपल एक्स-रिटर्न ऑफ जेंडर केज से हॉलीवुड में अपने करियर की पारी शुरू करने को लेकर उनमें उत्साह के साथ ही घबराहट भी है। फिल्म में वह विन डीजल के साथ काम कर रही हैं। दीपिका ने फिल्म के प्रचार के लिए जाने से पहले रविवार को कहा, मैं बेहद उत्साहित हूं। यह हॉलीवुड में मेरे करियर की शुरुआत है। मेरे मन में इसे लेकर घबराहट है, लेकिन मैं साथ ही उत्साहित भी हूं। आज इस यात्रा की शुरुआत है। दीपिका ने प्रचार के बारे में बताया, पहले हम मेक्सिको जाएंगे। जहां तक फिल्म की रिलीज का सवाल है, हम पहले फिल्म को भारत में रिलीज करेंगे। फिल्म की शूटिंग के दौरान मैंने इस पर अपनी यूनिट से चर्चा की थी कि इसे पहले भारत में रिलीज करना अच्छा रहेगा। मैं खुश हूं कि ऐसा ही हो रहा है। इस फिल्म के साथ दीपिका का नाम हॉलीवुड से भी जुड़ जाएगा। इस बारे में उन्होंने कहा, मैं चाहती हूं कि मेरी पहचान एक अच्छी इंसान और एक अच्छी अभिनेत्री के तौर पर हो। लेकिन अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने पर मुझे बेहद गर्व भी है। डी.जे. कारुसो निर्देशित एक्सएक्सएक्स-रिटर्न ऑफ जेंडर केज में डॉनी येन और सैमुअल एल. जैकसन भी हैं।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

मेलबोर्न । मैन ऑफ द मैच अनुभवी खब्बू स्पिनर ब्रेड हॉग (22/3) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत मेलबोर्न रेनेगेड्स ने रविवार (1 जनवरी) को ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग (बीबीएल) में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर मेलबोर्न स्टार्स को 7 रन से हरा दिया। टॉस हारने के बाद रेनेगेड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 171 रन बनाए। कैमरून व्हाइट ने 43 गेंदों पर चार चौकों व दो छक्कों की मदद से नाबाद 64 रन ठोके। वेस्टइंडीज के टॉम कूपर ने 36, कप्तान आरोन फिंच ने 30 और ओपनर के रूप में उतरे सुनील नरेन ने 21 रन की पारी खेली। बोलैंड, स्टोइनिस, जेम्स फॉकनर व एडम जम्पा ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में स्टार्स की टीम को बरसात के कारण 18 ओवर में 159 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। स्टार्स की टीम नौ विकेट पर 151 रन तक ही पहुंच सकी। स्टार्स की ओर से इंग्लैंड के ल्यूक राइट ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। उन्होंने 40 गेंदों पर चार चौके लगाए। फॉकनर ने 25, कप्तान डेविड हसी ने 20, स्टोइनिस ने नाबाद 18 और केविन पीटरसन ने 15 रन का योगदान दिया। हॉग ने तीन और कूपर, क्रिस ट्रेमैन व कैमरून स्टीवेनसन ने 1-1 विकेट झटका। नरेन को चार ओवर में 26 रन की कीमत में एक भी विकेट नहीं मिला।  पर्थ । बीबीएल में रविवार को ही खेले गए एक अन्य मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स ने सिडनी थंडर को 50 रन से करारी मात दी। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पर्थ ने चार विकेट पर 177 रन बनाए। इयान बेल ने 38 गेंदों पर दो चौकों व दो छक्कों की बदौलत सर्वाधिक 45 रन बनाए। मिशेल मार्श ने नाबाद 44, माइकल क्लिंगर ने 38 व एश्टन टर्नर ने 20 रन की पारी खेली। कप्तान एडम वोजेस तीन रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। क्लिंट मैके, पैट कमिंस, क्रिस ग्रीन व शेन वाटसन ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में सिडनी की टीम आठ विकेट पर 127 रन ही बना सकी। कमिंस ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। विकेटकीपर जे लेंटन ने 16, बेन रोहरर ने 15, ग्रीन ने नाबाद 14 और पैटरसन ने 11 रन का योगदान दिया। कप्तान वाटसन तीन रन ही बना पाए। डेविड विली ने दो और टर्नर, रिचर्डसन, मिशेल जॉनसन, एंड्रयू टाई व मार्श ने 1-1 विकेट निकाला। मार्श को उनके हरफनमौला खेल के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।     साभार-khaskhabar.com  

Read More