मथुरा

 पत्रकारों की सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष व उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के नेतृत्व में एडीएम को ज्ञापन सौंपते पत्रकार। -ब्रज प्रेस क्लब व उपजा के तत्वावधान में पत्रकारों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन। -मांगे तत्काल नहीं मानी गयीं तो होगा पूरे प्रदेश में आन्दोलन। मथुरा। ब्रज प्रेस क्लब तथा उप्र जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में सुल्तानपुर में शहीद पत्रकार की आर्थिक सहायता, झूठे मुकद्दमे वापस लेने तथा पत्रकारों की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग करते हुए सोमवार को ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष तथा उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के नेतृत्व में पत्रकारों ने एडीएम महेन्द्र प्रसाद को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।  इस अवसर पर श्री उपमन्यु ने बताया कि सुल्तानपुर में शहीद पत्रकार करूण मिश्रा के परिवार को एक करोड़ की सहायता राशि तथा शहीद परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने, बुलंदशहर में सेल्फी प्रकरण में सिर्फ प्रश्न पूछने पर दैनिक जागरण के दो पत्रकारों के खिलाफ दर्ज झूठे मामले तत्काल वापस लेने तथा पत्रकारों को पर्याप्त सुरक्षा सहायता प्रदान किये जाने की मांग ज्ञापन में की गई है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त मांगे तत्काल नहीं मानीं गयीं तो पत्रकार पूरे प्रदेश में आन्दोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में नितिन गौतम, योगेश खत्री, रामकुमार रौतेला, दिनेश शर्मा, मनोज चैधरी, मधुसूदन शर्मा, गोविंद भारद्वाज, सौरभ गौतम, परवेज अहमद, सुशील गोस्वामी, हेमंत शर्मा, वकील खान, खलील अहमद, रहीश कुरैशी, जाहिद, सुरेश पचेहरा, मुकेश कुशवाह, विवेक प्रिय आर्य, गजेन्द्र चैधरी, अनिल अग्रवाल, गिरीश कुमार, मनोज शर्मा, अशफाक, अनेक सिंह, कांतीप्रसाद, गोपाल जग्गा, प्रमोद कुमार आदि पत्रकार थे। 

Read More

मथुरा। दिल्ली मैट्रो में नौकरी लगवाने के नाम पर करीब दो वर्ष पूर्व राया के गढी कीर्तया और तेहरा के ग्रामीणों से एक व्यक्ति ने दो-दो लाख रूपये ले लिये लेकिन आज तक इनकी नौकरी तो नहीं लग पायी बल्कि इनका पैसा भी यह व्यक्ति नहीं लाटा रहा है। इस संबंध में रालोद नेता योगेश नौहवार के नेतृत्व में पीड़ितों ने आज एसएसपी से मुलाकात की और दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार किये जाने की मांग की। बताया गया कि राया की गढी कीर्तया के रहने वाले डोरीलाल पुत्र काशीराम ने विजेन्द्र पुत्र बनी सिंह और नतन सिंह पुत्र छिददा निवासीगण तेहरा राया से दिल्ली मैट्रो में नौकरी लगवाने के नाम पर दो-दो लाख रूपये दो वर्ष पूर्व लिये थे। उसके बाद से ही डोरीलाल इन्हें नौकरी लगवाने का झांसा देता रहा। इस संबंध में रतन सिंह और विजेन्द्र ने 19 जनवरी 2016 को डोरीलाल के खिलाफ थाना राया में 420 का मुकदमा पंजीकृत कराया था लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गयी है। आज इसी को लेकर ग्रामीणों ने एसएसपी से मुलाकात की और जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कराने की मांग की। इस अवसर पर रतन सिंह, विजेन्द्र, गोपाल, विजय पाल, बनी सिंह, देवीचरन, रामेश्वर आदि मौजूद थे।  

