मथुरा

गाजियाबाद । यूपी पुलिस किस तरह काम करती है उसकी बानगी गाजियाबाद में देखी गई।  यूपी पुलिस ने राहुल गांधी की फोटो वाले वेरिफिकेशन फॉर्म का सत्यापन किया है। इस सत्यापन में राहुल गांधी को फ्लैट का नौकर बताया गया है। इस कारनामे के बाद हर वक़्त चौकन्ना रहने का दावा करने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की सजगता पर सवालिया निशान लग गये हैं।   इस फॉर्म में नौकर के फोटो की जगह कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तस्वीर लगी हुई है। इतना ही नहीं नौकर का नाम भी राहुल गांधी ही है और पिता का नाम स्वर्गीय राजीव गांधी भी लिखा हुुआ है। पता भी 12 तुगलक लेन, नई दिल्ली लिखा हुआ है। इसके बावजूद पुलिस ने इस फॉर्म पर बिना किसी जांच के सत्यापित कर मुहर लगा दी। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी कोई आम आदमी नहीं हैं। वे देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल के उपाध्यक्ष हैं, इसके बावजूद अगर यूपी पुलिस उन्हें नहीं पहचानती और उनके फोटो सहित नाम के साथ वाले घरेलू नौकर के फॉर्म को सत्यापित कर देती है तो इस बात से उसकी कार्यप्रणाली का अंदाजा लगाया जा सकता है।   इससे पहले भी लखनऊ के केजीएमयू में भी राहुल को मनोरोगी बताते हुए उनके इलाज के लिए ओपीडी का रजिस्ट्रेशन कार्ड तक बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी अब जांच की बात कर रही है। लेकिन पुलिस की सजगता पर सवालिया निशान उठना लाजिमी है।  साभार-khaskhabar.com 

