पुलिस चैकी से महज दो किलो मीटर की दूरी पर आबादी क्षेत्र में बदमासों ने दिया हत्या की घटना को अंजाम अलीगढ जनपद के गॉव खैर का निवासी था मृतक युवक सीओ शर्मा गतमाह पूर्व भी बदमास दे चुके हैं हत्या की घटनाओं को अंजाम मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र अपराधियों के लिये सोफ्ट टारगेट बना हुआ है जहॉ पुलिस कार्यबाही के अभाव में बेखौफ अपराधी जघन्य दिल दहलाने वाली घटनाओं को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते रहे है। कुछ ऐसा ही मामला बुधवार प्रातरू काल कस्वा राधाकुंड पुलिस चैकी से महज दो किलो मीटर की दूरी स्थित बसोंती नहर के निकट सडक मार्ग पर देखने को मिला जहॉ वोलेरो सवार अज्ञात हथियार बन्द बदमासों ने एक बाईक सबार युबक को गोलियों से भून कर मौके से फरार हो गये। बताते चलें कि गोवर्धन थाना क्षेत्र में इस तरह की यह कोई पहली घटना नही है बल्कि गत माह पूर्व भी मथुरा जनपद के बीएसए कॉलेज के निकट से एक फाईनेन्स कम्पनी के कर्मचारी को कुछ नामजद बदमास अपहरण गोवर्धन क्षेत्र के गॉव गॉठोली के निकट ले आये और फिर उसकी हत्या कर मृतक युवक के शव को सरसों के खेत में पटक दिया। और सातिर बदमास मृतक की कार को अडींग नहर के किनारे लावारिस में कर फरार हो गये थे। लेकिन बुधवार को बोलेरों सवार अज्ञात बदमासों ने पुनरू एक दिल दहलाने वाली हत्या की घटना को अन्जाम देकर पुलिस की कार्यशेली पर सवाल खडे किये है। जहॉ हत्यारों ने युबक को गोलियों से भूना बल्कि मृतक की शिनाख्त मिटाने के भी प्रयास किये। घटनाक्रम के अनुसार बुधवार सुबह करीव साढे चार बजे टी वी एस र्स्पोट बाईक संख्या यूपी 81 बी डी 6361 पर सवार होकर 48 बर्षीय सीओ निवासी खैर जनपद अलीगढ राधाकुंड से छटीकरा की तरफ जा रहा था कि बसोंती गॉव के निकट बीयर ठेका के पास पहुॅचते ही बोलेरो सवार अज्ञात बदमासों ने बाईक सवार सीओ शर्मा को गोलियों से भून दिया। जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद हत्यारों ने मृतक के शव की शिनाख्त छिपाने के लिये मृतक के ऊपर गाडी चढाने के भी भरकम प्रयास किये बताये। घटना की जानकारी मॉर्निग वॉक पर निकले लोगों को हुई तो हत्यारे घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गये। स्थानीय लोगों ने गोली चलने की सूचना थाना पुलिस को दी। जहॉ घटना की सूचना पाकर मौके पर पहॅुची थाना पुलिस ने मृतक युबक की बाईक में मिले कागजातों के आधार पर मृतक के शव की शिनाख्त सीओ शर्मा निवासी खैर जनपद अलीगढ के रूप में की और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। लेकिन जव तक मृतक के परिजन गौरव व पुत्री हेमलता गोवर्धन थाने पहुॅचे तव तक पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोश्टमार्डम के लिये भेज दिया। बही मृतक के परिजन गौरव व हेमलता ने अपने ही ताऊ बनवारी लाल पर अज्ञात बदमासों के साथ मिलकर सीओ शर्मा की हत्या करने का आरोप लगाया है। वही पुलिस मामले की जॉच में जुटी है।
Read More




