मथुरा

अस्ताना । भारत की महिला मुक्केबाज सोनिया लाथेर ने गुरुवार को महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए रजत पदक सुनिश्चित किया। सोनिया ने कजाखिस्तान की एझान खोजावेकोवा को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। सोनिया मुकाबले में पूरी तरह अपनी विपक्षी पर हावी रहीं।  सोनिया जिस वर्ग में खेलती हैं वह ओलम्पिक का हिस्सा नहीं है। ओलम्पिक में सिर्फ 51 किलोग्राम, 60 किलोग्राम,  और 75 किलोग्राम वर्ग में ही मुकाबले खेले जाते हैं। इससे पहले, इस चैम्पियनशिप में भारत की एम.सी मैरीकॉम, एल.सरिता देवी और पूजा रानी ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही थीं।    साभार-khaskhabar.com 

Read More

मुंबई । मोदी सरकार के दो साल पूरे होने का जश्न कहिए या फिर अंतिम तिमाही के नतीजों की खुशखबरी, शेयर बाजार का सूचकांक लगातार चौथे दिन हवाई गोते लगाते हुए खुला। आज सुबह सेंसेक्स 138 अंक ऊपर खुला। इसके बाद सुबह 9.47 बजे 210.61 अंकों की बढ़त के साथ 26,577.29 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 64.05 अंकों की बढ़त के साथ 8,133.70 पर कारोबार करते देखे गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 26000 के पार पहुंच चुका है। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 8,081.95 के पार है। साभार-khaskhabar.com 

Read More

मुंबई । बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में कैटरीना मोरक्को से फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग कर मुंबई लौटी। एरपोर्ट पर ऐसा कुछ हुआ कि चर्चा का विषय बन गया। आमतौर पर कैटरीना कैफ मीडिया के सामने विनम्र रहती है लेकिन इस बार मीडिया ने ही कैटरीना के साथ बद्तमिजी कर दी।  मीडिया ने कैटरीना को पब्लिक प्लेस पर असहज महसूस करवाया। इसके बावजूद कैटरीना वहां से बिना कुछ कहे चली गई। दरअसल कैटरीना जब मोरक्को से मुंबई लौटी तो एयरपोर्ट पर मीडिया के लोग कैटरीना का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही कैटरीना एयरपोर्ट पर पहुंची तो मीडिया के लोग कैटरीना की फोटो लेने लगे।  कैटरीना के साथ उनके बॉडीगार्ड नहीं थे। कैटरीना जब एयरपोर्ट से बाहर निकल रही थी तो मीडिया ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की। बॉडीगार्ड नहीं होने के कारण कैटरीना का ड्राइवर ही मीडियाकर्मियों को दूर धकेलता हुआ नजर आया।  जैसे ही कैटरीना अपनी गाडी में सवार होने लगी तो वहां मौजूद मीडियाकर्मियों में से कोई चिल्लाया कि हमें क्यों बुलाया है। इस पर कैटरीना ने कहा कि मैनें नहीं बुलाया। इतना कहकर कैटरीना वहां से रवाना हो गई।    साभार-khaskhabar.com 

