मथुरा

पोर्ट ऑफ स्पेन । कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) टी20 टूर्नामेंट के चौथे संस्करण के उद्घाटन मुकाबले में बुधवार को सेंट लूसिया जाउक्स ने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को पांच गेंद रहते छह विकेट से हरा दिया। सेंट लूसिया के कप्तान डेरेन सैमी हैं, जबकि ट्रिनबागो की कमान ड्वेन ब्रावो के पास है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रिनबागो ने 20 ओवर में छह विकेट पर 162 रन का स्कोर खड़ा किया। बाएं हाथ के बल्लेबाज डेरेन ब्रावो ने 44 गेंदों पर दो चौकों व चार छक्कों की बदौलत सर्वाधिक 63 रन की पारी खेली। ब्रावो के अलावा पाकिस्तानी विकेटकीपर उमर अकमल व दक्षिण अफ्रीकी ओपनर हाशिम अमला ने भी उपयोगी पारियां खेलीं। उमर ने 28 गेंदों पर दो चौकों व एक छक्के की मदद से 30 और अमला ने 21 गेंदों पर दो चौकों व एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम ने 12 और दक्षिण अफ्रीका के कोलिन मुनरो ने 11 रन का योगदान दिया। ड्वेन ब्रावो व केवोन कूपर 1-1 रन ही बना सके। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज शेन वाटसन ने तीन और मोर्न मोर्केल, डेरोन डेविस व नितिश कुमार ने 1-1 विकेट चटकाया। जवाब में सेंट लूसिया ने 19.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर मंजिल हासिल कर ली। जॉनसन चार्ल्स ने 38 गेंदों पर छह चौकों व एक छक्के के सहारे 52 रन जुटाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर ने 20 गेंदों पर चार चौकों व एक छक्के की मदद से नाबाद 33 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। विकेटकीपर आंद्रे फ्लेचर की 22 गेंदों में 23 रन की पारी में एक भी बाउंड्री शुमार नहीं रही। वाटसन ने 15 गेंदों पर दो चौके व एक छक्का लगा 16 रन बनाए। माइकल हसी ने भी 16 गेंदों पर 16 रन बनाए। सैमी पांच गेंदों पर दो चौकों की मदद से 11 रन बनाकर नाबाद लौटे। स्पिनर सुनील नरेन व ब्रावो ने 2-2 विकेट झटके।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । संसद के मॉनसून सत्र से पहले मोदी कैबिनेट में बदलाव संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों से अप्रेजल रिपोर्ट मांगी थी, मंत्रियों को आज अपनी रिपोर्ट मोदी के समक्ष रखनी है। गुरुवार शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की मीटिंग होने जा रही है। कैबिनेट में बदलाव की घोषणा 6 जुलाई से पहले किए जाने की संभावना है, जब प्रधानमंत्री मोदी अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होंगे। इससे पहले कैबिनेट पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बीच बुधवार शाम करीब चार घंटे तक बैठक हुई।    पीएम ने मांगी थी सेल्फ अप्रेजल रिपोर्ट  इससे पहले मोदी ने अपने मंत्रियों से 30 जून को सेल्फ अप्रेजल रिपोर्ट मांगी है। सभी मंत्री अपने कामकाज को लेकर प्रेजेंटेशन देंगे। उनकी अप्रेजल रिपोर्ट से कैबिनेट में फेरबदल को लेकर फैसला हो सकता है। मोदी सरकार द्वारा दूसरा बजट पेश किए जाने के बाद से सभी मंत्रियों को अपने विभाग के कामकाज पर एक प्रेजेंटेशन बनाकर देने का निर्देश दिया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी ने मंत्रियों से कहा है कि एनडीए सरकार द्वारा पेश किए गए दूसरे बजट के बाद से उन्होंने जो काम किया है उसका हिसाब-किताब इस मीटिंग में लेकर आएं। माना जा रहा है कि 18 जुलाई से शुरू होने वाले पार्लियामेंट के मानसून सेशन से पहले मोदी कैबिनेट में बदलाव कर सकते हैं। इस लिहाज से 30 जून को होने वाली मीटिंग खास हो जाती है।   