मथुरा। पिछले दिनों दोस्त की पार्टी करके लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में हुयी दर्दनाक मौत के बाद जहां राया कस्बे में शोक की लहर है वहीं हादसे में घायल तीसरे दोस्त कन्हैया के मित्रों ने उसके उपचार के लिए कस्बे से सहायता राशि जुटाते हुए जिलाधिकारी से सहायता की मांग की है। ज्ञात रहे कि विगत दिनों राया से लोहवान के समीप स्थित नीलकंठ ढाबे पर जन्मदिन की पार्टी से लोट रहे थे की तभी पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए थे जिसमे गौरव व राजा की मोत हो गई कन्हैया आज भी आगरा के एक निजी हाॅस्पिटल में भर्ती हैं जिसका उपचार चल रहा है। डाॅक्टरों का कहना है की माइंड का आॅपरेशन होना है। कन्हैया की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है इसके चलते उसके उपचार में काफी दिक्कते आरही हैं। इसकी जानकारी जब उसके दोस्तों को लगी तो उन्होंने काफी कुछ धनराशि घर घर जाकर आर्थिक मदद मांगी गई। इस दौरान काफी धनराशि एकत्रित कर कन्हैया के परिजनों को सौंपी। राया की मां भगवती सेवा समिति ने 11000 रूपए आर्थिक मदद के रूप में दी। उन्होंने गरीव कन्हैया के उपचार के लिए जिलाधिकारी महोदय से आर्थिक मदद की गुहार की है।
Read More




