मथुरा। दो अलग अलग सड़क हादसों में देा लोगों की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार गोपालगढ वृन्दावन निवासी 42 वर्षीय अर्जुन सिंह पुत्र भीमसेन अपनी बाइक पर सवार होकर अपने वृंदावन के गोपालगढ़ गांव से सुनरख की ओर जा रहा था तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिये सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं थाना हाईवे के मण्डी चैराहे पर मगोर्रा निवासी 28 वर्षीय महीपाल सिंह पुत्र बदन सिंह को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। बताते हैं कि मृतक किसी काम से अपने गांव से मथुरा आ रहा था तभी मण्डी चैराहे के समीप हादसे में उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टर्माम के लिये भेजा है।
Read More




