मथुरा

गोवर्धन। श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय में भगवान ईशू के जन्म उपलक्ष्य के अवसर पर क्रिसमस डे मनाया गया।इसका शुभारम्भ महाविद्यालय के प्रबंधक नन्दकिशोर शर्मा एवं प्रबन्धिका मधु शर्मा ने गणेश जी की प्रतिमा के सामने माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं अध्यापको द्वारा भगवान ईशू के बारे में विचार रखे गये। महाविद्यालय के प्रबंधक नन्दकिशोर शर्मा ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जो सभी धर्मो को सत्य रूप से स्वीकार करता है। इसी उपलक्ष्य में भारत में जगह-जगह बड़े उत्साह के साथ ईसा मसीह का जन्म दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रो. पूनम वर्मा, प्रो. बृज बिहारी बघेल, पीटीआई दिलीप यादव, लाइब्रेरियन संजीव चैहान, उपेन्द्र शर्मा, प्रो. अनिल भाटी, प्रो. अनिल अग्रवाल, प्रो. उमाशंकर, प्रो. लोकेन्द्र लवानिया, प्रो. विशाल शर्मा, प्रो. नेहा मिश्रा, प्रो. श्रीराम शर्मा, डा. प्रवीन कुमार, प्रो. कैलाश चन्द, प्रो. विजय कुमार शर्मा, प्रो. विपिन कुमार मित्तल, प्रो. सुविधा, प्रो. बंटी, प्रो. रोहन सिंह, प्रो. कुमरपाल, दीपा चतुर्वेदी, कृष्ण अवतार सिंह, पिन्टू कुमार, टीकम सिंह, कलपेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। माउण्ट लिट्रा जी स्कूल में ईसामसीह व मुस्लिम धर्म के संस्थापक मोहम्मद साहब का जन्मदिवस क्रिसमस एवं बराबफात के रूप में धूमधाम से मनाये गये। विद्यालय प्रांगण को रंग बिरंगी आकर्षक झांकियों संग विद्युत की झिलमिलाती झालरों से सजाया गया। दाविंसी हाउस के छात्र-छात्राओं ने ईसामसीह व मोहम्मद साहब के जीवन पर आधारित लघु नाटिकाओं का प्रदर्शन कर वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में बच्चों के मनोरंजन हेतु खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के भी आयोजन किये गये एवं क्रिसमस पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। बच्चों ने सान्ता क्लाॅज के रूप में धारण कर सभी बच्चों को आकर्षक उपहार प्रदान किये।    

Read More

मथुरा। आज गोवर्धन कस्बे में गद्दल पूनौ के मौके पर गिरि गोवर्धन धाम में परिक्रमार्थियों का मेला लगा रहा। 25 दिसंबर क्रिसमस डे और अवकाश के चलते श्रद्धालुओं को यह बढि़या मौका था। पूर्णमासी और छुटिटयों के चलते भारी संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन पंहुचे और गिरिराज महाराज को दूध, फूल अर्पित कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। परिक्रमा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं के दूर-दूर से आने के कारण गोवर्धन में जाम की स्थिति पैदा हो गयी। देर समय तक जाम के चलते आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया। पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बड़ी मुश्किल में धीरे-धीरे वाहनों को निकाला गया। इन दिनों सर्दी और छुटिटयों के चलते गोवर्धन में काफी संख्या में परिक्रमार्थी पंहुच रहे हैं। आज जाम के चलते गोवर्धन के सौंख अडडा से लेकर डीग अडडा तक वाहनों की लंबी लाइनंे देखी गयीं। इस दौरान बाहर से आये तीर्थयात्री जाम मंे कई घंटों तक फंसे रहे। जाम का झाम होने के कार अधिकतर श्रद्धालु अपनी अपनी गाडि़यों से उतरकर पैदल दर्शन करने पंहुचे।  

Read More

मथुरा। भाई ने ही पैसे के लालच में अपने भाई का अपहरण करवा दिया। वृन्दावन पुलिस ने अपहरण करवाने वाले भाई और अपहृत को मय गाड़ी बरामद कर लिया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।  पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी शैलेष पांडेय के अनुसार गत 17 दिसंबर को कोटा छरौरा निवासी टीकम पुत्र भीकम को किसी व्यक्ति ने भाड़े पर अपनी कार लेकर बुलाया था। इस खबर पर टीकम अपनी मारूति अर्टिगा कार संख्या यूपी 85 1666 के साथ छटीकरा पंहुच गया।  तभी से ये लोग इसका गाड़ी सहित अपहरण कर ले गये। बीतीरात वृन्दावन पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान इसे बरामद कर लिया। घटना का मुख्य आरोपी टीकम का भाई हीरा निकला। पुलिस ने बताया कि अपहृत टीकम और हीरा के घर पर प्रीतम निवासी टेढी बगिया आगरा जो अपराधी किस्म का था, वह किराये पर आकर रहता था। घटना से बीस दिन पूर्व हीरा और टीकम ने सौंख चैराहे मथुरा में शराब पी थी तभी अपहृत के भाई हीरा ने प्रीतम को बताया कि वह टीकम का अपहरण कर ले तो उसे एक करोड़ रूपये मिल जायेंगे। क्योंकि हमारा बाप जमीन का कारोबारी है और उसे तत्काल यह रूपये मिल जायेंगे। इसी बात पर प्रीतम और हीरा ने अपने साथी ब्रजेन्द्र, अजय, प्रीतम व पप्पू के साथ मिलकर टीकम का अपहरण करा दिया। वह भाड़े पर गाड़ी चलाता था इसीलिये उसे भाड़े के बहाने बुलाकर अपहृत करा दिया। वृन्दावन के खादरों से बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान टीकम को बरामद कर लिया। उसका भाई और घटना का सूत्रधार हीरा भी पुलिस की पकड़ में है। अब वृन्दावन पुलिस अन्य चार आरोपियों की तलाश में है। अपहृत युवक को बरामद करने में वृन्दावन कोतवाल उदय प्रताप ंिसह और उनकी पुलिस टीम शामिल थी।

Read More

मथुरा। राया गौरक्षा समिति द्वारा राया क्षेत्र में पशु वाहनों से की जा रही अवैध वसूली को लेकर आज कस्बे में प्रदर्शन कर गौ रक्षा सेवकों का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने एसएसपी को संबोधित पत्र में कहा है कि रोजाना रात में दानों सचल दस्तों में दर्जन लठैत सवार होकर पूरी रात अलीगढ की ओरसे जानेवाले पशु वाहनों से जबरनवसूली की जाती है और यह काम कई वर्षों से की जा रही है। 

Read More

झूठे मुकद्में में फंसा गौ सेवक के खिलाफ लगे आरोपों को लेकर एसएसपी के यहां प्रदर्शन करते गौरक्षा समिति राया के कार्यकर्ता  मथुरा। कल राया में गौसेवकों पर चैथ वसूली का आरोप लगाकर राया थाने में बंद कर देने और उत्पीड़न के मामले में आज गौसेवकों ने प्रदर्शन कर एसएसपी निवास पर उन्हंे एक ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया है कि रात्रि करीब साढे दस बजे राया के गौसेवकों को जानकारी मिली कि ट्रक संख्या आरजे 19 जीए 3452 में गौवंश तस्करी से राजस्थान से चलकर रामपुर कटान के लिये ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर भारतीय गौरक्षा समिति राया के कार्यकर्ता डबल फाटक राया के पास खड़े होकर ट्रक का इंतजार करने लगे। रात करीब साढे दस बजे यह ट्रक आया जो तिरपाल से पूरी तरह बंद था। उसे रोकने का प्रयास किया तो ट्रक चालक ने ट्रक भगाने की कोशिश की लेकिन स्पीड ब्रेकर के कारण ट्रक स्पीड नहीं पकड़ पाया और गौसेवकों ने उसे रोक लिया। निकट ही पुलिस की गाड़ी खड़ी थी। जब इन लोगों ने पुलिसवालों से कहा कि इस ट्रक में गौवंश लदा है आप इसकी जांच करें लेकिन पुलिसवालों ने ट्रक को भगा दिया और गौसेवकों को थाने पर लाकर पहले डाॅक्टरी मुआयने को अस्पताल भेजा और वापिस थाना लाकर थानाध्यक्ष, एक सिपाही व होमगार्ड ने सभी गौसेवकों को जमीन पर डालकर बुरी तरह पीटा, मोबाइल छीन लिये और धमकाया। इन लोगों ने कहा कि राकेश बंसल कहां है उसे भी लाओ उसे भी ठीक करते हैं। उसको यह काम करना भुला देंगे। हम गौसेवकों के विरूद्ध ड्राइवर पर थानाध्यक्ष ने बोल बोलकर तहरीर लिखवाई और झूठा मुकदमा दर्ज कराकर हवालात में बंद कर दिया। एसएसपी के हस्तक्षेप पर हमें छोड़ा गया। पीडि़तों ने दोषी थानाध्यक्ष और गौ तस्करी में संलिप्त राया पुलिस के सिंडिकेट को खत्म करने और दर्ज मुकदमा समाप्त करने की मांग की। इस अवसर पर आचार्य ब्रजेन्द्र नागर, गोपश्व नाथ चतुर्वेदी, सचिन चतुर्वेदी, प्रेम सिंह, विजय बहादुर, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, राकेश बंसल सहित काफी संख्या में गौभक्त मौजूद थे।

Read More

राया पुलिस द्वारा व्यापारी से लूट एवं गोलीकांड करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस कस्टडी में  मथुरा। थाना राया क्षेत्र अंतर्गत पिछले माह एक व्यापारी से लूट कर गोली की घटना में आज पुलिस ने मुख्य आरोपी को मांट रोड से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गत 25 नवंबर को व्यापारी मोहन नारायण से अनुपम और उसके अन्य साथियों द्वारा व्यापारी को गोली मारकर उससे लूट की थी। इस घटना के मुख्य आरोपी अनुपम पुत्र अजयराम निवासी खरवा मांट को आज राया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस ने बताया कि इसके अन्य साथी चन्द्रवीर जो शिलाॅंग में बीएसएफ में नौकरी करता है, उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।  

Read More

जुलूस ए मौहम्मदी निकालते मुस्लिम समुदाय के लोग  मथुरा। जश्ने ईद मीलादुन्नबी जुलूस इन्तेजामिया कमेटी के अध्यक्ष मकसूद अली की अध्यक्षता में आज हर वर्ष की भांति इस भी पैगम्बर-ए-इस्लाम की पैदाईश की खुशी में मस्जिद जेबा से मदनी जुलूस निकाला गया। जिसमें पैगम्बरे-ए-इस्लाम की सीरत पर रोशनी डाली गई और मुसलमानों से पैगम्बर-ए-इस्लाम की जिन्दगी से सबक हासिल कर नेक अमल करने का पैगाम दिया गया। जशने ईद मीलादुन्नबी के मौके पर शहर में मुसलमानों में बेहद खुशी देखने को मिली। इस खुशी के माहौल में भंडारे लंगर का आयोजन भी देखने को मिला। जुलूस में बढ़-चढ़कर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया एवं घरों को जगमगाती लाइटों से रोशन किया।  इस मौके पर जुलूस में कमेटी के मुजीब भाई, हाजी शाहिद, मोहसिन, बुरहान, डा. युनूस, सलमान, हाजी सलाम, चांद सूफी, शकील अहमद, गाजी युनूस, हनीफ आलू वाले, डा.शु राज, गुड्डू मियां, शाकिर अत्तारी, इस्माइल अत्तारी, राशीद खां, मल्लू कुरैशी, तौफीक कमरे वाले, हबीबुर्रहमान एडवोकेट, मुस्ताक भाई, इकबाल मेम्बर, बबलू कुरैशी, आदि लोग शामिल रहे। कमेटी के अध्यक्ष मकसूद अली ने जिला प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्रिया अदा किया।

Read More

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान द्वारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र में कम्बलों का वितरण किया गया। जन्मस्थान सेवा संस्थान का सदैव ही यह उद्देश्य रहा है कि ठंड से ठिठुरते यथासंभव निराश्रित एवं गरीबजन की सेवार्थ कम्बलों का वितरण किया जाए एवं शीतकाल में ठिठुरते गरीब पात्र व्यक्तियों को ही कम्बल प्राप्त हों। आज इसी को लेकर संस्थान ने जरूरतमंदों, निराश्रितों एवं बेघर लोगों को कम्बल वितरण किया। इस अवसर पर संस्थान के सदस्य गोपेश्वर चतुर्वेदी, संयुक्त मुख्य अधिशाषी राजीव श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी विजयबहादुर सिंह, विशेष कार्याधिकारी भगवान स्वरूप वर्मा, अरूण कुमार सिंह, नारायन राय एवं रणधीर कुमार सिंह ने रैन बसेरा, जन्मस्थान के आसपास के क्षेत्र में भ्रमण कर ठंड में ठिठुरते सिकुढ़ते जरूरतमंदों को उनके ही स्थानों पर पहुंचकर कम्बल उढ़ाएं। संस्थान ने यह भी निर्णय लिया है कि शीघ्र ही अलाव जलवाकर गरीबों तबके के लोगों को राहत प्रदान की जाएगी। 

Read More

मथुरा। जेसीआई मथुरा ग्रेटर द्वारा गत दिवस स्थानीय होटल ब्रजवासी राॅयल में 33वां अधिष्ठापन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सेंट्रा क्लाॅज द्वारा सभी सदस्यों को आकर्षित उपहार प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय कुमार अवस्थी एडीएम प्रशासन एवं विशिष्ट अतिथि विजय कुमार सिटी मजिस्टेªट मथुरा थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन द्वारा हुआ। जेसी आस्था पाठ जेसीरेट अमला खण्डेलवाल द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत जेसीरेट गौरी अग्रवाल द्वारा किया गया। अधिष्ठापन अधिकारी मंडल उपाध्यक्ष जेसी रचित अग्रवाल द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी नितिन अग्रवाल, सचिव करन मित्तल, उनकी टीम को शपथ दिलाई।  कार्यक्रम में जेसीआई मथुरा सिटी के अध्यक्ष जेसी रूचिर गोयल, मथुरा राॅयल जेसी नमित मित्तल, सचिव किशोर मित्तल, जेसीआई मथुरा कालिन्दी की अध्यक्ष जेसी डौली अग्रवाल, पूर्व मंडलाध्यक्ष जेसी अंशुल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, सपा महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल, डा. प्रकाश चंद अग्रवाल, जेसी अनिल खण्डेलवाल, रवि सरीन, अनूप अग्रवाल, पायल गुप्ता, सौरभ मित्तल, राजकुमार अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, कल्यान दास अग्रवाल एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  

Read More