मथुरा

मथुरा । थाना जमुनापार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिहोरा निवासी विजय सिंह की पत्नी अनमोल की जलने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार गृह क्लेश के चलते उसने अपने ऊपर तेल डालकर आग लगा ली। सूचना पर मृतका के भाई सतीशचंद्र अपने परिवार सहित यहां पहुंच गये और उन्होंने बहिन की ससुरालीजनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से ही यह लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसकी बहिन का शोषण कर रहे थे। यह लोग मोटरसाइकिल व एक लाख रूपये की मांग कर रहे थे। गरीब होने के कारण हम लोग उनकी मांग पूरी नहीं कर सके तो इन लोगों ने बहिन के साथ मारपीट व उसका उत्पीडन कर दिया। गुरूवार को उन्हें सूचना मिली कि ससुरालीजनों ने उनकी बहिन के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने मृतका के पति विजय सिंह, सुसर राम सहाय, सास सहित छरू लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Read More

नववर्ष पर ठाकुरजी धारण करेंगे नई पोशाक  मथुरा । 31 दिसंबर और 1 जनवरी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए उमडने वाली भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने भी तैयारियां तेज कर दीं हैं। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने पूर्व में मंदिर में हुईं दुघर्टनाओं और अनुभवों को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर प्रबंधन ने मंदिर परिसर और आस पास स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कैंप लगाए जाने की व्यवस्था की है। इसके लिए मंदिर प्रबंधन के द्वारा सीएमओ को पत्र लिखकर कैंप लगाए जाने की मांग की है। मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधार्थ स्वास्थ्य विभाग को मंदिर और आस पास लगभग 6 स्थानों पर कैंप लगाए जाने के लिए पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरों से व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाएगी। इधर ठाकुुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत छैल बिहारी गोस्वामी ने बताया कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी की सुबह मंदिर में उनकी सेवा है। वर्ष के अंतिम और प्रथम दिन की तैयारियों के लिए सेवायत भी तैयारी में लगे हैं। ठाकुरजी को पहनाए जाने वाली पोशाकों और मंदिर की साज सज्जा के लिए कई यजमान सामने आ रहे हैं। 1 जनवरी को मंदिर को सजाया संवारा जाएगा। सुगंधित इत्रों का मंदिर में छिड़काव किया जाएगा। 1 जनवरी को ठाकुर बांकेबिहारी महाराज को भव्य पोशाक धारण कराई जाएगी। 

Read More

मथुरा । वृन्दावन परिक्रमा मार्ग कालीदह स्थित श्रीमद् भागवत धाम आश्रम पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में व्यासपीठ से भागवताचार्य नवीनभाई गोस्वामी ने कहा कि कृष्ण प्राप्ति का साधन श्रीमद्भावगत है। भगवान का दर्शन अल्प समय के लिए होता है परंतु भागवत हर समय कृष्ण का दर्शन कराती है। उन्होंने कहा वे धन्य हैं जिन्होंने भारत भूमि में जन्म लिया है। भागवत कथामृत का प्रवाह स्वर्ग लोक एवं इंद्रलोक में नहीं है। मानव-शरीर की प्राप्ति का फल भागवत प्राप्ति है। इस अवसर पर डा. पीडी पाटिल, भाग्यश्री पाटिल, ब्रजभूषण दुबे, डा. ज्योति दुबे, श्रीकांत शुक्ला, गिरीश गोस्वामी आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा । वृन्दावन के परिक्रमा मार्ग चामुंडा कालोनी क्षेत्र में बीती देर सांय पुलिस ने छापामार कार्यवाही कर जुआ खेलते 9 लोगों को हिरासत में लिया। पकड़े गए लोगों से ताश की गड्डी के साथ 14770 रूपये भी बरामद किए। अध्धा चैकी प्रभारी प्रवीण यादव के नेतृत्व में की गई छापामार कार्यवाही में पुलिस ने राधारमण, मदन, रामू, नितिन, रंजीत, छोटू, दिनेश, ओमप्रकाश और संजय को हिरासत में लिया है। जिनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Read More