Read More

आरएटीएम के 11 छात्र-छात्राएं जिन्होंने ब्रिटिश टेलीकाॅम कंपनी में चयन किया  मथुरा। राजीव एकेडमी फार टेक्नोलाजी एण्ड मैनेजमेंट के प्रबन्ध शिक्षा के 11 छात्र-छात्राओं ने ब्रिटिश टेलीकाम कम्पनी के चयन में अभूतपूर्व सफलता हासिल कर संस्थान को गौरवान्वित किया है। जिन छात्र-छात्राओं को ब्रिटिश टेलीकाम कम्पनी में सेवा का अवसर मिला है उनमें निधि चैहान, प्रियंका कुलश्रेष्ठ, किशन लाल, वैष्णवी, चिराग भाटिया, अमित कुमार, अभिषेक सिंह, विवेक कुमार, शुभम अग्रवाल, रोहित शर्मा एवं प्राची चतुर्वेदी शामिल हैं। ब्रिटिश टेलीकाम कम्पनी का जहां तक सवाल है, इसकी स्थापना 1980 में हुई थी। 1984 में यह कम्पनी निजीकरण के रूप में सामने आयी। यह कम्पनी 170 देशों में दूरसंचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी बेहतर सेवाओं के लिए जानी जाती है। इसका मुख्य कार्यालय लंदन एवं यूनाइटेड किंगडम में स्थित है। इसके उत्पाद फिक्स्ड लाइन टेलीफोनी, मोबाइल टेलीफोनी, ब्राडबैण्ड इण्टरनेट, फाइबर आप्टिक सम्प्रेषण, डिजिटल दूरदर्शन आदि दूरसंचार के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। आर.के. एजूकेशन हब के चेयरमैन डा. रामकिशोर अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि दूरसंचार प्रौद्योगिकी भी संचार प्रौद्योगिकी का ही एक अभिन्न अंग है, जिसके द्वारा सम्पूर्ण विश्व की सूचनाएं हमें कम समय में ही प्राप्त हो जाती हैं। टेलीटेक्स्ट, टेलीकान्फ्रेंस, माॅडम, लेजर, डेटा सेवा, ई-मेल एवं इण्टरनेट ने दूरसंचार के क्षेत्र में अभूतपूर्व क्रांति कर विकास के नये आयाम स्थापित किये हैं। एम.डी. मनोज अग्रवाल ने कहा कि दूरसंचार प्रौद्योगिकी आज के वैज्ञानिकों की ऊर्जा एवं शक्ति की स्रोत श्रृंखला है, जो सूचना सम्प्रेषणों के उत्पादनों को प्रभावी बनाने में अपना अभूतपूर्व योगदान देती है। संस्था के निदेशक डा. अमर कुमार सक्सेना ने भी छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामना दी। डा. विकास जैन ने कम्पनी से आये प्रतिनिधियों का आभार माना।

