मथुरा

मथुरा। थोड़ी सी कहासुनी के बाद पत्नी और बच्चों के साथ आये एक तीर्थयात्री ने यमुना में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसके शव को निकाल लिया। यमुना में डूबने से उसकी मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार मदन पुत्र लटूरी निवासी गांव मुड़िया चंदौसी, संभल अपनी पत्नी राजवती और तीन वर्ष के बच्चे के साथ मथुरा घूमने आया हुआ था। अचानक बंगालीघाट पुलिस चैकी के पीछे तकरार के बाद आवेश में आकर लटूरी ने यमुना में छलांग लगा दी। जैसे ही इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुयी तो लोगों में अफरा तफरी मच गयी। कई युवक यमुना में इसे बचाने के लिये कूद गये लेकिन पानी अधिक होने के कारण वे इसमें सफल नहीं हो पाये। फिर गोताखोर और स्थानीय लोगों ने यमुना में कूदकर उसके शव को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। 

Read More

मथुरा। शहर के यातायात को सुधारने की दिशा में कोतवाली पुलिस का अभियान निरंतर जारी है।  अतिक्रमण के चलते राहगीरों का पैदल चलना दूभर हो रहा है दुकानदारों में फुटपाथ घेर रखे है तो दुपहिया वाहन चालकों ने अपने घर को सड़क समझकर चाहे जहां वाहनों को खड़ा कर देते है। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए कोतवाली पुलिस के अभियान से अब दुपहिया वाहन चालकों को सबक मिलने लगा है फुटपाथों के सामने दुकानदार अपने ही नही ग्राहको के व्हीकल भी खड़ा करा देते है जिससे सड़के पूरी तरह घिर जाती है और जाम की स्थिति बनी रहती है। गत दिनों अतिक्रमणकारियों के चालान पुलिस द्वारा होली गेट से जवाहर हाट तक किए गए।वहीं आज लगभग ढाई दर्जन दुपहिया वाहनों को पुलिस उठा कर ले गई। इससे व्यवस्था में सुधार की लोगों में आस जगी है। पहली बार होली गेट से क्वालिटी तिराहे तक ऐसा अभियान चलने से लोग खुश है।   

Read More

मथुरा। एसपी सिटी के निर्देशन में वाहन चोरों पर लगाम लगाने की दिशा में कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक संजय जायसवाल और महेन्द्र सिंह चाहर व मदन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने संगठित लोगों की चैकिंग के दौरान धौलीप्याऊ से स्टेट बैंक आ रहे बाइक पर सवार तीन युवकों को देखा तो वे भागने लगे। इसी बीच उनकी गाड़ी फिसल गयी और तीनों गिर गये। इनका एक साथी सम्राट पुत्र भीम सिंह निवासी मौरा नगला हाईवे भाग गया लेकिन दो को पुलिस ने पकड़ लिया।  मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड से वाहन चोर गिरोह के तीन लोगोें को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक स्विफ्ट कार एक ईको कार दस चोरी की मोटर साईकिल बरामद की है। यह वाहन चोरों का शातिर गैंग है जो विभिन्न स्थानों से चार पहिया और दो पहिया वाहनों की चोरी करते है। पुलिस ने इस संबंध में गिरोंह के सदस्य खामनी थाना हाईवे निवासी जयराम पुत्र रमेश उसके भाई जगराम और अख पुत्र जसवन्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के उपनिरीक्षक एमएस चाहर ने जगराम और अख के पास से क्रमशः 1080, 1050 ग्राम नशीला पाउडर बरामद होना बताया है।  आज इसकी जानकारी देते हुए एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों पर तमाम मुकदमे दर्ज हैं। खामनी गांव से दर्जनों चोरी के वाहन इनसे बरामद हुये हैं।

