मथुरा

मथुरा (पवन शास्त्री /रहीश कुरैशी) : मथुरा के सूचना विभाग की मनमानी जारी। सीएम के मथुरा दौरे की मीडिया कवरेज के लिए जारी नहीं किए प्रेसपास। सूचना अधिकारी ने देश की बड़ी न्यूज ऐजेन्सियों के बारे में जताई अनभिज्ञता। बड़े अखबारों का नाम लेकर पूछा, 'छपता है कि नहीं'। संविदा पर लगे कर्मचारी कर रहे हैं मनमानी। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनहित में चलाई गई योजनाओं के बारे में भी नहीं है जानकारी.

Read More

श्रीनगर । जम्मू कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि कश्मीरी पंडितों की घाटी में स्थाई वापसी के लिए उनके मन में विश्वास बिठाना जरूरी है और मौजूदा हालात ऎसे नहीं हैं कि वे अपने पैतृक स्थानों पर रह सकें।    महबूबा ने श्रीनगर से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित माता खीरभवानी मंदिर में दर्शन करने के बाद कहा कि मैं कश्मीरी पंडितों से केवल यही अपील करेंगी कि उन्हें हम पर भरोसा करना चाहिए और दुआ करनी चाहिए। हम यहां शांति बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कश्मीरी पंडितों के बिना कश्मीर अधूरा है।    सीएम ने कहा, उनके बीच विश्वास भरने के लिए पहले उन्हें ट्रांजिट शिविरों में लाया जाएगा, जहां हमारे मुस्लिम विस्थापित भी उनके साथ रहेंगे। उनका विश्वास मजबूत होने के बाद वे जहां चाहें, वहां रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात ऎसे नहीं है कि कश्मीरी पंडित अपने पैतृक स्थानों पर रह सकें।    उन्होंने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले की कल रात की पथराव की घटना का जिक्र किया जहां एक पुलिस चौकी पर पत्थर फेंके गये। खीरभवानी मंदिर में उत्सव के लिए कश्मीरी पंडितों को लेकर जा रहा एक वाहन पथराव की चपेट में आ गया था।  साभार-khaskhabar.com

Read More

रांची । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव करोड़ों रुपये के चारा घोटाले मामले में सोमवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत में पेश हुए। अदालत ने दुमका कोषागार से अवैध तरीके से 3.31 करोड़ रुपये की निकासी से जुड़े मामले में 38 लोगों को तलब किया था। इसमें लालू यादव भी शामिल थे। लालू रविवार शाम को पटना से रांची पहुंचे। मामले की सुनवाई अभी चल रही है। लालू यादव को पहले ही चारा घोटाला मामले में दोषी ठहराया जा चुका है। उन्हें अक्टूबर 2013 में पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी। वह फिलहाल, जमानत पर बाहर हैं।   साभार-khaskhabar.com

Read More

बडी स्क्रिन पर चुंबन दृश्यों को लेकर अक्सर अभिनेत्रियां असहज रहती है, लेकिन अभिनेत्री निलांजना भट्टाचार्य का कहना है कि उन्हें किसिंग सीन से कोई ऐतराज नहीं है। वह जल्द ही एक बोल्ड वेब श्रृंखला की शूटिंग शुरू करेंगी, जिसका निर्देशन आनंद कुमार करेंगे। नीलांजना ने कहा, ‘‘मैं सभी प्रकार के किरदार निभाना चाहती हूं। बोल्ड भूमिकाओं में काफी संभावनाएं होती हैं। उनमें सशक्त किरदार भी होते हैं। यहां तक कि इन दिनों बड़े कलाकार भी यह करते हैं। सनी लियोन इसके लिए सबसे ज्यादा मशहूर हैं।’’ और पढ़े...  अभिनेत्री ने ‘चमेली’ फिल्म में करीना कपूर खान और ‘चोखेर बाली’ में ऐश्वर्य राय बच्चन का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, ‘‘अगर पटकथा अच्छी है और उसे सौंदर्यपरकता से फिल्माया गया है, तो मुझे चुंबन दृश्यों या बोल्ड दृश्य करने में कोई परहेज नहीं है।’’    नीलांजना ने रंगमंच से अपनी यात्रा शुरू की थी। उसके बाद उन्होंने सुपरस्टार प्रसन्नजीत चटर्जी के साथ बंगाली फिल्म ‘सोनार संसार’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। अभिनेत्री ने अपनी वेब श्रृंखला का ज्यादा खुलासा नहीं किया।    उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उसके बारे में ज्यादा बात करने की इजाजत नहीं है और मैं इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं। हम जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। यह एक बोल्ड अवधारणा है और वेब श्रृंखला एक नया चलन है, इसलिए मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।’’    साभार-khaskhabar.com

