मथुरा

नई दिल्ली। इस बार मानसून अच्छा रहने के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि भारत में मानसून 16 या 17 मई तक भारत में दस्तक देगा। मौसम विभाग के अनुसार14 मई को श्रीलंका के पास बंगाल की खाडी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन जाएगा। जिसके कारण तमिलनाडु के पास समुद्र में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। 16 मई तक कम दबाव का क्षेत्र और ज्यादा ताकतवर होकर डिप्रेशन में तब्दील हो जाएगा।  जिसकी वजह से अंडमान निकोबार में बारिश शुरू हो जाएगी। कम दबाव के क्षेत्र का और ज्यादा ताकतवर बनने से वह साइक्लोन में बदल जाएगा। इससे अंडमान निकोबार में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा और मानसून भारत में 16 या 17 तारीख तक दस्तक दे देगा।    साथ ही तमिलनाडु में भी 16 तारीख को जोरदार बारिश की संभावना है। इस कारण से मौसम विभाग ने तमिलनाडु के मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग का कहना है कि साइक्लोन बनने के बाद तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में जोरदार बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा।  आशंका जताई जा रही है कि वेदर मॉडल के अनुसार साइक्लोन बनने के बाद ये चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के बीच 19 मई के आसपास तट को पार करेगा। हालांकि इससे अगले 48 घंटों में तेज बदलाव हो सकता है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

बोल्टन। भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह का प्रो सर्किट में जीत का क्रम जारी है। शुक्रवार को लंदन के बोल्टन में हुई फाइट में विजेंदर ने पोलैंड के आंद्रेजेज सोल्ड्रा को नॉकआउट कर जीत का सिक्सर लगाया। विजेंद्र ने अपने प्रतिद्वंदी को तीसरे रॉउंड में नॉक-ऑउट कर दिया। विजेंदर अब डब्ल्यूबीओ एशिया बेल्ट के लिए दिल्ली में रिंग में नजर आएंगे। उनके प्रतिद्वंदी का फैसला होना अभी बाकी है। विजेंदर ने बताया कि जब मैं रिंग में घुसा तो कोच ने मुझसे संयम रखने को कहा और वह मेरे पास आए और मैं खेल सका। मेरे लिए हर मुकाबला अहम है और मैं नहीं मानता कि कोई आराम है। विजेंदर के दायें हाथ के वार ने सोल्ड्रा को इतना नुकसान पहुंचाया कि वह तीसरे राउंड में अपने पैरों पर खड़े नहीं रह सकें।  बोल्टन। भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह का प्रो सर्किट में जीत का क्रम जारी है। शुक्रवार को लंदन के बोल्टन में हुई फाइट में विजेंदर ने पोलैंड के आंद्रेजेज सोल्ड्रा को नॉकआउट कर जीत का सिक्सर लगाया। विजेंद्र ने अपने प्रतिद्वंदी को तीसरे रॉउंड में नॉक-ऑउट कर दिया। विजेंदर अब डब्ल्यूबीओ एशिया बेल्ट के लिए दिल्ली में रिंग में नजर आएंगे। उनके प्रतिद्वंदी का फैसला होना अभी बाकी है। विजेंदर ने बताया कि जब मैं रिंग में घुसा तो कोच ने मुझसे संयम रखने को कहा और वह मेरे पास आए और मैं खेल सका। मेरे लिए हर मुकाबला अहम है और मैं नहीं मानता कि कोई आराम है। विजेंदर के दायें हाथ के वार ने सोल्ड्रा को इतना नुकसान पहुंचाया कि वह तीसरे राउंड में अपने पैरों पर खड़े नहीं रह सकें।    साभार-khaskhabar.com

