मुंबई । पीएम नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर है। इसके यात्रा के दौरान पीएम मुंबई और पुणे जाएंगे।पीएम मोदी मुंबई तट पर अरब सागर में एक द्वीप पर छत्रपति शिवाजी स्मारक की आधारशिला भी रखेंगे। इसके बाद वह मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक और दो मेट्रो परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। करीब 15 एकड़ के द्वीप पर प्रस्तावित स्मारक में शिवाजी महाराज का पुतला होगा। घोड़े पर बैठे हुए छत्रपती शिवाजी महाराज के पुतले की उंचाई 114.4 मीटर है। जिन मेट्रो परियोजनाओं की नींव पीएम मोदी रखने वाले हैं उनमें डीएन नगर-मनखुर्द मेट्रो-2बी और वडाला-घाटकोपर-मुलुंड-ठाणे-कसरवाडावली गलियारा शामिल है। मोदी कलानगर जंक्शन व कुर्ला-वाकोला इलेवेटेड रोड पर फ्लाइओवर की नींव भी रखेंगे। मुंबई के बाद मोदी पुणे जाएंगे जहां वह पुणे मेट्रो ट्रेन परियोजना का कृषि महाविद्यालय ग्राउंड में शिलान्यास करेंगे। मोदी मुंबई में राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान के पातालगंगा स्थित नए परिसर का भी उद्घाटन करेंगे। साभार-khaskhabar.com
Read More




