मथुरा

मथुरा। तीन रोज पूर्व हाईवे थाने की चन्दन वन फेस 2 से अपहृत हुए किशोर को आज बाजना पुल के निकट से पुलिस ने दो अपहृताओं को गिरफ्तार कर मुक्त कराया है। अपहृताओं ने किशोर की मुक्ति के लिये 60 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी जिसे देने परिजन जब गये तभी पुलिस को यह सफलता हाथ लग सकी। पकडेघ् गये अपहृताओं में एक किशोर की बुआ का लड़का बताया जाता है। एसएसपी ने अपहृताओं को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिये जाने की घोषणा की है। हाईवे थाना क्षेत्र अन्तर्गत चन्दन वन फेस 2 में रहने वाले मर्चेन्ट नेवी में तैनात किशन सिंह के 14 वर्षीय बेटे तरूण का अज्ञात लोगों ने उस समय अपहरण कर लिया था जब वह काॅलोनी के पार्क में खेलने आया था। लगभग शाम 7 बजे 13 जून को हुई इस घटना से काॅलोनी व आसपास के क्षेत्रों में दहशत व्याप्त थी। घटना की रिपोर्ट अपहृत किशोर के भाई विशाल सिंह ने दर्ज कराई थी। एसएसपी बबलू कुमार एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने इस घटना के खुलासे के लिये थाना स्तर पर टीम गठित की। इस बीच 16 जून को अपहृताओं ने विशाल सिंह से उनके मोबाइल फोन पर सम्पर्क कर तरूण की मुक्ति के लिये 60 लाख रुपये फिरोती की मांग की थी। इस सूचना के वाद थाना प्रभारी हाईवे सुबोध यादव मय पुलिस बल के विशाल सिंह के साथ जब गोवर्धन चैराहे की तरफ बढ रहे थे तभी उन्हें बाजना पुल के पास पांच व्यक्ति एक लड़के को ले जाते दिखाई दिये। पुलिस ने जब इनका पीछा किया तो बदमाश भागने लगे पुलिस ने घेर कर जसमत पुत्र मांगे लाल निवासी नगला जीवना जगवीर पुत्र पदम सिंह निवासी कंचन पुरा थाना कुम्हेर जिला भरतपुर को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से किशोर तरूण को मुक्त करा लिया। पकड़ा गया जसमत तरूण की बुआ का लड़का बताया गया है। अपहृताओं के तीन साथी मौंके से भागने में सफल रहे जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पकडे़ गये बदमाशों के कब्जे से एक एक तमंचा बरामद हुआ है। एसएसपी बबलू कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम दिये जाने की घोषणा की है।

Read More

चाचा के आरोप पर एस एस पी ने दिये रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश मथुरा। बरसाना थाने के देवपुरा गांव से छाता के गोवर्धन चैराहे बुलाकर 15 रोज पूर्व युवक की अपहरण के बाद की गई हत्या के मामले में मृतक के चाचा ने मां व जीजा पर सम्पति हडपने के लिये हत्या का आरोप लगाये जाने के वाद एसएसपी ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए छाता कोतवाली को इस मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही के आदेष दिये हैं। बरसाना थाने के ग्राम देवपुरा निवासी यादराम पुत्र परसी ने आज दर्जनों ग्रामीणों के साथ एसएसपी बबलू कुमार से मुलाकात कर बताया कि उनके भतीजे सोनू पुत्र स्व. देवकी नन्दन को गत दो जून की सुबह 10 बजे उसके मोबाइल पर बहनोई धर्मेन्द्र उर्फ रवि पुत्र रामवीर निवासी रीठोरी कागरोल आगरा ने छाता के गोवर्धन चैराहे पर किसी काम के बहाने बुलाया। सोनू को उसका पडोसी योगेश पुत्र बच्चू सिंह अपनी मोटरसाईकिल पर बिठा कर गोवर्धन चैराहे तक लाया। छाता के गोवर्धन चैराहे पर स्विफ्ट कार में धर्मेन्द्र उर्फ रवि अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ पहले से मौजूद था। धर्मेन्द्र ने अपने साले सोनू को कार में बैठा लिया और कुछ दूर ले जाकर सीने में गोली मार कर उसकी हत्या कर दी और शव मगौरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत सांैख पुलिस चैकी से लगभग सौ मीटर दूर फैंक कर भाग गये जिसकी पुलिस ने शिनाख्त कराई। मृतक के चाचा यादराम ने एसएसपी को सौंपे पत्र में बताया कि 13 जून को मृतक सोनू की मां ईश वती उर्फ मंजू व बहनोई धमेंन्द्र उर्फ रवि ने सारा बाक्या परिजनों को बताया। परिजनों के द्वारा घटना की रिपोर्ट कराये जाने की कहने पर मां और दामाद राजी नही हुए। यादराम व ग्रामीणों ने एसएसपी को बताया कि सम्पति हडपने को मां ने अपने दामाद के सहयोग से हत्या कराई है और उसके छोटे भाई मौनू की हत्या करा सकते हैं।