Read More

लंदन । हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी में आज (सोमवार) ली वैली हॉकी सेंटर में बेल्जियम के खिलाफ अपने तीसरे मुकाबले में भारत जीत के इरादे से उतरेगा। एक ड्रॉ और एक जीत हासिल कर चुके भारत का लक्ष्य अपने विजयी रथ को आगे ले जाने का होगा। जर्मनी के खिलाफ हुए पहले मुकाबले के 3-3 से ड्रॉ रहने और ब्रिटेन के खिलाफ हुए मैच में 2-1 से जीत हासिल करने के बाद भारत पूल स्टेज में दूसरे स्थान पर है। पूल स्टेज में शीर्ष पर काबिज आस्ट्रेलिया और दूसरे स्थान पर मौजूद भारत के चार-चार अंक हैं, लेकिन मौजूदा विजेता आस्टे्रलिया गोल अंतर से आगे है।   रोलेंट ओल्टमैंस की टीम ने शुक्रवार को हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत की। अपने पहले मुकाबले में जर्मनी को 3-3 से ड्रॉ पर रोकने वाली भारतीय टीम ने शनिवार को दूसरे मुकाबले में ब्रिटेन को 2-1 से मात दी।  जर्मनी के साथ हुए मुकाबले में भारत हालांकि, 3-1 से आगे चल रहा था, लेकिन दो बार की ओलम्पिक विजेता टीम ने बेहतरीन वापसी करते हुए दो गोल दागे और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त किया।    टूर्नामेंट में शनिवार को ब्रिटेन के खिलाफ हुए मुकाबले में भी भारत 2-0 से आगे था, लेकिन मेजबान टीम ने भरसक प्रयास करते हुए एक गोल दागा। हालांकि, मेहमान टीम ने खेल पर दबाव डालते हुए ब्रिटेन को हराकर अपनी जीत का खाता खोला।  रोलेंट द्वारा तैयार भारतीय टीम की रक्षात्मक पंक्ति की हर ओर से प्रशंसा हो रही है। गोलकीपर पी. आर. श्रीजेश और डिफेंडर वी.आर. रघुनाथन, हरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार तथा कोथाजीत सिंह के लिए एक बार फिर परीक्षा की घड़ी होगी।    अपने कप्तान सरदार सिंह की अनुपस्थिति में भी भारतीय टीम अपने मजबूत मिडफील्डर मनप्रीत सिंह, धरमवीर सिंह, दानिश मुज्तबा और चिंग्लेंसाना सिंह के साथ अच्छी फार्म में है।   ब्रिटेन के खिलाफ हुए मुकाबले के बाद भारतीय टीम के कोच ने कहा, ‘‘मुझे भारत में तीन साल हो गए हैं और आशा है कि लोगों ने टीम के प्रदर्शन में हो रहे सुधार को देखा होगा। मेरे लिए यह सबसे महत्वपूर्ण चीज है कि टीम बेहतर होती जा रही है।’’   रोलेंट ने कहा कि उन्हें युवा खिलाडिय़ों में बेहतरीन प्रदर्शन की झलक दिख रही है और टीम उन्हें अपने प्रदर्शन से हैरान करती जा रही है। बेल्जियम को अपने पहले मुकाबले में दक्षिण कोरिया से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा और जर्मन के खिलाफ उसका दूसरा मुकाबला 4-4 से ड्रॉ रहा। टूर्नामेंट में सोमवार को एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरने वाली भारत और बेल्जियम की टीमें जीत के लिए भरसक प्रयास करती नजर आएंगी और यही इस मुकाबले को और भी रोमांचक बनाएगा।     साभार-khaskhabar.com