Read More

नई दिल्ली । विदेशी निवेश भारत में बडा राजनीतिक मुद्दा रहा है। सोमवार को भारत सरकार ने रक्षा, विमानन और ई-कॉमर्स के क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई को मंजूरी का ऎलान कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के इस फैसले के बाद टि्वटर पर बयानों की बहार सी आ गई। लेकिन इनमें भाजपा के कथित दोहरे मापदंडों को भी उजागर कर दिया।    सोमवार को वरिष्ठ पत्रकार मिनहाज मचेंट का ट्वीट था, मोदी सरकार का पहला बडा आर्थिक सुधार। विमानन, ई-कॉमर्स और डिफेंस में 100 प्रतिशत एफडीआई, फार्मा में 74 प्रतिशत। वरिष्ठ पत्रकार माधवन नारायणन ने ट्वीट किया, रघुराम राजन के जाने के डर के माहौल में विमानन और रक्षा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई का बडा फैसला। बाजार को रिझाने के लिए एनडीए ने अच्छा दाव खेला। निकुंज शाह ने लिखा, कांग्रेस जो 60 साल में नहीं कर पाई, मोदी सरकार ने दो साल में कर दिया।    बडे सुधार लागू करते हुए सरकार ने 100 प्रतिशत विदेशी निवेश लागू किया। लेकिन ये भी सच है कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी जब विपक्ष में थी तो एफडीआई की प्रखर विरोधी थी। इसीलिए आज के केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर का जुलाई 2013 में किया गया एक ट्वीट भी सोमवार को ख़ूब शेयर किया गया।    जावडेकर ने बताए थे खतरे...    इस ट्वीट में जावडेकर ने रक्षा क्षेत्र में एफ़डीआई को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए कहा था, टेलीकॉम और रक्षा क्षेत्र में विदेशी निवेश से सुरक्षा के लिए खतरे पैदा हो सकते हैं और इसके तहत नवीनतम तकनीक मिलने की गारंटी भी नहीं है। वहीं जुलाई 2013 में ही किए गए एक ट्वीट में भाजपा महिला मोर्चा की नेता प्रीति गांधी ने लिखा था, रक्षा और मीडिया जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में बाज़ार को बढावा देने के लिए एफडीआई बढाने से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है। डॉ राकेश पारिख ने ट्वीट किया, अब हमें विदेशी निवेश के मुद्दे पर सुषमा स्वराज और अन्य नेताओं के यूपीए काल के दौरान संसद में दिए बयानों को फिर से सुनना चाहिए।    नरेंद्र मोदी के तब के ट्वीट...    और तो और,तब के गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी ने भी यूपीए के दौरान एफडीआई का विरोध किया था। दिसंबर 2012 में किए गए एक ट्वीट में मोदी ने लिखा था, कांग्रेस राष्ट्र को विदेशियों को सौंप रही है। ज्यादातर पार्टियां एफडीआई का विरोध कर रही हैं लेकिन सीबीआई के डर की वजह से उन्होंने मतदान नहीं किया और कांग्रेस पिछले दरवाजे से जीत गई। मोदी ने सितंबर 2012 में एक अन्य ट्वीट में कहा था,असम और एफडीआई का मुद्दा बताता है कि हमारे प्रधानमंत्री ने हमारे लोकतंत्र की नई परिभाषा गढ दी है। विदेशियों की सरकार, विदेशियों के द्वारा, विदेशियों के लिए।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता के मसले पर अमेरिका और चीन आमने-सामने हो गए हैं। अमेरिका ने एनएसजी के सदस्य देशों से कहा कि वे सोल में शुरू होने वाली अपनी बैठक के दौरान भारत के आवदेन पर विचार करें और उसे समर्थन दें। वहीं, चीन ने सोमवार को ही कहा था कि सोल बैठक में भारत की एनएसजी सदस्यता बहस के एजेंडे में नहीं है।   व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने कहा, ‘हमारा मानना है और यह कुछ समय से अमेरिका की नीति रही है कि भारत सदस्यता के लिए तैयार है। अमेरिका बैठक में भाग लेने वाली सरकारों से अपील करता है कि वे एनएसजी की पूर्ण बैठक में भारत के आवेदन को समर्थन दें। अर्नेस्ट ने कहा, ‘साथ ही, किसी भी आवेदक को समूह में शामिल करने के लिए भाग लेने वाली सरकारों को सर्वसम्मति से निर्णय पर पहुंचने की आवश्यकता होगी।   अमेरिका भारत की सदस्यता की निश्चित रूप से वकालत करेगा’ अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने प्रवक्ता जॉन किर्बी ने भी एक अन्य संवाददाता सम्मेलन में अर्नेस्ट की बात दोहराई।  अर्नेस्ट का बयान ऐसे समय में आया है जब चीन ने कहा है कि भारतीय की सदस्यता का मामला एनएसजी की बैठक के एजेंडे में नहीं है। एनएसजी में भारत की सदस्यता का जहां अमेरिका और रूस समेत कई बड़े देश समर्थन कर रहे हैं, वहीं चीन ने इस राह में रोड़ा डालने की कोशिश की।    ये है भारत का प्लान !   भारत ओबामा के राष्ट्रपति का कार्यकाल खत्म होने से पहले मेंबरशिप हासिल कर लेना चाहता है। हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी भारत की दावेदारी को लेकर कई देशों से समर्थन हासिल करने में कामयाब हुए हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए भारत ने एक नई योजना बनाई है। उसने अपने अहम समर्थकों के जरिए संभावित विरोधियों पर निशाना साधने की योजना बनाई है। लिहाजा, मेक्सिको को अपने पाले में करने के लिए अगर अमेरिका का सहारा लिया गया तो स्विट्जरलैंड के लिए जर्मनी और न्यू जीलैंड के लिए ऑस्ट्रेलिया से मदद लेने की बात है। साथ ही, धीरे-धीरे आपत्ति जताने वाले देशों की संख्या भी बेहद कम हो जाएगी। सूत्रों ने बताया कि भारत ऐसा हालत बनाने के लिए भी काम रहा है, जहां चीन को यह साफ-साफ बताना पड़ेगा कि वह भारत की एंट्री का विरोध क्यों कर रहा है?   सदस्यता को लेकर बंटे हुए हैं देश  चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, एनएसजी के सदस्य देश अभी भी इस मुद्दे पर एकमत नहीं हैं। ऐसे में आगामी बैठक के दौरान समूह में किसी नए देश की एंट्री पर बातचीत बचकानी बात होगी। यह बैठक 24 जून को होने वाली है।    क्या है चीन की आपत्ति एनएसजी परमाणु से संबंधित अहम मुद्दों को देखता है और इसके 48 सदस्यों को परमाणु प्रौद्योगिकी के व्यापार एवं उसके निर्यात की इजाजत होती है। एनएसजी सर्वसम्मति के सिद्धांत के तहत काम करता है और भारत के खिलाफ एक देश का भी वोट भारत की दावेदारी को नुकसान पहुंचा सकता है। चीन एनएसजी में भारत की एंट्री का विरोध कर रहा है। उसका कहना है कि बिना परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर किए किसी भी देश की इस समूह में एंट्री नहीं हो सकती। एनएसजी का गठन 1974 में इंडिया के पहले परमाणु परीक्षण के बाद हुआ था। इसका लक्ष्य था कि दुनिया में भर में परमाणु हथियारों के प्रसार को रोका जाए।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