Read More

शिवपाल यादव ने भागवत कथा मंच पर ठाकुरजी की भेंट कर लिया आशीर्वाद  मथुरा। सरकार ने यहां यमुना में 300 क्यूसेक गंगाजल देखकर यमुना के जल को आचमन योग्य बनाने का कार्य किया है और आगे यहां 500 क्यूसेक गंगाजल देने का विचार है। यह बात आज उप्र के लोक निर्माण, सिंचाई एवं जल संसाधन, सहकारिता, परती भूमि विकास, राजस्व, अभाव-सहायता-पनुर्वास तथा लोक सेवा प्रबन्धन मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने वृन्दावन शान्ति सेवा धाम में चल रहे श्रीप्रियाकांत जू भव्य दर्शन एवं महोत्सव के अंतर्गत चल रही भागवत कथा के दौरान आशीर्वाद लेने के बाद वहां मौजूद जनता से कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने छटीकरा की खराब सड़क को दुरूस्त कराने के अलावा मथुरा के विकास हेतु बहुत योजना दी हैं और चाहते हैं कि इनका जनता को सीधे लाभ पहुॅचे। उन्होंने कहा कि गौ-गंगा की रक्षा के लिए कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है और प्रयास होंगे कि जहां से गंगा का उद्गम है वहां सन्तों के साथ जाकर पूरी गंगा को निर्मल किया जाय। साथ ही आव्हान किया कि गौ और गंगा की सुरक्षा के लिए सभी अपना योगदान करें। श्री यादव ने कहा कि हमारे धर्म निरपेक्ष देश की संवैधानिक व्यवस्था के रहते किसी भी शिक्षण संस्थान में कोई भी किसी बच्चे को तिलक लगाने से रोककर उसकी धार्मिक भावना आहत नहीं कर सकता। फिर भी यदि कोई विद्यालय ऐसा करता पाया जायेगा तो उसके बिरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।  उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर भगवत कृपा प्राप्त करने की उनकी इच्छा रहती है और इसी क्रम में आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु वे कार्यक्रम में पधारे हैं किन्तु विधानसभा सत्र के चलते एक दिन रूकने का समय नहीं दे सकें हैं, सत्र समाप्त होते ही यहां आकर वे रूकेंगे और मथुरा-वृन्दावन में सरकार की ओर से जो अपेक्षायें होंगी उन्हें पूरा करने के प्रयास करेंगे। प्रदेश के काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारी पौरिणिक परम्पराओं के मार्ग दर्शक महापुरूषों ने सदैव जन कल्याण का संदेश दिया है, वे आज भी शाश्वत हैं और उनकी कथायें जन-जन तक पहुॅचाने वाले निश्चिय ही समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हुए राष्ट्रीय उत्थान में सहभागी होंगे। उन्होंने भगवान कृष्ण की जन्म स्थलीय मथुरा नगरी से पूरे विश्व को मिले कल्याणकारी संदेश कि बात कहते हुए कथा वाचक देवकी नन्दन ठाकुर के प्रयासों को सराहा और श्रोताओं का आव्हान किया कि वे इससे शिक्षा ग्रहणकर अपनी पुरातन परम्पराओं को ग्रहण करते हुए राष्ट्रीय उत्थान में सहभागी बने। पूर्व में कथा वाचक देवकी नन्दन ठाकुर द्वारा गौ, यमुना एवं बच्चों के संस्कार की रक्षा हेतु सरकार से अपेक्षित सहयोग की अपील की। उन्होंने अग्रेंजी माध्यम विद्यालयों में छात्रओं के तिलक लगाकर जाने पर प्रतिबन्ध जैसे मामलों पर खास ध्यान देने पर बल दिया। प्रदेश के मंत्री शिवपाल सिंह यादव लगभग 2ः30 बजे हैलीकाॅप्टर से वृन्दावन पधारे जहां अधिकारियों द्वारा उनकी आगवानी की गई। इसके उपरान्त उन्होंने सीधे शान्ति सेवा धाम पहुॅचकर भागवत कथा कार्यक्रम में भाग लिया जहां प्रतीक चिन्ह भेंट करने के साथ ही आयोजकों द्वारा उनका स्वागत किया गया। वे अपरान्ह 3ः30 बजे प्रस्थान कर गये।

Read More

मथुरा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के बैनरतले आज राजीव भवन पर अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। धरने को पंचायती राज सफाईसंघ के प्रदेश अध्यक्ष कांती सिंह ने संबोधित किया और सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिये कोई कोर कसर न छोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को प्रदेश सरकार द्वारा पूरा किया जाना चाहिये। 20 फरवरी तक अगर कर्मचारियों की मांगों को न माना गया तो 21 फरवरी को प्रदेशभर के कर्मचार विधानसभा का घेराव करेंगे। स्थानीय कर्मचारियों ने स्थायीकरण और एरियल न मिलने तथा पैरोल पर दस्तखत न कराने तथा प्रधान के नियंत्रण में कार्य करने की मांगें रखी हैं। धरने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा रामेन्द्र कुमार, बसंत लाल, बीडी चैहान आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर सैंकड़ों कर्मचारी मौजूद थे।  

Read More

नौहझील मंे होगी जनसभा मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की योजना अनुसार प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक केंद्रीय मंत्री 24 घण्टे का प्रवास करके केंद्र की उपलब्धि व योजनाओं का प्रचार प्रसार व कार्यकर्ताओ से मिलेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष डीपी गोयल, जिला महामंत्री रविन्द्र पाण्डेय, अजय पोइया व नोहझील ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश चैधरी ने बताया कि इसके तहत मथुरा लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय लघु व मध्यम उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह 15-16 फरवरी 2016  को प्रवास करंगे। इस दौरान  मंत्री जी 15 फरवरी को दोपहर 2 बजे रामलीला मैदान नौहझील में जनसभा को सम्बोधित करेंगे और जनता को मोदी सरकार की योजना व उपलब्धियों को सभा में बताएंगे। प्रवास के दूसरे दिन 16 फरवरी को मंत्री गिरिराज सिंह जी दोपहर 12 बजे लोकनिर्माण विभाग गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओ व वरिष्ठ नेताओ से मिलेंगे व कार्यकर्ताओ व जनता की समस्या सुनेगे।  

Read More



Mediabharti