मथुरा

बैंककर्मियों की हटधर्मिता के चलते लाइन में लगे युवक की मौत  विधायक और रालोद नेता के हस्तक्षेप के बाद जिला प्रशासन मुआवजे पर हुआ सहमत  गोवर्धन। बैंक में पैसा लोने गये युवक की लाइन में खडे होकर गिरने से मौत, बैक कर्मियों ने मानवता की तार तार। जहां देश में नोटबंदी के बाद देश की सभी बैको में लाईनें लगी है। कहीं लोग लाइनों में बेहोश होकर गिर रहे है तो कही गिरकर मौत के घाट उतर रहे है। लेकिन केन्द सरकार और बैक कर्मीयों की हटधर्मिता के चलते अभी भी बैकांे में लाइनें लगी हुई है। आज शुक्रवार दोपहर सैन्ट्रल बैक गोवर्धन में भगोसा निवासी उमांशंकर पुत्र कुन्दन उम्र करीब चालीस वर्ष अपने लडके की बीमारी के चलते बैक से दो हजार निकालने के लिए चार दिन से बैक जा रहा था। लेकिन हर दिन बैक में पैसा न होने की वजह से वापस लौटना पड रहा था जब शुक्रवार दोपहर उसने सुना कि बैक में पैसा आ गया है वह बैक में पैसा लेने के लिए लाइन में लग गया और मैनेजन द्वारा पैसा न बाटने की बात कह मना करने पर उमा शंकर बेहोश होकर बैक में गिर पडा वही उसकी मोत हो गयी। उसका भाई भूदेव अपने भाई को लोगो की मदद से प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गया यहां उसे म्रत घोषित कर दिया उमा शंकर की मोत की खवर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गयी परिजन और ग्रामीणों ने उमा शंकर के शव  को बैक के गेट पर रख दिया और डीग अडडा पर रोड जाम कर दिया देखते ही देखते हजारो की संख्या मो लोग एकत्रित हो गये । बैक में पैसा लेने आये एक युवक की मौत की खबर सुनकार राष्ट्र्रीय लोकदल के नेता कुंवर नरेन्द्र सिंह बंैक पर पहुचे जहां बैक मेंनेजर को गिरिफ्तार करने व उसके खिलाफ एफआईआर करने की मांग करने की मांग पर अडे रहे वही घन्टों तक चले जाम के बाद पुलिस प्रसाशन से कुवर नरेन्द सिह की कईवार झड़प हुई लेकिन पुलिस प्रशासन कुछ भी सुनने को तैयार नही था। वहीं देखते-देखते जनपद के करीब आधा दर्जन थानों का फोर्स व पीएससी मौके पर पहुंच गयी। कई बार कंुवर नरेन्द्र सिंह ने बैंक मैनेजर को गिरफ्तार करने को कहा तथा बैंक का ताला भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस प्रशासन के कान पर जंू तक नहीं रैगी देखते देखते गोवर्धन क्षेत्र के विधायक राजकुमार रावत भी मोके पर पहुंच गये। उसके बाद उप जिलाधिकारी से वार्ता की गयी तो उन्होंने मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोश से मुआबजा दिलाने आश्वासन दिया लेकिन कुंवर नरेन्द्र सिंह मैनेजर के खिलाफ कार्यवाही करने की बात पर अडे रहे। जब पुलिस को बात नही बनती दिखी तो पुलिस ने कुछ ग्रामीणों अपने गुड फेत में लेकर डैड बाडी को उठाकर गाडी में डाल दिया और इसके लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी हुआ वही कुंवर नरेन्द्र सिंह से पुलिस की काफी झड़पै हुई और वहीं एक दरोगा से तो काफी तेज कहासुनी हो गयी। उसके बाद पुलिस लोकदल नेता के खिलाफ आक्रोश में दिखी उप जिलाधिकारी एमपी सिंह द्वारा की गयी घोषणा को बदल दिया गया। मुख्यमंत्री राहत कोष को लिखने के लिए कहा पहले पांच लाख रूपये और एक एकड जमीन की घोषणा की थी। बैंक की लाइन में लगे युवक की मौत के बाद जहां लोगो की सिम्पैथी थी। तो वही राजनैतिक लोग अपनी अपनी रोटी सेक रहे थे। उमाशंकर की पत्नी व बेटी बंैक गेट पर अपने पिता को गोद में रखकर विलाप कर रही थी वही पुलिस ने ग्रामीणें की मदद से जबर्दस्ती हटाकर लाश को पुलिस ने आपनी गाडी में डाल कर ले गयी। हाथों से लाश छीन कर ले जाने के बाद उमाशंकर की पत्नी आशा भी बेहोश हो गयी लेकिन पुलिस लोकदल नेता से उलझती रही। वहीं सैन्ट्रल बैंक शाखा के प्रबंधक लाखन सिंह ने बताया कि उमांशंकर पैसा लेने आया था लेकिन कुर्सी पर बैठे बैठे गिर गया उसका भाई उसे लेकर चला गया था हमें उसके मरने की जानकारी नही थी और बैक में कैश भी करीब तीन बजे आया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक डीएन मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच करके कार्यवाही की जा रही है। तथा परिजनों की सहमती पर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। किसी प्रकार का भी पुलिस द्वारा कोई बल पूर्वक कोई कार्य किया गया है। नही उनके परिजन व ग्रामीण शिकायत के लिए थाने आये है।    