मथुरा । थाना गोवर्धन क्षेत्र स्थित गाॅव मुढसेरस के निकट से बिगत रोज पूर्व गोवर्धन पुलिस को मिली लूट की सूचना अफवाह मात्र निकली। उक्त लूट की बारदात को स्वयं बादी द्वारा ही अफवाह मात्र बताया गया है। बताते चलें कि बिगत रोज 29 दिसंवर को थाना गोवर्धन पुलिस को गाॅव मुढसेरस के निकट भेंस तथा मैक्स पिकप गाडी लूटने की जानकारी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही थाना गोवर्धन पुलिस हरकत में आ गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र मिश्र ने बरिष्ठ उपनिरीक्षक अवदेष कुमार के निर्देशन में पुलिस जांच टीम घठित कर जांच कराई तो मामला दो पक्षों के लेनदेन का निकला। शुक्रवार को बादी पक्ष के सहकुल पुत्र फजरू निवासीगण भीलमका डीग भरतपुर राजस्थान गोवर्धन थाने पहुॅचा और पुलिस तथा पत्रकारों को उक्त लूट की घटना को अफवाह मात्र बताते हुए कहा कि हम लोग गुरूवार को भीलमका डीग राजस्थान से पिकपमैक्स गाडी में भेंस बेचने के लिये मुढसेरस होते हुए गोवर्धन की पशु पैंठ जा रहे थे कि गाॅव मुढसरेस निवासी लीलेसिंह ने हमारी गाडी में लदी भेंसों को चोरी की समझकर रोक लिया। इसी को लेकर किसी ने गोवर्धन पुलिस को भेंस लूटने की जानकारी दे दी। जो कि अफवाह मात्र है हमारी भेंसे हमारे पास है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र नाथ मिश्र से बात की गई तो बताया कि गोवर्धन थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई लूट की घटना नही है।

Read More

राधाकुण्ड में आयोजित होने जा रहे भण्डारे के लिये जा रहा बताया सरकारी राशन मथुरा । एसडीएम गोवर्धन ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र स्थित मुखराई गाॅव के रास्ते सरकारी राशन से भरे हुए टैक्टर ट्रोली को उस समय पकड़ लिया जव उक्त सरकारी राशन राधाकुण्ड में आयोजित होने जा रहे एक भण्डारे में सप्लाई के लिये जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम एमपी सिंह को सूत्रों से जानकारी मिली कि मुखराई के रास्ते एक टैक्टर ट्रोली सरकारी राशन गोदाम से सरकारी राशन गैंहूं के बोरा लोडकर राधाकुण्ड की तरफ जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम गोवर्धन एमपी सिंह तत्काल प्रभाव से बिना किसी समय गंवाये मुखराई राधाकुण्ड मार्ग पर पहुॅच गये। और मुखराई की तरफ से सरकारी राशन को लेकर राधाकुण्ड की तरफ आ रहे टैक्टर ट्रोली को अपने कब्जे में लेकर राधाकुण्ड पुलिस चैकी पहुॅच गये। उक्त मामले की जानकारी एसडीएम एमपी सिंह ने खाद् पूर्ति निरीक्षक को देकर तत्काल माके पर बुलाया और बिस्तृत जानकारी जुटाने में जुट गये। तो वहीं मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त सरकारी राशन गोवर्धन के सरकारी राशन गोदाम से राधाकुण्ड में आयोजित होने जा रहे भण्डारे में सप्लाई के लिये भेजा जा रहा था। फिलहाल एसडीएम ने राशन से भरे टैक्टर ट्रोली को हिरासत में लेकर जाॅच पडताल शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक कोई किसी तरह की कार्यवाही सामने नही आई है। 

Read More



Mediabharti