मथुरा

मथुरा। गत दो माह पूर्व ट्रैक्टर की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान आज मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।  मिली जानकारी के अनुसार 22वर्षीय राखी पुत्री शंकर लाल पत्नी जितेन्द्र ंिसह निवासी नरहौली थाना हाईवे गत 13 दिसंबर को बाइक पर शेखर पुत्र पदम सिंह के साथ जा रही थी तभी एटीवी कट के पास ट्रैक्टर की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। कई जगह उसका उपचार चला लेकिन बुधवार की रात्रि पालीडूंगरा स्थित केएम मैडिकल स्कूल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को बृहस्पतिवार आज पोस्टमाटम के लिये भेजा है।

Read More

मथुरा। वृन्दावन नगर में बढते जाम को लेकर लोगों की सुविधा के लिये जिला प्रशासन द्वारा शनिवार और रविवार को बाहरी वाहनों की नो एंट्री किये जाने से वृन्दावन के पंडा समाज व व्यागी वर्ग के धंधे बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। वहीं इसको लेकर पंडा समाज एवं व्यापारियों द्वारा विगत बारह दिन से इस कार्यक्रम के विरोध में क्रमिक अनशन व धरना दिया जा रहा है। प्रशासन की इस व्यवस्था जहां जनमानस अच्छा बता रहे हैं वहीं पंडा समाज व व्यापारी वर्ग इसे उनका धंधा चैपट करने का कार्यक्रम बता रहे हैं।  

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज बृहस्पतिवार डैम्पियर नगर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा पार्क पर श्रद्धांजलि पुष्पांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डीपी गोयल ने कहा कि आज भारतीय राजनीति को मार्गदर्शन देने में यदि कोई दर्शन सक्षम है तो वह पण्डित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानव दर्शन है वर्तमान दौर में जातिवाद समाजवाद पूँजीवाद के विकल्प के रूप में एकात्म मानववाद सभी समस्याओ के हल का साधन है क्योकि एकतम्मानववाद प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली का सन्देश देता है। पूर्व राज्य मंत्री रविकांत गर्ग व पूर्व पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की गरीब हितैषी योजनाओं को अगर भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमन्दों तक पहुचाने का कार्य करे तो पण्डित दीनदयाल उपाध्याय का गरीबों के कल्याण का सपना साकार होगा। ब्लाक प्रमुख नोहझील प्रतिनिधि राजेश चैधरी व वरिष्ठ नेता देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन का सबसे उचित जीवन चरित्र पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी जीवन चरित्र है इसलिये सभी युवाओ को उपाध्याय जी का जीवन चरित्र व एकतम्मानव दर्शन अवश्य पढना चाहिये व उसका अनुसरण करना चाहिए। नगर अध्यक्ष भाजपा सजंय शर्मा ने अध्यक्षीय उदबोधन में उपाध्याय जी के बताये मार्गपर चलने का संकल्प सभी कार्यकर्ता लें। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह, अजय पोईया, दीपा अग्रवाल, मीरा मित्तल, मदनमोहन श्रीवास्तव, रामकिशन पाठक, लक्की कमल, सतपाल चैधरी, सुमित शर्मा, हेमन्त अग्रवाल, हरिओम शर्मा, विष्णुदास अग्रवाल, ब्रज मोहन सैनी, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, घनश्याम हरियाणा, योगेश आवा, रामवीर यादव, मुकेश आर्यबन्धु, रामदास चतुर्वेदी, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, नरेंद्र चैधरी, मेघश्याम सैनी, झरिया प्रसाद, विजय आर्य, राम गूर्जर, पिंटू मिश्रा, विनोद चैधरी आदि उपस्थित थे।