Read More

मथुरा। जिले के होनहार, उभरते और इलैक्ट्रोनिक न्यूज वल्र्ड चैनल के प्रभारी पत्रकार भाई स्व. हरीश माहौर के आकस्मिक निधन पर यूनियन के समस्त सदस्य पत्रकार साथियों ने दो मिनट का मौन धारण कर हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज ने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन आईजेयू नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संवैधानिक संस्था प्रेस काॅंन्सिल ऑफ इंडिया के सदस्य एस. एन. सिन्हा से फोन पर बात कर दिवंगत पत्रकार के परिवारीजनों को यथा संभव सहायता उचित माध्यम से दिलाने गुजारिश की। जिस पर उन्होंने पूर्ण भरोसा दिया, इस मौके पर समस्त सदस्य पत्रकार बंधु रहे।  

Read More

पत्रकार के निधन पर शोक सहायता एवं राहत राशि हेतु डीएम ने भेजी मुख्यमंत्री को रिपोर्ट मथुरा। विगत २१ दिसम्बर को इलेक्ट्रॉनिक चैनल के पत्रकार हरीश माहौर के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को जनपद भर के पत्रकारों ने शोक सभा आयोजित कर मृत आत्मा की शांति एवं परिजनों को धैर्य बंधाने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। वहीं ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष व उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के नेतृत्व में पत्रकारों ने जिलाधिकारी नितिन बंसल से मिलकर मृतक पत्रकार के बच्चों व परिजनों को आर्थिक सहायता व आवास प्रदान किये जाने की मांग की। श्री उपमन्यु की पहल पर डीएम नितिन बंसल ने तत्काल संस्तुति कर सहायता आवेदन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फैक्स द्वारा भेज दिया है। वहीं इस संबंध में पत्रकार व साहित्यकार वर्ग के एमएलसी डा.संजय लाठर, एमएलसी ठा.उदयवीर सिंह, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, सपा नगराध्यक्ष डा.अशोक अग्रवाल, उप्र मान्यता संवाद समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, एनयूजे (आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी शर्मा, महामंत्री रतन दीक्षित, उपजा के वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारी प्रमोद गोस्वामी, अध्यक्ष दीपक अग्निहोत्री, महामंत्री रमेश जैन, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल जुटे हुए है। इससे पूर्ण विश्वास है कि जल्द ही श्री माहौर के परिजनों को आर्थिक सहायता और आवास प्रदान कर दिया जाएगा। पत्रकारों की पहल पर आज उस परिवार के लिए पत्रकारों ने आपस में सहयोग राशि एकत्रित करना शुरू कर दिया है। इस दिशा में एसएसपी मोहित गुप्ता, एसपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी व एसपी सिटी अशोक कुमार ने भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने मृतक पत्रकार परिवार को सहायता राशि में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के विशेष सहयोग का आभार प्रकट किया। पत्रकार के असमायिक निधन पर वरिष्ठ पत्रकार अनंत स्वरूप वाजपेयी देशभक्त, पुनीत शर्मा, योगेश जादौन, संजीव मिश्रा, पवन नवरतन, महेश रावत, विजय कुमार गुप्ता, नितिन गौतम, हरेन्द्र चौधरी, पवन गौतम, अनूप शर्मा, मदन गोपाल शर्मा, राजकुमार गौतम, ठा.प्रकाश सिंह, चन्द्र प्रताप सिंह सिकरवार, मोहनश्याम शर्मा, मुकुल गौतम, रवि चौधरी, विनोद चूरामणि, उपेन्द्र त्रिपाठी, अशोक बंसल, महेश वाष्र्णेय, विनोद अग्रवाल, दीपक चतुर्वेदी बैंकर, रामकुमार रौतेला, आसिफ अली, नागेन्द्र राठौर, राजेश भाटिया, डा.विजय आर्य विद्यार्थी, ओमवीर सारश्वत एडवोकेट, प्रवीन शर्मा, अनिल सारश्वत, दिनेश शर्मा, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, सौरभ गौतम, परवेज अहमद, विनोद शर्मा, मोहनश्याम रावत, मनोज चौधरी, महेश चौधरी, मधुसूदन शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, नवनीत शर्मा, भोलेश्वर उपमन्यु, कन्हैया उपाध्याय, भारतेन्दु सिंह, गिरधारीलाल श्रोत्रिय, हेमंत शर्मा, रहीश कुरैशी, वकील खान, श्याम जोशी, सुशील गोस्वामी, उमर कुरैशी, विवेक प्रिय आर्य, आकश चतुर्वेदी बैंकर, विवेक गर्गाचार्य, सोमेन्द्र भारद्वाज, सुरेश पचहरा, असफाख चौधरी, ऋषि भारद्वाज, अक्षय भारद्वाज, सौरभ गौतम, मुकेश अग्रवाल, मुकेश कुशवाह, अरूण चतुर्वेदी, गजेन्द्र चौधरी, फैजल कुरैशी, खलिल अहमद, निरंजन सिंह धुरंधर, बीएस छौंकर, अनिल अग्रवाल, कासिम खान, गिरीश कुमार, अंतराम, सुरेश सैनी, अनेक सिंह, अशोक पटेल, अनिरूद्ध शर्मा उर्फ अन्नू, जाहिद सैयद, कन्हैयालाल, धाराजीत, मनोहर पटेल, नरेन्द्र गौतम, गौरव शर्मा, दीपेन्द्र भारती, बीपीएस खुराना, कांती प्रसाद अग्रवाल, आदि थे।    

