मथुरा

नई दिल्ली । भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी वित्तमंत्री अरुण जेटली, आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन समेत वित्त विभाग से जुड़े कुछ अफसरों पर हमलों के बाद अब सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के ‘अच्छे दिनों’ पर प्रहार किया है। उन्होंने इस बार मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए उसके ‘अच्छे दिन’ पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीटर के जरिए देश की जीडीपी के आंकड़ों पर सवाल उठाए हैं। स्वामी ने सुबह-सुबह ट्विटर पर लिखा- ‘अगर मैं इंडेक्स नंबर के सैमुअल्सन-स्वामी थ्योरी को भारतीय जीडीपी की गणना या आरबीआई ब्याज दर पर लागू करूं तो मीडिया चिल्लाने लगेगी कि स्वामी पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल है।’ सुब्रह्मण्यम स्वामी ने अपने ट्वीट के जरिए जिस तरह देश की जीडीपी के आंकड़ों पर सवाल उठाए हैं, इससे मोदी सरकार को विपक्ष निशाना बना सकती है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साक्षात्कार में अप्रत्यक्ष रूप से उन्हें (सुब्रह्मण्यम स्वामी को) नसीहत देते हुए कहा था कि अगर कुछ लोग प्रचार पाने के लिए बयान देते हैं, तो यह गलत है। इस पर उन्होंने कहा था कि मैं प्रचार के पीछे नहीं, प्रचार मेरे पीछे भागता है। पिछले महीने ही केंद्र सरकार ने बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के आंकड़े जारी करते हुए दावा किया था कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने रफ्तार पकड़ी है। पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 7.9 फीसदी की वृद्धि दर दर्ज की गई है। मोदी सरकार ने भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बताया था। गौरतलब है कि दो साल के कार्यकाल के बाद केंद्र सरकार अगर अपनी कामयाबियों को गिनाने बैठती है तो पहला नंबर बेहतर जीडीपी को देती है। पॉल सैमुअलसन एक प्रतिष्ठति अमेरिकी अर्थशास्त्री थे। स्वामी कई मौकों पर उन्हें अपना गुरु तक बता चुके हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने गुरुवार को देशभर के छात्रों को आगाह करते हुए देश के 22 गैर मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है। यह सूची आयोग की वेबसाइट पर दी गई है। इनमें मैथिली विश्वविद्यालय, दरभंगा, वाराणस्या संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी, कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड दरयागंज, यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी दिल्ली, वोकेशनल यूनिवर्सिटी दिल्ली आदि शामिल हैं।   नोटिस में कहा गया है कि यूजीसी अधिनियम की धारा 23 में दर्ज मानकों के तहत स्थापित विश्वविद्यालयों के अलावा किसी भी संस्था के साथ विश्वविद्यालय शब्द का इस्तेमाल निषेध है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि अगर कोई छात्र या छात्रा इसके बाद भी सूची में दी गई संस्थाओं में दाखिला लेता है तो उसकी जिम्मेदारी आयोग नहीं लेगा। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने एक लिखित जवाब में बताया कि यूजीसी द्वारा सूचीबद्धा फर्जी विश्वविद्यालयों में पांच दिल्ली की हैं।   दिल्ली की पांच यूनिवर्सिटी यूनाइटे नेशन्स यूनिवर्सिटी, कमर्शियल यूनिवर्सिटी लि. दरियागंज, वॉकेशनल यूनिवर्सिटी, एडीआर- सेंटरिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी, एडीआर हाउस, राजेंद्र प्लेस इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग   उत्तर प्रदेश की नौ यूनिवर्सिटी   वराण्या संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी, जगतपुरी, दिल्ली महिला ग्राम विद्यापीठ (प्रयाग), इलाहाबाद गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयाग, इलाहाबाद नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कॉम्मलेक्स होम्योपैथी, कानपुर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस यूनिवर्सिटी, अचलतल, अलीगढ उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय, कोसी कलां, मथुरा महाराणा प्रताप शिक्षा निकेतन विश्वविद्यालय, प्रतापगढ़ इंद्रप्रस्थ शिक्षा परिषद, इंस्टीट्यूशनल एरिया, खोडा, माकनपुर, नोएडा, फेज ढ्ढढ्ढ गुरुकुल विश्वविद्यालय, वृंदावन नवभारत शिक्षा परिषद, अन्नापूर्णा भवन, शक्तिनगर, राउरकेला, उड़ीसा   अन्य फर्जी विश्वविद्यालय   मैथिली यूनिवर्सिटी/विश्वविद्यालय, दरभंगा, बिहार बडागान्वी सरकार वल्र्ड ऑपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसाइटी, गोकक, बेलगाम, कर्नाटक पेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी, किशनाट्टम, केरल, राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर, महाराष्ट्र डीडीबी संस्कृत यूनिवर्सिटी, पुतुर, त्रिचि, तमिलनाडु इंडियन इंस्टीट्यूट अल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता इंडियन इंस्टीट्यूट अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, डायमंड हार्बर रोड, ब्युल्डटेक इन, ठाकुरपुकुर, कोलकाता।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

