मथुरा

नई दिल्ली । कैबिनेट ने नई एविएशन पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मीटिंग में यह बडा फैसला लिया गया। नई एविएशन पॉलिसी में हवाई यात्रियों के हितों का खासा ध्यान रखा गया है। इसके तहत अब हवाई टिकटों के कैंसलेशन फीस बेस फेयर से ज्यादा नहीं हो सकते। मतलब, कीमत से ज्यादा कलेक्ट की गई पूरी राशि ग्राहकों को वापस करनी होगी।   ग्राहकों के हित में इन नियमों को एक महीने के अंदर लागू किए जाने हैं। नई पॉलिसी के तहत यात्रियों से एक घंटे के सफर के लिए 2500 रुपए से ज्यादा का किराया नहीं लिया जाएगा। एयरलाइंस को 2500 रुपए से ज्यादा की कॉस्ट आने पर सरकार सब्सिडी देगी।   1. ओवर बुकिंग का हवाला देकर पैसेंजर को बोर्डिंग से रोकने पर मुआवजे की राशि बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक कर दी गई है।   2. यह यात्री की मर्जी पर निर्भर करेगा कि वह वापसी के पैसे वापस लेंगे या फिर उसे एयरलाइंस कंपनियों के पास ही बकाया छोड़ देंगे।   3. प्रोमो और स्पेशल फेयर्स समेत सभी किरायों पर रिफंड्स लागू होंगे।   4. कैंसलेशन अमाउंट बेसिक फेयर से ज्यादा नहीं होगा और रिफंड प्रोसेसिंग के नाम पर अतिरिक्त पैसे नहीं वसूले जाएंगे।   5. नो शो या कैंसलेशन के मामले में सभी तरह के टैक्स, लेवी और यूजर/एयरपोर्ट डिवेलपमेंट फीस वापस होंगे।   6. ट्रैवल एजेंट्स/ऑनलाइन पोर्टलों से बुक किए गए टिकटों पर एयरलाइंस को घरेलू यात्रियों को 15 दिनों में रिफंड सुनिश्चित करना होगा।   7. 15 किलो के बैगेज के बाद 5 किलो तक के वजन के लिए 100 रुपये प्रति किलो से ज्यादा चार्ज नहीं किए जाएंगे।   8. दिव्यांगों के लिए सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार के लिए नियमों को बदला जा रहा है।   9. उड़ान के वक्त से 24 घंटे के अंदर फ्लाइट कैंसल होने पर मुआवजे की राशि बढक़र 10 हजार रुपये तक होगी।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

हैदराबाद । भारत में एक बार फिर पोलियो के वायरस ने दस्तक दे दी है। इससे पहले 2010 में पोलियो का वायरस पाया गया था, लेकिन इसके बाद देश में पोलियो का वायरस नहीं पाया गया था। हैदराबाद में पोलियो वायरस मिलने के बाद तेलंगाना सरकार काफी सतर्क हो गई है और इसके खिलाफ एक स्पेशल कैम्पेन शुरू करने जा रही है। इस वायरस का पता मंगलवार को सीवेज वाटर के लैब टेस्ट के दौरान लगा था। वायरस का नाम वीडीपीवी टाइप-2 है। रेलवे स्टेशन के पास से सीवर जांच में वीडीपीवी वायरस मिला है। वातावरण के माध्यम से यह वायरस कहीं भी पहुंच सकता है लिहाजा राज्य सरकार इसे लेकर पूरी तरह सतर्कता बरत रही है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव राजेश्वर तिवारी के मुताबिक तेलंगाना के अंबरपेट से लिए गए सीवेज के पानी के नमूने की जब लैब मे जांच की गई तो उसमें वैक्सीन ड्राइव्ड पोलियो वायरस-टाइप टू प्रकार का वायरस पाया गया। मंत्रालय ने फैसला किया है कि इस इलाके में एक बार फिर से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए वैक्सीन दी जाएगी। इसके अलावा जरूरत पडऩे पर इलाके में पांच वर्ष तक के सभी बच्चों के स्टूल की भी जांच की जा सकती है, ताकि वायरस के किसी भी खतरे को टाला जा सके। तेलंगाना में वायरस तब पाया गया जब वर्ष 2011 में देश से पोलियो के संपूर्ण उन्मूलन के बाद कई जगहों पर निगरानी व्यवस्था के तहत जांच की जा रही थी। राज्य सरकार ने रंगारेड्डी जिले में आगामी 20 से 26 जून तक सरकार ने पोलियो के खिलाफ विशेष अभियान छेडऩे का फैसला किया है। अभियान छह हफ्ते से तीन साल की उम्र के बच्चों के लिए चलाया जाएगा।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा(रहीश कुरैशी): जवाहर बाग कांड का इनामी आरोपी चन्दन बॉस अपनी पत्नी सहित जनपद बस्ती में हुआ गिरफ्तार. मथुरा पुलिस की सूचना पर हुई गिरफ्तारी. एसएसपी बबलू कुमार का कहना अन्य आरोपियों की तलाश जारी होगी जल्दी गिरफ्तारी.