कोलकाता । टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति ने इंटरव्यू शुरू कर दिए है। इस समिति में दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वी.वी.एस लक्ष्मण शामिल हैं, जो 21 उम्मीदवारों का इंटरव्यू ले रहे है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले दौड में सबसे आगे चल रहे है। वहीं, संदीप पाटिल कोच पद की दौड से बाहर हो गए है। इससे पहले बीसीसीआई के पूर्व सचिव संजय जगदाले मंगलवार को इस सारी प्रक्रिया का निरीक्षण किया। जो उम्मीदवार आज इंटरव्यू के लिए कोलकाता नहीं पहुंच सकते, उनके पास वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इसमें शामिल होने का विकल्प है। भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए बोर्ड को कुल 57 प्रतिक्रिया मिली थी, जिसमें से सलाहकार समिति ने 21 के नामों की पुष्टि की है। इस समिति को यह अधिकार भी दिया गया है कि वह 21 उम्मीदवारों से अलग किसी अन्य का इंटरव्यू भी ले सकती है। अगर ऐसा होता है, तो पात्रता मापदंड में खरे न उतर पाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले के नाम पर विचार किया जा सकता है। बीसीसीआई ने हालांकि, 21 उम्मीदवारों के नामों का खुलासा नहीं किया है लेकिन रवि शास्त्री और टीम के पूर्व निदेशक रवि शास्त्री तथा चयनकर्ता समिति के चेयरमैन संदीप पाटिल ने कोच पद के लिए आवेदन भरने की पुष्टि की है। सभी 21 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेने के बाद समिति उपयुक्त लोगों के नामों की पेशकश करेगी और इसके बाद बोर्ड 24 जून को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में होने वाली बीसीसीआई की कार्यकारी समिति की बैठक में नए कोच के नाम की घोषणा कर सकता है।   इंडिया से ये नाम हैं सबसे आगे    1. रवि शास्त्री 2. राहुल द्रविड़ 3. अनिल कुंबले 4. वेंकटेश प्रसाद 5. संजय बांगड़   इन विदेशी नामों पर भी हुई थी चर्चा    1. डेनियल विटोरी ( न्यूजीलैंड) 2. शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) 3. माइकल हसी (ऑस्ट्रेलिया) 4. एंडी फ्लॉवर (जिम्बाब्वे) 5. स्टीफन फ्लेमिंग (न्यूजीलैंड) 6. जेसन गिलेस्पी (ऑस्ट्रेलिया) 7. जस्टिन लैंगर (ऑस्ट्रेलिया) 8. टॉम मूडी (ऑस्ट्रेलिया)     साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि विकास दर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मुद्रास्फीति को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। राजन ने कहा कि निवेशकों का हमारे मौद्रिक नीति लक्ष्य में भरोसा बढा है और मुद्रास्फीति लक्ष्य हासिल होने के साथ इसमें और सुधार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुद्रास्फीति के खिलाफ मुहिम में मौद्रिक नीति समिति एक क्रांतिकारी कदम है।    आरबीआई गवर्नर ने कहा कि निम्न मुद्रास्फीति पर ध्यान देकर हमने उन पुराने रास्तों को छोडा है जिनमें बहुसंख्यक गरीबों की कीमत पर कुछ को लाभ होता था। राजन ने विश्वास जताया कि सरकार और रिजर्व बैंक के नए गवर्नर नई व्यवस्थाओं और संस्थाओं को अपने अंदर पूरी तरह जोडेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में मुद्रास्फीति निम्न स्तर पर रहे।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

