मथुरा

जिला उद्योग व्यापार मंडल ने किया भजन संध्या का आयोजन  मथुरा। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मथुरा द्वारा आज अग्रवाटिका में एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिला मीडिया प्रभारी कपिल गुप्ता के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने कार्यक्रम से पूर्व मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदूेश में किसी भी प्रकार से व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रांतीय महामंत्री ने प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था, चोरी, डकैती, लूट, हत्या एवं बिजली की अघोषित कटौती के संबंध में सरकार की कड़े शब्दों में आलोचना की। इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम केे प्रोत्साहन के लिए पांच महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान डा. अशोक अग्रवाल, योगेश द्विवेदी, शिखा शर्मा, अतुल भारद्वाज, संजय अग्रवाल, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, विजय गोयल, रंजनवाला आदि मौजूद रहे। 

Read More

पेपर देकर एक ही बाइक पर लौट रहे थे तीनों छात्र मथुरा। बलदेव से पेपर देकर लौट रहे एक ही बाइक सवार तीन युवकों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और दो गंभ्ीार रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज तथा घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया दिया।  मिली जानकारी के अनुसार जीतू उर्फ जितेन्द्र निवासी समला नगर थाना हाईवे अपने साथी सुरेन्द्र पुत्र देवी सिंह और प्रदीप निवासीगण नगला भोजपुर के साथ अपनी बाइक संख्या यूपी 85 एएम 1689 पर सवार होकर बलदेव पेपर देने गया था। बीतीशाम तीनों जब वह परीक्षा देकर वापिस लौट रहे थे तभी महावन के समीप तेजगति से आते ट्रैक्टर संख्या यूपी 8 एम 8990 के चालक ने तेजी से चलाते हयुे बाइक सवारों में टक्कर मार दी जिससे बाइक अनियंत्रित हो गयी और तीनों छात्र सड़क पर जा गिरे। हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर ही जीतू की मौत हो गयी और उसके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर पंहुचे ग्रामीणों ने दोनों घायल छात्रों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर महावन पुलिस भी मौके पर पंहुच गयी। पुलिस ने मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

Read More

मथुरा। थाना शेरगढ के गांव पैगांव में ब्याही एक विवाहित को ससुरालीजनों ने दहेज न मिलने पर फांसी लगाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना जब गांव के लोगों को लगी तो उन्होंने विवाहिता के परिजनों को इससे अवगत कराया। घटना के बाद ही ससुरालीजन गांव छोड़कर फरार हैं। मिली जानकारी के अनुसार हुलवाना होडल के रहने वाले भीम सिंह ने अपनी पुत्री 20 वर्षीय पूजा की शादी 16 माह पूर्व शेरगढ के गांव पैगांव में रहने वाले ओमी के पुत्र मनोज से की थी। शादी के बाद से ही मनोज विवाहिता को आये दिन शराब पीकर मारता-पीटता था और पैसे की मांग करता रहता था। शराब पीने के चलते उसने मृतका के परिजनों से दहेज में मिले सोने-चांदी के जेवरातों को भी बेच दिया था और आये दिन मृतका के परिजनों से पैसे की मंाग करता रहता था। सोमवार मनोज ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी पत्नी पूजा की हत्या कर दी और गांव छोड़कर पूरा परिवार भाग गया।  घटना की सूचना जब पड़ोसियों और ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने मृतका की मौत की खबर उसके परिवारीजनों को दी जिसके बाद परिवारीजन गांव में आ गये। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पंहुच गयी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

