मथुरा

मथुरा। वृन्दावन नगर को स्वच्छ बनाये जाने हेतु कृत संकल्पित पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने सपफाई व्यवस्था को सृदढ एवं व्यवस्थित रखने हेतु नगर पालिका परिषद कार्यालय में पालिका के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाई नायकों की बैठक ली। जिसमें पालिकाध्यक्ष ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों एवं सफाई नायाकों को सफाई से सम्बन्धित कई दिशा-निर्देश दिये। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने सपफाई व्यवस्था को सृदढ एवं व्यवस्थित रखने हेतु नगर पालिका परिषद के स्वास्थ्य निरीक्षक अवधेष कुमार एवं स्वास्थ्य लिपिक राजकुमार समेत समस्त सफाई नायकों को कडे निर्देश दिये, पालिकाध्यक्ष ने कहा कि प्रतिदिन सैकडों श्रद्धालुजन वृन्दावन की परिक्रमा एव प्रातःकाल मंदिरों की मंला आरती तथा रात्रि में शयन आरती करते हैं। एकादशी, अमावस्या एवं पूर्णिमा पर इन लोगों की संख्या लाखों में हो जाती है, ऐसे में नगर को स्वच्छ रखना आप लोगों का प्रमुख कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व है।   

Read More

मथुरा। साहित्यिक संस्था जमुना जल संस्थान द्वारा संस्था के उपाघ्यक्ष डाॅ. कन्हैयालाल पाण्डेय के दुखद निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अघ्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद-साहित्यकार डाॅ. चन्द्र किशोर पाठक ने की। शोक सभा में विषद रूप से डाॅ. पाण्डेय के व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा हुई। डाॅ. पाठक ने संस्थान के प्रति डाॅ. पाण्डेय की निष्ठा, समर्पित सेवा का उल्लेख किया। महामंत्री डाॅ. ताराचन्द्र शर्मा ने उनके सौम्य व्यवहार व सहयोग पर प्रकाश डालते हुए उनके विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक व शैक्षिक संस्थाओं से जुड़ने की बात कही। प्रख्यात रंगकर्मी रंगाचार्य लोकेन्द्रनाथ कौशिक ने श्री पाण्डेय जी के काव्य एवं निबन्ध संग्रहों की चर्चा की। इस सभा में गीतकार डाॅ. नटवर नागर, आकाशवाणी कलाकार हरीबाबू कौशिक और श्री राधाबिहारी गोस्वामी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर चतुर्भुज चतुर्वेदी ‘मस्त’, आचार्य रसिक बिहारी शर्मा, आर.के. त्रिपाठी, विवेक पाठक, संगीतज्ञ वंशी वादक हरी बाबू शर्मा, कीर्तिपाल शर्मा, स्वांग गायक अमरनाथ वर्मा, अटलराम चतुर्वेदी, चन्द्रशेखर शर्मा, चन्द्रकिशोर पाठक, ताराचन्द्र शर्मा, रंगाचार्य लोकेन्द्रनाथ कौशिक, प्रेमदत्त मि़श्र, श्रीमती सुशीला शर्मा, अनिल चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी उपस्थितों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा का आयोजन रंगाचार्य लोकेन्द्रनाथ कौशिक के छत्ता बाजार स्थित निवास पर किया गया।

