मथुरा। उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स आगरा मंडल के मथुरा जंक्शन स्थित जिला प्रशिक्षण केन्द्र पर राष्ट्रीय मुख्यालय, नार्दन रीजन भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा द्वितीय, अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 20 से 22 जून तक रीजनल लेवर योगा फेस्ट कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें पंजाब, हरियाणा, जम्मू एण्ड कश्मीर, उत्तराखण्ड़, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे, नवोदय विद्यालय संगठन एवं उत्तर मध्य रेलवे से 150 स्काउट्स, गाइड्स रोवर, रेजर्स तथा लीड्र्स ने भाग लिया। शिविर में आये सभी स्काउट्स गाइड्स, रोवर्स रेजर्स लीडर्स द्वारा तीन दिवसीय रीजनल योगा फेस्ट कैम्प में योग के बारे में सीखा तथा रेलवे कालोनियों, मथुरा जंक्शन स्टेशन पर लोगों को योग का प्रर्दशन कर, रैली के माध्यम से योग के बारे में जागरूक किया साथ ही रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान के दौरान लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया। शिविर के संचालक सहा॰ निदेशक, नोर्दन रीजन, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स अरूप सरकार के निर्देशन में सभी 11 राज्यों से आये स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेजर्स लीडर्स द्वारा चालन किया, तड़ासन, वृक्षासन, अर्धआसन पदमासन, वजासन, मंडूकआसन, भुजंगआसन, शवासन तथा अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभार्ति, भस्त्रिका इत्यादि का प्रतिदिन अभ्यास किया गया, जिसका प्रशिक्षकाण केन्द्रीय विद्यालय संगठन से आये डा॰ बी. इस्लाम पूर्व राज्य संगठन आयुक्त/स्काउट्स द्वारा दिया गया। उत्तर मध्य रेलवे के राज्य संगठन आयुक्त/स्काउट्स रविकान्त शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की ओर से योग शिविर के यादगार के लिये टी-शर्ट प्रदान की गयी तथा सभी 11 राज्यों से लीड्र्स एवं शिविर संचालक तथा समस्त स्टाफ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिला आयुक्त/स्काउट्स एवं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे आगरा मण्डल मुदित चन्द्र ने सभी प्रतिभागियों को तीन दिवसीय शिविर में पूरे उत्साह से प्रतिभाग करने पर हार्दिक शुभकामनायें दी। इस शिविर के सफल आयोजन में रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग, विद्युत विभाग, एस एण्ड टी विभाग तथा सी एच आई मथुरा जंक्शन मण्डल इंजीनियरिंग प्रशिक्षण केन्द्र के प्रधानाचार्य वाईएस त्यागी तथा शिविर के सहयोगी स्टाफ केन्द्रीय विद्यालय संगठन से डा बी इस्लाम, उत्तर प्रदेश से सहा. राज्य संगठन आयुक्त प्रदीप गुप्ता व महेन्द्र सिंह, उत्तर मध्य रेलवे से सहा॰ राज्य संगठन आयुक्त हेमेन्द्र कुमार मौर्य, गाइड कैप्टन कुमारी नेहा श्रीवास्तव एवं ग्रुप लीडर अरविन्द सिंह, शैलेष कुमार, जिला सचिव प्रवीन कुमार, संजीत सिंह, वसीम अहमद मंसूरी, बिजेन्द्र पाल, राम बाबू इत्यादि का विशेष सहयोग रहा।
Read More




