मथुरा

बॉलीवुड के लिए 2017 बेहद खास होने वाला है। इस साल बॉलीवुड जगत में तीन अभिनेत्रियों के घर शहनाई बज सकती है। मतलब एक के बाद एक शादी। 2016 के अंत तक बॉलीवुड की तीन मशहूर अभिनेत्रियों शादी करने वाली हैं। इन तीन अभिनेत्रियों में से बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा, अनुष्का शर्मा और बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत है। इन दिनों ये खबरें बॉलीवुड की गलियों में जोरों से फैल रही है। जी हां अभी हाल ही में खबरें आई थी कि ये तीनों ही अभिनेत्री जल्द ही शादी करने वाली हैं।  सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा 2016 में अपने एक्शन के लिए काफी सुर्खियों में बनी रही है। आई खबरों के अनुसार सोनाक्षी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड बंटी सजदेह के साथ सगाई कर ली है। सोनाक्षी ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत सलमान खान के साथ दबंग से की थी। इस फिल्म से सोनाक्षी ने बहुत ही कम समय में प्रसिद्धि हासिल कर ली थी। अपनी फिल्म की तरह सोनाक्षी अपने दबंग अंदाज और बेबाकी के लिए जानी जाती है। मीडिया में भी इस तरह की खबरें आ रही हैं कि सोनाक्षी फरवरी में बंटी के साथ इंगेजमेंट कर सकती हैं। वैसे आपको बता दें कि सोनाक्षी और बंटी की रिलेशनशिप से सोनाक्षी के पेरेंट्स खुश नहीं हैं। इसकी वजह ये है कि बंटी की एक बार शादी हो चुकी है और वो तलाकशुदा हैं। इसके अलावा दोनों की बीच उम्र का काफी फासला है। वहीं एक इंटरव्यू में जब सोनाक्षी से बंटी के रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने नो कमेंट्स के साथ कहा था कि, आपको मेरी मेरी उंगली में कोई रिंग दिखती है क्या? नहीं ना! फिर? क्या इससे आपके सवाल का जवाब मिल गया।  कंगना रनौत बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को उन फिल्मी हस्तियों में से एक कहा जाता है जो अपनी हर बात को बेबाकी से सबके सामने रखती हैं। जब एक चैट शो के दौरान कंगना से न्यू इयर प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह 2017 में शादी कर लेंगी। कंगना के इस जवाब के बाद यह सवाल उठना तो लाजिमी ही था कि आखिर कौन है वो खास शख्स जिससे वह शादी करने वाली हैं। हालांकि कंगना ने ये नहीं बताया कि आखिर वो किससे शादी करने वाली है। जब उनसे ये पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराकर ये बात टाल दी। अनुष्का शर्मा बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली उत्तराखंड की शांत और हसीन वादियों के बीच जल्द ही खुशखबरी देने वाले है। फिलहाल आपको बता दें कि आपके फेवरेट स्टार्स इन दिनों साल के आखिरी दिनों को सेलिब्रेट करने के लिए श्रषिकेश से लगभग 17 किलोमीटर दूर नरेंद्रनगर के होटल आनंदा में ठहरे हुए है। वहीं इसके साथ-साथ बॉलीवुड के और भी स्टार यहां आ सकते है। हसीन वादियों में ये लव कपल अपने प्यार के अगले मुकाम पर ले जाने के पहुंच चुका है। दोनों के एक फैन पेज ने फोटो शेयर किया है, जिसमें अनुष्का और विराट एक मंदिर में पुजारी के साथ खड़े दिख रहे हैं। वैसे मंदिर में जाकर भगवान का आशीर्वाद लेना भी दिखाता है कि अनुष्का और विराट अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हो गए हैं। लेकिन इन खबरों पर विराट कोहली ने विराम लगा दिया है। विराट ने अपने ट्वीटर पर ट्वीट करके बताया था कि ये महज एक अफवाह है। अगर हम शादी करेंगे तो छुपाएंगे नहीं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