रियो डी जेनेरियो । रियो ओलम्पिक-2016 के उद्घाटन और समापन समारोह के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। इससे पहले भी हालांकि टिकटों की बिक्री की गई है। आयोजकों ने कहा है कि पुरुष तथा महिला वॉलीबॉल तथा रग्बी फाइनल के टिकटों की बिक्री भी शुरु कर दी गई है। ये टिकट रियो 2016 की वेबसाइट और चुनिंगा शॉपिंग सेंटर्स से हासिल किए जा सकते हैं। उद्घाटन समारोह के टिकट 60 डॉलर में हासिल किए जा सकते हैं जबकि इसके लिए सबसे महंगी टिकट 1400 डॉलर की है। इसी तरह समापन समारोह के लिए टिकटों की कीमत 60 से 900 डॉलर के बीच रखी गई है। रियो ओलम्पिक का आयोजन पांच से 21 अगस्त के बीच होना है। दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में पहली बार ओलम्पिक खेलों का आयोजन हो रहा है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की। पेट्रोल में 89 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 49 रुपये प्रति लीटर की कटौती हुई है। इस कटौती के बाद शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें घटकर 64.76 हो गई हैं। कोलकाता में 67.79 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 69.32 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई की 64.24 रुपये प्रति रुपये प्रति लीटर हो गई है।    दिल्ली में डीजल की कीमत घटकर 54.70 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 67.79 लीटर प्रति लीटर, मुंबई में 69.32 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 64.24 रुपये प्रति लीटर हो गई है।   ये कीमतें आधी रात से लागू हो गई हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

स्टार-प्लस के बहुचर्चित शो ये हैं मोह्ब्ब्तें की इशिता यानि दिव्यंका त्रिपाठी पहुंच गईं हैं आईसीयू में। इस खबर को सुनकर इशिता उर्फ़ दिव्यंका के फैंस को काफी झटका लग सकता है। लेकिन घबराइए मत!  आईसीयू में इशिता अब ये तो आप सब जानते हैं कि दिव्यांका जल्द ही विवेक के साथ शादी करने वाली हैं। इसीलिए शो में यह ट्रैक डाला गया है।  इसीलिए दिव्यंका की शादी शो में लाएगी जबरदस्त ट्विस्ट, जिसमे इशिता पहुंच जायेगीं सीधे आईसीयू में।  रमन बता दें कि इस दौरान इशिता बदमाशों के हमले में बुरी तरह घायल हो जाएगी। जब तक दिव्यांका शो को दोबारा जॉइन नहीं करती तब तक उसे सीरियल में आईसीयू में भर्ती ही दिखाया जाएगा।  दिव्यांका-विवेक की शादी गौरतलब है कि दिव्यांका और विवेक इसी 8 जुलाई को दिव्यांका के होमटाउन में शादी करेंगे। शादी से एक दिन पहले 7 जुलाई को संगीत सेरेमनी होगी। वहीं शादी के बाद दोनों विवेक के होमटाउन चंडीगढ़ चले जाएंगे।   ये दोनों अपनी शादी के लिए जितने एक्साइटेड हैं उतने ही एक्साइटेड इनके फैंस हैं।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा। जवाहर बाग कांड के मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव को लोगों का सहयोग सोने और नकदी के रुप में मिलता था। स्वेच्छा से लोगों ने रामवृक्ष को लाखों रुपए के अलावा करीब 15 किलो सोना दिया था इतना ही नहीं यहां चलने वाले कैम्पों में लाठी चलाने के लिए आरएसएस से जुड़ा राजवीर नाम का एक शख्स आता था यह खुलासा रामवृक्ष के बेहद करीबी एवं उसके सुरक्षा अधिकारी वीरेश यादव ने पुलिस पूछताछ के दौरान किया है। बता दें कि 2 जून की घटना के बाद से वीरेश गायव था और मथुरा पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दे रही थी लेकिन सफलता नहीं मिली इसके बाद पुलिस ने उसपर 15 हजार रुपए का इनाम भी रखा था। वीरेश को मथुरा पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए वीरेश यादव ने पुलिस को कई जवाहर बाग कांड से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी हैं। ज्वाहर बाग में हुई हिंसा के बाद फरार हुए रामवृक्ष यादव के खास और सुरक्षा प्रभारी वीरेश यादव को मथुरा पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। मथुरा पुलिस की कई टीमें इसकी तलाष में जुटी हुई थीं। एक सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने उसे अरेस्ट कर लिया जिसके बाद पूछताछ में 15 हजार के इनामी वीरेश यादव ने बताया कि जवाहर बाग में उसे सुरक्षा जिम्मा सौंपा गया और पूरे जवाहर बाग में दर्जनभर से अधिक सुरक्षा चैकी बनाई गई थीं। जिसमें पहले 4-6 आदमी होते थे लेकिन बाद में इनकी संख्या बढ़ा दी गई। उसने बताया कि जवाहर बाग में सोना और रुपए लोग अपने आप दान किया करते थे। रामवृक्ष यादव के पास लगभग 15 किलो सोना और लाखों रुपए आए थे और जवाहर बाग में लाठी-डंडे चलाने के ट्रेनिंग देने के लिए आरएसएस का एक राजवीर नाम का शख्स आता था। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि पूछताछ में अहम जानकारियां पुलिस को मिली है जिसकी छानबीन की जा रही है। वहीं एसएसपी ने बताया कि वीरेश पर 15 हजार का इनाम है और उससे अभी पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि जवाहर बाग में ये लोग पागल दल के नाम से ग्रुप बनाकर रहते थे। इस ग्रुप में ज्यादातर वो ही लोग रहते थे जो ज्यादा गुस्सैल हुआ करते थे और किसी के सााि भी मारपीट करने पर उतारु रहते थे। वीरेश ने पूछताछ में बताया है कि रामवृक्ष के दो लड़के भी जिनमें से विवेक सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता तथा राजनारायण बाग में हमेशा सतर्क रहता और लोगों को उकसाने का काम करता था।