3 मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी, 5 नए चेहरों की चर्चा राजस्थान के नेता ओम माथुर और अर्जुन मेघवाल मंत्री बनाए जा सकते हैं। तीन और नेता मंत्री बनने की दौड़ में हैं। यूपी में अगले साल इलेक्शन के मद्देनजर मनोज सिन्हा और संजीव बालियान को प्रमोट किया जा सकता है। दोनों अभी राज्यमंत्री हैं। पावर मिनिस्ट्री का इंडिपेंडेंट चार्ज रखने वाले पीयूष गोयल भी प्रमोट हो सकते हैं। इलाहाबाद से सांसद श्याम चरण गुप्ता मंत्री बनाए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि यूपी में विधानसभा चुनाव को देखते हुए ये फैसला लिया जा सकता है। असम से रमेन डेका को भी मिनिस्टर बन सकते हैं। विनय सहस्त्रबुद्धे मंत्री बनाए जा सकते हैं। वे राज्यसभा से सांसद हैं। वहीं, गिरिराज सिह, नजमा हेपतुल्ला और निहालचंद की कुर्सी जा सकती है।   विधानसभा चुनाव पर नजरें  सूत्रों का मानना है कि मोदी कैबिनेट में पंजाब और यूपी के नेताओं को ज्यादा जगह मिल सकती है। इसकी वजह इन दो राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। बता दें कि मोदी समय-समय पर अपने मंत्रियों से परफॉर्मेंस रिपोर्ट मांगते रहे हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नयी दिल्ली । परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में चीन के नेतृत्व में हुए विरोध के चलते भारत का प्रवेश बाधित होने के एक सप्ताह बाद अमेरिका ने कहा है कि एक देश सहमति आधारित संगठन में सहमति को तोड़ सकता है। साथ ही अमेरिका ने जोर दिया कि ऐसे सदस्य को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए। अमेरिका के राजनीतिक मामलों के उपमंत्री टॉम शैनन ने बुधवार को कहा कि एनएसजी में भारत का प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। टॉम शैनन ने यह बात अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक से बुधवार को कही और दुख जताया कि सोल में पिछले हफ्ते समूह की वार्षिक बैठक में उनकी सरकार भारत को सदस्य बनाने में सफल नहीं रही। उन्होंने कहा, हम मानते हैं कि सहमति आधारित संगठन में एक देश सहमति को तोड़ सकता है। लेकिन ऐसा करने पर उसे जवाबदेह बनाया जाना चाहिए न कि अलग-थलग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि हम आगे बढ़ें, भारत और अमेरिका मिल बैठकर विमर्श करें कि सोल में क्या हुआ, राजनयिक प्रक्रिया पर नजर रखें, जो महत्वपूर्ण है और देखें कि अगली बार सफल होने के लिए हम और क्या कर सकते हैं। भारत पिछले हफ्ते चीन के विरोध के कारण प्रतिष्ठित एनएसजी में प्रवेश पाने में विफल रहा था। भारत को एशिया प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता का वाहक बताते हुए अमेरिका के राजनीतिक मामलों के उपमंत्री टॉम शैनन ने यह भी कहा कि चीन दक्षिण चीन सागर में जो कर रहा है, वह पागलपन है और अमेरिकाचाहता है कि