हैदराबाद । प्रो बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के तीसरे संस्करण का आगाज उम्मीद के मुताबिक बेहद रोमांचक अंदाज में हुआ। बीते वर्ष रीयो ओलम्पिक के फाइनल में एक-दूसरे का सामना कर चुकीं भारत की पी. वी. सिंधु और स्पेन की कैरोलीना मारिन अपनी-अपनी टीमों के लिए पीबीएल के मौजूदा संस्करण में एक बार फिर एक-दूसरे के सामने थीं। हैदराबाद हंटर्स की ओर से खेल रहीं सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त मारिन ने चेन्नई स्मैशर्स की सिंधु को तीन सेटों तक खिंचे संघर्षपूर्ण मुकाबले में मात दी।  सिंधु ने भी जोरदार संघर्ष की बानगी पेश की, लेकिन अंतत: वे 8-11, 14-12, 2-11 से हार गईं। मारिन पहले गेम से ही लय में नजर आ रही थीं और उन्हें सिंधु से पहला गेम छीनने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। लेकिन दूसरे गेम में सिंधु ने अहम समय पर जोरदार संघर्ष किया और जीत हासिल कर मैच को तीसरे निर्णायक गेम तक खींच ले गईं। लेकिन तीसरे गेम में सिंधु जैसे लय से पूरी तरह भटक गईं और मारिन ने एकतरफा अंदाज में यह गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया और अपनी टीम हैदराबाद को बढ़त दिला दी। इसके बाद टोमी सुगियार्तो ने पुरुष एकल में बीसाई प्रणीत को हराकर चेन्नई को 1-1 से बराबरी दिलाई। ब्रिटेन के क्रिस और गैबी एडकॉक की पति-पत्नी की जोड़ी ने मिश्रित युगल में जीत दर्ज की। इसे चेन्नई ने अपना ट्रंप मैच रखा था जिससे उसे दो अंक मिले और वह 3-1 से आगे हो गया। ऐसे में हैदराबाद के राजीव ओसेफ ने पुरुष एकल में तानोंगसाक सीनसोबूनसुक के खिलाफ 11-6 11-8 11-6 से जीत दर्ज करके स्कोर 2-3 कर दिया। हैदराबाद के पास पुरुष युगल का मैच ट्रंप मैच बनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। इस मैच में बून हियांग तान और कियोंग तान ने जीत दर्ज करके उसे 4-3 से जीत दिलाई। इससे पहले भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अखिलेश दास गुप्ता ने लीग का उद्घाटन किया।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में सोमवार को गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.45 बजे 81.34 अंकों की गिरावट के साथ 26,545.12 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 20.25 अंकों की कमजोरी के साथ 8,165.55 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 84.69 अंकों की मजबूती के साथ 26711.15 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.3 अंकों की मजबूती के साथ 8,210.10 पर खुला।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी में चल रहे दंगल के बीच आज पीएम मोदी की रैली है। रमाबाई आंबेडकर मैदान में आज बीजेपी की परिर्वतन रैली है। इस रैली को पीएम मोदी संबोधित करेंगे। बीजेपी का दावा है कि यह अब तक की सबसे बडी रैली होगी। इस रैली में 8 से 10 लाख लोगों के आने का अनुमान है।  इस महारैली में पीएम मोदी विपक्ष पर निशाना साधेंगे। साथ ही नोटबंदी के मुद्दे पर भी बोल सकते हैं। इस महारैली में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, ओम माथुर, केशव मौर्य, स्मृति इरानी, उमा भारती, कलराज मिश्र सहित यूपी कोटे के सभी मंत्रियों के अलावा कई और दिग्गज भी मौजूद रहेंगे।  बीजेपी ने प्रशासन को 10 हजार बसों, 50 हजार छोटे वाहनों और 8-10 लाख लोगों के आने की सूचना दी गई है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस महारैली में भीड काफी होने वाली है। रैली को लेकर पार्टी नेता और कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। प्रदेश में पार्टी के 1.28 लाख बूथों में से प्रत्येक बूथ से न्यूनतम 10 कार्यकर्ताओं को लाने को कहा गया है। पीएम की रैली को इसलिए भी महत्तवपूर्ण माना जा रहा है कि यूपी में चुनाव होने वाले हैं। पीएम इस मौके पर यूपी चुनाव के लिए बीजेपी के अजेंडे का खाका भी खींचेंगे, जिसे कार्यकर्ता नीचे तक ले जा सकें। आईटी सेल 250 से अधिक लैपटॉप्स के जरिए रैली का डिजिटल प्रसारण वेब और सोशल मीडिया पर करेगी।