Read More

मथुरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश के सिचाई मंत्री शिवपाल यादव द्वारा मथुरा वृन्दावन विधान सभा क्षेत्र से महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल को पुनः प्रत्याशी बनाये जाने को लेकर समाजवादी नेता और कार्यकताओं में हर्ष व्याप्त है वहीं वैश्य समाज ने भी समाजवादी पार्टी के इस निर्णय की सराहना की है। समाजवादी पार्टी द्वारा डा. अशोक अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किये जाने के वाद वर्ष दो हजार बारह के विधानसभा चुनावों के पुनः नये रूप में मैदान में आने की स्थिति बन रही है सिर्फ भाजपा ने अभी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।  मिषन 2017 में कामयावी को बेताव सभी राजनेतिक दल अपनी अपनी रणनीती तैयार करने में जुटे हैं जिसके चलते कांग्रेस जहां पुनः मौजूदा विधायक प्रदीप माथुर को मैदान में उतारती दिखाई दे रही है वहीं बसपा ने वृन्दावन नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्षा पुष्पा षर्मा के बेटे योगेश द्विवेदी को इस सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है समाजवादी पार्टी ने आज डा. अग्रवाल को पुनः प्रत्याशी घोषित कर यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा को छोड तीनोें प्रमुख राजनैतिक दलों के चेहरे फिर वही पुराने होंगे। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के रूप में डा. अशोक अग्रवाल ने वर्ष 2012 के चुनाव में जीत का आंकडा लगभग एक हजार से पीछे छोडा था हालांकि वह तीसरे नम्बर पर रहे थे। वर्ष 2012 के चुनावों में समाजवादी पार्टी प्रत्याषी के रूप में जनपद की पांचों विधानसभा सीटों के कुल मतप्रतिशत के आंकडे को भी डा. अग्रवाल ने सपा के पक्ष में पार किया था। यह पहला मौका था जब समाजवादी पार्टी के किसी प्रत्याशी को जिले में पचास हजार से अधिक वोट मिले हों। समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं में डा. अग्रवाल को पुनः प्रत्याशी बनाये जाने को लेकर हर्ष व्यक्त करते हए कहा जा रहा है कि पिछले चुनाव में कुछ ही वोटों से चुनाव हारने वाले डा. अग्रवाल ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और लोगों से आपसी सम्वाद में कभी कमी नहीं आने दी जिससे निश्चित है कि डा. अग्रवाल की साईकिल इस बार लखनऊ में दौडे़गी। 