Read More

डीएम खुलवा रहे हैं होलीगेट का जाम ऐसी है जनपद की कानून व्यवस्था के रखवालों की कार्यवाही एसएसपी वाहनों की चैकिंग तो डीएम जाम खुलवाने में व्यस्तः लक्ष्मी मथुरा। आज हिन्दू जागरण मंच ने देश में समान नागरिक संहिता व समान जनसंख्या निति लागू किये जाने को लेकर एसएसपी आवास के सामने धरना प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। पार्टी के जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने इस अवसर पर बोलते कहा कि हिन्दू देश में समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए वहीं समान जनसंख्यानीति लागू होनी चाहिए जिस प्रकार से मुस्लिम समाज की आबादी बढ़ रही हैं। यह चिन्ता की बात है।  पूर्व मंत्री चै. लक्ष्मीनारायण ने कहा कि जनपद के पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जाम खुलवाने और दुपहिया वाहनों की चैकिंग में लग रहे हैं जबकि अपरासधियों की चैकिंग से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। जिलाधिकारी होलीगेट चैराहे पर जाम खुलवाने मंे लगे हैं तो पुलिस कप्तान शहर में दुपहिया और चैपहिया वाहनों की चैकिंग कर चालकों के ड्राइविंग लाइसैंस देखने में व्यस्त हैं। जिले के वरिष्ठ अधकारियों को अगर चैकिंग करनी ही है तो वे जनपद के ही विशंभरा, हाथिया और दौसेरस गांव में जाकर चैकिंग करें। इन गांवों में जब पुलिस किसी को पकड़ने जाती है तो पुलिस पर ही हमला कर दिया जाता है। यहां शहीद होने वाला पुलिसकर्मी भी अपना ही होता है। पूर्व मंत्री ने कहा कि जनपद में अगर हम बहुसंख्यक नहीं हों तो ये तीनों गांव पूरे जनपद का अकेले ही मुकाबला करने को तैयार हैं। हमें इसे रोकना होगा। पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिये। यदि हमारी यह मांग नहीं मानी गयी तो हम बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ेंगे। देश में सभी लोगों के लिये कानून बराबर है और उसमें सभी के लिये एक जैसी नागरिक संहिता होनी चाहिये। ज्ञापन में कहा गया है कि अगस्त 2015 में जनगणना आयुक्त द्वारा पंथ ;धर्मद्ध के आधार पर भारत की आबादी के आंकड़े जारी किये गये थे जिनके अनुसार 2001-2011 के बीच मुस्लिम समाज की आबादी वृद्धि की दर पिछले दशक की तुलना में कुछ कम हुई, पर शेष भारत और मुख्यतः हिन्दूओं की जनसंख्या वृद्धि दर के सापेक्ष वह अब भी डेढ़ गुना अधिक हैं। 1991-2001 के दशक में मुस्लिम वृद्धि दर 2.75 प्रतिशत तथा हिन्दू वृद्धि दर 1.75 प्रतिवर्ष रही। 2001-2011 में यह दानों ही घटकर 2.22 प्रतिशत तथा 1.50 प्रतिशत पर आ गये। किन्तु जैसा दिख रहा है, मुस्लिम समाज अब भी हिन्दुओं की तुलना में अब भी डेढ़ गुना तेजी से वृद्धि कर रहा है। यह इससे स्पष्ट है कि एक मुस्लिम महिला की सकल प्रजनन दर 3.7 है, जबकि हिन्दू महिला की दर 2.4 है। इस अन्तर का ही यह परिणाम है कि 1951 में जो मुस्लिम समाज भारत में कुल आबादी के हिसाब से 9.8 प्रतिशत था, 2011 में 14.23 हो गया। देखने योग्य है कि संपूर्ण विश्व में मुस्लिम देश बिना किसी हिचक के परिवार नियोजन अपनाता है। ज्ञापन देने वालों में प्रांत अध्यक्ष घनश्याम सिंह, विजय बहादुर सिंह, डाॅ. विद्योत्मा सिंह, मोहन लाल कौशिक, बलराज सिंह, बलदेव अग्रवाल, अजय शर्मा, रिचा शर्मा के अलावा भाजपा के ठा. ओमप्रकाश सिंह, अजय कुमार पोईया, ब्रजेन्द्र नागर, योगेश आवा, तरूण सेठ, मुकेश खण्डेलवाल आदि मौजूद थे।  