Read More

मथुरा।  प्रदेश के कारागार केबिनेट मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जेलों में किसी भी कीमत पर मानवाधिकार हनन बर्दाश्त नहीं होगा। जेलों में अनियमितताएं मिली तो जेलर और अधीक्षक सीधे तौर पर दंडित होंगे। जेलों में बीएसएनएल के पीसीओ लगाये जायेंगे। जिनसे बंदी सीधे अपने परिवारीजनों से सीधे बात कर सकेंगे और बातचीत का डाटा भी रिकॉर्ड में रखा जायेगा, कहीं बंदी इस सुविधा के पीछे अन्य अपराधिक गतिविधि को अंजाम न देदे। श्री रामूवालिया गुरूवार को ब्रज प्रेस क्लब पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस अवसर पर ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष व उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने जेल मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए जेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार सपा की ही होगी और विकास हमारा मूल आधार रहेगा। प्रदेश में सबसे अच्छा और बिना किसी भेदभाव के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जो विकास किया है जनता उसी आधार पर हमारी सरकार बनायेगी। हमारा मुकाबला किसी से नहीं। दो नम्बर की लडाई में भाजपा, बसपा और कांग्रेस में जंग जारी है। उन्होंने कहा कि 1895 का जेल मैनुअल में भी सुधार किया गया है। बंदी अब जेल से सीधे टेलीफोन से अपने परिवारीजनों से भी बात कर सकेंगे। यह सुविधा करने की व्यवस्था बीएसएनएल को सौंपी गई है। जेल से बंदी कहां बात कर रहा है इसका डाटा भी रिकॉर्ड में रखा जायेगा क्योंकि इस सुविधा की आड में कहीं बंदी अन्य अपराधिक गतिविधि को अंजाम न दे दें। हमने जेल में समय-समय पर चैकिंग अभियान भी चलाया है और आगे भी जारी रहेगा। कई जेलों में अनियमितता मिलने पर जेलर और बंदी रक्षकों को निलंबित भी किया गया है। मथुरा बार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने जेल मंत्री से मुलाकात कर जेल में अनियमितताओं में सुधार लाने के लिए वार्ता की। इस दौरान मथुरा बार के पूर्व अध्यक्ष गोपाल प्रसाद शुक्ला, ईश्वरचन्द्र शर्मा, बार सचिव राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, पूर्व सचिव भानुप्रताप सिंह, संयुक्त सचिव सुधीर रावत, कोषाध्यक्ष योगेश तिवारी, सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, महानगराध्यक्ष डा0अशोक अग्रवाल, घनश्याम शर्मा, सुरेन्द्र गौतम, मनोज सक्सैना, अनूप शर्मा, विनीत गुप्ता, सपा नगर महामंत्री अरूण दीक्षित, जेलर पीएस शुक्ला, जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया, विवेक प्रिय आर्य, आकाश चतुर्वेदी बैंकर मथुरा बार प्रतिनिधिमंडल ने जेल मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जेल मंत्री ने कहा कि आप सब मेरे अधिवक्ता भाई हो क्योंकि मैने भी सुप्रीम कोर्ट में वकालत की है। 

Read More

मथुरा। जय गुरूदेव धर्म प्रचारक संस्था व ट्रस्ट के प्रमुख व प्रख्यात ब्रम्हलीन संत बाबा जयगुरूदेव महाराज के उत्तराधिकारी पंकज बाबा ने कहा कि धर्माचार्यों को संत बनकर साधना और जनकल्याण में लीन रहना चाहिए न कि अनैतिक कार्यों में। उन्होंने कहा कि जो सर्वसमाज व राष्ट्र कल्याण करेगा उस पर ही आशीर्वाद रहेगा। उनकी दूरदर्शी पार्टी को आगे बढ़ाना है या नहीं, चुनाव में उतारना है या नहीं यह फैसला आगे विचाराधीन है। इस पर सभी से राय मशविरा कर फैसला लेंगे।  पंकज बाबा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड एवं बिहार प्रांत के 47 दिवसीय दौरे पर रवाना होने से पूर्व ब्रज प्रेस क्लब पर पत्रकारों से एक विशेष साक्षात्कार में उपरोक्त विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने पंकज बाबा व उनके शिष्यों का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। बाबा यहां से कई किलोमीटर लम्बे वाहनों के अपने विशाल काफिले को लेकर अपने सत्संग दौरा के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि जवाहरबाग को कब्जाए बैठे लोगों से उनकी संस्था का कोई लेना देना नहीं है। यह कहना गलत है कि बाबा जयगुरूदेव व उनकी संस्था से वो लोग किसी न किसी रूप में जुडे हैं। बल्कि सत्यता यह कि उनका बाबा एवं संस्था से कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सारोकार नहीं है।  पंकज बाबा ने बताया कि आज से उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड एवं बिहार प्रान्त के 47 दिवसीय सत्संग दौरे पर निकल रहे हैं। यह दौरा दस जुलाई तक चलेगा। पंकज बाबा अपने गुरू बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के शाकाहार, सदाचार, मद्यनिषेध, चरित्र उत्थान, मानव प्रेम, एकता, मानव-सेवा पर आधारित अच्छे समाज के निर्माण के सन्देशों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से 47 दिनों तक लगातार शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध आध्यात्मिक जन-जागरण यात्रा के माध्यम से सत्संग सुनायेंगे और लोगों को शाकाहारी-सदाचारी एवं नशामुक्त बनकर मां-बहनों की लाज बचाने व चरित्र उत्थान के द्वारा अच्छे समाज के निर्माण की प्रेरणा देंगे। उन्होंने कहा कि मानव शरीर की अनमोलता, गुरु महिमा, आत्म-कल्याण एवं परमात्म दर्शन के बारे में गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों की विवेचना करेंगे। जिज्ञासुओं को जीते जी प्रभु प्राप्ति हेतु सुरत-शब्द योग साधना यानि प्रभु के सच्चे भजन का भी उपदेश करेंगे। प्रवक्ता बाबूराम के अनुसार पचीस मई को मथुरा से प्रस्थान करके बाबा जयगुरुदेव के वारिस 26 मई को सहावर जिला-कासगंज, 27 मई को मैनपुरी, 28 मई को तिर्वा, कन्नौज, 29 को हरि किशनपुर, कानपुर देहात, 30 को कानपुर नगर होते हुए 10 जुलाई बदायूं में अंतिम सत्संग होगा। इस दौरान महाराज जी 17 जुलाई से 21 जुलाई 2016 तक जयगुरुदेव आश्रम, मथुरा में आयोजित गुरु पूर्णिमा पर्व का भी निमंत्रण आम जनता को देंगे।

