मथुरा

दिल्ली बेचने ले जा रही महिला पुलिस टीम ने पकड़ी आईजी, डीआईजी, डीएम, एसएसपी ने किया पुलिस पार्टी को सम्मानित मथुरा। गत तीन रोज पूर्व जिला महिला चिकित्सालय से गायब हुये नवजात शिशु को बरामद कर लिया गया है। बच्चे को अगवा कर दिल्ली बेचने जा रही महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गत 1 फरवरी को जिला महिला अस्पताल से आमिर शाह पुत्र इसलाम निवासी नवनीत नगर की पत्नी नसरीन के तीन दिन के नवजात शिशु को वहां नर्स बनकर डोल रही एक महिला चुराकर ले गयी थी जिसके बाद अस्पला में काफी हंगामा भी हुआ था। गत तीन दिन से अस्पताल परिसर में बच्चे की बरामदगी को लेकर काफी हंगामा किया जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर सायं साढ़े सात बजे स्वाट टीम प्रभारी हरीश वर्धन सिंह व शहर कोतवाल चन्द्रभान सिंह ने सर्विलांस के माध्यम से फरार महिला को नए बस स्टैण्ड से दबोच लिया। इसके साथ उठाया गया बच्चा भी साथ था।  आज बृहस्पतिवार को घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए एसएसपी डा. राकेश सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि महिला को उसके पति सौरभ व देवर विक्की के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। यह बच्चे को दिल्ली में किसी व्यक्ति को मोटी रकम देकर बेचने की फिराख में थीं। एसएसपी के अनुसार इस घटनआ में गोवर्धन की एक आशा कार्यकत्री सीमा का भी नाम प्रकाश में आया है। गायब करने वाली महिला पिंकी के अनुसार अस्पताल से बच्चा उठाने में आशा सीमा ने ही उसकी मदद की थी। पिंकी की शादी दो वर्ष पूर्व सौरभ के साथ हुई थी, बीते दिनों उसने अपना छः माह का गर्भ गिराया था। घटना का खुलासा होने पर जिला व पुलिस प्रशासन सहित अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली है। खुलासा करने वाली टीम को आईजी ने 15 हजार रुपए, डीआईजी ने 10 हजार रुपए, डीएम ने 25 हजार रुपए तथा एसएसपी ने पांच हजार व संकल्प वेलफेयर सोसाइटी ने 21 सौ रुपए के नगद पुरूस्कार से पुलिस टीम को सम्मानित किया है। महिला को पकड़ने वाली टीम में स्वाट प्रभारी और शहर कोतवाल के अलावा उपनिरीक्षक दफेदार सिंह, हैड कांस्टैबिल तेजेन्द्र प्रताप सिंह, रवीन्द्र कुमार सर्विलास सैल, कांस्टेबिल गोपाल कुमार, रियाज खां और अरविन्द सिंह शामिल हैं। वार्ता में एसपी क्राइम राम मोहन सिंह आदि मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा। महिला चिकित्सालय से गत एक फरवरी को गायब हुये बच्चे की घटना के बाद प्रदर्शन करने तथा सीएमएस से अभद्रता करने पर एक नामजद व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार महिला चिकित्सालय में गाली गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ.बीडी भास्कर ने सैयद साबिर पुत्र अज्ञात वि उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

नयति हैल्थ केयर ने पेश की कैंसर मुक्त चिकित्सा  मथुरा। आज नयति हेल्थ केयर ने कैंसर मुक्त भारत- ‘होप फाॅर कैंसर’ के लिए अपना विज़न पेश किया। इस अद्वितीय अभियान का लक्ष्य समाज में जागरुकता बढ़ाकर उन्हें कैंसर की रोक थाम पर शिक्षित करना था। देश के अलग अलग हिस्सों से 10 से अधिक कैंसर सर्वाईवर यहां आए एवं ‘होप फाॅर कैंसर’ अभियान को सपोर्ट करने के लिए कैंसर से अपनी लड़ाई की कहानी सुनाई। इन लोगों का इलाज नयति की टीम ने किया था। केयर गिवर्स एवं कैंसर सर्वाईवर्स के बीच अद्वितीय इंटरेक्टिव सत्र ने इस मौके पर नई उम्मीद और जागरुकता पैदा की। इस ईवेंट में मथुरा एवं आस पास के क्षेत्रों के 1000 से अधिक लोग मौजूद थे। नयति हैल्थ क¢यर की चेयर पर्सन सुश्री नीरा राडिया ने कहा ’’नयति हाॅस्पिटल क¢ निर्माण क¢ द©रान विभिन्न डाक्टर्स एवं स्पेशलिस्ट्स से विचार विमर्श करते हुये मेरे सामने कुछ ऐसे कैंसर पीडि़त¨ं क¢ क¢सिज़ का जिक्र हुआ, जिन्ह¨ंने कैंसर पर विजय पाई थी। इन बहादुर¨ं की दृढ़ संकल्प शक्ति ने मुझे दिल की गहराई तक प्रेरित किया अ©र हमने एक अनूठी पहल की जिसे- ‘ह¨प फाॅर कैसर‘ का नाम दिया गया.। सिर, गर्दन, मस्तिष्क, मेरूदंड, फेफड़ों, प्लूरा, थाॅरेक्स, थायराॅयड, ईसोफैगस, पेट, जिगर, स्तन, गाॅलब्लैगर, पैंक्रियाज़, आंत, रैक्टम, गाइनी कोलाॅजिकल, लिंफनोड्स, गुर्दा, मूत्राशय, पौरुष ग्रंथि और बच्चों में कैंसर के मामलों के लिए भी मिनिमल एक्सेस तथा ओपन सर्जिकल इंटरवेंशन सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। 

Read More

ठाणे। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट,महाराष्ट्र द्वारा हाल में मीरा रोड के होटल में पत्रकारों के हितों के लिए एक भव्य प्रेस-कॉन्फरेंस का आयोजन किया गया था जोकि सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।जहाँ पर कार्यक्रम के शुरुवात पठानकोट टेरर अटैक में शहीत हुए जवानों को श्रद्धांजलि देकर हुई।जहाँ पर पत्रकारों को सरकार से सुरक्षा, बीमा,मेडिकल और पेंशन दिलाने के मुद्दों पर चर्चा हुई। सभी का कहना था कि सरकार पत्रकारों को केवल आश्वासन देती है और कुछ नहीं करती है। जिसका कारण है पत्रकारों में एकता का ना होना।नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट,महाराष्ट्र के महाराष्ट्र अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी का कहना था कि हमलोग पत्रकारों को सभी सुविधा सरकार से दिलाने का प्रयास कर रहे है और काफी हद तक काम पूरा हो गया है।तथा संस्था के ठाणे अध्यक्ष दीपक नाईक ने कहा,"मैं अपनी तरफ से सभी पत्रकारों को वादा करता हूँ कि सालभर के अंदर सभी को मेडिकल और बीमा सुरक्षा मुहैय्या कराऊंगा। आप आपस में प्रेम बनाएँ और एक दूसरे के साथ मिलकर चले,तब सरकार से हमे पूरा सहयोग मिलेगा।"    इस कार्यक्रम में संस्था के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष जय ठाकुर, प्रवक्ता अमित तिवारी, सचिव किरण भोगले, प्रशांत बाघमारे, ठाणे महासचिव अशोक निगम,पत्रकार अवनींद्र आशुतोष,दिलीप पटेल,अनिल नौटियाल,शशि शर्मा,चतुर्भुज पाण्डेय,संजय शर्मा राज, अल्ताफ खान, सुभाष पाण्डेय, प्रेम यादव, गणेश मिस्त्री,अशोक निगम, प्रदीप जंगम, कुलदीप जैन, अनीता दीक्षित और अन्य पत्रकारबंधुओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।   

Read More

मथुरा। शहर के कठौती कुंआ मौहल्ले में मस्जिद के सामने आज दोपहर एक किशोरी की स्टोव फट जाने के कारण लगी आग में मौत हो गई। घटना को लेकर मौहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। आसपास के लोगों ने किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से स्वर्ण जयंती अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शहर केातवाली क्षेत्र अंतर्गत कठौती कुंआ मौहल्ले में मस्जिद के सामने आज दोपहर लगभग तीन बजे फशी उद्दीन टेलर के मकान से चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। जिससे मौके पर मौजूद लोग उसके घर की ओर दौड़ पड़े। मौके पर फशीउद्दीन की 16 वर्षीय बेटी हुमा आग की लपटों के बीच चीख-चिल्ला रही थी। आसपास के लोगों ने बामुश्किल किशोरी को आग से निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां 99 फीसदी जली किशोरी को स्वर्ण जयंती अस्पताल रैफर कर दिया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। 

Read More

कस्बे के बाजार रहे बंद विधायक ने मृतक के परिजनों को बंधाया ढांढस  मथुरा। राया-मथुरा रोड स्थित गौसना के निकट बीतीरात दर्दनाक हादसे में दो लोगो की मौत हो गई। एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर लौट रहे थे कि आगे चल रहे ट्रक में बाइक जा घुसी। परिणाम स्वरूप दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक ने आज आगरा के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक तीनों युवक अपने 12 अन्य दोस्तों के साथ बर्थ-डे पार्टी सेलीब्रेट कर वापस कस्बा राया जा रहे थ्ेा। तीन दोस्तों की मौत के बाद आज राया के बाजार भी बंद रहे।  प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा राया के रेतिया बाजार निवासी गौरव पुत्र दिनेश का गत दिवस जन्मदिवस था, गौरव ने अपने दोस्तों के साथ यह दिन अपने दोस्तों के साथ मनाने का निर्णय लिया। गौरव मंगलवार अपने 14 अन्य साथियों के साथ जमुनापार क्षेत्र में बने नीलकंठ ढाबा आए, यहां सभी ने खाना-पीना खाया और रात्रि में वापस चले गए। बताते है कि यह युवक केवल पांच बाइकों पर सवार थे। जैसे ही यह सभी बाइक सवार थाना जमुनापार क्षेत्र अंतर्गत मथुरा-राया रोड स्थित प्रियंका होटल गौसना के निकट पहुंचे तभी एक बाइक असंतुलित हो गई और वह सीधे आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस बाइक पर तीन युवक सवार थे, हादसे के बाद साथ चल रहे युवक उनके पास आए और देखा तो राजा पुत्र शकील निवासी रेतिया बाजार राया व गौरव पुत्र राजू निवासी राइन गली की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि कन्हैया पुत्र अटल बिहारी गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य दोस्तों ने इस हृदयाविरादक घटना की सूचना मृतक दोस्तों के परिजनों को दी। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कन्हैया को उपचार के लिए आगरा भिजवा दिया। जबकि शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार सुबह गंभीर घायल हुए कन्हैया ने आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सड़क हादसे में हुई युवकों की मौत से कस्बे में सन्नाटा छा गया। इसी को लेकर आज राया कस्बे के बाजार भी बंद रहे। हादसे की सूचना पाकर स्थानीय विधायक पूरन प्रकाश ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने मौके पर पहुंचे। 

Read More

मथुरा। आज बैंगलोर से सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार होकर आये एक युवक की मथुरा जंक्शन पर उतरते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय हैदर  पुत्र अनवर निवासी फरीदपुर बरेली का रहने वाला था। वह बैंगलोर में नाई की दुकान करता था। मंगलवार वह मथुरा आने के लिये बैंगलोर से ट्रेन में सवार हुआ था। आज बुधवार सुबह वह मथुरा जंक्शन पर ट्रेन से रौंग साइड में उतर गया तभी दिल्ली की ओर से आती ट्रेन की चपेट में वह आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पंहुची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।  

Read More

मथुरा। आगरा मथुरा रोड स्थित वेटेरिनरी विश्वविद्यालय परिसर में आज बुधवार दोपहर एसडीएम सदर के बाबू के बेटे को युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोलीकांड के पीछे मामूली विवाद बताया जा रहा है। घायल युवक को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान मथुरा परिसर में रहने वाले देवीसरन उप जिलाधिकारी सदर के पेशगार हैं। यह वह अपने परिवार सहित रहते है। आज बुधवार उनका 20 वर्षीय पुत्र  बिट्टू का पड़ौसी कन्हैया चैधरी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि कन्हैया चैधरी ने क्रोध में आकर बिट्टू के पीछे से गोली मार दी। यह घटना विवि कैंपस की है, गोलीकांड की खबर से वेटेरिनरी परिसर में हड़कंच मच गया। घायल अवस्था में बिट्टू को राहगीरों ने उपचार के लिए भिजवाया। गोलीकांड की सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी चक्रपाणि त्रिपाठी, एसओ सदर बाजार प्रदीप कुमार ने घटना का जायजा लिया तथा जिला अस्पताल में पहुुंचे बिट्टू की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आगरा रैफर कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी कन्हैया घटना के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस युवक की तलाश तेजी से कर रही है।   

Read More

मथुरा। तहसील दिवस में गोवर्धन के डीग अडडा स्थित भगवती काॅलोनी के निवासियों ने काॅलोनी में हो रहे जलभराव की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने नगर पंचायत गोवर्धन के अधिशासी अधिकारी टीएन चैबे को काॅलोनीवासियों की पानी की समस्या से निदान दिलाने की बात कही। जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देनेवालों में काॅलोनी निवासी बृजबिहारी शर्मा, प्रहलाद शर्मा, सुरेश पंडित, नंदकिशोर, गजेन्द्र, अनिल आदि मौजूद थे। तहसील दिवस में एसएसपी डाॅ. राकेश सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार, सीडीओ मनीष वर्मा, गोवर्धन एसडीएम राजेश कुमार, बीडीओ राजपाल सिंह और सम्बन्धित विभाग के अधिकारी मौजूद थे। वहीं थाना गोवर्धन क्षेत्र के गाँव मुखराइ के ग्रामीणों ने आज जिलाधिकारी को तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि दबंगों ने गरीब परिवार को घर में घुसकर पीटा। पुलिस नही गरीब परिवार की रिपोर्ट नहीं लिख रही है। पीडि़त महावीर पुत्र गुलाव सिंह ने आरोपी राम पुत्र लीला व लीला पुत्र तारचन्द के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

Read More

मथुरा। चैकी कृष्णानगर की अंबेडकर कालोनी में दो लोगों ने एक युवक पर फायरिंग कर उसे घायल कर दिया। घायल देवेन्द्र पुत्र सुरेश निवासी अंबेडकर काॅलोनी ने इस संबंध में इसी काॅलोनी निवासी गोपाली पुत्र प्यारेलाल आदि दो के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More