‘बानी-इश्क दा कलमा’ से छोटे पर्दे पर अभिनय की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री शेफाली शर्मा आगामी धारावाहिक ‘तेरे बिन’ में मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं। वह इसका हिस्सा बनकर खुश हैं।  एक बयान में कहा गया कि शेफाली एंड टीवी चैनल के आगामी धारावाहिक में विजजा की भूमिका निभाएंगी। उनके जोड़ीदार का चयन होना बाकी है।  यह पूछे जाने पर कि यह किरदार आपके पूर्व के किरदार से कैसे अलग है? उन्होंने कहा, ‘‘आज दर्शकों को ऐसे किरदारों की तलाश है, जिनसे वे जुड़ सकें। ‘तेरे बिन’ एक पेचीदा परिपक्व पे्रम कहानी है।’’  शेफाली ने कहा, ‘‘मैंने जब संक्षिप्त में मेरे किरदार विजजा के बारे में सुना, तो मैं तुरंत उसे करने को राजी हो गई।’’ फिलहाल यह तय नहीं है कि धारावाहिक कब से प्रसारित होगा।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

21 जून को ‘विश्व योग दिवस‘ के उपलक्ष्य में योग दिवस को वृध्द स्तर पर सम्पूर्ण भारत में सैन्य समुदाय द्वारा सामजस्य में मनाने के उददेश्य से स्ट्राईक 1 कोर द्वारा मथुरा कैण्ट के हेलीपॅड ग्राउण्ड में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। सभी रैंक तथा उनके परिवारों के लिये संयुक्त योग का विशाल कार्यक्रम  21 जून 2016 को 0700 से 0730 के मध्य आयोजित किया गया। मथुरा कैण्ट के सभी वरिष्ट सैंन्य अधिकारियों समेत तकरीबन 600 सैन्यकर्मियों ने इसमे हिस्सा लिया। सैन्यकर्मियों तथा उनके परिवारों को प्रोत्साहत करने तथा योग को दिनचर्या में शामिल करने के उददेश्य से लेप्टिनेंट जनरल शौकिन चौहान, जनरल अफसर कमांडिग स्ट्राईक 1 की उपस्थिति में सभी ने एक साथ योग किया। योग पुरातन भारतीय सम्यता का एक बहुमूल्य उपहार है। यह मस्तिष्क और शरीर की एकता, विचार और कार्य बाधा, सफलता, व्यक्ति और प्रकृती के बीच एकरूपता, स्वस्थ मनुष्य की समग्र परिकल्पना का समावेश है। नब्बे दशक के मध्य  से ही योग भारतीय सैन्य बलों के शारीरिक व्यायाम पाठयक्रम का निरंतर हिस्सा रहा है, मु़ख्य रूप से विषम जलवायु वाले स्थानों मे तैनात सैन्यकर्मियों के प्रशिक्षण का। योग शिविर का आयोजन सेना के अपने प्रशिक्षित योग अनुदेशकों की देखरेख में सम्पन्न हुआ।   

Read More

मथुरा : नीरा राडिया एक बार फिर चर्चा में हैं। उनके द्वारा खोला गया अस्पताल अब ‘लूट के अड्डे’ में बदलता जा रहा है। अस्पताल प्रशासन पर आरोप है कि यहां अनाप-शनाप पैसा लूटने के लिए मानवीयता की सभी सीमाएं लांघ दी गई हैं। 

Read More