Read More

रालोद नेता कुंवर नरेन्द्र ने काटा केक मथुरा कलक्ट्रेट स्थित चैधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण  मथुरा। जैंत कस्बे में किसानो के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चैधरी चरण सिंह का 114 वाँ जन्मदिवस किसान दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें रालोद नेता कुँवर नरेंद्र सिंह ने स्वर्गीय चैधरी चरण के संघर्ष,नीति और सिंधांतों को मौजूदा राजनीति में प्रेरणा श्रोत बताते हुए कहा की चैधरी चरण सिंह की नीतियाँ देश के किसान,मजदूर की आवाज बनी रहेंगी।इस मौके पर केक भी काटा गया और हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों के बीच केक व बूंदी बाँटी गईं। श्री कुँवर नरेंद्र सिंह ने कहा की स्वर्गीय चैधरी चरण सिंह ने जाति,धर्म,वर्गवाद की राजनीति नहीं की बल्कि मजदूर किसान की आवाज को अपनी राजनीति का हिस्सा बनाया। इसी रास्ते पर रालोद संघर्षरत है। रालोद नेता ने नोट बंदी के तुगलकी आदेश से मची तबाही को लेकर पी.एम मोदी की कार्यप्रणालीको कोसा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ठाकुर जगन्नाथ सिंह व संचालन मास्टर उदयवीर सिंह ने किया । कार्यक्रम में सर्वश्री बाबूलाल (प्रमुख-गोवर्धन),सुरेश भगत जी (जिलापंचायत सदस्य) गोविंद सिंह (अध्यक्ष एल डी बी),भूपेन्द्र सिंह राजपूत,मास्टर विरेंद्र सिंह,ताराचंद गोस्वामी,करन ठाकुर,रामराघव,नत्थी भगत,बिहारी ठाकुर,संतोष राणा,राजन जाटव,सुंदर सिंह,मुकेश,पप्पू आदि ने चैधरी साहब को श्रधांजलि अर्पित की। किसान मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह  के चित्रपट पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में यादु महाशय,रघुवीर सिंह,चेंटा प्रधान,भजन सिंह,ठाकुर दिनेश सिंह,भगवान सिंह,बच्चू सिंह,अमर सिंह हवेली वाले,श्याम सिंह,श्रीचंद,पतिराम शर्मा,मोहम्मद अकबर,पदम सिंह,भरत पाल सिंह,नीरू,सुरेश प्रजापति,करतार सिंह,अमित ठाकुर,कौशल गौतम,मुरारी प्रजापति आदि प्रमुख थे । वहीं वहीं रालोद के कार्यकर्ताओं द्वारा मथुरा कलक्ट्रेट स्थित चैधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं हवन कर उनकी जयन्ती मनायी। इस अवसर पर रालोद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने चैधरी साहब की आदर्शो एवं उनकी सीख पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रालोद के प्रदेश महासचिव चै. बदन सिंह एव वरिष्ठ नेता श्याम चतुर्वेदी ने कहा कि चै. साहब ने सदैव ही किसान, मजदूर एवं गरीबों हितों को सर्वोपरि रखकर कार्य किये। उन्होने हमेशा इस बात पर जोर दिया कि यदि देश के गांव एवं किसान की समृद्धि होगी तभी देष विकास की राह पकडेगा। रालोद के जिलाध्यक्ष रामवीर भरंगर ने कहा कि चैधरी साहब ने कहा कि देश की खुशहाली का रास्ता गांव एव खेत खलिहानों से होकर गुजरता है। आज देश की सरकार इन चीजों को भूलकर पूंजीपतियों की सरकार बनकर कार्य कर रही है। हमें देश में चैधरी साहब के आदर्शो को जन-जन तक पहुॅचाना