Read More

158 में से 148 मामलों का एसएसपी और डीएम ने किया निस्तारण डीएम व एसएसपी ने ग्राम मुकन्दपुर, छटीकरा एवं जौनाई एवं सभी एडीएम एएसपी तथा एसडीएम/सीओ ने अन्य ग्रामों का किया संघन भ्रमण   मथुरा। जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ल के निर्देशन में श्रावस्ती मॅाडल पर जनपद में भूमि विवादों के निस्तारण हेतु गठित टीमों द्वारा अभियान के द्वितीय दिवस पर आज 25 ग्रामो में चिन्हित 158 में से 148 मामलों का आपसी सुलह समझोते के आधार पर मौके पर ही निस्तारण किया और कुछ चकबन्दी के कब्जा हस्तान्तरण तथा बिल्डर्स द्वारा नहर की पटरी एवं चकमार्गों को चाहरदीवारी बनाकर अवरूद्ध किये जाने के मामलों में कल भी पैमाइश के साथ प्रभावी कार्यवाही का निर्देश दिया। राजस्व, पुलिस, विकास आदि विभागों की सभी 25 संयुक्त टीमों के लिये राजस्व विभाग से टीम प्रभारियों के अलावा सभी अपर जिलाधिकारी-अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी-क्षेत्राधिकारी आदि ने भ्रमण कर भूमि विवादों के निस्तारण में टीमों का सहयोग एवं मार्गदर्शन किया। जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ला एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने थाना हाईवे मुकन्दपुर तथा वृन्दावन के ग्राम छटीकरा एवं जौनाई में भूमि विवादों के निस्तारण की कार्यवाही का जायजा लेते हुए टीमांे द्वारा की जा रही कार्यवाही को सराहा और सभी मामलों को निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुकन्दपुर में खेल के मैदान की भूमि, तालाब किनारे सड़क मार्ग को अवरूद्ध करने वाले अमर सिंह के पैमाइश पर स्वयं हटवाने के सहमति देने के अलावा नानक चन्द की नाली पर कब्जा की समस्या को सहमति से हटवाने सहित गांव के अन्दर एक दोमंजिले मकान के आगे नाली की समस्या को भी सहमति से हटवाने की कार्यवाही कराई। उन्होंने ग्रामवासियों द्वारा सीमावर्ती सलेमपुर ग्राम के लोगों पर रजवाह की नाली बन्द किये जाने और कुलावा नहीं लगने देने का आरोप लगाते हुए 200 वीघा जमीन की सिंचाई समस्या प्रस्तुत किये जाने पर तहसीलदार को सलेमपुर गांव के विवाद निपटान तिथि पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बुलाकर इसे निपटाने के निर्देश दिये। साथ ही ग्राम के खराब मार्ग पर लोक निर्माण विभाग के अभिंयता के माध्यम से शीघ्र कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने थाना वृन्दावन के ग्राम छटीकरा में चकरोड पर बिल्डर द्वारा बनाई चाहरदीवारी को चकबन्दी टीम के साथ पैमाइश कराते हुए हटवाने, एक अन्य बिल्डर द्वारा नहर की पटरी तक लगाई चाहरदीवारी पर भी इसी भांति कार्यवाही करने के साथ ही उप जिलाधिकारी सदर को सहमति से चकबन्दी कब्जा परिबर्तन की कार्यवाही भी करने के आदेश दिये। डी.एम.ने गांव की एक पोखर को कब्जा मुक्त कराते हुए प्रधान को मनरेगा में खुदाई कराने के आदेश दिये। उनकी ओर से ग्राम प्रधान द्वारा इसके अलावा प्रस्तुत कुछ अन्य मामलों को भी अभियान के दौरान निपटाने के निर्देश दिये गये।जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जौनाई में पूर्व चिन्हित 6 और 2 मौके पर मिली समस्याओं सहित 8 मामलों के निपटान और एक ग्रामवासी द्वारा नाली की समस्या रखे जाने पर मौके पर ही निपटवाने की कार्यवाही को ग्रामवासियों द्वारा सराहा गया। उन्होंने सभी ग्रामों में विरासत दर्ज के मामलों की भी जानकारी ली  और ऐसे मामलों में तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये। ग्रामों में पेयजल समस्या के निदान हेतु टंकी की मांग पर उनकी ओर से सर्वे कराते हुए कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। ग्रामवासियों द्वारा विद्युत आने की भारी विद्युत समस्या बताये जाने पर कहा कि यदि सभी गाॅववासी मीटर लगवाने और कनेक्शन लेने को सहमत होंगे तो लोड के हिसाब से ट्रान्सफार्म की व्यवस्था हो जायेगी और आवश्यकतानुसार तार एवं खम्भों की व्यवस्था सहित न्यूनतम 20 घंटे की विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। उन्होंने प्रथम चरण में 19 ग्रामों में चलाये गये अभियान की जानकारी दी और बताया कि यदि इन ग्रामों के नागरिक भी तैयार होंगे तो अगले चरण में उनके ग्राम भी शामिल कर लिये जायंेगे।   ज्ञातव्य रहे कि जिलाधिकारी को गत 7 जून के माॅट तहसील दिवस के दौरान सुनवायी में भूमि विवाद सम्बन्धी मिली तमाम शिकायतों और ऐसे विवादों जिनका आपसी सुलह समझौतों से निस्तारण हो सकता है पर संज्ञान लेते हुए उनके श्रावस्ती माॅडल सम्बन्धी गत 9 दिसम्बर 2014 के शासनादेश को लागू करते हुए यह अभियान प्रारम्भ किया गया हैं प्रथम चरण के दौरान 5दिवस 25-25 ग्रामों को अभियान में शामिल किया गया है। पहले एवं आज दुसरे दिवस के अलावा आगामी 20, 25 एवं 28 जून का भी 25-25 ग्रामों में इसी भाॅति भूमि विवाद निस्तारण शिविरों का आयोजन होगा। इसके उपरान्त शेष ग्रामों में जुलाई, अगस्त के दौरान 8-8 सहित सितम्बर में शेष सभी गांव के सभी भूमि विवाद निस्तारित किये जायेंगे।   

Read More

मथुरा। राया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिचपुरी में रहने वाली एक महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गयी। बताया गया कि 55 वर्षीय फूलवती पत्नी शिशुपाल सिंह बिचपुरी की रहने वाली थी। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।  आज सुबह करीब पांच बजे वह शौच के लिये जा रही थी। रेलवे लाइन पार करते समय वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आकर आज उसकी मौत हो गयी। महिला की मौत की खबर जब लगी जब वहां से गुजर रहे लोगों ने उसके शव को वहां पड़ा देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

