मथुरा

मथुरा। स्थानीय कृष्णाचन्द्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र अर्पित जैन को उत्कृष्ट स्काउट के लिए राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्वारा पुरूस्कृत होने पर होनहार छात्र को प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश अग्रवाल, प्रबंधक अनिरुद्ध अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कीर्ति मोहन अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य डा. रामसेवक और समस्त स्टाफ ने बधाई दी है।  विद्यालय के मीडिया प्रभारी राजीव पाठक ने बताया कि कक्षा द्वादश विज्ञान वर्ग में शिक्षाग्रहण कर रहे अर्पित जैन को बसंतोत्सव एवं विदाई समारोह में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।   

Read More

मथुरा। मथुरा के लिए यह गौरव की बात है कि उत्तरप्रदेश ग्रामीण क्रिकेट एसोसिएशन मथुरा को मिलने से ग्रामीण क्षेत्र में छुपी हुई प्रतिभाओं को खेलने का मौका मिलेगा। आल इंडिया ग्रामीण क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा उत्तरप्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष भगवानदास पचैरी, महासचिव ज्ञानेन्द्र सिंह, संयुक्त रवि शर्मा, कोषाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, सदस्य संजय गंधार, सदस्य ललिता शर्मा, जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र मिश्रा को गठित किया गया। संघ के सचिव ने बताया कि ग्रामीण क्रिकेट खिलाड़ी भी बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले पायेंगे। 

Read More

मथुरा। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के कार्यालय पर एक बैठका आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय प्रधान महासचिव भूपेन्द्र कुमार धनगर ने कहा कि पार्टी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी 13 मार्च को गांधी भवन लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में मथुरा की पांचों विधान सभा सीटों से आगामी विधान सभा चुनाव 2017 हेतु सम्भावित प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे।  बैठक में संतोष कुमार, राकेश सिंह धनगर, नरायन सिंह,, महेश धनगर, हुकुम सिंह धनगर, रामू धनगर, राधेश्याम सिंह, राज कुमार, वीरी सिंह, राजपाल सिंह, साहूकार सिंह, छोटेलाल, आदि मौजूद रहे। 

Read More

सरकारी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर खिलाई जायेगी अल्वेंडाजोल टेबलेट मथुरा। आज मंगलवार मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में नेशनल डिवार्मिग डे पर एक प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विवेक मिश्रा ने की। एनएचएम के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. दिलीप कुमार ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं 10 फरवरी को आयोजित होने वाले नेशनल डिवार्मिग डे की तैयारियों के बारे मेें अवगत कराया। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार पेट के कीडे़ होना विश्व व्यापी एवं बहुत बड़ी जन स्वास्थ्य समस्या है। 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों में क्रमि संक्रमण से जहां एक ओर बच्चों का शारीरिक एवं बौद्धिक विकास बाधित होता है, वही दूसरी ओर उनके पोषण एवं हीमोग्लोविन स्तर पर भी दुष्प्रभाव पडता है, इसी से बचाव हेतु 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजित किया जाना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कल सभी सरकारी स्कूलों एवं आंगनवाडी केन्द्रो पर अल्वेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जायेगी, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ आसीडीएस, एवं शिक्षा विभाग सहयोग रहेगा। कार्यक्रम में समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सज्जन कुमार, डा. राजेन्द्र सिंह, डा. पीके गुप्ता, डा. बृजेश खन्ना जितेन्द्र सिंह, डीएचईआईओ मथुरा आदि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन के जतीपुरा गाँव की शमशान भूमि के वन विभाग से चल रहे विवाद के निस्तारण के बाद वहां हो रहे निर्माण कार्य को वन विभ्ज्ञाग के कर्मचारियों द्वारा रूकवा दिये जाने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने गोवर्धन तहसील पर जमकर हंगामा काटा। ग्रामीणों का कहना था कि गांव की शमशान भूमि के प्रकरण में दोनों की सीमा निर्धारित हो गयी। वहीं समशान भूमि की नींव का उदघाटन भी हो चुका है। कल जब गांववासी शमयशान भूमि पर अपनी निर्धारित सीमा में बाउंड्री का कार्य कर रहे थे तभी वन विभाग के कुछ कर्मचारियों ने आकर काम कर रहे मजदूर व जेसीबी को रुकवा दिया। तहसील मुख्यालय पर पर सैंकड़ों ग्रामीणों ने वन विभाग के रेंजर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। सभी ग्राम प्रधान के साथ मिलकर तहसील पर अधिकारियों से बात करने गए। ग्रामीणों ने वनविभाग की जमीन को 20 लाख रूपये लेकर गंगाधाम ट्रस्ट को बेच देने का भी आरोप लगाया है। वहीं ग्राम प्रधान सत्तो ठाकुर गांव वालों के साथ वन विभाग द्वारा की गयी थाने में तहरीर व उसकी पुष्टि एवं गांव समस्या के समाधान के लिये थानाध्यक्ष से बात करने थाने पहुंचे। उन्होंने थाने में अपनी समस्या को सुनाया व वन विभाग के कुछ कर्मचारियों से बात की और  इस समस्या का समाधान कर पुलिस से मौका मुआयना कर समस्या से निजात दिलाने के लिए कहा।

