विधान परिषद चुनावों मंे मैनपुरी से अरविन्द प्रताप यादव और टूंडला उदयवीर सिंह धाकरे के निर्विरोध सपा एमएलसी चुने जाने पर आज शहर के होलीगेट चैराहे पर आतिशबाजी करते सपाई।
मथुरा। समाजवादी पार्टी के एटा, मैनपुरी, कासगंज मथुरा से विधान परिषद सदस्य के प्रत्याशी अरविन्द प्रताप यादव, ठाकुर उदयवीर सिंह धाकरे के निर्विरोध होने पर सपाई खुशी से उछल पड़े। उत्साही सपाई झूमने हुए गगनभेदी नारे लगाते हुए झंडों ढोलनगाड़ों के साथ शहर के हृदय स्थल होलीगेट पर बड़ी संख्या में पहुंचकर आतिशबाजी व पटाखे चलाकर मिष्ठान वितरण किया। सपाई उसे जनपद के लिए भारी सफलता मान रहे थे। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष पं. तुलसीराम शर्मा ने कहा कि मथुरा जनपद में पार्टी जनाधार अत्याधिक तेजी से बड़ा है तथा आम जनमानस पार्टी से जुड़ा है। पदाधिकारी, कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को जनहित में बता रहे है। सपा जिला महासचिव तनवरी अहमद एडवोकेट ने पार्टी के दोनों प्रत्याशी अरविन्द प्रताप यादव, ठाकुर उदयवीर सिंह धाकरे को युवा कर्मठ, मेहनती तथा गरीबों का दुख दर्द समझने वाले जमीनी नेता बताते हुए कहा कि उनके निर्विरोध होने से मथुरा के विकास के रास्ते और अधिक खुल गए है। सपा महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल ने कहा कि मथुरा जनपद में सड़कें, पुल तथा धार्मिक स्थलमार्गों का सौन्दर्यीकरण प्रमुखता से सपा सरकार में हुआ है। गरीब, किसानों को सरकार ने राहत देने का कार्य किया है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डा. दौलतराम चतुर्वेदी, रामधन गुर्जर, मुरारीलाल कुंतल, विशाल खुराना, गुरूमुख दास, प्रहलाद यादव, ठा. सतेन्द्र सिंह, डा. राजन रिजवी, नीटू चैधरी, राजेश फरारी, चै. सुजीत सिंह, सेनापति कुंतल, आदि सैकड़ों की संख्या में सपाई मौजूद रहे।
Read More