Read More

गोवर्धनसोमबार की साम आयी तेज आधी ने गोवर्धन तहशील के गांव झपरा में कहर बरपा  दिया। तेेज आधी के साथ कच्चे मेंदानी भटटे की आग आधी के कारण गांव में फैल गयी। जिसके कारण लगभग पचास से साठ मकान जलकर खाक हो गये। कच्चे मकानो में बधे पशु काफी तादाद में झुलस गये तो वही ग्रामीणों लाखो रूप्ये का नुकसान हो गया। घटना की सूचना पाकर जिले के आला अधिकारी मोके पर पहुचे। गांव में लगी भयंकर आग को बूझाने के लिए जिले भर की दमकल भी कम पड गयी। आग पर काबू पाने के लिए पडोसी राज्य राजस्थान से अधिकारियों ने दमकलो को मगबाया। आग इतनी भयंकर थी कि आग पर काबू पाना नामुकिन लग रहा था। कई घन्टे में आग पर काबू पाने के लिए दर्जनों दमकलो के साथ सैकडो ग्रामीणें ने बामुस्किल आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गरीबो के आशियाने जलकर खाक हो चुके थे। गांव का यह दर्दनाक मंजर देख जिले के आलाधिकारी भी शिहर उठे। मंजर कुछ एसा था कि जिधर देखो उधर चीख पुकार और हाहाकार ।  गांव में लगी आग मंगलवार की सुवह कही जाकर ठन्डी हुई लेकिन गांव झपरा के लोगो में रात्रि में हुए खोफनाक मंजर को देखकर आंखों के आंशू नही रूक पा रहे है। वही तहशील दार ब्रजपाल यादव ने गांव झपरा पहुचकर पीडितो को शासन से मदद दिलाने का आश्वासन दिया। तो वही गांव प्रधान देवी सिह ने आगजनी से पीडित ग्रामीणों के लिए भेजन इत्यादि की व्यवस्था करायी है। पीडित ग्रामीणो की मदद के लिए कुछ सामाजिक संस्था भी पीडितो के दर्द पर मरहम लगाने के लिए आगे आयी है।  राधाकृष्ण सेवा समिती के सचिब पूरन कोशिक व समाजसेवी महादेव पान्डे  ने गांव झपरा पहुचकर पीडित ग्रामीणों से मुलाकात की तथा ग्रामीणों को राधाकृष्ण सेवा समिती की तरफ से हर संम्भव मदद करने का आश्वासन दिया है।  इस आपदा में लगभग 50 परिबार प्रभावित हुए है। जिनके पास आज की तारीख में अन्न का दाना तक खाने को नही है। वही आग से प्रभावित हुए पशु भी गांव में दर दर की ठोकरें खा रहे है। वही  महिलाओं व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। आपदा के शिकार हुए लोगो में डर का माहोल है। 

Read More

मथुरा। थाना क्षेत्र के अयेराखेड़ा के खेरिया में मिलावटी आइसक्रीम खाने से दर्जनों बच्चों के बीमार होने की खबर से स्वाथ्य विभाग सकते है। विभाग के लोगों ने गांव पहुंचकर लिए रबड़ी व आइसक्रीम के सेम्पल लिये है। ग्रामीणों में आइसक्रीम विक्रेताओं के खिलाफ आक्रोश है। इसके बाद भी राया क्षेत्र में धड़ल्ले से आइसक्रीम की बिक्री हो रही है। देखा जाये तो वैसे तो रबड़ी का मूल्य 250 रुपये है वही ये खोमचे वाले दूसरे क्षेत्र में बनी रबड़ी को लाकर मात्र 80 रुपये किलो में बेच रहे है। स्वाद के लालच में लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे इन आइसक्रीम विक्रेताओं पर स्वाथ्य विभाग व खाद्य  विभाग की नजर नही हे? ये लोग खुले आम मिलावटी आइसक्रीम बेच रहे है। राया के बलदेव रोड, हाथरस रोड, मथुरा रोड, माँट रोड आदि स्थानों पर मिलावटी आइसक्रीम की बिक्री जोरो पर है।  

Read More

परिजनों ने काटा हंगामा  क्लीनिक संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज मथुरा। बलदेव कस्बे में संचालित एक क्लीनिक में अपना इलाज करा रही गर्भवती महिला की डाॅक्टरों की लापरवाही के चलते मौत हो गयी। इसे लेकर परिजनों ने काफी हंगामा काटा और क्लीनिक संचालक के खिलाफ थाना बलदेव में रिपोर्ट दर्ज करायी है। जानकारी के अनुसार बलदेव के गांव लोहरा अवैरनी के रहने वाले नारायन सिंह की 23 वर्षीय पत्नी मंजू गर्भवती थी और इसका इलाज बलदेव में स्थित लव क्लीनिक पर चल रहा था। कई दिन से विवाहिता को डाॅक्टरों ने क्लीनिक में भर्ती कर रखा था। बताते हैं कि कल शाम कोई गलत दवा देने के कारण अचानक विवाहिता की हालत बिगड़ गयी और कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। मृतका की मौत की खबर लगते ही परिवारीजनों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर इकटठा हो गये। परिजनों ने मृतका की मौत पर जमकर हंगामा काटा। इस संबंध में मृतका के पति नारायन सिंह ने क्लीनिक संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।  

Read More



Mediabharti