Read More

मथुरा। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा है कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हाल ही में पाॅच देशों अमेरिका, मैक्सिको, स्विटजरलैण्ड, अफगानिस्तान और कतर की मैराथन यात्रा कर विदेशों में अपनी लोकप्रियता को परवान चढ़ाया है। उन्होंने कहा है कि जिस अमेरिका ने 10 वर्षों तक उन्हें वीजा नहीं दिया उसी के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ उनकी मित्रता ने मिसाल कायम की है यह किसी चमत्कार से कम नहीं। फलस्वरूप विदेशों में लोगों ने पलक-पांवडे़़ बिछाकर प्रधानमंत्री को हृदयांगम किया। प्रधानमंत्री ने अपने सद्गुणों से सिद्व किया है कि भारत जैसे देश का वैसाखियों के सहारे नेतृत्व नहीं किया जा सकता। उनकी दूरदर्शिता, परिपक्व विचारों, उत्साह, आत्मविश्वास और चट्टानी दृढ़ता ने कांगे्रेस को उसके पूर्ण सफाए के कगार पर ला खड़ा किया है। जैसा उन्होंने लोक सभा चुनाव में जनता से वादा किया था कि सबका साथ-सबका विकास हो वह पूर्ण निष्ठा के साथ समर्पित होकर भारत की मजबूती और प्रगति के लिए ही कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के करिश्माई नेतृत्व का ही परिणाम है कि दुर्दशाओं में जीते रहे भारतीयों की आंखों में विश्वसनीय चमक दिखने लगी है और देशवासियों की उम्मीदें जबां बन रही है। प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि न खाऊंगा न खाने दूंगा। वह उस पर पूर्ण रूपेण खरे उतरे हैं। संप्रग सरकार ने देश के धन की बर्वादी की किन्तु मोदी की ही सोच का परिणाम है कि बिना किसी दबाव व वंदिश के उनकी एक अपील पर देश के एक करोड़ लोगों ने रसोई गैस सब्सिडी त्याग दी व त्याग रहे हैं। इससे केन्द्र की उज्जवला योजना के तहत निर्धनतम परिवारों को मुफ्रत रसोई गैस कनैक्शन दिये जा रहे हैं। जन-धन योजना के तहत 30 करोड़ गरीबों के खाते खुलवा देना भी किसी चमत्कार से कम नहीं है। जो रेडियो, ट्रांजिस्टर शहरों व गाॅवों से नदारद हो चुके थे उनके मन की बात कार्यक्रम की बदौलत ही उनकी पुनः मांग बढ़ने लगी है। मोदी कभी थकते नहीं वह देश को स्वाधीनता का एहसास कराने में जुटे हैं। वह महज चार घण्टे सोते हैं दो घण्टे योगा करते हैं ताकि चुस्त दुरूस्त रहकर विरोधियों के होश -फाक्ता करते रहें। क्योंकि उप्र में अगली सरकार भाजपा की बनने के आसार उनके नेतृत्व में मजबूत दिखाई देने लगे हैं। 

Read More

मथुरा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा केन्द्रीय राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया के आगरा विश्व विद्यालय कैम्पस में अवैध रूप से आवास कब्जाने के विरोध में शीघ्र केठरिया का पूतला दहन कर अपना रोष व्यक्त किया। छात्र संगठन के कार्यक्रर्ता प्रदेश़ महासचिव मुकेेश धनगर के नेतत्व में एक जुट हुए तथा केन्दीय मंत्री का पूतला फंूका। इस अवसर पर प्रदेश महसचिव मुकेश धनगर ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री रमाश्ंाकर कठेरिया आगरा का रामवृक्ष यादव है। जो आगरा के विश्व विद्यालय के कैम्पस मे अवैध कब्जा कर अपना अस्थाई  कार्यालय चला रहे है भाजपा एक ओर अवैध जमीन के कब्जें को लेकर सपा पर आश्रय देने का आरोप लगा रही हैं। जबकि उसके स्वयं के केन्द्रीय मंत्री अवैध कब्जें कर रहे हैं। सके बाद भी भाजपा का हाईकमान उनके खिलापफ  कार्यवाही करने से कतरा रहा हैं। श्री धनगर ने कहा कि जब छात्र संघ कार्यकर्ताओं द्वारा आगरा में इसके खिलापफ आवाज वुलन्द की तो मंत्री के गुन्डों ने नएसआईयू के कार्यकताओं के साथ मारपीट तक कर डाली। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री के खिलापफ कार्यवाही किये जाने की माॅग की। प्रदर्शन करने वालों में डा. आशुूतोष भारद्वाज, विवेक अग्रवाल, हरीश सारस्वत, लोकेश चैधरी, प्रदीप सागर, राहुल पंडित, मुरारी चाहर, अजय कुमार, सूरज, राहुल, एवन चैधरी, रिशभ अग्रवाल, अनुज नम्बरदार, विनोद सिंह, संजय ठाकुर, लोकेश रोहतेला, ब्रजेश गौतम, अनीश खान, विशाल गौतम, रवि कुमार, अजय पाल, रामकुमार आदि थे।