हिंद महासागर में नयी दिल्ली बड़ी भूमिका निभाए। विदेश सेवा संस्थान में एक वार्तालाप सत्र में उन्होंने कहा कि चीन के बढऩे पर अंकुश लगाना बड़ी चुनौती है और अमेरिका भारत के साथ काम करना चाहता है ताकि हिंद महासागर में मजबूत और व्यापक उपस्थिति दर्ज कराई जा सके। परमाणु अप्रसार के क्षेत्र में भारत को विश्वसनीय और महत्वपूर्ण शक्ति बताते हुए शैनन ने कहा, हम इस बात पर प्रतिबद्ध हैं कि भारत परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में शामिल हो। हमारा मानना है कि हमने जिस तरह का काम किया है, नागरिक परमाणु समझौता, भारत ने जिस तरीके से खुद को नियंत्रित किया है, वह इसका हकदार है। एनएसजी में भारत के प्रवेश संबंधी प्रयास पर उन्होंने कहा कि भारत को इस समूह में शामिल किया जाए, इसके लिए अमेरिका लगातार काम करता रहेगा। शैनन ने मंगलवार को कल विदेश सचिव एस जयशंकर से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हाल में भारत को मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एमटीसीआर) में शामिल करना दर्शाता है कि वह परमाणु अप्रसार के मार्ग पर जिम्मेदार और महत्वपूर्ण देश है। उन्होंने कहा, हमें दुख है कि सोल में हम एनएसजी में भारत को प्रवेश दिलाने में सफल नहीं हो सके। यह पूछने पर कि क्या ओबामा प्रशासन का कार्यकाल खत्म होने से पहले भारत पेरिस जलवायु समझौते पर दस्तखत कर देगा और साथ ही क्या वह एनएसजी का सदस्य बन जाएगा तो उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि ऐसा होगा। उन्होंने कहा कि भारत ने जलवायु समझौते पर दस्तखत करने का संकल्प जताया है। शैनन ने कहा कि भारत अमेरिका असैन्य परमाणु सहयोग दोनों देशों के बीच मित्रता का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने कहा, कुछ ही सप्ताह पहले राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्रप्रदेश में छह एपी 1000 रिएक्टरों की स्थापना के लिए तैयारी शुरू किए जाने का स्वागत किया था। ये रिएक्टर एक अमेरिकी कंपनी द्वारा बनाए जाएंगे। समझा जाता है कि इससे दोनों देशों के लोगों को रोजगार मिलेगा और स्वच्छ एवं विश्वसनीय बिजली मिलेगी, जिससे भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता भी कम की जा सकेगी।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा छाता क्षेत्र स्थित गोवर्धन चैराहे राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ट्रक की चपेट में आकर मोटर साईकिल सवार बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है तथा आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  मिलीजानकारी के अनुसार बताया गया है कि मौहल्ला चतुभुर्जी कस्बा छाता निवासी ब्रजकिशोर शर्मा पुत्र रामजीलाल जो कि बरसाना रोड स्थित अपने आईस फैक्ट्री के ट्रांस्फार्मर खराब होने पर उसकी सूचना स्थानीय बिजली घर से लौटने समय गोवर्धन चैराहे पर वाईक सवार नं.-यूपी 85एएफ2113 पीछे से आ रहे तेज गति से आ रहे  ट्रक सं. आर.जे 116ए 6484 ने मोटर साईकिल सवार को बुरी तरह रौद दिया। घायल ब्रजकिशोर शर्मा की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई।  पुलिस ने ट्रक को चालक सहित अपनी हिरासत में लेकर कार्यबाही प्रारम्भ कर दी है। 