Read More

नई दिल्ली । नरेन्द्र मोदी सरकार के 26 मई को केंद्र में दो वर्ष पूरे हो गए हैं। इस मौके पर भाजपा और सरकार ने अपनी विभिन्न उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा है कि गरीबों के लिए नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन, स्वास्थ्य बीमा सुविधा, वंचितों को बैंकिंग सेवा के दायरे में लाने, असुरक्षित लोगों को सामाजिक सुरक्षा कवर, किसानों को राहत, प्रत्यक्ष नकद अंतरण के तहत सब्सिडी मुहैया कराना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्वच्छ भारत, वन रैंक-वन पेंशन, गांव में बिजली पहुंचाने, कालेधन पर रोक पर निर्णायक पहल जैसी जनहितकारी योजनाएं सरकार ने सफलतापूर्वक लागू की हैं। बीजेपी की ओर से सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करने की कमान खुद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने संभाली तो सरकार की ओर से वित्त मंत्री अरुण जेटली, संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, रेल मंत्री सुरेश प्रभु, वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने संभाली। भाजपा नीत राजग सरकार के मंत्रियों ने सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि पहली बार गरीबों के लिए धुआं रहित जीवन की संकल्पना को आगे बढ़ाते हुए हर गरीब को एलपीजी कनेक्शन देने की पहल की गई है। गरीबों के लिए नई स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गई और बुजुर्गों के लिए अतिरिक्त बीमा पैकेज की शुरूआत की गई है। सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि 21 करोड़ से अधिक लोगों तक पहली बार वित्तीय सेवाओं की पहुंच स्थापित की गई है और पहली बार इतने कम समय में स्वच्छ भारत के तहत 2.07 करोड़ शौचालयों का निर्माण किया गया है। चार दशकों से लंबित बांग्लादेश के साथ भूमि सीमा समझौता लागू किया गया है । भाजपा ने ‘छंट रहा गांव का अंधेरा’ के तहत इस बात को रेखांकित किया कि आजादी के 67 साल बाद भी अंधेरे में रह रहे 18 हजार गांवों में बिजली आएगी। सरकार ने इस पहल को आगे बढ़ाते हुए अब 7779 ऐसे गांव में बिजली मुहैया कराने का कार्य किया है जहां बिजली नहीं पहुंची थी। इसके साथ ही वन रैंक, वन पेंशन के मसले को सुलझाते हुए चार दशक पुरानी लंबित मांग की अधिसूचना जारी की गई। काले धन पर रोक के लिए निर्णायक और बहुआयामी पहल की गई है। अब बिना शौचालय के कोई स्कूल नहीं है और एक साल में स्वच्छ भारत, स्वच्छ विद्यालय अभियान का 100 फीसदी लक्ष्य पूरा किया गया है। इसके साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक की गई हैं। देश में उत्तरदायी और पारदर्शी शासन की पहल की गई और स्मार्ट गवर्नेंस के तहत ई कोर्ट परियोजना के दूसरे चरण को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही अदालतों में आधारभूत संरचना को बेहतर बनाने की पहल की गई है। पार्टी ने सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पहल को आगे बढ़ाया गया है। इसके साथ ही दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवा और जच्चा बच्चा सुरक्षा पहल, सुरक्षित नारी सशक्त नारी जैसी योजनाओं को शुरू किया गया है। रोजगार के अवसरों से युवाओं की आकांक्षाओं को पंख लग गए हैं और 416 प्रकार के रोजगार की पहचान की गई है। भाजपा ने ‘मेरा देश बदल रहा है’ शीषर्क के तहत सरकार की किसानोन्मुख पहल का जिक्र करते हुए इस बात पर जोर दिया है कि कम मॉनसून कृषि को अधिक हानि नहीं पहुंचा सका और किसानों को निराश करने में विफल रहा। भाजपा ने कहा कि कुल खाद्यान्न उत्पादन 2014.15 के 25.20 करोड़ टन की तुलना में 2015.16 में 25.23 करोड़ टन हो गया। खाद्यान्न उत्पादन अधिक बना हुआ है और थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति कम है। अपनी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सरकार ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था में किसान सर्वप्रथम है। कृषि और किसानों के कल्याण के लिए आवंटित राशि में काफी वृद्धि की गई है और 35984 करोड़ रुपए दिए गए हैं। कृषि मंत्रालय को परिवर्तित करते हुए कृषि और किसान मंत्रालय बनाया गया है। इसमें कहा गया है कि मिट्टी की उर्वरता का आकलन करने के लिए एक स्वास्थ्य कार्ड योजना शुरू की गई है। मिट्टी की उर्वरता की स्थिति एवं अन्य महत्वपूर्ण मापदंड फसलों की उत्पादकता को प्रभावित करते हैं और ऐसे में एक क्षेत्र आधारित विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने और मिट्टी परीक्षण पर परामर्श की पहल की गई है। इसके तहत मार्च 2017 तक सभी 14 करोड़ खेत कवर करने का लक्ष्य है। सरकार की किसान हितकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए भाजपा ने कहा कि सिंचाई सुविधा में सुधार के तहत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, सूक्ष्म सिंचाई पहल को आगे बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को मिशन की तरह लागू कर 28.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र सिंचाई के तहत लाया जाएगा जिसका लक्ष्य ‘हर खेत को पानी’ सुनिश्चित करना है। पार्टी ने अपनी उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए जारी पुस्तिका में बताया है कि त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम के तहत लंबे समय से बंद 89 सिंचाई परियोजनाओं का कार्यान्वयन तेजी से किया जाएगा। सिंचाई के लिए 20 हजार करोड़ रुपए की प्रारंभिक पूंजी वाला एक समर्पित दीर्घकालीन कोष नाबार्ड में बनाया जाएगा। इसमें कहा गया है कि मनरेगा के तहत बारिश सिंचित क्षेत्रों में 5 लाख खेतों में तालाब, कुएं के निर्माण के साथ जैविक खाद बनाने के लिए 10 लाख गड्डे खोदे जाने की योजना है। उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने की दिशा में नीम लेपित यूरिया देश में उपलब्ध है और इससे उर्वरक उपयोग क्षमता में 10 से 15 फीसदी वृद्धि होगी। पार्टी ने कहा कि किसानों की मदद करने के लिए देश भर में एकीकृत बाजार स्थापित करने की पहल की गई है। राष्ट्रीय कृषि बाजार के लिए ई प्लेटफार्म से किसानों को उनकी उपज की अच्छी कीमत मिलेगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा प्रदान करने वाली पहल है जिसमें किसानों के लिए सबसे कम प्रीमियम दर और पूर्ण सुरक्षा का प्रावधान है। भाजपा ने दावा किया कि आजादी के बाद से केवल 20 फीसदी किसानों को अब तक बीमा के तहत कवर किया गया है और अगले 3 साल में 50 फीसदी कवरेज का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें कहा गया है कि मत्स्य, डेयरी, पशुपालन जैसी कृषि संबंधित गतिविधियों के लिए समर्थन बढ़ाने की बहुआयामी दृष्टि पेश की गई है। सक्षम किसान, समृद्ध भारत की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय गोकुल मिशन पेश किया गया है जिसमें स्वदेशी नस्लों के विकास एवं संरक्षण की पहल की गई है। पूर्व की कांग्रेस नीत संप्रग सरकार की तुलना करते हुए भाजपा ने कहा कि सरकार द्वारा जरूरत के समय में किसानों को राहत में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। 2010 से 2015 के दौरान राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष के लिए 33,580 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था जबकि 2015 .2020 की अवधि के लिए इसे बढ़ाकर 61,220 करोड़ रुपए किया गया है। इसके अलावा सूखा और ओलावृष्टि से प्रभावित राज्यों में राहत को मंजूरी दी गई है।  साभार-khaskhabar.com 