Read More

बॉलीवुड की जानी मानी फिल्म निर्माता एकता कपूर और रिया कपूर ने अपनी अगली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के लिए सोनम कपूर, करीना कपूर और स्वरा भास्कर को साइन किया है।   सोनम ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, मेरी अगली फिल्म ‘वीरे दी वेङ्क्षडग’ है। रिया कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया, एकता कपूर की जुगलबंदी।    सरहदें पीछे छोड़ रहे हैं। नया युग। नारीवाद।    सोनम एवं करीना पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगी।   सोनम, स्वरा के साथ ‘रांझणा’ व ‘प्रेम रतन धन पायो’ फिल्म में काम कर चुकी हैं।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

जब न्यायिक जांच चल रही है तो सीबीआई क्यों? शहीदों की याद में गेट व बाग के नाम पर विचार सरकार शहीदों के परिजनों साथ खडी है मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जवाहर बाग को खाली कराने की कार्यवाही में चूक हुई है, इसकी जांच चल रही है और जो भी जांच रिपोर्ट  में दोषी पाये जायेंगे उन पर कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वह ओछी राजनीति कर रही है। उनके शासित राज्यों में भी घटनाएं हुई हैं, हमने कभी उंगली नहीं उठाई और वो हमारे अच्छे कार्यों को दरकिनार कर ऐसी घटनाओं को मुद्दा बनाना चाहते हैं।  मथुरा में सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जवाहरबाग कांड में शहीद हुए एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी के सरकारी आवास पर जाकर उनके परिजनों से मिले और शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान शहीद की पत्नी और परिवारीजनों ने कुछ सुझाव भी दिये जिन पर सरकार विचार करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्थिति में शहीदों के परिजनों के साथ खडी है और हर सम्भवतः मदद की जायेगी बच्चों की पढ़ाई के लिए दिल्ली नोएडा गाजियाबाद एन सी आर में व्यवस्था की जायेगी मथुरा पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री श्री यादव ने स्टिंग ऑपरेशन के प्रश्र के उत्तर में कहा कि लोग दोस्त और भाई बनकर आते हैं, पास बैठते हैं चर्चा करते हैं और फिर स्टिंग करके अपने ढंग से चलाते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा इस प्रकरण पर बिलकुल साफ थी। सरकारी जमीन खाली होनी चाहिए थी, इस प्रकरण में हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद हमने जमीन को खाली कराने की दिशा में कदम बढ़ाये। इस प्रकरण में देरी का कारण गरीब महिलाएं एवं बच्चों की जान न जाये, कोई बड़ी अनहोनी न हो बस इतनी थी। शहीद हुए मुकुल द्विवेदी उस दिन रैकी करने गये थे, इस दौरान ही अंदर के कुछ लोगों ने उनपर हमला बोल दिया था। उन्होंने कहा कि देश में गरीबी है, बेरोजगारी है जो दूर होनी चाहिए। कुछ लोग भोजन और जमीन देने के नाम पर गरीब लोगों की भीड़ जुटा लेते हैं, यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ, झारखण्ड के गरीब लोग आये थे। जमीन और भोजन के लालच में गरीब लोग एकत्रित हो गये थे। उनको आगे कर कुछ लोग अपनी गलत मांगों को आगे कर रहे थे। सीबीआई जांच के प्रश्र पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम न्यायिक जांच करा रहे हैं। हाईकोर्ट के अवकाश प्राप्त जज सहाब को यह जांच सौंपी गई है। जांच की रिपोर्ट में जो भी कुछ होगा वह सामने आयेगा और जांच में अगर लोग दोषी पाये गये तो कठोर कार्यवाही की जायेगी। अब जांच चल रही बार-बार जांच बदलना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार समाजवादियों की सरकार है। सरकार ने गरीब, युवा, महिला, किसान, व्यापारी एवं मजदूर हित में बहुत काम किये हैं। सड़कों की दिशा में सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। पुलिस सुरक्षा एवं स्वास्थ्य योजनाएं बहुत अच्छी रही हैं। इसलिए भाजपा के लोगों पर हमारे खिलाफ बोलने को कुछ है नहीं, जो विकास न कराने की बात को मुद्दा बनायें। इस लिए ऐसे ही मुद्दे को आगे कर वह अनैतिक बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं आज शहीद मुकुल जी के परिवार से मिला हूं। उन्होंने कुछ सुझाव दिये हैं कि शहीद होने वाले परिवारों की मदद ज्यादा हो। शहीद की पत्नी ने एक घर की भी आवश्यकता भी बताई है, कई सुझाव उनके आये हैं। हमारी सरकार उन पर विचार कर आगे कार्यवाही करेगी। जवाहर बाग कांड में शहीद हुए मुकुल द्विवेदी एवं संतोष यादव के नाम पर जवाहर बाग या गेट के बारे में सरकार इस मांग पर आगे विचार करेगी। उन्होंने मथुरा की मीडिया का धन्यवाद भी दिया और कहा कि इस प्रकरण में मथुरा की मीडिया सरकार की मंशा का सहयोग कर रही थी।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ मंत्री ब्रम्हानंद त्रिपाठी भी आये थे। मुख्यमंत्री से सपा नेताओं ने मुलाकात की और कुछ समस्याएं और ज्ञापन भी सौंपे। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन, एमएलसी डा. संजय लाठर, एमएलसी ठा. उदयवीर सिंह, एमएलसी अरविंद सिंह, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश नौहवार, लोकमणि कांत जादौन, पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. किशोर सिंह, जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, प्रदीप चैधरी, सौरभ चैधरी, डा. विशाल खुराना, नीटू चैधरी, उद्योगपति दिनेश चतुर्वेदी, शिवकुमार यादव आदि प्रमुख थे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में कमिश्रर प्रदीप भटनागर, आईजी डीसी मिश्रा, डीआईजी अजय मोहन शर्मा, डीएम निखिल चन्द्र शुक्ला, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी आदि प्रमुख थे।

Read More

मथुरा। आज उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को लेकर पुलिस ने टैंक चैराहे से ही लोगों का आवागमन बंद कर दिया। इससे आने-जाने वाले लोगों और आसपास रहने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। एक किलोमीटर लंबे मार्ग को बंद कर देने से लोगों को पैदल पंहुचना पड़ा। इससे लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा देखा गया। बताया गया कि वकीलों को भी इसमें छूट नहीं दी गयी। पुलिस कार्यवाही की लोगों ने निंदा की और इस फरमान को अनुचित बताते इसका जमकर विरोध भी किया। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन के समय यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने पैदल जाने वाले लोगों को भी आगे नहीं जाने दिया। 

Read More



Mediabharti