होगा। इस अवसर पर रालोद नेता नरेन्द्र सिंह एड., भगत सिंह जादौन, कुवंर नरेन्द्र सिंह, हरवीर चैधरी, विधायक पूरन प्रकाश, निरजन सिंह धनगर, सुरेश भगत, पूरन सिंह चैधरी, राजपाल भरंगर, सिंकन्दर सिंह, धर्मसिंह चैधरी, प्रताप सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं छाता विधानसभा क्षेत्र में कोसीकलां अनाज मंडी में स्थापित चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा का माल्यार्पण रालोद नेता व समाजसेवी पं हरीश शर्मा ने किया। उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के मसीहा चैधरी साहब का दिल गरीब, मजदूरोें और किसानों के लिए धड़कता था, उनके जन्मदिन पर हमें इन लोगों की खुशहाली का संकल्प लेना होगा तभी हम सही मायनों में उनके सपनों को पूरा कर पाएंगे। इस अवसर पर कुंवरचंद रावत, चैधरी चरन सिंह, मोहनश्याम फौरमैन, देवेंद्र खरौट, राजेंद्र सिंह, जयवीर सिंह एड, राहुल कंुतल, अशोक चैधरी आदि बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता मौजूद थे तथा उसके पश्चात प्रवेश द्वार का लोकार्पण चतुर संप्रदाय श्री 1008 फूलडोल बिहारीदास महाराज, हरीबोल बाबा, किशोर शरण महाराज, ब्रजाचार्य पीठ के मंहत कृष्णचंद तैलंग उर्फ सूरसट महाराज जी उचागांव एवं दाउजी महाराज मंदिर के रिसीवर रामकटोर पांडे के सानिध्य में किया गया। वहीं सौंख में स्थानीय कुम्हेर तिराहे पर रालोद से निस्कासित दीपक चैधरी समर्थक कार्यकर्ताओं ने चैधरी साहब का जन्मदिवस बडी धूमधाम से मनाया। पूर्व रालोद कार्यकर्ताओं ने चैधरी साहब का सिद्धान्तों का अनुसरण करने की बात कही। इस मौके पर पूर्व रालोद नेता चन्द्रभान सिंह कुंतल, जगवीर सिंह, सुरेश सिंह, श्रीचंद, भगवान सिंह, भोवल, रजुआ, भरतसिंह, फूलसिंह, फत्तेसिंह, रामू आदि उपस्थित थे। वहीं बलदेव कस्बे में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चै. चरण सिंह की 114वीं जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर बल्देव चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा, डा. एनपी सिंह भरंगर, आचार्य विष्ण्ुा महाराज, मनीष बंसल, मदनमोहन पांडेय वैद्य, सुजीत वर्मा, वंशीधर तेहरिया एड., मुनमुन गुधैनियां, कोका गुधैनियां, डा. जगदीश पाठक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा। शुक्रवार यहाॅ जबाहर बाग परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा चैधरी चरण सिंह के 114वें जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित किसान मेला-गोष्ठी का उद्घाटन कर किसानों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी नितिन बंसल ने कहा कि किसानों की तरक्की पर ही देश की तरक्की निर्भर करती है इसके लिए किसानों को कृषि उत्पादकता बढ़ानी होगी और यह तभी सम्भव है जब किसान नई तकनीक को अपनाये। कर रहे थे। उन्होंने कृषि, उद्यान, पशुपालन व मत्स्य आदि विभागों के 8-8 किसानों को सम्मानित करने के साथ अनुदानित दरों पर स्प्रे मशीन व गेंहूॅ बीज आदि उपकरण