Read More

मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र के गांव महोली मधुवन में आज मंगलवार एक तनावग्रस्त युवक ने घरेलू परेशानी से तंग आकर खुद पर ही फायर झौंक लिया। युवक की हालत चिंताजनक बताई गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय भीषम ठाकुर पिछली बार ग्राम प्रधान का चुनाव भी लड़ा था जिसमें उसे सफलता नही मिली। उसने चुनाव में खूब खर्च भी किया था। आज किसी बात को लेकर वह अपने पिता से ही बात कर रहा था। वहीं तनाव में आकर उसने खुद ही फायर झोंक लिया। सीने में गोली लगने से वह मौके पर ही खून से लथपथ हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणें ने उसे अस्पताल में भेज दिया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

Read More

जेडीसी ने अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर गति लाने के दिये निर्देश मथुरा। मण्डलायुक्त चन्द्रकांत के निर्देशानुसार मथुरा जनपद के जिन 25 कार्यक्रमों में गत मार्च के आधार पर राज्य औसत से कम प्रगति रही है उनके विभागीय अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी किये जा रहे हैं।  संयुक्त विकास आयुक्त निशा गोयल ने यहां कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान यह जानकारी दी और विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि इनमें अधिकांशतः विभाग ऐसे हैं जिनका राज्य औसत से बहुत मामूली कम अन्तर है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य औसत देखते हुए विभागीय अधिकारी फीडिंग करायेंगे तो मामूली अन्तर की प्रगति थोडे प्रयासों पर ही करके वे ए श्रेणी प्राप्त कर सकेंगे।  उन्होंने विभागीय अधिकारियांें से अपील की कि वे अभी से कार्य योजना बनाकर कार्यों को तेजी से पूरा करें और निर्माण कार्यों की टास्कफोर्स समिति बनाकर जांच कराते रहें। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यों की प्रगति इस भांति सुनिश्चित की जाय जो अधिकाधिक संतृप्तिकरण दें। साथ ही राजीव आवास, आसरा आदि योजनाओं में निर्मित भवनों में ध्यान रखा जाय कि वहां सडक, पानी एवं बिजली आदि अन्य सुविधायें भी समय से पूर्ण हों ताकि आवास आंवटन पर नागरिक वहां रह सकें। संयुक्त विकास आयुक्त ने भ्रमण के दौरान ब्लाॅक फरह के लोहिया ग्राम सनौरा में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जन समस्याओं की सुनवाई की और सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उनके तत्परता से निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने इसके पूर्व ब्लाॅक फरह का भी निरीक्षण किया। जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, परियोजना निदेशक डा. एके बाजपेयी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजेन्द्र सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण आदि इस दौरान उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ला के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रति दिन 30 के हिसाब से सप्ताहभर में जनपद के सभी 210 एएनएम सब सेन्टर्स पर ‘‘जीवन‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित स्वास्थ्य मेलों में आज दूसरे दिन 11870 मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण सहित निशुल्क उपचार दिये गये। इनमंे टीकाकरण, अन्धता निवारण, कुष्ठ, जननी सुरक्षा के मौके पर ही पंजीयन आदि सभी सेवाओं के अलावा आंगनबाडी के पोषाहार वितरण, नेपकिन वितरण, स्वच्छता जागृति हेतु हैण्डवाॅश व अन्य कार्यक्रमों के अलग-अलग मंडप लगाकर स्वास्थ सुविधायें उपलब्ध कराते हुए नागरिकों को स्वस्थ्य रहने के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा विवेक मिश्र, अपर मुख्य चिकित्साधिकारीगण, डीडीओ उमेश कुमार त्यागी सहित नोडल अधिकारीगण ने भ्रमण कर उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा विवेक मिश्र ने बताया कि आज मेले में स्वास्थ्य परीक्षणध्निशुल्क उपचार के अलावा जागरूकता और पोषाहार वितरण में आंगनबाडी कार्यकर्तियो ने विशेष रूचि दिखाई। साथ ही 0-5 वर्ष एवं उससे ऊपर की आयु वाले समस्त छूटे लोगों के आधार कार्ड बनवाने की भी मेलांे में सुविधा उपलब्ध रही। 

Read More

मथुरा। औरंगाबाद राष्ट्रीय किसान संघ के बैनर तले गोकुल बैराज परियोजना केन्द्रीय भंडार औरंगाबाद में किसानों के मुआवजे की मांगों को लेकर 37 दिन से चल रहे धरने को आमरण अनशन में परिवर्तित कर रमेश सैनी, भीम सैनी आज मंगलवार को अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए।  भूख हड़ताल पर बैठे रमेश सैनी ने कहा कि किसानों का धरना विगत 37 दिन से निरंतर चल रहा है लेकिन हमारी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं, जब जिला प्रशासन का अब तक कोई भी अधिकारी हमारी सुध नहीं ली है। जब तक औरंगाबाद के किसानों की अधिग्रहण की गई जमीन का मुआवजा दिया नहीं जाएगा, जब तक हम सभी किसान भूख हड़ताल जारी रखेंगे। अनशनकारियों में भीम सैनी, कैलाश चंद सैनी, नथुआ निषाद, प्रेमचंद निषाद, रोहताश निषाद, पूरन चंद सैनी, पप्पू बाल्मीकि, अमर सिंह निषाद, होतीलाल सैनी आदि उपस्थित रहे।  