Read More

नई दिल्ली । मोदी सरकार की दूसरी सालगिरह से पहले मार्केट के मूड में जबर्दस्त बेहतरी देखने को मिली है। गुरुवार को निफ्टी 8,000 के स्तर को पार कर गया तो सेंसेक्स 26,000 के पार पहुंच गया। विश्लेषकों का मानना है कि मार्केट में जबर्दस्त उछाल अच्छे दिन के संकेत हैं। दलाल स्ट्रीट के विश्लेषकों का कहना है कि मोदी सरकार ने सुधार के मोर्चे पर खामोश ढंग से बहुत ही जमीनी काम किया है। अगर वैश्विक बाजार में स्थिरता बनी रही तो अगले 12 महीने में मार्केट में निवेशकों को बड़ी बढ़त देखने को मिलेगी और मार्केट रेकॉर्ड लेवल तक पहुंचेगा। विश्लेषकों का कहना है कि अगले 12 महीनों में सेंसेक्स रफ्तार पकड़ेगा। वित्तीय वर्ष 17 में मजबूत अर्निंग्स ग्रोथ, आरबीआई के जरिये मौद्रिक नीति में छूट और स्थिर वैश्विक माहौल की मदद सेंसेक्स 30,024.74 के लेवल तक पहुंच सकता है। मॉर्गन स्टैनली ने मार्च 2017 के लिए बेस टारगेट 26,000 रखा है। इसका कहना है कि अगर सरकार ने सुधार प्रक्रिया को जारी रखा तो ब्याज दरों में कटौती मिलने और आमदनी में ग्रोथ से मार्केट रेकॉर्ड लेवल तक पहुंचेगा।  साभार-khaskhabar.com 

Read More

हांगकांग । भारत की स्टार स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लीकल ने पीएसए एचकेएफसी इंटरनेशनल स्क्वैश टूर्नामेंट में बुधवार को पहले दौर के मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।   भारत की सबसे ज्यादा रैंकिंग की खिलाड़ी और दुनिया में 13वें नंबर पर काबिज जोशना ने मिस्र की क्वालीफायर सलाम हेनी को 37 मिनट तक चले मैच में 11-8, 11-7, 6-11, 11-8 से मात दी। इसके बाद दुनिया में 19वें नंबर की दीपिका ने मलेशियाई क्वालीफायर लाउ वी वर्न को केवल 23 मिनट में 11-1, 11-3, 11-3 से पराजित किया।    दुनिया की पूर्व नंबर पांच खिलाड़ी लाउ की रैकिंग अब 33 है। तीसरी वरीयता प्राप्त जोशना क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की सातवीं वरीय राचेल ग्रिनहम से जबकि छठी वरीय दीपिका टॉप सीड जोली किंग और स्थानीय खिलाड़ी जोए चान के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेंगी।   एशियाई स्नूकर खिताब के लिए भारत-ईरान में फाइनल    नई दिल्ली। स्नूकर टीम चैंपियनशिप के फाइनल में भारत का मुकाबला ईरान से होगा। भारत ने अबु धाबी में खेली जा रही एशियन स्नूकर चैंपियनशिप में पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से मात देकर फाइनल में जगह बना ली।    ईरान ने दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया को शिकस्त दी। भारत की जीत में शीर्ष क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी और आदित्य तारे के शानदार प्रदर्शन किया। टीम के कोच डेरेक सिप्पी के अनुसार भारत के एकमात्र पेशेवर स्नूकर खिलाड़ी मेहता ने सेमीफाइनल के शुरुआती गेम में मोहम्मद आसिफ को 73-16 से पराजित कर अच्छी शुरुआत कराई।    उसके बाद आडवाणी ने असजाद इकबाल को 83-25 से मात देकर भारत को 2-0 से आगे किया। आडवाणी और मेहता के साथ आसिफ और असजाद को 92-8 से शिकस्त देकर भारत को 3-0 से जीत दिला दी।  साभार-khaskhabar.com 

