मथुरा

मथुरा। पॉलीटेक्निक की वार्षिक परीक्षा के फस्ट ईयर का अप्लाइड फिजिक्स और मैथ का पेपर मथुरा से एक निजी कालेज से लीक हुआ था। प्रिंसिपल ने अपने सहायक के साथ मिलकर फिजिक्स और मैथ के बंडल से एक-एक प्रश्नपत्र गायब कर दिया था। पुलिस ने पेपर लीक करने के मामले में एक निजी कालेज के प्रिंसिपल और उसके सहायक को अरेस्ट किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पेपर लीक करने की बात स्वीकारी है। डीएम राजेश कुमार और एसएसपी राकेश कुमार सिंह ने शनिवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को पलीटेक्निक के फर्स्ट ईयर की अप्लाइड फिजिक्स की परीक्षा होनी थी लेकिन परीक्षा शुरु होने से पहले ही पेपर लीक होने की जानकारी होने पर प्रदेशभर में यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने मामले की जांच के लिए प्रदेशभर के सभी पलीटेक्निक संस्थानों को कल कर लिया था और पेपर के बंडलो की सील जांच और लीक पेपर से मिलान के लिए लखनऊ मंगाया था। मथुरा से प्रश्न पत्रों के बंडलों को लखनऊ भिजवाने के लिए राजकीय पलीटेक्निक टूण्डला फिरोजाबाद में तैनात राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला जिन्हे 2015-16 की पलीटैक्निक परीक्षा में पर्यवेक्षक बनाया गया है मथुरा पहुॅचे। एसएसपी ने बताया कि जब राजेन्द्र कुमार फरह स्थित ऐडीफाई इंस्टीट्यूट पहुॅचे और कार्यालय में फिजिक्स के प्रश्नपत्र के बंडल को निकलवाने पहुॅचे तो अलमारी के पास पहले से ही इंस्टीट्यूट का प्रिंसिपल सुशील गुप्ता और उसका सहायक ह््रदेश कुमार सोलंकी मौजूद थे और अलमारी खुली हुई थी। पर्यवेक्षक ने जब अलमारी में रखे प्रश्न पत्र के बंडलों को चौक किया तो उसमें अप्लाइड फिजिक्स के प्रश्न पत्र का बंडल फटा हुआ मिला और गिनती करने पर एक प्रश्नपत्र कम मिला। पर्यवेक्षक की नजर जब एक दूसरे बंडल पर पड़ी तो वह भी खुला हुआ था। पर्यवेक्षक ने चौक किया तो दूसरा बंडल गणित के प्रश्नपत्र का था और गिनती करने पर इसमें भी एक पेपर कम मिला। पुलिस के अनुसार पेपर लीक का मामला समझ में आने पर पर्यवेक्षक राजेन्द्र कुमार शुक्ला ने थानाध्यक्ष फरह को  इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुॅच कर दोनों को हिरासत में ले लिया और पर्यवेक्षक की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसपी ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।  