Read More

बसपा की बैठक में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं का उमड़ा सैलाब  विप्र समाज के दर्जनों युवाओं ने बसपा की ग्रहण की सदस्यता  मथुरा।  बहुजन समाज पार्टी की ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य सहित अन्य समस्त समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को डैम्पीयर नगर में आयोजित की गई। जिसमें बसपा प्रत्याशी पं. योगेश कुमार द्विवेदी के समर्थन में विप्र समाज के दर्जनों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। इससे पूर्व संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर एवं काशीरामजी के चित्रपट पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा के अलीगढ़ आगरा मंडल के कॉर्डीनेटर विक्रम सिंह, आगरा मंडल कॉर्डीनेटर संघरतन सेठी, गिर्राज प्रसाद गोला, वृंदावन की पूर्व नगरपालिका चेयरमैन पुष्पा शर्मा ने माल्यार्पण कर नमन किया। बैठक में मुख्य अतिथि विक्रम सिंह ने कहा कि बसपा सभी वर्गों और समाजों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है, बसपा सुप्रीमों बहिन मायावती ने हमेशा गरीबों एवं विकास के मुद्दों को लेकर राजनीति की है, वहीं उन्होंने मथुरा-वृंदावन विधान सभा के प्रत्याशी पं. योगेश कुमार द्विवेदी के संबोधन मेें कहा कि अगर मथुरा की जनता श्रीद्विवेदीजी को एक मौका देंगे तो संभवतरू बसपा सुप्रीमों उन्हें मंत्री पद से भी नवाज सकती है, इससे क्षेत्र का अभूतपूर्ण विकास होगा। वहीं बसपा प्रत्याशी योगेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि वह जनता की हर समस्या का निदान करने के लिए उनके साथ खड़े हैं, जनता की समस्या का निदान कराना उनका परम कर्तव्य है। बैठक में आगरा मंडल प्रभारी संघ रतन सेठी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी में जात-पात से उठकर पं. योगेश कुमार द्विवेदी राजनीति करते है, और उनकी यही खसियत उन्हें सभी से अलग और जिम्मेदार बनाती है। वृंदावन की पूर्व चेयरमैन पुष्पा शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से बसपा सरकार में बसपा सुप्रीमों ने वृंदावन के विकास के लिए साढ़े तीन सौ करोड़ रूपए दिए थे, उसी तरह अगर मथुरा-वृंदावन के लोगों ने योगेश द्विवेदी का साथ दिया तो मथुरा वृंदावन के समग्र विकास को कोई नहीं रोक सकता। इस मौके पर बसपा के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम, जिला उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, जिला महामंत्री योगेश कुमार, कोषाध्यक्ष अत्ताउल्ला रहमान, पूर्व लोकसभा प्रभारी सौरभ द्विवेदी और वरिष्ठ बसपा नेता एम पाठक मौजूद रहे।     

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ल के निर्देशन में श्रावस्ती मॅाडल पर जनपद में भूमि विवादों के निस्तारण हेतु गठित टीमों द्वारा अभियान के पांचवें दिन आज मंगलवार 25 ग्रामो में चिन्हित 145 में से 142 मामलों का आपसी सुलह समझोते के आधार पर मौके पर ही निस्तारण किया। राजस्व, पुलिस, विकास आदि विभागों की सभी 25 संयुक्त टीमों के लिये राजस्व विभाग से टीम प्रभारियों के अलावा सभी अपर जिलाधिकारियों ने अपर पुलिस अधीक्षकों एवं उप जिलाधिकारियो ने क्षेत्राधिकारियों के साथ भ्रमण कर कार्यवाही का जायजा  लेते हुए टीमों का सहयोग एवं मार्गदर्शन किया। डीएम ने बताया कि पहले चरण के पांच दिवसीय अभियान के दौरान 125 ग्रामों के चिन्हित 806 में रिकाॅर्ड 731 मामलों का निस्तारण किया गया और न्यायालयों में विचाराधीन 75 मामले निर्णय हेतु छोडे गये। उन्होंने बताया कि इसके उपरान्त शेष ग्रामों में जुलाई, अगस्त के दौरान 8-8 दिवसों पर और सितम्बर में शेष सभी गांव के भूमि विवाद निस्तारित किये जायेंगे। ज्ञातव्य रहे जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ल के निर्देशन में श्रावस्ती मॅाडल पर जनपद में भूमि विवादों के निस्तारण हेतु गठित टीम जीडी में अंकन के साथ ग्रामों में जाकर सुलह समझौते के साथ भूमि विवाद निस्तारण के उपरांत वापस थाने पहुॅच आमद कराते हुए सूचना तथा विवाद निस्तारण का संक्षिप्त विवरण जीडी में दर्ज करके उसकी नकल प्राप्त कर रही है। इस कार्यवाही के उपरान्त किसी के द्वारा पुनः अतिक्रमण किए जाने पर डी.एम.के निर्देशानुसार अभिलेखीय साक्ष्यों के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही तय है।

Read More