मथुरा

मथुरा। कृषि विज्ञान केन्द्र-पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधन संस्थान व कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधन संस्थान ;कानपुरद्ध द्वारा 23 से 29 दिसम्बर तक के जय किसान- जय विज्ञान तकनीकी सप्ताह के अंतर्गत ब्लाॅक नौहझील के ग्राम भूरेका में 27 दिसम्बर को कृषक गोष्ठी, प्रदर्शनी एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोपफेसर के.एम.एल.पाठक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यक्रम समन्वयक एसके मिश्रा ने जानकारी देते हुए कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण, पशु चिकित्सा, मत्स्य, वैकल्पिक ऊर्जा एवं सहकारिता आदि विभागों के अध्किारियों से इस अवसर पर अपने प्रदर्शनी मंडप लगाते हुए कार्यक्रम में प्रतिभाग करने और कृषकों से अध्किाध्कि संख्या में पधरने की अपील की है।

Read More

वृन्दावन। भारत रत्न पूर्व प्रधनमंत्राी अटल बिहारी वाजपेयी के 92वें जन्मदिवस की तैयसारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मथुरा मार्ग स्थित मोदी भवन में प्रेसवार्त का आयोजन किया गया। जिसमें 25 दिसंबर को श्री वाजपेयी के जन्मदिवस की तैयारियांे की जानकारी दी गयी। वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीनारायण पाठक ने कहा कि श्रीवाजपेयी के जन्मोत्सव के अवसर पर आज 2 हजार कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठजनों का सम्मान एवं कुष्ठ आश्रम में फल वितरण भी किया जायेगा। पूर्व पालिकाध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा एवं क्षेत्राीय कार्यकारिणीय सदस्य सुनील चतुर्वेदी एडवोकेट ने कहा कि भारतीय राजनीति के शिखर पुरूष के जन्मोत्सव पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होकर ब्रहद स्तर पर भव्य  आयोजन देखने को मिलेगा। वहीं श्रीवाजपेयी के जीवन पर विशेष रूप से तैयार की गयी डाॅक्यूमेन्ट्री का प्रसारण होगा। इस दौरान नगर अध्यक्ष राजेश पण्डित ने जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में कृष्णमुरारी मोतीवाला, कृष्ण गोपाल शर्मा, महेश चन्द शर्मा, डा. रूपकिशोर वर्मा, अनिल पाठक, दयाशंकर शर्मा, नन्द कुमार पाठक, वीरेन्द्र शर्मा, महेश चन्द शर्मा, विजय किशोर मिश्र, गिरधरी बृजवासी, सभासद वैभग अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Read More

बहुमंजिला काॅमर्शियल काम्पलैक्स बनाने पर जताई आपत्ति वृन्दावन। ब्रज वृन्दावन हेरिटेज एलायंस के संयोजक महंत मध्ुमंगल शरण दास शुक्ल ने मथुरा-वृन्दावन विकास प्राध्किरण के उपाध्यक्ष को लिखे एक पत्रा में रेतिया बाजार स्थित शाहबिहारी मंदिर एव श्री ठा. बांकेबिहारी जी की प्राकट्यस्थली निध्विनराज के निकट एक प्राचीन ध्र्मशाला को तोड़कर बहुमंजिला काॅमर्शियल काम्पलैक्स बनाने पर चिंता प्रकट करते हुए पत्रा लिखा है, कि इन नई-नई बहुमंजिला कामर्शियल बिल्डिंगों के बनने के कारण वृन्दावन की प्राचीनता नष्ट हो रही है एवं प्राचीन मंदिर, देवालयों के शिखर लगातार ढकते जा रहे हैं, उन्होंने साथ ही लिखा है कि मथुरा-वृन्दावन विकास प्राध्किरण ने आखिर ऐसे प्रोजेक्टों को मंजूरी किन नियमों के आधर पर दी है, ब्रज-वृन्दावन में प्रतिवर्ष लगभग 8 करोड़ तीर्थयात्राी दर्शन करने आते हैं, किन्तु नष्ट होती प्राचीनता को देखकर उन्हें भारी कष्ट होता है, उन्होंने लिखा है। यदि सब कुछ इसी तरह चलता रहा तो तीर्थयात्राी यहां आना बन्द कर देंगे, जिससे यहां के तीर्थांटन एवं तीर्थपुरोहितों की रोजी-रोटी पर भारी संकट बन पड़ेगा। महंत मध्ुमंगल ने मथुरा-वृन्दावन विकास प्राध्किरण के उपाध्यक्ष से मांग की है कि उक्त ध्र्मशाला में नष्ट होती प्राचीनता को बचाया जाये एवं वृन्दावन की सभी प्राचीन ध्र्मशालाएं जो कि अब एक ध्रोहर का रूप ले चुकी हैं, उन्हें नष्ट होने एवं बिजनेस काम्पलैक्स बनाने से रोका जाये। ताकि आने वाले तीर्थयात्रियों को प्राचीन ध्र्मशालाओं में स्थित ब्रज की प्राचीन संस्कृति का दर्शन हो सकें।