Read More

मथुरा:  उत्तर  प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है  कि जवाहर बाग को खाली कराने की कार्यवाही में चूक हुई है, इसकी जांच चल रही है और जो भी जांच रिपोर्ट  में दोषी पाये जायेंगे उन पर कठोर कार्यवाही  होगी । भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वह ओछी राजनीति कर रही है। उनके शासित राज्यों में भी घटनाएं हुई हैं, हमने कभी उंगली नहीं उठाई और वो हमारे अच्छे कार्यों को दरकिनार कर ऐसी घटनाओं को मुद्दा बनाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  सोमवार को मथुरा में जवाहर बाग़ कांड में शहीद हुए एस पी  मुकुल द्विवेदी के परिजनों से संवेदना व्यक्त करने आये थे .   मथुरा  में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री  यादव ने स्टिंग ऑपरेशन के प्रश्र के उत्तर में कहा कि लोग दोस्त और भाई बनकर आते हैं, पास बैठते हैं चर्चा करते हैं और फिर स्टिंग करके अपने ढंग़ से दिखाते  हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा इस प्रकरण पर बिलकुल साफ थी। सरकारी जमीन खाली होनी चाहिए थी, इस प्रकरण में हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद हमने जमीन को खाली कराने की दिशा में कदम बढ़ाये।  जवाहर बाग़ को  खाली   कराने में देरी  होने का कारण गरीब महिलाएं एवं बच्चों की जान  को बचाना था । शहीद हुए मुकुल द्विवेदी उस दिन रैकी करने गये थे, इस दौरान ही अंदर के कुछ लोगों ने उनपर हमला बोल दिया था। उन्होंने कहा कि देश में गरीबी है, बेरोजगारी है । कुछ लोग भोजन और जमीन देने का लालच देकर   गरीब लोगों की भीड़ जुटा लेते हैं, यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ, झारखण्ड के गरीब लोग आये थे।     सीबीआई जांच के प्रश्र पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम न्यायिक जांच करा रहे हैं। हाईकोर्ट के अवकाश प्राप्त जज  को यह जांच सौंपी गई है। जांच की रिपोर्ट में अगर लोग दोषी पाये गये तो कठोर कार्यवाही की जायेगी। अब जांच चल रही बार-बार जांच बदलना ठीक नहीं है।   उन्होंने कहा कि हमारी सरकार समाजवादियों की सरकार है। सरकार ने गरीब, युवा, महिला, किसान, व्यापारी एवं मजदूर हित में बहुत काम किये हैं। सड़कों की दिशा में सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। पुलिस सुरक्षा एवं स्वास्थ्य योजनाएं बहुत अच्छी रही हैं। इसलिए भाजपा के लोगों पर हमारे खिलाफ बोलने को कुछ है नहीं, जो विकास न कराने की बात को मुद्दा बनायें। इस लिए ऐसे ही मुद्दे को आगे कर वह अनैतिक बयानबाजी कर रहे हैं।    उन्होंने कहा कि मैं आज शहीद मुकुल जी के परिवार से मिला हूं। उन्होंने कुछ सुझाव दिये हैं कि शहीद होने वाले परिवारों की मदद ज्यादा हो। शहीद की पत्नी ने एक घर की भी आवश्यकता भी बताई है, कई सुझाव उनके आये हैं। हमारी सरकार उन पर विचार कर आगे कार्यवाही करेगी। जवाहर बाग कांड में शहीद हुए मुकुल द्विवेदी एवं संतोष यादव के नाम पर जवाहर बाग या गेट का नाम रखे जाने के  बारे में सरकार  विचार करेगी।   

Read More



Mediabharti