Read More

मथुरा। सर्राफा कमेटी द्वारा आॅल इंडिया सर्रापफ एसोसियेशन के आव्हान पर बुधवार आज सर्राफा व्यापार पूर्ण रूप से बन्द करने का निर्णय लिया हैं। बैठक की जानकारी देते हुए अध्यक्ष बालकिशन अग्रवाल, महामंत्राी योगेश जौली ने बताया कि केन्द्र सरकार ने दो लाख रुपए की खरीद पर पेन कार्ड नम्बर अनिवार्य करने का निर्णय गलत है। इससे ग्राहकों और दुकानदारों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इसे देखते हुए आॅल इडिया सर्राफ एसोसियेश नके आव्हान पर जनपद भर के सर्राफ व्यवसाईयों ने इसका विरोध करने का निर्णय लिया हैं। सर्राफ व्यापारियों की इस समस्या को लेकर सांसद हेमा मालिनी व वित्तमंत्री अरूण जेटली को भी ज्ञापन देकर अवगत कराया गया हैं।  बैठक में  गोविन्द चैधरी, प्रदीप चैधरी, प्रदीप कुमार, सुनील मित्तल, विष्णु चाचा, जयभगवान, गिर्राज प्रसाद, कैलाश चन्द्र, पहलाद दास सर्राफ, राम चैधरी, शैलेश सर्राफ उपस्थित थे।   

Read More

मथुरा। कांग्रेस विधान मण्डल दल नेता एवं विधायक प्रदीप माथुर, नेता, ने विधान सभा में मथुरा के गोकुल बैराज पर स्थित जल शोधन संयंत्र का संचालन पर्याप्त कैमिकल के अभाव एवं रख-रखाव करने वाली फर्म का भुगतान न होने के, में बन्द होने की सूचना पर उसके समुचित संचालन हेतु सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आवश्यक धनराशि प्रदान करने की कार्यवाही हेतु नियम 301 के अन्तर्गत ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की सूचना दी, जिसे विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने स्वीकृत कर लिया तथा उन्होंने इस पर शासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। नियम 301 की सूचना का विस्तृत विवरण संलग्न है।   