Read More

मथुरा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अपर जिलाध्किारी प्रशासन उप जिला निर्वाचन अध्किारी अजय कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में यहां डायट में विधन सभा सामान्य निर्वाचन हेतु मास्टर ट्रेनर्स का 4 दिवसीय टीटीएपफ लीडरशिप एंड मोटीवेशन प्रशिक्षण आयोजित हुआ जिसमें अध्किारियों को कुशल नेतृत्व क्षमता से टीम के सदस्यों से बेहतर कार्य लेने की टिप्स दी गई। आयोग की ओर से दीपा गर्ग ने जनपदीय प्रशासनिक, पुलिस एवं अन्य जनपदीय विभागों के अध्किारियों को प्रशिक्षण प्रदान करते हुए बताया कि एक अध्किारी मोटिवेशन द्वारा अध्ीनस्थ साथियों को एक टीम के रूप में कार्य करने हेतु तत्पर रख किस भांति कुशलता व सुगंमता से उद्देश्यानुसार कार्य ले सकता है। अपर जिलाध्किारी वित्त राजस्व रवीन्द्र कुमार, उप जिलाध्किारीगण, तहसीलदारगण, क्षेत्राध्किारीगण, पीडी डीआरडीए सहित अन्य विभागीय अध्किारीगण आदि प्रशिक्षण में उपस्थित रहे। डायट के प्राचार्य डा. मुकेश अग्रवाल एवं निर्वाचन कार्यालय की ओर से प्रशिक्षण के दौरान बेहतर व्यवस्थायें कीं।   

Read More

मथुरा। सूचना कार्यालय की कनिष्ठ लेखालिपिक पूर्णिमा तिवारी के सूचना निदेशालय लखनऊ संबं(ीकरण के पफलस्वरूप यहां सूचना कार्यालय स्टापफ ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए विदाई दी। इस अवसर पर पूर्व जिला सूचना अध्किारी ओमप्रकाश, अपर जिला सूचना अध्किारी आशीष चन्द्र यादव सहित लेखाकार श्याम बिहारी गौतम, स्टापफ एवं पत्राकारों की ओर से उन्हें बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। 

Read More

29 को निकाली जाएगी किसान अध्किार रैली  राया। रालोद के द्वारा बलदेव मे 29 दिसंबर को किसान अध्किार रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली को सफल बनाने के लिए राया-बलदेव रोड पर एक विघालय मे प्रदेश के साथ ही रालोद से बलदेव विधन सभा के टिकट के दावेदार जिला पचायत सदस्य व पदाध्किारी मौजूद रहे, वहीं रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति के तहत जिन पाईटो पर बस भेजी जानी है।रालोद के पदाध्किारीयो भरकर ले जाने की जुमेदारी दी गई। इस अवसर पर रालोद जिला अध्यक्ष रामवीर भरगर राजेंद्र सिकरवार डा. राजकुमार सागवान मुकेश प्रधन निरजन ध्नगर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुं. राघवेन्द्र सिंह, राजपाल भरगर, रन सिह चैध्रीसोहन लाल वालमीक  लालजीत प्रधन प्रताप जाटव डा. एस सी शुक्ल शिवचरन काका गिरप्रसाद सोलकी, कुं. कौशेन्द्र चैध्री सहित पदाध्किारी मोजूद रहे।

Read More

अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवा चुके अजय देवगन इंडस्ट्री में नए नए तरह के रोल के लिए जाने जाते हैं। अक्षय ने कॉमेडी से लेकर एक्शन तक, इमोशनल से लेकर रोमांस तक, सभी तरह की फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है। इसी कड़ी में एक और फिल्म है जो उनके करियर में चार चांद लगा सकती है।  दरअसल अजय और प्रियदर्शन जल्द ही एक साथ एक प्रोजेक्ट में काम कर सकते हैं। इस फिल्म की सबसे अहम खासियत अजय का किरदार रहेगा। इसमें अजय एक नेत्रहीन व्यक्ति की भूमिका निभाएंगे। यह नेत्रहीन इंसान एक लिफ्ट मैन का काम करता है।  जानकारी के मुताबिक यह फिल्म मलायलम फिल्म ओप्पम की रीमेक होगी। इस फिल्म में यह किरदार मोहन लाल ने निभाया था। इससे पहले भी अजय मोहनलाल अभिनीत फिल्म की रीमेक पर काम कर चुके हैं, यह फिल्म दृश्यम थी, जो दर्शकों को पसंद भी आई थी. इस नए प्रोजेक्ट के लिए प्रियदर्शन व अजय देवगन केबीच बातचीत चल रही है। इससे पहले भी दोनों फिल्मों में काम कर चुके हैं। इससे पहले आक्रोश और तेज में दोनों एक साथ काम कर चुके हैं।  बताया जा रहा हैकि अजय निर्देशक की पहली पसंद नहीं है, निर्देशक इस फिल्म में नेत्रहीन युवक के किरदार के लिए अक्षय कुमार को लेना चाहतेथे, लेकिन डेट्स की परेशानी के चलते वे अक्षय को साइन नहीं कर पाए। एक बात यह भी है कि नेत्रहीन युवक पर बनी एक फिल्म आने को तैयार है। ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म काबिल में रितिक एक नेत्रहीन का किरदार निभा रहे हैं।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । न इंसानी फितरत कभी बदली है, न बदलेगी, और गलत काम करने वाले लोग गलत काम करते रहने का रास्ता ढूंढ ही लेते हैं, इसलिए भारत सरकार द्वारा भ्रष्टाचार, काले धन और आतंकवाद के साये से निजात पाने के लिए उठाए गए नोटबंदी के कदम से कुछ हासिल नहीं हो पाएगा। यह कहना है विश्व प्रसिद्ध पत्रिका ‘फोर्ब्स’ के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ स्टीव फोर्ब्स का। उन्होंने अपने संपादकीय में लिखा है कि ग्रह के आबाद होने के वक्त से ही इंसानी फितरत नहीं बदली है। गलत काम करने वाले कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेते हैं। आतंकवादी सिर्फ करेंसी बदल देने की वजह से अपनी बुरी हरकतें बंद नहीं कर देंगे, और धन का डिजिटाइजेशन होने में काफी वक्त लगने वाला है, वह भी उस स्थिति में, जब फ्री मार्केट की अनुमति दे दी जाएगी। स्टीव फोब्र्स के मुताबिक, टैक्स चोरी से बचने का सबसे आसान उपाय एकसमान टैक्स दर, या कम से कम एक सरल और कम दर वाली टैक्स प्रणाली लागू करना होता है, जिसके बाद टैक्स चोरी करना ही व्यर्थ लगने लगे। स्टीव के मुताबिक, कानूनन व्यापार करना आसान कर देंगे, तो ज्यादातर लोग सही व्यापार करेंगे। स्टीव फोर्ब्स का कहना है कि भारत इस समय नकदी के खिलाफ सरकारों के दिमाग में चढ़ी सनक का सबसे चरम उदाहरण है। बहुत-से देश बड़ी रकम के नोटों को बंद करने की दिशा में बढ़ रहे हैं, और वही तर्क दे रहे हैं, जो भारत सरकार ने दिए हैं, लेकिन इसे समझने में कोई चूक नहीं होनी चाहिए कि इसका असली मकसद क्या है - आपकी निजता पर हमला करना और आपकी जिन्दगी पर सरकार का ज्यादा से ज्यादा नियंत्रण थोपना। स्टीव फोब्र्स के अनुसार, भारत सरकार का यह घोर कृत्य अनैतिक भी है, क्योंकि मुद्रा वह वस्तु है, जो लोगों द्वारा बनाई गई वस्तुओं का प्रतिनिधित्व करती है। मुद्रा बिल्कुल वैसा ही वादा होती है, जैसा कोई सिनेमा या कार्यक्रम में शामिल टिकट होती है, जो आपको सीट मिलने की गारंटी देती है। इस तरह के संसाधन सरकारें नहीं, लोग पैदा करते हैं। जो भारत ने किया है, वह लोगों की संपत्ति की बहुत बड़े पैमाने पर चोरी है, जो लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार द्वारा किए गए होने की वजह से ज्यादा चौंकाती है। ऐसा कुछ वेनेज़ुएला जैसे देश में होता, तो शायद इतनी हैरानी नहीं होती। और इससे भी कोई हैरानी नहीं होती कि सरकार इस सच्चाई को छिपा रही है कि इस एक कदम से एक ही झटके में दसियों अरब डॉलर का नुकसान होने जा रहा है। अब भारत को ग्लोबल पॉवरहाउस बनने के लिए जो काम निश्चित रूप से करना चाहिए, वह है इन्कम तथा बिजनेस टैक्स की दरों को घटा दे, और समूचे टैक्स ढांचे का सरलीकरण करे, रुपये को स्विस फ्रैंक जितनी शक्तिशाली मुद्रा बना दे, और नियमों को कम से कम कर दे, ताकि बिना किसी लागत के भी कुछ ही मिनटों में नया व्यापार शुरू किया जा सके।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र ने वर्ष की अंतिम ‘मन की बात’ में कहा कि नोटबंदी से आम लोगों को जो परेशानियां हुई, उस दर्द को उन्होंने स्वयं भी महसूस किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का अहसास था कि इससे आम जनता को परेशानी होगी, लेकिन यह भ्रष्टाचार और काले धन पर अंकुश लगाने के लिए जरूरी था। मोदी ने अपने मासिक रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ में कहा, ‘लोग दर्द से गुजर रहे हैं। किसने इस दर्द को महसूस नहीं किया। मैंने इस दर्द को लोगों से अधिक महसूस किया है।’ मोदी ने कहा कि उन्हें नोटबंदी पर लोगों से तीन तरह के सुझाव मिले हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ लोगों ने नागरिकों के सामने आ रही समस्याओं, असुविधाओं के बारे में लिखा। दूसरी श्रेणी में लोगों ने इसे राष्ट्र के हित में अच्छे काम के रूप में चिन्हित किया। उन्होंने हालांकि कुछ हिस्सों में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के नए तरीकों पर भी बात की। तीसरी श्रेणी में लोगों ने नोटबंदी के कदम का समर्थन किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध जारी रखने का आग्रह किया।’ इस मौके पर पीएम ने डिजिटल पेंमेट का इस्तेमाल करने वालों लोगों को सम्मानित करने वाली योजना के बारें में विस्तार से समझाया। पीएम मोदी ने साफ कहा कि इसका मकसद गरीब लोगों को फायदा पहुंचाना है। मोदी ने ये भी जानकारी दी कि डिजिटल पेमेंट 300 फीसदी तक बढ़ रहा है। पीएम ने सभी राज्यों की सरकारों को बधाई दी है। पीएम ने कहा है कि अब मजदूरों को भी पैसे बैंक अकाउंट में दिए जा रहे है। पीएम ने मोदी ने साल की आखिरी मन की बात के कार्यक्रम की शुरुआत देशवासियों को क्रिसमस की बधाई देते हुए की। उन्होंने मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी जन्मदिन की बधाई दी। पीएम ने कहा मुझे पता है कि कुछ लोगों ने अफवाहों से आपको परेशान किया। कभी नमक की अफवाह कभी कोई नोट बंद होने की अफवाह लेकिन मेरे देश के लोगों ने इनका भी डटकर सामना किया। वहीं पीएम ने संसद की कार्यवाही को बाधित करने पर विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया। पीएम ने आगे कहा कि मेरे साथ 125 करोड़ लोगों का आशीर्वाद है मुझे किसी बात की परवाह नहीं है। पीएम ने बताया कि बार-बार नियम बदलने के मामले में सरकार जनता से फीडबैक लेती है और जो नियम बदलते हैं वह उन्हीं के आधार पर बदलते हैं। पीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की तो अभी शुरुआत है। बड़ा धारदार बेनामी संपत्ति का कानून हमने बनाया है। इसके लिए पीएम पहले ही लोगों से इस विषय और थीम पर सुझाव मांग चुके हैं। उन्होंने इसके लिए एक टोल फ्री नम्बर पर कॉल करने या एक मोबाइल एप के जरिये सुझाव प्रेषित करने को कहा था। आज क्रिसमस का मौका भी है और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन भी है। पिछले संस्करण में पीएम ने कैशलेस इकनामी अपनाने पर जोर दिया था। पीएम मोदी ने कहा था कि नोटबंदी का निर्णय सामान्य नहीं है, कठिनाइयों से भरा हुआ है। गौरतलब है कि पीएम मोदी रेडियो पर हर महीने के आखिरी रविवार को इस कार्यक्रम के जरिए अलग-अलग मुद्दों पर देश के सामने अपनी राय रखते हैं।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । वर्ष 2012 में उत्तरप्रदेश राज्य विधानसभा के लिए सबसे ज्यादा मतदान केन्द्र स्थापित करने वाला चुनाव आयोग एक बार फिर से 2017 में होने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में यही स्थिति दोहराने की तैयारी कर रहा है। प्राप्त समाचारों के अनुसार चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों का आयोजन एकसाथ करेगा। उत्तरप्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे, जबकि शेष राज्यों में एक ही चरण में चुनाव कराया जाएगा। चुनाव आयोग 28 दिसंबर को होने वाली अपनी बैठक में पांच राज्यों के चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप दे सकता है। चुनाव आयोग ने 2012 विधानसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में सबसे अधिक एक लाख 28 हजार 112 मतदान केंद्र स्थापित किए थे। जबकि पंजाब में 19 हजार 724, उत्तराखंड में 9744, गोवा में 1612 और मणिपुर में 2325 मतदान केंद्र थे। इस बार भी स्थिति समान ही रहेगी। एक वेबसाइट के अनुसार चुनाव आयोग 28 दिसंबर को चुनाव के चरणों और तिथियों पर अंतिम निर्णय ले सकता है। इस बीच, आयोग ने सुरक्षा बलों की उपलब्धता और बोर्ड परीक्षाओं के मतदान की तिथियों में टकराव नहीं होने के मुद्दे पर चर्चा कर ली है। साथ ही आयोग ने 255 राजनीतिक दलों को सूची से भी हटाया है और उनको मिलने वाले चंदे के दुरुपयोग के संबंध मे केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को पडताल करने के लिए पत्र भी लिखा है। प्राप्त समाचारों के अनुसार उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव पहले होगा और बाद में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसी तर्ज पर उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में चुनाव के कार्यक्रम निर्धारित होंगे। इस लिहाज से माना जा रहा है कि आयोग जनवरी के अंत से मार्च के पहले सप्ताह तक पांचों राज्यों का चुनाव कार्यक्रम तय करेगा। इसमें उत्तरप्रदेश में सात चरणों और शेष राज्यों में एक चरण में चुनाव का आयोजन कराया जाएगा। सूत्रों के अनुसार आयोग द्वारा सुरक्षा बलों की मांग पर केंद्र सरकार की ओर से सहमति जताई गई है। साथ ही संकेत दिया है कि सुरक्षा बलों की उपलब्धता में कोई परेशानी नहीं है। चुनाव आयोग मतदान की तारीख का ऐलान करने के बाद अधिकतम 21 दिन राजनीतिक दलों को प्रचार के लिए देता है। इसके बाद नामांकन प्रक्रिया और मतदान के संबंध में आयोग की ओर से एक अधिसूचना जारी की जाती है। राजनीतिक दलों के पास इस दौरान दो सप्ताह से ज्यादा समय नामांकन कराने के लिए होता है। इसके बाद मतदान निर्धारित चरणों में कराया जाता है। आयोग की सबसे बडी चिंता इन राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को लेकर थी जिस पर यह स्पष्ट हो गया है कि जनवरी से मार्च के पहले सप्ताह तक की अवधि में आयोग विधानसभा चुनाव करा सकता है। ज्ञातव्य है कि पांच राज्यों में से गोवा, मणिपुर और पंजाब में विधानसभा का कार्यकाल 18 मार्च को समाप्त हो रहा है जबकि उत्तराखंड विधानसभा का कार्यकाल 26 मार्च को खत्म हो रहा है। वहीं उत्तरप्रदेश का कार्यकाल 27 मई को समाप्त हो रहा है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि आयोग ने यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में पिछले चुनावों में हुई घटनाओं की समीक्षा कर ली है। राज्यों में तैनात चुनाव अधिकारियों की रिपोर्ट पर भी विचार कर लिया है। साथ ही संख्या बल के हिसाब से सुरक्षा बलों की तैनाती पर भी चर्चा हो चुकी है।    साभार-khaskhabar.com  

Read More