भी वितरित किये। श्री बंसल ने कहा कि कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों को अपनी सोच बदलनी होगी साथ ही किसानों को सामुहिक कृषि करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अपने खेतों में आवश्यकता से अधिक रासायनिक खादों का प्रयोग करते हैं और दाना निकाल कर फसल के अवशेष को उर्वरकता बढ़ाने के दृष्टिकोण से खेतों में ही जला देतें हैं जबकि ऐसा करने से खेतों की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सरकार किसानों के लिए कृषि डायरेक्ट बेनीफिट योजना चला रही है जिसके लिए किसानों को अपना पंजीयन कराना होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पंजीकृत किसानों को सरकार द्वारा दी जा रही छूट सीधा उनके खाते में जायेगी और वे बिचैलियों से बच जायेंगे। उन्होंने कहा इस मेले के माध्यम से किसानों को नई कृषि तकनीक की जानकारी दी जा रही है जिसको अपनाकर किसान अपनी उत्पादकता को बढ़ाने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि आज जिलाधिकारी द्वारा जनपद के प्रगतिशील किसानों को अलग-अलग खाद्यान्नों में अधिक उत्पादकता के लिए पुरस्कृत किया गया है। इस मेले की सफलता तभी सार्थक होगी जब नई तकनीक का फायदा उठाकर अगले साल पुरस्कार लेने वाले किसानों की लाइन लग जाय। अन्त में उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठानें के लिए अधिक से अधिक किसान अपना पंजीयन करायें। इस मेले में सरकारी तथा गैर सरकारी कृषि संस्थाओं द्वारा अपने स्टाॅल लगाकर कृषि तकनीक की जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि आज जनपद के दो किसानों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है वे भी इसी प्रकार अधिक उत्पादन करके उनकी तरह अगली साल में सम्मािनत हों और सम्मानित किसानो ने अपने अनुभव को उपस्थित किसानों व अधिकारियों के समक्ष साझा किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संचालक उप कृषि निदेशक राकेश बाबू, एआर0 कोपरेटिव राघवेन्द्र सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल, एडी मत्स्य, उद्यान, इफको, कृभको, पीसीएफ सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। एसएसपी मोहित गुप्ता ने आज दो निरीक्षक सहित आधा दर्जन से अधिक उपनिरीक्षकों के स्थानों में परिवर्तन किया है। निरीक्षक देवकीनंदन को पुलिस लाइन से  प्रभारी डायल 100, निरीक्षक लायकराम को प्रभारी डायल 100 से जिला नियंत्रण कक्ष, उपनिरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा को एसएसआई कोतवाली से चैकी प्रभारी जाजम पट्टी, एसआई संजीव त्यागी को थाना हाइवे से एसएसआई सदर, एसआई विपिन कुमार यादव को एसएसआई सदर बाजार से एसएसआई जमुनापार, एसआई चतर सिंह को एसएसआई जमुनापार से एसएसआई कोतवाली, सतीश चन्द्र यादव को अपराध शाखा से एसएसआई मांट, रविन्द्र यादव को अपराध शाखा से एसएसआई नौहझील व एसआई रामवीर सिंह को जमुनापार से सुरीर व नंदलाल को जमुनापार से थाना शेरगढ़ भेजा गया है। 