Read More

मथुरा।  जवाहर बाग कब्जाए बैठे कथित सत्याग्रहियों और यहां उन्हें खदेड़ने की मंशा के चलते तैनात की गई फोर्स आज एक बार फिर आमने सामने आ गई लेकिन कोई परिणाम सामने नहीं आ सकता। इस दौरान फोर्स ने जवाहर बाग की तरफ एक कदम और जरूर बढ़ाया है। फोर्स ने जवाहर बाग के समीप खाली पड़े खंडहर को अपना नया ठिकाना बना लिया है। फोर्स के इस कदम से कथित सत्याग्रही बेचैन हो रहे थे और तैयारियों के साथ महिलाओं को ढाल बनाकर एक ओर डट गए। फोर्स और कथित सत्याग्रहियों के आमने सामने आने से ऐसा माहौल हो गया जैसे मिशन जवाहर बाग को फतेह करने का समय आ गया है लेकिन घंटों आमने-सामने डटे रहने पर भी फोर्स को ऑपरेशन करने का आदेश नहीं मिल सका। आज बुधवार उत्पन्न हालात के पीछे बताया जा रहा है कि कथित सत्याग्रहियों ने जवाहर बाग स्थित एक खंडहर में कलेक्ट्रेट के रिटार्यड कर्मचारी सदर निवासी भगवत यादव द्वारा खोल रखी डेरी पर कब्जा करने की नियत थी जिसके चलते कथित सत्याग्रही भगवत को यहां से भागने के लिए दबाव बनाए हुए थे जिसकी जानकारी जब सदर पुलिस को हुई तो पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से उक्त कर्मचारी को यहां से हटा दिया। ये वाक्या चार-पांच दिन पूर्व का बताया जा रहा है।  आज बुधवार इसी को खाली कराए जाने को लेकर सत्याग्रहियों ने कब्जा करने की नियत से तिरपाल डालने का प्रयास किया था जिस पर यहां मौजूद पीएसी के जवानों ने उसे टोका और ऐसा करने के लिए मना किया। बस इसी बात को लेकर कथित सत्याग्रही भड़क गए और अपने अन्य साथियों को बुलाने के लिए सिटी बजा दी। सिटी बजते ही अन्य सत्याग्रहियों के साथ-साथ फोर्स भी पहुंच गया और दोनों ओर से तडका-भड़की होने लगी। उक्त घटनाक्रम की जानकारी अधिकारियों को हुई तो आनन-फानन में वह भी मौके पर पहुंच गए और दोनों ओर से मोर्चा संभाल लिया। सत्याग्रहियों ने महिलाओं को ढाल बनाते हुए जब सैकड़ों की संख्या में महिलाओं को गेट पर खड़ा कर दिया तो पुलिस ने अपनी महिला पुलिसकर्मियों को बुला लिया। इस समूचे घटनाक्रम का नतीजा ये निकला कि डेरी वाली जगह पर जहां कथित सत्याग्रही कब्जा करवाना चाहते थे वो हिस्सा फोर्स के कब्जे में आ गया। इसलिए कहा जा सकता है कि जवाहर बाग प्रकरण में फोर्स ने एक कदम बढ़ाया है। जवाहर बाग प्रकरण की जानकारी जब डीआईजी अजय मोहन शर्मा को हुई तो वह मथुरा आ उन्होंने अधिकारियों से स्थिति जानी। डीआईजी ने देरसायं बैठक ली, जिसमें रणनीति बनाई। इधर मौके पर फोर्स की सूचना पर एडीएम वित्त रविन्द्र कुमार, एडीएम प्रशासन एके अवस्थी, विप्रा सचिव विजय कुमार, एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी, उपजिलाधिकारी राजेश कुमार, सीओ सिटी चक्रपाणि सहित अन्य सर्किलों के आफीसर के अलावा विभिन्न थानों के कोतवाल, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी मयफोर्स के जवाहर बाग पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही, डीआईजी की बैठक जारी थी। 

Read More



Mediabharti