मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम मलसराय के समीप नगला सुमेर सिंह में रास्ते में चल रहे एक गरीब अधेड़ को आवारा सांड ने टक्कर मार दी, जिसके कारण घायलावस्था में मथुरा ले गए युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे रतन सिंह पुत्र सुक्खी उम्र करीब 55 वर्ष नि०ग्राम नगला सुमेर सिंह के रास्ते में किसी काम से जा रहा था कि अचानक पीछे से आवारा सांड तेज गति से आया और रतन सिंह में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि रतन सिंह लहूलुहान होकर दूर जा गिरा। घटना के बाद ग्रामीण और उसके परिजन गंभीर घायलावस्था में मथुरा अस्पताल ले गए। लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बेहद गरीब है। और उसके परिवार में एक पुत्र व तीन पुत्रियां है। उसकी मौत के बाद परिवार पर आफत सी टूट गई है। मृतक दलित के परिवार को आर्थिक सहायता मिले इसके लिये ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मथुरा और उपजिलाधिकारी गोवर्धन से आर्थिक सहायता राशि की मांग की है। बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश निमेष ने बताया कि उनकी उपजिलाधिकारी गोवर्धन से बात हो गई है। हमारी उनसे अपेक्षा है कि प्रशासनिक मदद कोष से गरीब परिवार को सहायता राशि परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए दी जाए। जिससे कि अचानक हुई अनहोनी पर परिवार पर पड़े बोझ पर ढांढ़स मिल सके।
Read More




