मथुरा

जयपुर । डॉलर कमजोर होने से ग्लोबल बाजार में सोना दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इसके असर से जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 200 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हो गया। चांदी में 50 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी रही। चांदी कलदार के भाव पड़े रहे। शुक्रवार को अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में फरवरी डिलीवरी सोना 0.01 फीसदी बढक़र 1,157.80 डॉलर तथा मार्च डिलीवरी चांदी 0.31 फीसदी की तेजी से 16.17 डॉलर प्रति औंस हो गई। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक दूसरी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर कमजोर होने से ग्लोबल बाजार में सोना दो साल के आखिरी कारोबार दिन दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इस साल सोना पिछले साल के बंद भाव के मुकाबले 9 फीसदी ऊंचा है। इससे पहले लगातार तीन साल सोना गिरावट के साथ बंद हुआ था। सोने में सुधार से चांदी के भाव भी उछल गए। इसके चलते घरेलू बाजार में सोने-चांदी के भावों में बढ़त देखने को मिली। पिछले तीन दिन से सोने-चांदी के भावों में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी (999) 40,000, चांदी रिफाइनरी 39,500 रुपए प्रति किलो रही। चांदी कलदार 68,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 28,200 रुपए, सोना जेवराती 26,800 रुपए तथा वापसी 25,900 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे।               साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । समाजवादी दंगल में अब एक नया मोड आ गया है। आज अखिलेश और मुलायम सिंह ने अपने विश्वस्त विधायकों के साथ बैठकें की। इसमें भी अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह पर भारी पडे। जहां अखिलेश की बैठक में 200 विधायक पहुंचे तो मुलायम की बैठक में सिर्फ 18 विधायक ही पहुंचे। इसके बाद स्पष्ट हो गया कि विधायकों का बहुमत अखिलेश के साथ है। बैठक के बाद अखिलेश अपने पिता और पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह से मिलने पहुंचे।  अखिलेश के साथ आजम खान भी मुलायम से मिलने के लिए पहुंचे। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार अखिलेश ने मुलायम से अमर सिंह को पार्टी से बाहर निकालने की मांग की है। इन सब घटनाक्रम के बीच समाजवादी पार्टी की ऑफिशियल वेबसाइट से अखिलेश यादव के निलंबन पत्र को हटा लिया गया है।  साथ ही रामगोपाल यादव के निलंबन पत्र को भी हटा दिया गया है। इतना ही नहीं वेबसाइट से शिवपाल का नाम भी हटा दिया गया है। गौरतलब है कि टिकट बंटवारे को लेकर हुए दंगल के बीच कल शाम को मुलायम सिंह ने अखिलेश यादव और मुलायम सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया था। गौरतलब है कि टिकट बंटवारे में अखिलेश की कोई सलाह नहीं ली गई। मुलायम सिंह ने जब उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की तो उसमें से अखिलेश के करीबियों के टिकट काट दिए गए। इसके बाद अखिलेश ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इसके बाद विवाद ज्यादा बढ गया। मुलायम ने कल अखिलेश को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया। इस नोटिस में पूछा गया कि अखिलेश ने किस हक से लिस्ट जारी की।                 साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । यूपी में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह और सीएम अखलेश यादव टिकट बंटवारे को लेकर आमने सामने हैं। गौरतलब है कि टिकट की इस लडाई में कल पिता मुलायम ने बेटे अखिलेश को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा गया। इसके बाद कई पार्टियां अखिलेश को समर्थन देने की बात कर रही हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस ने भी अखिलेश के समर्थन की बात कही है। ज्ञातव्य है कि अखिलेश भी कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात करते रहे हैं।  ज्ञातव्य है कि अखिलेश ने कहा था कि अगर कांग्रेस के साथ गठबंधन होता है तो 300 से ज्यादा सीटें लेकर आएंगे। लेकिन अब तो खेल ही पलट गया है। अखिलेश को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।  ऐसे में ममता बनर्जी ने भी अखिलेश को सपोर्ट किया है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शनिवार सुबह अखिलेश यादव को फोन किया। ममता बनर्जी ने अखिलेश को फोन कर कहा कि आप डटे रहो हम आपके साथ हैं। ममता ने कहा कि यूपी में सरकार चाहे किसी की भी बने लेकिन भाजपा को एक भी वोट नहीं मिलना चाहिए। वहीं बसपा के सुधींद्र भदौरिया का कहना है कि यह पूरी लडाई महज पैसों के बंदरबाट को लेकर है, जो कि उन्होंने बीते चार साल की सरकार में लूटे हैं।                  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा । संस्कार पब्लिक स्कूल में प्रदर्शनी आभा का आयोजन किया गया, जिसमें विज्ञान, सामाजिक विज्ञान तथा गणित विषय से सम्बन्धित माॅडलों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन नगर पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता और कृष्णवीर चैधरी ब्लाॅक प्रमुख राया ने संयुक्त रूप से किया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने संसद भवन, लाल किला, स्मार्ट सिटी, इंडिया गेट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लान्ट आदि माॅडलों के द्वारा अपनी प्रतिभा दिखाई। विज्ञान वर्ग में खुशी, स्नेहा राना, गजेन्द्र राजपूत, मोहम्मद कैफ, अनुज, मानवेन्द्र, खुशी, मंयक, लव, शिवंग, शिवांश, अमन के माॅडल उत्कृष्ट रहे। सामाजिक विषय वर्ग में दुष्यंत, स्नेहा, मोहित, चैधरी आयुर्षि, मानवेन्द्र, जयवर्धन, योगेश, मयंक, प्रशान्त, तनु, दीपक, आशीष, तथा गणित वर्ग में तरूण, कृष्णा सारस्वत, प्रेरित आदि के माॅडल उत्कृष्ट रहे। नगरपालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने छात्रों के माॅडलों की प्रदर्शनी की प्रशंसा की और भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया व विजयी विद्याथियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमेन आरपी सिंघल, वाइस चेयरमेन अभिनव सिंघल, डायरेक्टर अंकिता ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मिथुन शर्मा तथा प्रधानाचार्य शोभना ने बच्चों के परिश्रम की प्रशंसा की तथा विद्यालय के शिक्षकों हरीश पचैरी, विश्वदीप पचैरी, मीनू अरोड़ा, कुलदीप सिंह, शिवकुमार, संगीता सरीन, प्रति अरोड़ा, प्रियंका,पणिनी, राजेश्वरी, गीताजलिं ने अपना बहुमूल्य समय देकर आयोजन को सफल बनाया। 

Read More

मथुरा । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जनवरी 2017 अर्हता दिनांक के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन की तिथि 2 जनवरी के स्थान पर 12 जनवरी कर दी है। अपर जिलाधिकारी प्रशासनध्उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग के निर्देशानुसार पुनरीक्षण कार्य में प्रमुख भूमिका निभाने वाले जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं बूथ लेबल अधिकारी के रूप में लगे कर्मचारियों को आयोग की अनुमति के बिना पुनरीक्षण अवधि के बीच स्थानान्तरित करने पर रोक लगा दी गई है।

Read More

मथुरा । श्री हरदम सिंह वैदिक कालेज नूरपुर बलदेव में नूतन वर्ष के स्वागत में बीटीसी की छात्राओं के द्वारा आज शनिवार को दोपहर 11 बजे से भव्य रंगारंग कार्यक्रम के साथ विभिन्न प्रतियोगितायें विद्यालय परिसर में आयोजित की जायेगी। साथ आयोजित प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित भी कार्यक्रम में दिये जायेंगें। यह जानकारी संयोजक राहुल वैदिक ने दी।

Read More



Mediabharti