Read More

मथुरा। जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्राधानाचार्यो को अवगत कराया हैं। कि श्री भगवान महावीर विकंलाग सहायता समिति के सोजन्य से विकलांग जनविकास द्वारा निःशुल्क कृतिम पैर लगाये जायेगे। अपने अपने विद्यालय में अघ्यनरत छात्रों की सूची जिला विकलांग जन विकास अधिकारी कार्यालय को भेजना सुनश्चित करें।   सपा महिला प्रकोष्ठ का गठन मथुरा। समाजवादी महिला प्रकोष्ठ की जिलाघ्यक्ष श्रीमती मुन्नी देवी, लोधी राजपूत ने  प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी गठित करते हुए श्रीमती सुमन यादव, रंजना सक्सैना, गीता लौधी उपाघ्यक्ष, सुनैना गुप्ता, जिला प्रभारी, रेखा शर्मा, मीडिया प्रभारी, माया शर्मा, जिला प्रबन्धक, अनीता उपाघ्याय, लक्ष्मी लौधी, मन्जू लौधी उपप्रबन्धक, श्यामवती शर्मा कोषाघ्यक्ष, उषा अग्रवाल, निर्मल लौधी, संगीता यादव जिला महासचिव, सारदा लौधी, ककिरन लौधी, नाजरिन कुरैशी, जिला सचिव, नीीलम शर्मा जिला सलाहाकार बनाई गई हैं।   छात्रवृत्ति सूची को वैवसाइड पर पूर्ण करें मथुरा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने समस्त माघ्यमिक व उच्च माघ्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यो को अवगत कराया हैं कि पूर्व दशम छात्रवृत्ति एवं दशमात्तर छात्रवृत्ति की शुल्क प्रतिपूर्ति वर्ष 2016-17 हेतु समस्त कार्य नियमानुसार निधार्रित वैवसाइड पर उपलब्ध शासनादेशों के अनुसार पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। 

Read More

नई दिल्ली । बाथ एसेस्ट्स एंड सेनिट्री वेयर के क्षेत्र में देश की अग्रणी कम्पनी-प्रयाग 18 जून से भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली टी-20 श्रृंखला की मुख्य प्रायोजक (टाइटिल स्पांसर) बन गई है।  हरारे स्पोट्र्स क्लब मैदान पर होने वाली तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला का समापन 22 जून को होगा। इस श्रृंखला का नाम प्रयाग कप होगा। कंपनी दूसरी बार दोनों देशों के बीच होने वाली श्रृंखला की टाइटिल स्पांसर बनी है। इससे पहले 2015 के दौरे पर भी कंपनी श्रृंखला की मुख्य प्रायोजक थी।  इस मौके पर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितिन अग्रवाल ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा, ‘‘हम प्रयाग कप के लिए भारतीय टीम को बधाई देते हैं। लगातार दूसरी बार श्रृंखला का मुख्य प्रायोजक बनना हमारे लिए गर्व की बात है। टी-20 श्रृंखला को बढ़ाने के लिए यह हमारी रणनीति का हिस्सा है। इससे हमें अपने ग्राहकों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।’’ कम्पनी अफ्रीका महाद्वीप में अपना व्यवसाय बढ़ाना चाहती है और इसी कारण उसने लोगों के बीच अपनी पैठ बढ़ाने के लिए क्रिकेट को माध्यम के रूप में चुना है। अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम अपने ब्रांड प्रोमोशन रणनीति के तहत विभिन्न खेल आयोजनों से जुड़ रहे हैं और टी-20 सीरीज इस दिशा में हमारे लिए अपने उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने का शानदार माध्यम बनेगी।’’ जिम्बाब्वे क्रिकेट के प्रबंधन निदेशक विलफ्रेड मुकोनडिवा ने इस पर कहा, ‘‘प्रयाग तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला की प्रायोजक होगी और हम उसके साथ अपनी साझेदारी के नवीनीकरण से खुश हैं। इस साझेदारी से कंपनी को वैश्विक स्तर पर अपनी छवि बनाने का मौका मिलेगा साथ ही खिलाडिय़ों को भी इससे फायदा होगा।’’  भारतीय टीम ने बुधवार को समाप्त तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया है। अब दोनो टीमें टी-20 सीरीज के लिए कमर कस चुकी हैं।     साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली । जून के महीने में सोने ने अपनी ऐतिहासिक चमक बिखेरी है। सोने की कीमतें पिछले कई दिनों से बढ़ रही थी जो गुरुवार को अपने ऐतिहासिक और उच्चतम स्तर पर जा पहुंची। पिछले छह हफ्तों में सोने की कीमतें छलांग लगाकर गुरुवार को 31 हजार पर पहुंच गई। बुधवार की तुलना में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में 600 रुपये का इजाफा हुआ।   अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक तोले (28.34 ग्राम) सोने की कीमत 1300 डॉलर यानी 87 हजार 419 रुपये तक पहुंच जाने के बाद भारत में भी इसका असर देखने को मिला है। दूसरी तरफ सोने के आयात में लगातार चौथे महीने गिरावट आई है। मई में सोने का आयात 39.14 प्रतिशत घटकर 1.47 अरब डालर पर आ गया। इससे देश के चालू खाते के घाटे (कैड) पर नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी।   घरेलू और वैश्विक बाजार में पीली धातु की कीमतों में गिरावट से सोने का आयात कम हुआ है। मई, 2015 में सोने का आयात 2.42 अरब डालर रहा था। सोने के आयात में कमी से पिछले महीने व्यापार घाटा कम होकर 6.27 अरब डालर रह गया। एक साल पहले समान महीने में यह 10.4 अरब डालर रहा था।      साभार-khaskhabar.com

Read More

जबलपुर । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की आपत्तिजनक तस्वीर को वाट्सऎप पर डालने पर मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरूवार को दो पक्षों में हुई मारपीट में एक शख्स की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत बेहद नाजुक है। एसपी-सिटी इंदरजीत बलसवार ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान उमेश वर्मा नाम के शख्स की मौत हो गई।    कांग्रेस पार्षद जतिन राज के पक्ष के लोगों ने बताया कि विजय नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे लोगों के बीच बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते एक शख्स ने चाकू निकाल लिया। राज ने स्थानीय लोगों से जुडे रहने और बातचीत के लिए वाट्सएप पर विजय नगर फ्रेंड्स नाम का एक ग्रुप बनाया था। आरोप है कि ग्रुप में प्रशांत नायक नाम के शख्स ने कांग्रेस अध्यक्ष की आपत्तिजनक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बर्तन धोते हुए दिखाया गया था। तस्वीर में कैप्शन दिया गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी की ये हालत कर दी है। तस्वीर को लेकर पहले वाट्सएप पर बवाल हुआ फिर आधी रात बाद अहिंसा चौक पर दो समूहों के लोग जमा हो गए।    इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई। इस बीच किसी ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस टीम वहां पहुंच गई और सभी को थाने चलकर बातचीत करने को कहा। थाने पहुंचने पर दोनों पक्षों के बीच बहस बढ गई और इसी दौरान उमेश वर्मा पर चाकू से हमला हुआ। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया,जहां उसकी मौत हो गई।       साभार-khaskhabar.com