Read More

आगामी फिल्म ‘रुस्तम’ में सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ काम कर रहीं अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज का कहना है कि उन्हें टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का हिस्सा बनने पर गर्व है।   इलियाना ने स्केचर्स गो फ्लेक्स वॉक रेंज के लांच अवसर पर कहा, ‘‘फिल्म काल्पनिक है, इसमें कल्पना के कई पुट जोड़े गए हैं। मुझे उम्मीद है लोग फिल्म देखने आएंगे। मुझे इसका हिस्सा बनने पर गर्व है।’’    फिल्म-जगत में बहुत-सी बायोपिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की फिल्में बनने के बारे में पूछे जाने पर इलियाना ने कहा कि यह प्रवृत्ति नहीं, बल्कि महज एक संयोग है।   इससे पहले साल 2014 में प्रदर्शित फिल्म ‘हैप्पी एंडिग’ में नजर आ चुकी ‘बर्फी’ की अभिनेत्री इलियाना ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह संयोग है।’’ फिल्म ‘रुस्तम’ 12 अगस्त को रिलीज होगी।   साभार-khaskhabar.com 

Read More

गिर्राज धाम में शोभायात्रा के बीच श्रीमद्भागवत मनोरथ शुरू गोवर्धन। गिर्राज दानघाटी मंदिर के प्रमुख सेवायत मथुरा प्रसाद कौशिक लाला पंडित के सानिध्य में गिर्राज धाम में मंगलवार को शुरू हुए श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ पर मंगल कलश शोभायात्रा में भक्ति की धारा प्रवाहित हो उठी। शोभायात्रा दानघाटी मंदिर में गिर्राज जी का दुग्धाभिषेक करने के बाद बड़ी परिक्रमा में होकर निकाली गई। शोभायात्रा में वेदमंत्रों की ध्वनि , पीताम्बरी वस्त्र पहने महिलाओं के सिर पर रखे कलश प्राचीन भारतीय संस्कृति को परिलक्षित कर रहे थे। भाव पूर्ण तरीके से शुरू हुए इस मनोरथ में भागवत व्यास मदन मोहन जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा साक्षात श्रीकृष्णा का स्वरूप है। यह दीपक के समान है। जिस प्रकार दीपक के प्रज्ज्वलन से अंधकार दूर हो जाता है ठीक उसी प्रकार श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में आया अंधकार स्वतरूही दूर हो जाता है। ब्रजवासियों के सहयोग के वे आभारी हैं जिन्होंने इस अनुष्ठान को गिर्राज जी की रज में पूर्ण कराने का संकल्प लिया है। भागवत की प्रत्येक लीला के साक्षी स्वयं कलियुग के प्रथम देवता गिर्राज जी होंगे। व्यास पीठ से प्रथम दिन हरीश अग्रवाल , कुंजबिहारी शास्त्री , पवन कौशिक आदि ने सामूहिक आरती उतारी। सभी श्रद्धालुओं ने भाव विभोर होकर नृत्य किया। कथा महोत्सव में आनंद रस की वर्षा देखने को मिली। इस अवसर पर संचालन मंच से परीक्षित कौशिक ने किया। इस मौके पर रमाकान्त कौशिक , कन्हैया शर्मा , टीकम सिंह , विपिन गोयल , सेवाधिकारी लाला पंडित , पुनीत , विभु गौड़ , आशीष इन्दौर आदि थे।  

Read More



Mediabharti