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी उनसे जुडी हुई है और उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन प्राप्त है। मुलायम ने मीडिया से कहा कि उन्होंने बेदाग जीवन जीया है और सर्वोच्च न्यायालय ने भी उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों में उन्हें क्लीन चिट दे दी है। मुलायम सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। वह दिल्ली में निर्वाचन आयोग जाकर पार्टी के चुनाव चिह्न् साइकिल पर दावा पेश करेंगे। मुलायम के छोटे भाई और सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह हमेशा अपने भाई के साथ रहेंगे। शिवपाल ने कहा, मैं हमेशा नेताजी के साथ रहा हूं और अपनी आखिरी सांस तक उनके साथ रहूंगा। उन्होंने कहा कि मुलायम अब भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और रहेंगे। हालांकि, उन्होंने यह बताने से इनकार किया कि वह कितने बजे तक निर्वाचन आयोग के कार्यालय पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि पार्टी दो धड़ों में बंट गई है, जिनमें से एक की अगुवाई मुलायम और दूसरे की मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव कर रहे हैं। सपा में मचे घमासान के बीच रविवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गुट ने शिवपाल यादव को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया था। रामगोपाल यादव की ओर बुलाए पार्टी के आपात विशेष राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया था, जबकि मुलायम को पार्टी का सर्वोच्च नेता मानते हुए मार्गदर्शक का दर्जा दिया गया। अधिवेशन में अमर सिंह को सपा से निकालने का फैसला भी लिया गया। इसके बाद कुछ ही घंटों के भीतर मुलायम सिंह ने पलटवार करते हुए राज्यसभा सदस्य रामगोपाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया। मुलायम ने इसके साथ ही अन्य राज्यसभा सदस्यों नरेश अग्रवाल और पार्टी के उपाध्यक्ष किरणमय नंदा को भी पार्टी से निकाल दिया।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 51वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सलमान को कई किमती और शानदार तोहफा मिला होगा। सलमान ने अपना जन्मदिन कुछ करीबी दोस्तों और परिवार के साथ मनाया। लेकिन सलमान को जो बधाई सबसे ज्यादा पसंद आई है, वो आपको इमोशनल कर देगी। सलमान ने इस बधाई को द मोस्ट स्वीटेस्ट विश बताया है। अपने बर्थडे पर सलमान ने अपनी एप बीइंग इन टच- सलमान ख़ान लांच की थी, जिस पर उन्होंने ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो कुछ स्पेशल बच्चों (ऑटिस्टिक) का है, जो सलमान के लिए अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। इनमें से एक बच्चा तो यहां तक कहता है कि, अगर मुझे कहीं भगवान मिले, तो मैं उनसे कहूंगा कि मुझे एक बार सलमान खान से मिलवा दें। कुछ बच्चे अपने पसंदीदा सलमान खान के गानों और फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। सलमान इस वीडियो को देखकर काफी भावुक हो गए। इस वीडियो को सलमान ने अपने ट्वीटर अकाउंट में शेयर करते हुए लिखा द मोस्ट स्वीटेस्ट विश।            साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti