मथुरा : मथुरा-वृंदावन के मंदिरों का प्रसाद अब डाक विभाग द्वारा श्रद्धालुओं तक पहुंच सकेगा। इस नई सेवा की शुरुआत हाल ही में केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने की।
Read More
मथुरा : मथुरा-वृंदावन के मंदिरों का प्रसाद अब डाक विभाग द्वारा श्रद्धालुओं तक पहुंच सकेगा। इस नई सेवा की शुरुआत हाल ही में केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने की।
Read More
मथुरा। आज शुक्रवार नवागत एसएसपी बबलू कुमार के सामने जनपद पुलिस के एक थाना इंचार्ज का असली चेहरा सामने आ गया। या तो इसे ये कहो कि लोगों को नये कप्तान से कुछ उम्मीदें हैं बदलाव की या फिर जनता चरम पर पंहुचे इस खेल से दुखी होकर सार्वजनकि शिकायतों को मजबूर हैं। दो अन्य थाना इंचार्जों के लंबे समय से जमे रहने पर भी बीते दिवस उत्पीड़न की शिकायतें आम हुयी हैं। ऐसा ही मामला आज एसएसपी आॅफिस में देखने को मिला। जब ग्राम महावन के गांव जगदीशपुर की प्रधान नेकसी देवी अपने पति रामेश्वर प्रसाद के साथ दफ्तर में दाखिल हुयीं। ग्राम प्रधान ने लिखित प्रार्थनापत्र भी एसएसपी बबलू कुमार को सौंपा जिसमें कहा गया है कि एसओ महावन श्याम सिंह ने उनसे थाने में एयर कंडीशनर लगवाने की जिद कर रहे हैं। साथ ही न लगवोन की स्थिति में भद्दी-भद्दी गोलियां देकर अपमानित कर रहे हैं। बीते दिवस भी प्रधान पति रामेश्वर प्रसाद को उन्होंने बाइक से जाते वक्त रोक लिया और एसी की मांग की। इस दौरान एक सिपाही ने तो उनकी पत्नी का हाथ पकड़कर झटक दिया और जवाहरबाग जैसा हाल करने की बात कही। पीड़ित ने अपने आप केा दहशतजदा बताते हुये न्याय की गुहार लगाई है। जब इस संबंध में एसओ महावन से फोन पर बात की गयी तो उन्होंने कई बार के प्रयास के बाद भी फोन नहीं उठाया।
Read More
मथुरा। छाता कस्बे के सहसपुर रोड पर हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने एक फाइनैंस कंपनी के कर्मचापरियों से पांच लाख रूपये और बाइक तमंचे के बल पर लूट लिये। बताया गया कि ये कर्मचारी पैसा इकटठा करके ला रहे थे तभी बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार माइक्रो फाइनैंस कंपनी के दो कर्मचारी अपने ग्राहकों से पैसा इकट्ठा कर ला रहे थे तभी पीछे से आये बदमाशों ने बाइक पर सवार दोनों कर्मचारियों को तमंचे के बल पर रोक लिया और उनके पास मौजूद बैग से पांच लाख रूपये तो लूट ही लिये साथ ही उनकी बाइक भी लूटकर फरार हो गये। घटना से क्षेत्र में सनसनी है। इस संबंध मंे एसओ छाता ने बताया कि बदमाशों की तलाश जारी है।
Read More
मथुरा। के घीयामण्डी अंतर्गत घाटी बहालराय क्षेत्र में आज पतंग उड़ाते समय अचानक छत से पैर फिसल जाने के कारण एक 21 वर्षीय होनहार युवक की मौत हो गयी। पूरे घाटी बहालराय क्षेत्र में इस घटना से शोक का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोकुल संस्कृत विद्यालय में कार्य करने वाले सुरेश चन्द्र चतुर्वेदी का 21 वर्षीय पुत्र घंटी आज शुक्रवार सुबह अपनी छत पर पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाते समय अचानक घर की छत से पैर फिसल जाने के कारण वह नीचे गिर गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में इस युवक को दरेसी अस्पताल और फिर कृष्णानगर स्थित एक प्राईवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां कुछ समय पश्चात युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवारीजनों में शोक व्याप्त है। शहर मृतक युवक की आज शुक्रवार केआर काॅलेज में परीक्षा थी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक युवक काफी होनहार था और मृदुभाषी सुरेश चतुर्वेदी का पुत्र था। इस घटना से पूरे क्षेत्र में लोग काफी दुखी हैं।
Read More
मथुरा। अलग अलग स्थानों पर हुये सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी। पहला हादसा छाता स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ जड़ा एक टैंकर ने खड़े कैंटर में टक्कर मार दी जिससे कैंटर सवार दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं बरसाना के निकट मारूति और ट्रैक्टर की भिड़त में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार थाना छाता स्थित अशर फैक्ट्री के समीप खड़े एक कैंटर में टैंकर ने टक्कर मार दी जिससे कैंटर सवार श्यामवीर पुत्र खजान सिंह निवासी दघैंटा बल्देव और भूपेन्द्र पुत्र पूरन सिंह निवासी झरौंठा बलदेव की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं बरसाना से लौट रहे एक ट्रैक्टर ने मारूति में टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर पर सवार 13 वर्षीय भूपेन्द्र पुत्र पूरन सिंह निवासी गांव तोष वृनदावन की मौत हो गयी। बताया गया कि भूपेन्द्र अपने ट्रैक्टर से बरसाना से गांव आ रहा था। तभी महरौली मोड के पास मारूति और ट्रैक्टर की भिडं़त हो गयी जिसके फलस्वरूप भूपेन्द्र ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और उसके पहिये के नीचे आकर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
Read More
मथुरा। कर्नाटक निवासी युवक के साथ 47 लाख रूपये की धोखाधड़ी के आरोपी ने पुलिस की कार्यवाही के दबाव के चलते न्यायालय में समर्पण कर दिया वहीं पुलिस ने दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं इस मामलें और भी लोगों के नाम संज्ञान में आ रहे है जिस के संबंध में जांच की जा रही है। बताया गया कि कर्नाटक निवासी कैप्टन चैधरी के यहां पर राया के गांव नुनेरा निवासी कपिल सारस्वत नौकरी के लिए गया था वहां पर काम करने के दौरान मालिक का दिल जीत लिया और इस के चलते कैप्टन चैधरी ने उसकों अपनी कम्पनी में शामिल कर लिया इस के बाद कपिल सारस्वत ने राया में सस्ती जमीन दिलवानें का सब्जबाग दिखा कर राया में जमीन खरीदने का व्यापार करने सलाह दी और उसके बाद उसने राया में भूमि कारोबार के लिए 47 लाख रूपयें की हेराफेरी कर दी और उसने लाखों रूप्येंक ा चूना लगा दिया। घटना के बाद कैप्टन चैधरी ने राया में कपिल सारस्वत और उसके भाई मनोज के खिलाफ थाना राया में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया लेकिन वह भाग गया और न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर दिए और पुलिस ने कुर्की की कार्यवाही शुरू कर दी पुलिस के दबाव और कुर्की की कार्यवाही से बचने के लिए आरोपी कपिल सारस्वत ने न्यायालय मंे समर्पण कर दिया।
Read More