Read More

 विकास कार्यों में तेजी लाने को कलक्टेªट सभाकक्ष में अधीनस्थों को निर्देश देते जिलाधिकारी राजेश कुमार  मथुरा। सभी ग्रामीण पाइप लाइन व अन्य पेयजल योजनाओं का एक सप्ताह के अन्दर सर्वेक्षण कर जो खराब हैं उन्हें अभियान चलाकर दुरूस्त किया जाय। लोहिया आवास के सत्यापन को सम्बन्धित अधिकारी पुनः जांचलें और कोई कमी होने पर सूची में संशोधन कराकर वास्तविक पात्रों को ही शामिल करें। यह बात आज बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने वृद्ध, विधवा एवं विकलांग पेंशन के लाभार्थियों को आधार कार्ड लिंक करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके बाद शेष लाभार्थियों की सूची तैयार कर लिकेंज के लिए आधार कार्ड बनवाने हेतु शिविर आयोजन की व्यवस्था की जाय। उन्होंने पारदर्शी किसान योजना, एकीकृत बाघवानी मिशन, कामधेनु योजना, राजीव गांधी विद्युतीकरण, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, जननी सुरक्षा, संस्थागत प्रर्सव, समाजवादी पेंशन, श्रमकों के पंजीयन-की योजना में जमा धनराशि सहित राजीव आवास योजना आदि की धीमी प्रगति पर सम्बन्धित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिये। उन्होंने कस्तूरबा गांधी विद्यालय हेतु प्राप्त धन में निर्देश दिये कि पहले नन्दगाॅव का भवन पूर्ण कराते हुए नौहझील के भवन हेतु बजट आंवटन की मांग की जाय इसी के साथ माॅडल स्कूल का मानक के अनुसार कार्य पूर्ण न होने पर यूपीपीसीएल संस्था के अधिकारी को हिदायत दी कि वे यदि तत्परता से कार्य पूर्ण नहीं कराते हैं तो उनके विरूद्ध प्रतिकूल कार्यवाही करने को विवष होना पडेगा। उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान में आकर्षक रूप से रंगाई पूताई कार्य कराने और ठेकेदार तथा कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य में रूचि न लिए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिये। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने एक-एक कर सभी कार्यक्रमों की स्थिति प्रस्तुत करते हुए कुछ कार्यक्रमों में बैंकर्स के असहयोग की जानकारी दी।

Read More

 राया कस्बे के एक राशन डीलर की दुकान पर चैकिंग करते एसडीएम महावन एवं उपजिलाधिकारी  मथुरा। राया कस्बे के लोगों की शिकायत पर एसडीएम चन्द्र विजय महावन ने आज एक दुकान पर चैकिंग की। हालांकि शिकायत तो झूठी निकली लेकिन एसडीएम द्वारा डीलर से कागजात मांगे जाने पर डीलर कागजात नहीं दिखा सका। जनता की शिकायत पर उपजिलाधिकारी महावन चांदनी सिंह ने आज कस्बा राया की उचित दर विक्रेता नीता देवी की दुकान पर चैकिंग की जिसमे शिकायत झूठी पाई गयी। इस दौरान मिटटी तेल व गेंहू चावल की मात्र पूरी पाई गई। वहीं उपजिलाधिकारी ने डीलर से राशन सम्बंधित कागजात मांगने पर डीलर कागज नही दिखा सका जिस पर डीलर को कड़ी हिदायत दी। वहीं इन्स्पेक्टर व बाबू को भी मोके पर बुलाया जो समय पर नही पहुच सके। डीलर प्रेम कुमार ने बताया कि शिकायत कर्ता वीरेश सोनी जिनके पास एपीएल कार्ड धारक है मुझसे राशन बांटते समय जबरदस्ती 50 किलो गेहू ले गये व 20 लीटर तेल 10 किलो चीनी न देने की मांग पूरी न होने पर उपजिलाधिकारी महावन को फोन कर शिकायत की है। मौके पर पहुची श्री सिंह ने जनता की शिकायतों को सुना। उपजिलाधिकारी महावन चाँदनी सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर किसी को भी बख्शा नही जायेगा। 

Read More

संत सम्मेलन में भाग लेती लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन एवं संत देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज एवं अन्य  मथुरा। अगर भगवान को पाना है तो प्रेम और भक्ति का मार्ग अपनाना चाहिये। मानव जीवन में प्रेम और भक्ति भावना का उदय तब होता है जब उसको संत और ग्रंथ का सानिध्य मिल जाता है। सच्चे संत के सानिध्य में साधारण मनुष्य में प्रेम की सीमा अनन्त हो जाती है, और जब भगवान के प्रति भक्त का प्रेम अनन्त हो जाता है तो साधारण मानव का रोम-रोम भी संत हो जाता है।  उक्त विचार प्रख्यात भागवत प्रवक्ता देवकीनन्दन ठाकुरजी महाराज ने प्रियाकान्तजू दिव्य दर्शन महोत्सव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन व्यक्त किये। रामायण में नौ प्रकार की भक्ति बतायी गयी है जिनके माध्यम से भक्त भगवान को प्राप्त कर सकते हैं। असली भक्त वही है जो भक्ति में दुनियाॅं की शर्म ना करे। उन्होने कहा कि इस मायावी दुनियां में अगर कन्हैया का सहारा मिला जाये तो और किसी संसारी सहारे की जरूरत नहीं है। गुरू सेवा को शिष्य का कर्तव्य बताते हुये महाराज ने कहा कि अपने गुरू की सच्ची सेवा उनकी चरण वन्दना नहीं है बल्कि उनके बताये हुये मार्ग पर चलकर प्रभु को प्राप्त करना ही सच्ची गुरूभक्ति है। जो गुरू के बताये मार्ग पर चलते हैं उन्हें निश्चित ही परमात्मा मिलते हैं।  आधुनिक युग में युवाओं की बढ़ती विकृत मानसिकता पर चिंता जताते हुये देवकीनन्दन महाराज ने कहा कि आज समाज में आधुनिकता के नाम पर चरित्र को बिगाड़ने वाले साधन अपना प्रभाव डाल रहे हैं। कथा के मध्य महाभारत में युधिष्ठर की भुमिका निभाने वाले गजेन्द्र चैहान के साथ द्रोणाचार्य बने सुरेन्द्र सिंह एवं अभिनेता किरण कुमार ने मंच पर पहुॅंचकर महाराज से आषीर्वाद प्राप्त किया। भागवत कथा से पूर्व कथा में पधारीं लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन एवं महाराज ने गणेश चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलन किया। इस अवसर पर गोपाल कुमार स्नेही, लता स्नेही, अमित कुमार, एमएल सोनी, एचपी अग्रवाल, राजेश जैन, श्यामा सिंह, मंजू, रमेश चन्द्र चतुर्वेदी, छगनी देवी आदि उपस्थित थे। 

Read More

 मथुरा में इग्नू के बीएसए कालेज समेत दो केन्द्र संचालित है, बीएसए कालेज में इंडक्सन मीटिंग के दौरान उपस्थित पदाधिकारी  मथुरा। इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) आज दुनिया का ऐसा सबसे बड़ा विश्वविद्यालय बन चुका है जिसके जरिए तीस लाख छात्र व छात्राएं अध्ययनरत हैं। मथुरा में इग्नू के बीएसए कालेज समेत दो केंद्र संचालित हैं जहां शिक्षा से वंचित किसी भी उम्र में कोई भी अपने को पंजीकृत करा कर डिग्री, डिप्लोमा व सटीर्फिकेट कोर्स कर कैरियर बना सकता है। ये जानकारी बीएसए कालेज के श्यामाचरण सभागार में हुई इंडक्सन मीटिंग में इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय के अलीगढ़ रीजनल सेंटर के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डा. मलिक रासिद फैजल ने इग्नू के पंजीकृत नए फ्रेशर छात्र छात्राओं को दी। उन्होंने बताया कि ये दुनिया की आज सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी बन चुकी है। इसमें पढ़ाने के लिए टीचर्स नहीं होते बल्कि एकेडेमिक काउंसलर होते हैं जो दूरस्थ पढ़ाई के तौर तरीके बताते हैं और कैरियर के लिए अनवरत दिशा निर्देश देते हैं। फ्रेशर छात्र व छात्राएं अन्य वंचितों को इग्नू के जरिए प्रवेश लेकर पढ़ाई को प्रोत्साहित करें। बीएसए कालेज के प्राचार्य डा. अशोक अग्रवाल ने फ्रेशर छात्र व छात्राओं को दूरस्थ शिक्षा के सतत मूल्याकंन प्रणाली के बारे में जानकारी दी। बीएसए कालेज केंद्र की समन्वयक डा. बबीता अग्रवाल ने कहा कि इग्नू से कोई कोर्स करने की कोई आयु सीमा तय नहीं है। हर कोई प्रवेश ले सकता है। सह समन्वयक डा. एस के कटारिया ने धन्यवाद ज्ञापन में बताया कि इंग्नू के इस समय देश में 67 रीजनल सेंटर चल रहे हैं, 2667 ट्रेनर सपोर्ट सेंटर हैं। कुल 228 डिग्री, डिप्लोमा व सर्टीफिकेट कोर्स चल रहे हैं। 810 फैकल्टी, 574 एकेडेमिक स्टाफ और 33212 एकेडेमिक काउंसलर हैं। प्रारंभ में समन्वयक डा. बबीता अग्रवाल, विभागाध्यक्ष गणित डा. के के कनोडि़या व डा. एस के कटारिया आदि ने सहायक क्षेत्रीय निदेशक  डा. मलिक रासिद फैजल का माल्यापर्ण कर स्वागत किया।इंडक्शन मीटिंग में जिले भर के और बाहर के तमाम फ्रेशर छात्र छात्राएं मौजूद रहे।  

Read More

समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी राजेश कुमार  मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने 50 लाख से ऊपर की राशि के और मुख्यमंत्री की घोषणा के विकास कार्यो की विस्तार से समीक्षा करते हुए कार्यो को गुणवत्ता एवं तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये।  जिलाधिकारी यहां कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय एवं निर्माण एजेन्सियों के अधिकारियों की बैठक में कार्यो की प्रगति का जायजा ले  रहे थे। उन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक प्रगति वाले कार्यो को इसी माह पूर्ण करने के निर्देश दिये और जोर देकर कहा कि जिन कार्यो में कहीं कोई अड़चन है उसे तत्परता से दूर कराया जाय। उन्होंने मुर्गा फाटक के कार्य सहित टैंक चैराहा पर सेतु निगम द्वारा कराये जा रहे कार्यों को पूरी गति से पूर्ण कराने के आदेश देते हुए सेतु निगम अधिकारियों को अन्य कार्याे को भी गुणवत्ता एवं तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही केबिल विद्युत कनेक्शन के चक्र में एक माह विलम्ब के कारण आईटीआई गोवर्धन का कार्य रूके होने पर विद्युत अधिशासी अभियंता गोवर्धन का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के आदेश दिये।  डीएम ने तहसील सदर व महावन तहसील आवसीय भवन के निर्माण में विभिन्न कमियों पर जाॅच कमेटी गठित करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिये। साथ ही कालीदह, केशीघाट आदि स्थानों पर एसटीपी के हुए कार्यो को अन्य अधिकारियों के साथ स्वयं परखने का कार्यक्रम तय करते हुए स्पष्ट हिदायत दी की इसके पश्चात किसी नाले का पानी सीधे यमुना में जाना बर्दास्त नहीं होगा।  जिलाधिकारी वृन्दावन सहित गोवर्धन एवं पूरे परिक्रमा मार्ग में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सम्बन्धी शासन की ओर से जारी आदेशों का पूरी तरह से अनुपालन करने विद्युत अधिकारियों को निर्देश दिये इसके अलावा गोवर्धन व परिक्रमा मार्ग के जन निकासी आदि कार्यो में अब तक मुख्य अभियंता के यहां ही एस्टीमेट पहुॅचने सम्बन्धी जल निगम की शिथिल कार्यवाही पर प्रतिकूल रूख अपनाया।  उन्होंने विभिन्न कार्यो हेतु बैठक के दौरान ही भूमि चयन कराते हुए तेजी से कार्य करने के आदेश दिये। इसी क्रम में विद्युत विभाग को पल्सौं में उपलब्ध भूमि पर तत्काल कब्जा प्राप्त कर तत्काल कार्य प्रारम्भ कराने के आदेश दिये। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विभिन्न कार्याे की रिपोर्ट प्रस्तुत की, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार अन्य विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने नगर के जर्जर जगन्नाथ पुरी प्राथमिक विद्यालय भवन निर्माण हेतु सांसद प्रतिनिधि द्वारा रखे गये प्रस्ताव पर अपनी सहमति देते हुए कार्य प्रारम्भ कराने की स्वीकृति प्रदान की।  डीएम कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद निधि से कराये जाने वाले कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। उनके प्रस्ताव पर सांसद प्रतिनिधि जर्नादन शर्मा ने नौहझील व नन्दगाॅव कस्तूरबा गांधी कन्या विद्यालयों हेतु 25 लाख रू0 सांसद निधि से दिलाने हेतु अपनी सहमति दी।  सांसद प्रतिनिधि श्रीशर्मा के मांग पर डीएम ने सांसद निधि से कराये जाने वाले कार्यो के बोर्ड लगवाने पर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी सहित अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण बैठक में उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने जनपद में 5 वर्ष से ऊपर एवं 3 से 5 वर्ष तक अवधि वाले लम्बित राजस्व वादों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दायरा से निस्तारण की संख्या हरहाल में अधिक रहे। डीएम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित राजस्व दिवस के अवसर पर अपने उद्धगार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने 5 वर्ष से अधिक वाले 74 एवं 3 से 5 वर्ष की अवधि के 150 लम्बित वादों की बड़ी संख्या पर इन्हें जल्दी-जल्दी तिथि लगाकर प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने आदेश दिये कि आधार कार्ड बनवाने हेतु प्रत्येक ब्लाॅक स्तर पर 5 दिवसीय शिविरों के आयोजन कर सभी वंचितों के कार्ड बनवाये जायें और खण्ड विकास अधिकारी सहित उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार इसके लिए अपनी विभागीय कर्मियों की टीम को सक्रिय रूप से लगायें। डीएम ने आम आदमी बीमा योजना की खराब प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिये और जोर दिया कि इसकी दैनिक प्रगति रिपोर्ट की जाय। उन्होंने किसी भी शिथिलता पर तहसीलदारों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने की हिदायत दी।  मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र प्रसाद सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे।  

Read More