Read More

पत्रकारों की हत्याओं की जांच सीबाईआई से कराने की मांग पत्रकारों को मिले पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था : उपमन्यु मथुरा। ब्रज प्रेस क्लब एवं उप्र जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में ब्रज प्रेस क्लब कार्यालय पर ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष तथा उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें शुक्रवार को बिहार के सीवान में प्रिंट मीडिया के पत्रकार राजदेव रंजन, झारखण्ड के चतरा में टीवी पत्रकार अखिलेश प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या तथा फरीदाबाद की पत्रकार पूजा तिवारी की मौत की घोर निंदा की गई। बैठक में तीनों पत्रकारों की हत्याओं के मामले की जांच सीबीआई से करने की मांग की गई। बैठक में उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री उपमन्यु ने तीनों मृतक पत्रकारों के परिवार को एक करोड़ की सहायता राशि तथा परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा पत्रकारों को पर्याप्त सुरक्षा सहायता प्रदान किये जाने की मांग की।  बैठक में अनंत स्वरूप वाजपेयी देशभक्त, हिमांशु त्रिपाठी, राजेश मिश्रा, संजीव मिश्रा, नितिन गौतम, हरेन्द्र चौधरी, पवन गौतम, अनूप शर्मा, मदन गोपाल शर्मा, राजकुमार गौतम, पवन नवरत्न, ठा.प्रकाश सिंह, चन्द्र प्रताप सिंह सिकरवार, मोहनश्याम शर्मा, मुकुल गौतम, रवि चौधरी, महेश रावत, विनोद चूरामणि, उपेन्द्र त्रिपाठी, अशोक बंसल, महेश वाष्र्णेय, विनोद अग्रवाल, दीपक चतुर्वेदी बैंकर, रामकुमार रौतेला, आसिफ अली, नागेन्द्र राठौर, राजेश भाटिया, दिनेश शर्मा, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, परवेज अहमद, विनोद शर्मा, मोहनश्याम रावत, मनोज चौधरी, महेश चौधरी, मधुसूदन शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, नवनीत शर्मा, भोलेश्वर उपमन्यु, कन्हैया उपाध्याय, भारतेन्दु सिंह, गिरधारीलाल श्रोत्रिय, हेमंत शर्मा, रहीश कुरैशी, वकील खान, सुशील गोस्वामी, उमर कुरैशी, विवेक प्रिय आर्य, आकश चतुर्वेदी बैंकर, विवेक गर्गाचार्य, सोमेन्द्र भारद्वाज, असफाख चौधरी, ऋ षि भारद्वाज, अक्षय भारद्वाज, सौरभ गौतम, मुकेश अग्रवाल, मुकेश कुशवाह, अरूण चतुर्वेदी, गजेन्द्र चौधरी, फैजल कुरैशी, खलिल अहमद, निरंजन सिंह धुरंधर, छौंकर, अनिल अग्रवाल, कासिम खान, गिरीश कुमार, अंतराम आदि ने भी शीघ्र कार्यवाही की मांग की।

Read More

नई दिल्ली। उत्तराखंड में हरीश रावत के लिए मुसीबत खडी करने वाले कांग्रेस के 9 बागी विधायक अब बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। कांग्रेस के इन बागी विधायकों ने शनिवार को दिल्ली में बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। अमित शाह से मुलाकात करने के बाद बागी विधायकों ने औपचारिक तौर पर बीजेपी में शामिल होने की बात कही।  टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के इन बागी विधायकों ने बिना किसी शर्त के बीजेपी में शामिल होने की बात कही हे। उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि वे सब बिना किसी शर्त पर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं और देहरादून में अगले महीने होने जा रही अमित शाह की रैली के लिए काम करेंगे। गौरतलब है कि पहले खबर आ रही थी कि कांग्रेस के बागी विधायक अपनी अलग पार्टी बना सकते हैं और अगले वर्ष उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों में में निर्दलीय चुनाव लड सकते हैं।  अब इन बागी विधायकों ने बीजेपी में शामिल होने की बात कही है। खबरों के बीजेपी में शामिल होने जा रहे बागियों में उत्तराखंड के पूर्व सीएम विजय बहुगुणा भी हैं।  विजय बहुगुणा कुछ दिनों से दिल्ली में ही हैं। उन्होनें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने की कोशिश की थी लेकिन बीजेपी अध्यक्ष केरल में चुनावी रैलियां करने और उज्जैन जाकर कुंभ स्नान करने में व्यस्त थे। फिलहाल इन विधायकों ने अयोग्य घोषित किए जाने के फैसने को अदालत में चुनौती दे रखी है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार ऑड-ईवन नबंर नियम की तर्ज पर चांदनी चौक में पैदल नियम का ट्रायल 22 मई से शुरू करेगी। इसमें चांदनी चौक स्थित दरियागंज में लाल किले से फतेहपुरी मस्जिद तक सिर्फ पैदल और साइकिल एवं रिक्शा से ही आने जाने की इजाजत होगी। चां दनी चौक की भीड भरी तंग गलियों को सुगम यातायात की सुविधा मुहैया कराने के लिए शाहजहांनाबाद पुनर्विकास बोर्ड और लोक निर्माण विभाग की इस साझा योजना का प्रयोग 22 से 25 मई तक किया जाएगा। बोर्ड की सदस्य और आप विधायक अल्का लांबा ने बताया कि शुRवार को पुलिस, पीडब्ल्यूडी और बोर्ड की बैठक में यह फैसला किया गया। बोर्ड के प्रबंध निदेशक फैज हाशमी की अध्यक्षता में हुई बैठक में योजना को अंतिम रूप देकर मंजूरी के लिए लोकनिर्माण मंत्री सत्येन्द्र जैन के पास भेज दिया गया है। योजना के मुताबिक लगभग साढे तीन किमी के इस मार्ग पर दोनों ओर तीन अलग अलग लेन में पैदल, साइकिल और रिक्शा को चलने की इजाजत होगी।  नंबर नियम की तर्ज पर पैदल नियम में सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक सिर्फ पैदल, साइकिल और रिक्शा से चल सकेंगे। माल ढुलाई रात 8 से सुबह 8 बजे तक की जा सकेगी।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

क्रिकेट के इतिहास में कई बार खिलाडिय़ों द्वारा अविश्वसनीय प्रदर्शन किया जाता रहा है। लेकिन आज आईपीएल-9 के बेंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 44वें मैच में जो हुआ वैसा शायद ही कभी देखने को मिला होगा। ऐसी साझेदारियां भी क्रिकेट के मैदान पर कम ही दिखाई पड़ी हैं। रॉयल चैंलेंजर बेंगलूरू की ओर से खेलते हुए एबी डिविलियर्स और कप्तान विराट कोहली ने गुजरात लायंस के हर गेंदबाज की बॉल की धज्जियां उड़ी दीं। टी20 क्रिकेट में यह केवल दूसरा मौका था जब एक पारी में दो शतक लगे। इससे पहले केविन ओ’ ब्रॉयन (119) और हामिश मार्शल (102) ने 2011 में ग्लूस्टरशायर बनाम मिडिलसेक्स के मैच में शतक बनाए थे। डिविलियर्स ने केवल 43 गेंदों पर शतक पूरा किया। यह आईपीएल की पांचवीं सबसे तेज सेंचुरी है। आईपीएल की सबसे तेज सेंचुरी क्रिस गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ बनाई थी। इस आईपीएल में डिविलियर्स ने 5वीं बार 50+ स्कोर बनाया। एक आईपीएल सीजन में यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। आईपीएल 2009 में उन्होंने तीन हाफ सेंचुरी और एक सेंचुरी लगाई थी। विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के बीच 96 गेंदों पर 229 रनों की साझेदारी हुई है। इसमें डिविलियर्स ने 129 और कोहली ने 97 रन बनाए। कोहली ने 55 गेंदों पर 5 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 109 रनों की पारी खेली। वहीं एबी ने 12 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 52 गेंदों पर 129 रन बनाए।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। स्वदेशी टेलीवीजन कंपनी वू ने सस्ते 4 स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। वू के ये सस्ते स्मार्ट टीवी की कीमत 20,000 से 52,000 हजार है। वू ने 32 इंच एचडी स्मार्ट टीवी की कीमत 20,000 रुपये, 40 इंच फुल एचडी की कीमत 30,000 रुपये, 50 इंच फुल एचडी टीवी की कीमत 42,000 रुपये और 55 इंच फुल एचडी स्मार्ट टीवी की कीमत 52,000 रुपये रखी है। इन सभी स्मार्ट टीवी में स्टैंडर्ड स्मार्ट टीवी जैसे फीचर्स मौजूद हैं। साथ ही इन स्मार्ट टीवी में कनेक्टिविटी फीचर्स भी हैं। इसमें आप इंटरनेट चला सकते हैं।  इन स्मार्ट टीवी में आप फेसबुक और यूट्यूब चला सकते हैं। साथ ही इन स्मार्ट टीवी की स्क्रीन को आप मिरर की तरह यूज कर सकते हैं। इस टीवी में कुछ एप भी दिए गए हैं जो आपके वीडियो और फिल्म देखने के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाएंगे। इनमें नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, फेसबुक और एक्यु वेदर शामिल हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti