मथुरा

मथुरा । कृष्णानगर के शक्तिनगर निवासी एक युवक का शव रेल की पटरी पर मिला जिसकी शिनाख्त आज परिजनों ने पोस्टमार्टम गृह पर उसके कपड़ों से की। बताया गया कि शक्तिनगर निवासी जितेन्द्र गूजर उर्फ कान्हा ;18 वर्षद्ध पुत्र मोहन सिंह कल शाम चार बजे घर से खाना खाकर निकला था तब से वह वापिस नहीं लौटा। कल शाम भूतेश्वर के निकट युवक की रेल से कटकर मौत हो गयी। उसके स्वेटर और जूते रेलवे लाइन पर पड़े मिले। हादसे में युवक का एक पैर भी कट गया। पोस्टमार्टम गृह पर आये युवक के परिजनों ने उसकी पेंट और जूतों से मृतक की शिनाख्त की। मृतक गिर्राज महाराज काॅलेज से बीएससी कर रहा था।

Read More

मथुरा । थाना हाईवे क्षेत्र के गांव तारसी तालवन में बीती रात एक बार फिर दबंगों ने तालवन कुण्ड की भूमि पर अस्थायी तौर पर बने ग्रामीणों के बुर्जी, बिटौरों को आग के हवाले कर दिया। यहां पशुओं का चारा जलकर राख हो गया वहीं महिलाओं की मेहनत से तैयार ईधन, कंडे आदि जलकर खाक हो गये। ग्रामीणों का खून उस समय खौल गया जब बिटौरों में नन्हे-पिल्ले जलकर राख हुये दिखाई दिये। वहीं एक कुत्ते काभी कंकाल यहां नजर आया। ग्रामीणों ने इस आगजनी के संबंध में थाने में कई दबंगों के नाम भी लिखित शिकायत प्रभारी निरीक्षक से की है। ग्रामीणों का कहनाहे कि पूर्व में भी गांव की इस जमीन पर बने बिटौरों व बुर्जी जलाकर राख किये गये थे। जब भी इन्हीं लोगों के नाम इस साजिश में सामने आये थे। सैंकड़ों ग्रामीण एकजुट होकर आज सुबह थाने आ धमके तो पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गये। बाद में पता करने पर प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह स्वयं गांव में घटनास्थल की ओर रवाना हो गये।  

Read More

मथुरा । जनपद पुलिस के अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने गैंगस्टर और गुण्डाएक्ट में चार दर्जन अपराधियों को निरूद्ध किया है। थाना प्रभारी शेरगढ विनोद मिश्रा ने संगठित गिरोह बनाकर शराब की तस्करी तथा जनता में भय व आतंक फैलाने पर गुडडू पुत्र रामहंस निवासी रामपुर शेरगढ आदि तीन लोगों को 2/3 गैंगस्टर एक्ट में निरू( किया है। वहीं बरसाना के प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने भी शराब तस्करी में हुकम सिंह पुत्र मेघश्याम निवासी बरसाना और उसके साथी को गैंगस्टर में निरू( किया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक छाता गिरीशचन्द्र तिवारी ने गिरोह बनाकर अपराध करने पर आसिफ पुत्र गफ्फार निवासी मौहल्ला घेर थाना बरसाना और उसके साथी को 2/3 गैंगस्टर में निरू( किया है। प्रभारी थाना मांट रामपाल सिंह ने शराब तस्करी गिरोह बनाकर करने पर विशंभर पुत्र ताराचंद निवासी नगला बीरवल सादाबाद हाथरस आदि छह को 2/3 गुण्डाएक्ट में निरू( किया है। शहर कोतवाल सुरेन्द्रपाल सिंह ने अशोक पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी महोली आदि तीन लोगों को 2/3 गैंगस्टर में निरू( किया है। वृन्दावन कोतवाली प्रभारी उदयवीर मलिक ने राजवीर पुत्र शिवसिंह निवासी चैमुहा को 2/3 गैंगस्टर में निरूद्ध किया है। एसओ गोविंद नगर ने भी अमित पुत्र रामबाबू निवासी गली पातीराम गोविंद नगर आदि तीन लोगों को गैंगस्टर में निरूद्ध किया है और चमन पुत्र महमूद निवासी मटियागेट सहित 12 लोगांे को धारा 110 में निरू( किया है। एसओ फरह ने हरेन्द्र उर्फ धीरेन्द्र पुत्र बच्चू सिंह निवासी धर्मपुरा को 3 यूपी गुण्डाएक्ट में निरू( किया है। जबकि हाईवे एसओ ने फिरोज पुत्र सलीम निवासी पिलाना सिंघावली बागपत आदि तीन लोगों को 2/3 गैंगस्टर एक्ट में निरू( किया है। जबकि प्रभारी निरीक्षक राया ने श्याम सुन्दर पुत्र ब्रिजेन्द्र निवासी नगला बिजई राया आदि दो लोगों को जनता में भय व आतंक फैलाने पर 3 यूपी गुण्डाएक्ट में में निरू( किया है। प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां जगदीश यादव ने जनता में भय व आतंक फैलाने पर शरीफ पुत्र लाल निवासी सादाबढिया बाजार थाना कोसीकलां आदि दस लोगांे को धारा 110 मंे निरू( किया है। 

Read More

कोसीकलां । कस्बे के ग्राम धर्मनगर में युवक की हत्या के मामले में मृतक के पिता मोहन सिंह पुत्र ग्यासीराम ने यहीं के तारा पुत्र रघुवीर सिंह आदि 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

मथुरा । थाना गोविंद नगर अंतर्गत वृन्दावन गेट निवासी एक युवक से मोबाइल धारक ने बातचीत कर धोखाधड़ी से लगभग पचास हजार रूपये बैंक से ट्रांजैक्शन कर लिये। पीड़ित उस्मान पुत्र इब्राहिम निवासी वृन्दावन गेट ने इस संबंध में मोबाइल धारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

मथुरा । गोवर्धन पुलिस के उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार ने एकता तिराहे से कृष्णा उर्फ किशन पुत्र दलवीर सिंह निवासी हताना को तमंचा और दो कारतूस व नशीले पाउडर सहित पकड़ा है। वहीं हाईवे के उपनिरीक्षक सौरभ शर्मा ने एआरटीओ कार्यालय के पास से राजू पुत्र किशन सिंह निवासी नरहौली को एक तमंचा, दो कारतूस सहित पकड़ा है। वहीं थानाा नौहझील अंतर्गत बिरजागढी से प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह ने नीरज पुत्र देवेन्द्र सिंह निवाासी ढालगढी को 315 बोर के तमंचे व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।

Read More



Mediabharti