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म ‘सरबजीत’ कान्स फिल्मोत्सव में दिखाई जाएगी। यह फिल्म सरबजीत की असल जिंदगी की कहानी है। ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित ‘सरबजीत’ भारतीय किसान सरबजीत सिंह की जीवनी पर आधारित है। उन्हें पाकिस्तान में जासूसी और आतंकवाद का आरोपी ठहराया गया था। अप्रैल 2013 में लाहौर की एक जेल में अन्य कैदियों ने उन पर हमला कर मार डाला था। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन सरबजीत की बहन दलबीर कौर की भूमिका में हैं, जिन्हें अपने भाई की रिहाई की कोशिश में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं रणदीप हुड्डा प्रमुख भूमिका में हैं। बयान के मुताबिक, शनिवार को फिल्म दिखाई जाएगी और ऐश्वर्य के साथ संवाददाता सम्मेलन भी रविवार को आयोजित किया जाएगा। कान्स फिल्म महोत्सव गुरुवार से शुरू हुआ, जो 22 मई तक जारी रहेगा। ऐश्वर्य फ्रांस की सौंदर्य प्रसाधन कंपनी ‘लोरियल पेरिस’ की ब्रांड एंबेसडर भी है, वह कान्स में कंपनी का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस साल कान्स फिल्म महोत्सव में उनके 15 साल पूरे हो जाएंगे।      साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। बैंकों से 9000 करोड़ से अधिक का कर्ज लेकर देश से भागे विजय माल्या को वापस लाने के लिए अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इंटरपोल से मदद मांगी है। ईडी ने इंटरपोल से कहा है कि वह माल्या के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करें। ईडी ने माल्या के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस और गिरफ्तारी को लेकर सीबीआई हेडक्वार्टर में भी एक पत्र भेजा है। इससे पहले ईडी ने अलग-अलग कंपनियों में माल्या के शेयर फ्रीज करने की प्लानिंग की थी। ऐसा करने पर माल्या किसी और कंपनी में पैसा नहीं लगा पाएंगे। ईडी का यह कदम ब्रिटिश सरकार के उस जवाब के ठीक अगले दिन आया है, जिसमें कहा गया था कि माल्या को भारत में डिपोर्ट नहीं किया जा सकता, क्योंकि उनके पास ब्रिटेन का रेजिडेंसी परमिट 1992 से ही है। ब्रिटेन ने कहा था कि उनके यहां ऐसा कोई कानून नहीं है, जिसके आधार पर माल्या को निकाला जा सके। लेकिन यह भरोसा दिया है कि भारत अगर प्रत्यर्पण के लिए कोशिश करेगा तो उसमें वह पूरा सहयोग करेगा। वहीं इस मामले पर राज्यसभा में जवाब देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि ब्रिटेन इससे पहले भी इसी तरह के कदम उठा चुका है। हम इसका दूसरा रास्ता तलाश रहे हैं। जैसे ही इस मामले की जांच पूरी होगी, तब हम प्रत्यर्पण की मांग रखेंगे। जांच एजेंसियां लगातार इस बात पर काम कर रहीं हैं कि इस मामले में बैंकों की ओर से क्या चूक हुई।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि ब्रिटेन की सरकार ने सूचित किया है कि 1971 आव्रजन कानून के तहत देश में रहने के लिये वैध पासपोर्ट रखने की मांग नहीं की जा सकती है। हालांकि उनके खिलाफ आरोपों की गंभीरता को देखते हुए परस्पर कानूनी सहायता अथवा प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध किया है। फर्जी कंपनियों का भी पता चला देश के 17 बैंकों से 9000 करोड रुपये कर्ज लेकर न चुकाने वाले माल्या की संपत्तियों की जांच में ईडी की टीमें लगातार जुटी हैं। ईडी ने माल्या की उन कंपनियों का भी पता लगाया है, जो फर्जी पतों पर रजिस्टर की गई हैं।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। सुब्रमण्यम स्वामी ने आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन पर निशाना साधा है। स्वामी ने साफ कहा है कि रघुराम राजन हमारे देश के अनुकूल नहीं हैं। जिस तरह से ब्याज की दरें बढ़ा रहे हैं इससे बेरोजगारी बढ़ गई है और देश को भुगतना पड़ रहा है। इसीलिए उसकी छुट्टी करके जितनी जल्दी शिकागो भेज सकते हो भेजना चाहिए। सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक की नीति निर्धारण के लिए बुधवार को राज्यसभा में एक बिल पास किया। इसके तहत ब्याज दरों को तय करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। वर्तमान में आरबीआई से जुड़ी सभी मौद्रिक नीति बनाने का अधिकार पूर्ण रुप से गवर्नर रघुराम राजन के पास है और इनकी सहायता के लिए एक समिति होती है जिसके पास सिर्फ परामर्श देने का अधिकार होता है। नए कानून के अनुसार बनाई गई मौद्रिक नीति परिषद में छह सदस्य होंगे। ये समिति ब्याज दरों को अंतिम रुप देगी। यदि सदस्यों में किसी मुद्दे को लेकर बराबरी की स्थिति आती है तो राजन के वोट से अंतिम निर्णय होगा।इस समिति में तीन सदस्य सरकारी पक्ष से होंगे और बाकी तीन आरबीआई के पक्ष से होंगे। आरबीआई के गवर्नर के रूप में रघुराम राजन का कार्यकाल 4 सितंबर में खत्म हो रहा है। और राजन ने पहले ही जानकारी दे चुके हैं कि सरकार ने अभी तक उनसे ये नहीं पूछा है कि वो आरबीआई गवर्नर के तौर पर दूसरी पारी खेलना चाहते हैं या नहीं। ऐसे में रघुराम राजन को दूसरी बार कमान मिलने की संभावना बेहद कम ही दिख रही हैं। गौरतलब है कि नवंबर 2015 में रघुराम राजन ने भारत में असहिष्णुता वाला बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि असहिष्णुता के कारण आर्थिक विकास प्रभावित हो रहा है। यही नहीं, अप्रैल 2016 में रघुराम राजन ने भारत को अंधों में काना राजा कहा था। रघुराम राजन के इस बयान पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आपत्ति जताई थी। वित्त मंत्री ने कहा था कि बाकी दुनिया के मुकाबले भारतीय अर्थव्यवस्था की बढ़त बहुत तेज, वास्तव में सबसे तेज है। साभार-khaskhabar.com