Read More

मथुरा। कोसीकलां नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग तिराहे लिंक रोड पर एक तेल के टेंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। परिणाम स्वरूप बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। डम्फर चालक को पकड लिया गया है।  बुधवार की प्रातः 9 बजे थाना व कस्बा कोसीकलां नगर के बैंक कालौनी निवासी 26 वर्षीय भूपेन्द्र सिंह पुत्र हुकम सिंह अपनी वाइक टी.वी.एस. यूपी 85 ए.के 5339 से सडक क्रास कर अपने निवास बैंक काॅलौनी जा रहा था। इसी बीच दिल्ली की तरफ से तेज गति से आते एक तेल टेंकर चालक ने टेंकर एच.आर 39 सी 0446 को लापरवाही से चलाते हुए वाइक सवार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार भूपेन्द्र दूर जा गिरा और गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर आसपास के लोग एकत्रित हो गये और घायल को नजदीकी हाॅस्पीटल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक भूपेन्द्र की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं। घटना की रिर्पोट मृतक के छोटे भाई गोपाल पुत्र हुकमसिह ने थाना कोसीकलां में दर्ज करायी है।

Read More

मथुरा। शहर की प्रमुख थोक कपड़ा मार्केट मुकुन्द काॅम्पलैक्स की ऊपरी मंजिल पर लगे एक मोटर में आज प्रातः अचानक शाॅर्ट सर्किट से लगी चिंगारी से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गनीमत रही कि यह आग गत्ता आदि कवाड़ में लगी थी और समय रहते मिली सूचना के चलते दमकल गाड़ियों ने इस पर काबू पा लिया। वरना बड़ा हादसा घटित हो सकता था। घटनास्थल शहर के सेठ बाड़ा मौहल्ला क्षेत्र स्थित मुकुन्द काॅम्प्लैक्स की दूसरी मंजिल का है। बताया जाता है  िकइस मार्केट में दूसरी मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट मार्केट के चैकीदार व अन्य लोगों ने जब धुंआ उठता देखा तो पुलिस व दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।   

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा राया के सुल्तान गंज मौहल्ला निवासी एक पिता ने पुत्री वियोग व लोकलाज के भय से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार मौहल्ला सुल्तान गंज थाना व कस्बा राया निवासी पप्पू ने मंगलवार की देरसायं कमरे में बंदकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में कर लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार पप्पू की पुत्री राया के ही एक युवक के साथ चली गई थी, जिस वजह से लोगों के ताने देने के चलते वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, घटना की आज पूरे दिन चर्चा बनी रही। 

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन के जखिन गांव में बुधवार प्रातः पुरानी रंजिश को लेकर अज्ञात हमलावरों ने दो लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। गोलीकांड से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।  थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव जखिन में बुधवार आज प्रातः हुए गोलीकांड में रामकिशोर व हरी मोहन पुजारी नामक दो युवक घायल हो गए। बताया जाता है कि जब यह दोनों किसी कार्य से जा रहे थे तभी घात लगाकर बैठे असलाह धारियों ने उन पर गोलियां चला दीं। इसमें दोनों को गोलियां लगी है, जिससे वह घायल हुए। गोली मारने के बाद हमलावर मौके पर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। जहां हरीमोहन पुजारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

Read More

 सिकरवार बने समिति के उपाध्यक्ष  मथुरा। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति आगरा मंडल कार्यसमिति की आवश्यक बैठक तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला होलीगेट पर आयोजित की गई। जिसमें गत दिनों शहर में जवाहर बाग कांड में शहीद हुए एसपी सिटी एवं एसओ फरह को भावभीनी श्रद्घांजलि अर्पित की गई तथा एक पत्र के माध्यम से महामहिम राज्यपाल जो समिति में मुख्य संरक्षक भी है, को अवगत कराया जाएगा साथ ही इस मामले की सीबीआई या उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की जाएगी। आगरा मं्रडल के सचिव बालकृष्ण अग्रवाल ने बताया कि समिति की मथुरा जनपद कार्य समिति का गठन शीघ्र कर लिया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रप्रकाश सिंह सिकरवार का उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए माला पहनाकर व पटुका पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्रीसिकरवार को आगरा मंडल कार्यसमिति में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। बैठक में संयुक्त गोपाल बसंल, उपसचिव राम नारायण पांडेय, प्रचार सचिव बॉबी गौतम, तहसील आदि मौजूद रहे। 

Read More