Read More

मथुरा। हजरत गौस पाक की 11वंी शरीफ के अवसर पर हजरत बू अली शाह कलन्दर के आस्थाने पर जयसिंहपुरा गणेश टीेले के समीप हयात नगर पर सलाना 50वाॅ तीन द्विवसीय उर्स समारोह सम्पन हुआ। इस उर्स समारोह में दूर-दराज से काफी संख्या में सूफी संतो ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के प्रांरभ में हतरज उमरदराज बावड़ी वालों की मजार पर चादरपोशी की गई साथ ही सदन्ल, दत्र, मेहंदी, डारेी पेश की गई। यहां से पवित्र चादर को आस्थाने पर लाया गया रास्ते में लोगों ने जगह-जगह इस पवित्र चादर का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आस्थाने पर चादर चढ़ाई गई कलाम पेश किये। रात्रि में महफिले शमाॅ का आयोजन किया गया। इससे पूर्व माॅलाना इमरान , मौलाना अकील, मुफ्ती फाजिल ने तकरीर की। इसके पश्चात कब्बाल इशाक भारती एण्ड पार्टी ग्वालियर ने कलाम पेश किया कलन्दर ने जिसे चाहा, दिवाना बना डाला, जिस-जिस पर नजर डाली मस्ताना बना डाला..... इसके पश्चात कब्बाल गुलजार वारसी एण्ड पार्टी ने अपना कलाम पेश किया ऐसी पोशाक मेरे यार ने पहनाई है, जर्रे-जर्रे में तेरी तस्वीर नजर आई है....। इसके पश्चात कब्बाल शमीम एण्ड पार्टी ने अपने कलाम किये तेरे आॅखों के पैमाने पीते है तेरे मस्ताने, ये कैफ काॅ से आया, इस राज को अल्लाह जाने....। दूसरे दिन भी इसी तरह कब्बालियों(महफिले शमाॅ) का श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। तीसरे अंतिम दिन कुल समारोह की रस्म अदायगी की गई। सभी भक्तों पर इत्र, केबड़ा, जल डाला गया। साथ ही देश व शहर में एकता व अखण्डता की दुआऐं की गई। प्रसाद वितरण के साथ ही तीन द्विवसीय उर्स समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विशेष रूप से रंजन चैधरी, आरिफ, नबाब, कारी साहब, कन्हैया लाल, मुशीर बाबा, रोहित, आले हसन, रहीस आदि उपस्थित थे। आस्थाने के सज्जादे पीर सूफी बशीर उद्दीन उर्फ पप्पन मियां ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।  

Read More

 ब्रजजन अभियान समिति के प्रतिनिधिमंडल सांसद हेमामालिनी से बातचीत करते हुए  मथुरा। बृज जन अभियान समिति के प्रतिनिधिमण्डल ने सांसद हेमा मालिनी से मुलाकात की और मथुरा से लखनऊ के लिये इण्टरसिटी एक्सप्रेस चैयर कार रेलगाड़ी चलवाने के लिये सात सूत्रीय ज्ञापन प्रस्ताव दिया। पत्र में कहा गया है कि मथुरा-लखनऊ के बीच एक दिन में धार्मिक, व्यवसायिक और सामान्य यात्रा सम्पन्न होने और धार्मिक श्रद्धालु एवं आम जनता इस सुविधा से लाभान्वित होगी। इस पर सांसद ने रेल मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र वीरेन्द्र अग्रवाल, विनेश सनवाल, संजय शर्मा, महेन्द्र प्रताप गौतम, सैय्यद साबिर, आशीष चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी, कौशल तौमर, तैय्यब कुरैशी मौजूद थे। पत्र में रेलगाडि़यों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, लंबी दूरी की रेलों में जनरल डिब्बो की बोगियां बढाने, मथुरा से अलीगढ के लिये पैसंजर रेलगाड़ी शुरू करने, हर रेल प्लेटफार्म पर यात्रियो ंके लिये आरओ वाटर प्लांट लगाने, ब्रज के सभी तीर्थस्थलों को रल बस के माध्यम से जोड़ने और रेल टिकटों के पीछे सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर डलवाने की मंाग की है।  

Read More

 विधिक सेवा प्राधिकरण की सेमीनार में मंच पर उपस्थित जिला जज दिनेश कुमार सिंह एवं बीएसए के प्राचार्य  विधि छात्र स्थापित करें पैरा लीगल क्लीनिकः जिला जज मथुरा। बीएसए कालेज के विधि विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के श्यामाचरण सभागार में विधिक सेमीनार का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह ने छात्रों व समाज के सभी वर्गों का आह्वान किया कि वे आगे आएं और न्याय से वंचित लोगों की पहचान में मदद करे, जिससे उन्हे समय पर न्याय दिलाया जा सके। मुख्य वक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार श्रीवास्तव ने विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष1987 से न्यायालयों में जनहित याचिकाएं स्वीकार होने लगीं। फिर भी अनेक लोग न्याय से वंचित रहे। इसे देखते हुए वैकल्पिक समाधान न्याय प्रणाली लागू की गयी, जिसके तहत विधिक सेवा प्राधिकरण, परिवार परामर्श केंद्र व लोक अदालतें कार्य कर रही हैं। अब पैरा लीगत वोलिन्टयर सिस्टम लागू किया जा रहा है। उन्होंने विधि के छात्रों से कहा कि वे इस तरह के कार्यक्रमोें में सहभागिता कर वंचितों को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। विधि विभाग के प्रवक्ता डा. ब्रज गोपाल शर्मा ने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित की जा रही विभन्न कार्यक्रमों के विषय क्षेत्रों के संदर्भ में बताया। उन्होंने बताया  कि प्राधिकरण इन विषयों पर विधि छात्र व छात्राओं से क्रियात्मक सहयोग लेगा तथा निबंध प्रतियोिगिता आयोजित करेगा। श्रेष्ठ निबंध प्रतियोगी को पुरस्कृत भी करेगा। विधि विभागाध्यक्ष डा. एस के राय ने बताया कि सभी को समय व सुलभ तरीके से न्याय मिल सके व न्याय के रास्ते में आने वाली पेचीदिगयों व आर्थिक संकटों से निजात मिल सके, यही विधिक सेवा प्राधिकरण व इस सेमीनार का ध्येय है। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव विनोद गर्ग ने बताया कि महाविद्यालय के दो मूलमंत्र पढाई व सफाई है।विधि के छात्र-छात्राओं के लिए आरओ वाटर, तथा जेनरेटर की व्यवस्था की जाएगी।अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अशोक अग्रवाल ने अतिथिओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में  बीएसए कालेज के सचिव विनोद गर्ग ने जिला जज व प्राधिकरण सचिव को स्मृति चिह्न भेंट किए। सेमीनार का संचालन डा. ब्रज गोपाल शर्मा ने किया।  सेमीनार में मुख्य रूप से विधि विभाग के सभी प्रवक्ता व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।     पुलिस काॅलोनी में चले लाठी-डण्डे मथुरा। पुलिसकर्मियों के आवासीय क्षेत्र गणेशरा स्थित रिहायशी क्षेत्र में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब दो पुलिसकर्मी कपड़े सुखाने की रस्सी तोड़ने को लेकर एक दूसरे को मारने पर आमादा हो गये। दोनों सिपाहियों में लाठी डण्डे के साथ ईंट पत्थर फेंकने का सिलसिला शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय आवासीय ब्लाॅक में सत्यप्रकाश सिपाही व योगेन्द्र सिपाही दोनों पास-पास बने आवासों में रहते हैं। योगेन्द्र की पत्नी द्वारा तार बांधकर कपड़े सुखा दिये जाते हैं जिस पर सत्यप्रकाश को आपत्ति रहती है। इसी बात का विरोध करने पर योगेन्द्र व सत्यप्रकाश से भिड़ बैठे। दोनों में जमकर मारपीट हुयी। बमुश्किल अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों को पकड़कर शांत किया गया। इस तरह के झगड़े यहां आम हो गये हैं जबकि ये दूसरों को सज्जनता का पाठ पढाते हैं।

Read More