Read More

मथुरा। वृंदावन कोतवाली छटीकरा पुल से पुलिस ने एक शराब तस्कर को पकड़ा है, तस्कर के पास से 70 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक सुबोध कुमार को बीतीरात मुखबिर से सूचना मिली कि एक तस्कर छटीकरा पुल से होकर गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर छापा मारा। नपुलिस को देखकर तस्कर ने भागने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा। पुलिस को तस्कर के पास से 70 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा निर्मित बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्कर का नाम राजू पुत्र विनोद निवासी धौरागढ़ पलवल हरियाणा है। 

Read More

पूरे प्रदेश से 2100 शिक्षक करेंगे प्रतिभाग  मथुरा। उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रांतीय अधिवेशन 24 व 25 दिसंबर को सीएसआरबी सैकेण्डरी स्कूल चैमुंहा में होगा। जिलाध्यक्ष अतुल सारस्वत ने बताया कि 24 दिसंबर को प्रातः 8 बजे स्वागत समिति की बैठक, प्रातः 9 बजे कार्य समिति की बैठक, 10 बजे विषय निर्धारिणी समिति की बैठक, 11 बजे महासभा की बैठक होगी। इसके बाद 12 से 1ः30 बजे तक नामांकन प्रपत्र जमा किए जायेंगे। 1ः30 बजे से 2 बजे तक नामांकन प्रपत्रों पर आपत्ति, इसके बाद आपत्तियों की जांच और निस्तारण व 2ः30 बजे से 4ः30 बजे तक नाम वापिसी व प्रत्याशी सूची का प्रकाशन किया जायेगा। अगले दिन 25 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से खुला अधिवेशन व शाम 5 बजे से मतगणना परिणाम की घोषणा व शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में मुख्य और विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक विधायक उमेश बेदी व संजय मिश्रा भाग लेंगे। अधिवेशन में पूरे प्रदेश से करीब 2100 शिक्षकों के आने की संभावना है। स्थानीय जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी कई दिनों से अधिवेशन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस अवसर पर मनोज शर्मा, नृत्यगोपाल दुबे, देवेंद्र सारस्वत, मदन सिंह यादव, रमेश प्रताप, मुरारीलाल शर्मा, अरविंद सारस्वत, सुजीत वर्मा, राजेंद्र सिंह छौंकर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा ने सभी विकास खंडों के बीईओ को पत्र जारी करके शिक्षकों से प्रतिभाग का प्रमाण पत्र लेकर अधिवेशन में शामिल होने की अनुमति दी है।