Read More

पुलिस ने एक हत्यारोपी को किया गिरफ्तार  पांच लोगों ने दुष्कर्म करने के बाद की थी हत्या  मथुरा। चार दिन पूर्व मांट थाना क्षेत्र के गांव डांगौली में मिली पलवल निवासी ललिता के शव के मामले में पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला वृंदावन में पिछले कुछ समय से रह रही थी, पांच लोग उसे शराब का झांसा देकर अपने साथ ले गए जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। अपनी करतूत छिपाने के लिए इन्होंने ललिता की हत्या कर डाली।  विदित हो कि 25 जून की सुबह मांट थाना क्षेत्र के ग्राम डांगौली स्थित इंद्रपाल के चरी के खेत से ग्रामीणों को एक महिला का शव बरामद हुआ था। महिला की शिनाख्त ललिता पत्नी दयाराम भारद्वाज निवासी ग्राम बनचारी थाना होडल पलवल, हरियाणा के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि महिला अत्यधिक शराब पीने की आदी थी, जिस वजह से परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद ललिता वृंदावन आ गई थी। तब से वह पोहप सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी छटीकरा के यहां किराए पर रह रही थी। बुधवार को घटना से पर्दा उठाते हुए एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि 23-24 जून की रात ओमप्रकाश उर्फ मल्ल पुत्र हरीश चन्द्र व कालीचरन उर्फ भल्लो पुत्र स्व० करन सिंह निवासी डांगौली मांट उसे अपने साथ ले गए थे। इस पर पुलिस इन दोनों की तलाश कर रही थी, इसी बीच मांट थाना प्रभारी दुर्गेश यादव ने देवेंद्र उर्फ फोर्ड पुत्र कालीचरन निवासी डांगौली को शक के आधार पर हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में देवेंद्र ने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि ओमप्रकाश व कालीचरन ने 23-24 जून की रात ओमप्रकाश के खेत पर ललिता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद यह तीनों डांगौली चैराहा स्थित देशी शराब की दुकान पर पहुंचे, जहां देवेंद्र, धनीराम बघेल, राजेश भी मिले। इसके बाद इन सभी ने उसके साथ दिनभर बलात्कार किया जिस पर उसकी हालत बिगड गई, करतूत छिपाने के लिए ललिता की हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस कालीचरन, धनीराम, ओमप्रकाश व राजेश की तलाश कर रही है, जल्द ही इन्हें भी पकड लिया जायेगा।

Read More

हॉलीवुड की दिलकश अदाकारा एंजेलिना जोली का कहना कि उनके बच्चे उनके पदचिन्हों पर नहीं चलना चाहते हैं और फिल्म जगत में नहीं जाना चाहते हैं। एंजेलिना के छह बच्चे हैं- मेडोक्स (14), पाक्स (12), जहारा (11), शिलोह (10) और सात साल के दो जुड़वां बच्चे विविएने तथा नोक्स। वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, बीबीसी रेडियो फोर्स वीमेंस आवर कार्यक्रम में एंजेलिना ने कहा कि उनके बच्चों में से कोई भी अभिनय में कदम नहीं रखना चाहता। वे सभी संगीत में काफी रुचि रखते हैं।  एंजेलिना ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उन्हें फिल्म के बाहर रहना पसंद है। मेडोक्स को संपादन में रुचि है और पेक्स को संगीत पसंद है।’’  इससे पहले, अभिनेत्री ने साझा किया था कि उनके बच्चे सात तरह की भाषाएं सीख रहे हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को उस कानूनी प्रस्ताव को मंजूरी दी है जिसमें देशभर में दुकानों, थिएटर्स,मॉल और दूसरे प्रतिष्ठानों को पूरे साल चलाने और अपनी सुविधा के मुताबिक खोलने तथा बंद करने की अनुमति दी गई है।    कैबिनेट ने बुधवार को चर्चा के बाद शॉप्स एंड एस्टैब्लिशमैंट एक्ट को मंजूरी दे दी है। इस मॉडल कानून में रात की पारी में उचित सुरक्षा उपायों के साथ महिलाओं को नियुक्त करने की भी अनुमति होगी। इसमें कर्मचारियों के लिए पीने के पानी, कैंटीन, बच्चों के लिए पालना घर, त्वरित चिकित्सा सहायता जैसी सुविधाओं पर भी जोर दिया गया है।    इस आदर्श कानून के लिए संसद की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी। श्रम मंत्रालय के प्रस्ताव के मुताबिक यह आदर्श कानून राज्यों द्वारा अपनाया जा सकता है और उन्हें इसमें अपनी जरूरतों के मुताबिक सुधार करने की छूट होगी।    खनिज उत्खनन नीति...    मंत्रिमंडल की बैठक में राष्ट्रीय खनिज उत्खनन नीति पर भी विचार हुआ है। इससे सरकार खनिज की खोज के लिए पहचाने गए 100 ब्लॉक की नीलामी कर सकती है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More