Read More

वाशिंगटन । अमेरिका ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) के सदस्य देशों से इस विशिष्ट समूह में भारत की सदस्यता के लिए समर्थन करने का अनुरोध किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने अपने दैनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, अमेरिका ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह के सहयोगी देशों से यह अपील की है कि जब भी एनएसजी की समग्र चर्चा हो, इसके सहयोगी देश भारत के आवेदन का समर्थन करें, जो संभवत: अगले हफ्ते होगी।   एक प्रश्न के जवाब में किर्बी ने कहा, फिलहाल मैं यह नहीं बता सकता कि यह कैसे होगा और ना ही मैं कोई अटकल लगा सकता हूं कि किस तरह से इसे किया जाएगा, लेकिन हमने यह साफ किया है कि हम भारत के आवेदन का समर्थन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले सप्ताह अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 48 सदस्यीय समूह के लिए भारत के आवेदन का स्वागत किया था। अमेरिका एनएसजी में भारत की सदस्यता का समर्थन कर रहा है। इससे पहले यहां एक बैठक से पूर्व अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने एनएसजी में भारत की सदस्यता का विरोध कर रहे देशों को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उन्हें समूह में भारतीय प्रशासन को शामिल किए जाने पर आम सहमति में रुकावट नहीं डालते हुए इस पर सहमति जतानी चाहिए। बता दें कि पीएम मोदी और ओबामा के बीच बातचीत के बाद जारी एक संयुक्त बयान में यह कहा गया था कि अमेरिका एनएसजी के सदस्य देशों से यह अपील करता है कि इस महीने के आखिर में एनएसजी प्लेनरी में भारत का आवेदन आने पर इसके सहयोगी देश भारत का समर्थन करें। बहरहाल, एनएसजी का सदस्य नहीं होने के बावजूद भारत अमेरिका के साथ अपने परमाणु सहयोग समझौता के लिए 2008 के एनएसजी नियों में छूट के तहत इसकी सदस्यता का लाभ ले रहा है। एनएसजी परमाणु से संबंधित मुद्दों को देखता है और इसके सदस्यों को परमाणु प्रौद्योगिकी के व्यापार एवं उसके निर्यात की इजाजत होती है। एनएसजी सर्वसम्मति के सिद्धांत के तहत काम करता है और भारत के खिलाफ एक देश का भी वोट भारत की दावेदारी को नुकसान पहुंचा सकता है। अमेरिका ने एनएसजी में भारत के प्रवेश पर समर्थन के संबंध में यह बयान ऐसे समय में दिया है जब एक दिन पहले चीन की आधिकारिक मीडिया ने चिंता जताई थी कि भारत के प्रवेश से दक्षिण एशिया में सामरिक संतुलन प्रभावित होगा और भारत एक वैध परमाणु शक्ति बन जाएगा।        साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई । एक ऐसी महिला है जिसे पाने के लिए पूरा गांव लालायित है। सिर्फ गांव के लोग ही नहीं बल्कि पुलिस और गुंडे भी इस महिला को किसी भी कीमत पर पाना चाहते हैं।    हम बात कर रहे हैं एक फिल्म की। इस फिल्म का नाम है भूरी। यह एक महिला की कहानी है। फिल्म में स्कॉटलैंड की माशा लीड रोल में है। फिल्म में भूरी का किरदार माशा ने निभाया है।  माशा की यह पहली फिल्म है। फिल्म में माशा के अलावा  रघुवीर यादव, आदित्य पांचोली, कुनिका सदानंद लाल, शक्ति कपूर, मोहन जोशी,    मुकेश तिवारी, मनोज जोशी, सीताराम पांचाल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 17 जून को सिनेमाघरों में प्रदशित होगी। जसबीर भाटी द्वारा निर्देशित फिल्म भूरी महिला आधारित फिल्म है। इस फिल्म में भूरी नामक महिला की शादी एक किसान से हो जाती है।    शादी के बाद जब वह ससुराल जाती है तो उसकी सुंदरता को देखकर पूरा गांव उसे उसे पाने के लिए पूरी तरह से तत्पर दिखाई पडते हैं।  इसमें पुलिस, गुंडे और राजनेताओं की नजर भी भूरी पर होती है। इसके कारण भूरी के पति को कई प्रकार के परेशानियों का सामना करना पडता है।    फिल्म में महिलाओं के प्रति समाज की गंदी नीयत को दर्शाया गया है।         साभार-khaskhabar.com

Read More