Read More

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ के दौरान गुरुवार को साधुओं के दो गुटों में बहस के बाद मारपीट हुई। इस दौरान तलवार और लाठियों का जमकर इस्तेमाल किया गया। इस झडप में चार साधु घायल हो गए, जिन्हें अस्पपताल में भर्ती कराया गया है। यह झगडा आह्वान अखाड़े के साधुओं के बीच हुआ। एडिशनल एसपी मनोज केडिया के मुताबिक, घटना दत्त अखाडा जोन में हुई। यहां आह्वान अखाडे में चार पदों के लिए चुनाव हुए। इसमें चार मणि संतों का चुनाव किया गया। चुनाव हारने के बाद एक गुट ने नाराज होकर विवाद शुरू कर दिया। इस पर दूसरे पक्ष ने उसे समझा-बुझाकर वहां से भेज दिया। लेकिन नाराज साधु समय बाद अपने साथ करीब 50 साधुओं को लेकर आए। यहां आते ही इन लोगों ने दूसरे गुट पर हमला बोल दिया, जिसमें चार साधु घायल हो गए।अस्पताल में भर्ती साधुओं के मुताबिक, उन पर गणेश पुरी महाराज ने गोली चलाई। उन्होंने कहा कि उनके नीलकंठ, कैलाश और सत्य गिरी भी थे। जख्मी साधुओं के मुताबिक, कुछ साधुओं ने धारदार हथियारों से भी हमला किया। घायलों को माधव नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल मेंं भर्ती घायल साधुओं में राहुल पुरी (25 साल), राजेश पुरी (62 साल), सनातन पुरी (30) और भोला पुरी (70 साल) शामिल हैं। इसके अलावा दो साधुओं नागेंद्र पुरी और राघव पुरी को हल्की चोटें आई हैं।  साभार-khaskhabar.com

Read More



Mediabharti