Read More

मशहूर गायक व संगीतकार शंकर महादेवन का कहना है कि भारत के युवा लोक संगीत को खूब पसंद करते हैं। उनके नए प्रोजेक्ट माई कंट्री माई म्यूजिक लोक संगीत पर आधारित है। उन्हें उम्मीद है कि इसे लोग पसंद करेंगे। महादेवन ने कहा, मुझे लगता है कि गीत हर अवसर के लिए है और भारत संगीत से भरा है। लोक गीत हमारा लोकप्रिय संगीत है। यह कहना गलत है कि युवाओं को रॉक म्यूजिक ही पसंद है। यह हमारे शो पर मिली प्रतिक्रिया से महसूस हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने देश के संगीत पर गर्व है और यही उद्देश्य है। माई कंट्री माई म्यूजिक के लिए महादेवन ने विभिन्न देशों के कलाकारों के साथ सहयोग किया है। उन्होंने कहा, इस शो में पूरी दुनिया को साथ लिया गया है, क्योंकि यह प्रामाणिकता के साथ आधुनिकता के सही संतुलन के साथ है, जो पूरी दुनिया में दिखाया जा सकता है। मैं गर्व से कह सकता हूं कि यह मेरे देश का संगीत है। महादेवन का मानना है कि युवा श्रोता काफी बुद्धिमान हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रूझान के बीच बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए। बड़े आर्थिक आंकड़ें जारी नहीं होने और क्रिसमस के अवकाश की छुट्टियों से पहले बाजार में नीरसता रही। बीते सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार सातवें सत्र में भी गिरावट रही। सेंसेक्स 26,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से थोड़ा से ऊपर रहा जबकि निफ्टी 8,000 के स्तर से नीचे लुढक़कर बंद हुआ। घरेलू बाजार में शुक्रवार यानी 23 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 448.86 अंकों यानी 1.69 फीसदी की गिरावट के साथ 26,040.70 पर रहा जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 153.70 अंकों यानी 1.88 फीसदी की गिरावट के साथ 7,085.75 पर रहा। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 3.88 फीसदी की गिरावट रही। बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 2.61 फीसदी की गिरावट रही। घरेलू बाजार में 19 दिसंबर यानी सोमवार को सेंसेक्स 114.86 अंकों यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 26,374.70 पर रहा जो सात दिसंबर के बाद इसका सबसे निचला स्तर है। बाजार में मंगलवार यानी 20 दिसंबर को हल्की कमजोरी रही। इस दौरान सेंसेक्स 66.72 अंक यानी 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ 26,307.98 पर रहा जो सात दिसंबर 2016 के बाद सबसे निचला स्तर रहा। बाजार में बुधवार यानी 21 दिसंबर को कोराबर काफी उथल-पुथल भरा रहा। बाजार में 22 दिसंबर यानी गुरुवार को सेंसेक्स 26,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। सेंसेक्स 262.78 अंकों यानी 1 फीसदी की गिरावट के साथ 25,970.60 पर रहा जो 24 नवंबर के बाद इसका सबसे निचला स्तर रहा। बीते सप्ताह शुक्रवार यानी 23 दिसंबर को बाजार में मजबूती रही। सेंसेक्स 61.10 अंकों यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 26,040.70 पर रहा जो 21 दिसंबर के बाद सबसे उच्चतम स्तर रहा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन में 6.12 फीसदी, एशियन पेंट्स में 3.01 फीसदी, कोल इंडिया में 0.03 फीसदी, एचडीएफसी में 3.55 फीसदी,  हिंदुस्तान यूनिलीवर में 3.22 फीसदी, आईटीसी में 0.77 फीसदी, एलएंडटी में 1.62 फीसदी, ओएनजीसी में 4.31 फीसदी, पावर ग्रिड में 1.17 फीसदी की गिरावट रही जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.06 फीसदी और गेल इंडिया में 3.97 फीसदी की मजबूती रही। बैंकिंग शेयरों में गिरावट रही जबकि आईटी शेयर मिले-जुले रहे। घरेलू घटनाक्रमों की बात करें तो सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियाों ने पिछले सप्ताह पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में वृद्धि का ऐलान किया था जो 16 दिसंबर की आधीरात से लागू हो गया था।      साभार-khaskhabar.com  

Read More