मथुरा

ब्यूनस आयर्स । ओलम्पिक रजत पदक विजेता जुआन मार्टिन डेल पोट्रो अगले साल जनवरी में होने वाले पहले ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन और ऑकलैंड क्लासिक में हिस्सा नहीं लेंगे। पोट्रो का कहना है कि वे पूरी तरह से फिट नहीं हैं और न ही उनके पास इन टूर्नामेंटों की तैयारी का समय है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार 2010 में 28 वर्षीय पोट्रो को कलाई की समस्या के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 2014 और 2015 में वे अधिकतर टूर्नामेंटों में हिस्सा नहीं ले पाए थे। पोट्रो ने 2016 में वापसी करते हुए रियो ओलम्पिक में टेनिस स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ उन्होंने अर्जेटीना को डेविस कप खिताब जीताने में भी अहम भूमिका निभाई। ऑकलैंड क्लासिक के आयोजकों को दिए बयान में पोट्रो ने कहा कि उनके पास टूर्नामेंट की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं है। 2016 की शुरुआत अर्जेटीनियाई स्टार टेनिस खिलाड़ी ने 1,042वें स्थान पर रहकर की थी और अब वे विश्व रैंकिंग में 38वें स्थान पर हैं। पोट्रो ने कहा कि टेनिस ने उनके लिए दो साल तक इंतजार किया और यह खेल एक ऑस्ट्रेलियन ओपन का इंतजार और कर सकता है।        साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को नोटबंदी को लेकर एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह जल्दबाजी में लिया गया है फैसला है और अब यह उनके लिए गले की फांस बन गया है। इससे गरीबों को खासी परेशानी हुई है, बीजेपी के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। मायावती ने आरोप लगाया कि अपने चोर दरवाजे से बीजेपी ने पूंजीपतियों और धन्नासेठों का बहुत पैसा बहाया है। बसपा सुप्रीमो ने बीजेपी और सपा पर साठगांठ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस का गठबंधन बीजेपी के इशारे पर हो रहा है। कांग्रेस और सपा के गठबंधन का आखिरी फैसला बीजेपी के नफे, नुकसान और इशारे पर ही होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनावों में बीजेपी की हार तय है। बीजेपी ने अपने पक्ष में हवा बनाने के लिए कुछ स्वार्थी लोगों को तोडक़र अपनी पार्टी में शामिल किया और इसका खूब प्रचार करवाया। बसपा प्रमुख ने कहा कि अनेक तरह के घिनौने हथकंडे अपनाकर और परिवर्तन रैली करने के बाद भी बीजेपी को जनाधार बनाने में हताशा ही हाथ लगी है। बीजेपी ने रैलियों में करोड़ों रुपये बहा दिए। मायावती ने कहा कि यूपी में दंगों के पीछे समाजवादी पार्टी और बीजेपी ही हैं। उन्होंने मुस्लिमों को आगाह करते हुए कहा कि बीजेपी और अन्य पार्टियां मुस्लिम वोटों को बांटने की चाल चल रही है। दरअसल, केंद्र सरकार सपा को डरा रही है। उन्होंने इसे मुस्लिम वोट को बांटने की साजिश करार दिया और कहा कि समाजवादी पार्टी और बीजेपी के मधुर संबंध हैं। बीएसपी ही मुस्लिम समाज की हितैषी पार्टी है। केंद्र की मोदी सरकार पर बसपा सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि उन्होंने ढाई साल में कोई वादा पूरा नहीं किया इसलिए लोगों का ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी के रोज नए-नए हथकंडे अपना रही है। नोटबंदी को लेकर मायावती ने कहा कि यह फैसला बिना तैयारी के लिए गया. जनता चुनावों में उन्हें सबक सिखाएगी। यह निर्णय अब उनके गले की हड्डी बन गया है। मायावती ने सपा सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया है कि वर्तमान यूपी सरकार गुंडों को संरक्षण दे रही है। इस सरकार पर दंगों के दाग हैं। 2013 का मुजफ्फरनगर दंगे का दाग कभी धोया नहीं जा सकता। मुजफ्फरनगर दंगे में जान माल की क्षति हुई। इसमें 1 लाख लोग बेघर हुए। यही नहीं, अखिलेश सरकार ने लोगों के कैंपों पर बुलडोजर तक चलवा दिए।           साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । नोटबंदी पर मोदी सरकार को घेरने के लिए और रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस ने एक टीम तैयार की है। इस टीम में प्रियंका गांधी भी है। कांग्रेस की यह विशेष टीम नोटबंदी के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने के लिए रणनीति तैयार करेगी। प्रियंका के इस विशेष टीम में होने से संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी में प्रियंका गांधी की भूमिका बढती जा रही है। इससे पहले प्रियंका यूपी चुनावों की तैयारी से जुडी बैठक में मौजूद रही थी। हांलांकि अभी तक प्रियंका के पार्टी से जुडने या उनको पार्टी में कोई पद दिए जाने की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं अब कांग्रेस अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर नोटबंदी के मुद्दे पर सरकार को घेरने और प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार करने मेंं जुटी है। इस संबंध में कांगे्रेस ने कल एक बैठक बुलाई है।  इस बैठक में इस बात पर चर्चा हो सकती है कि सरकार को नोटबंदी के मुद्दे पर आगे कैसे घेरे। कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेताओं की प्रतिक्रिया भी लेगी। वहीं यूपी चुनावों को लेकर भी आगे की रणनीति तय की जा सकती है। गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी रैलियों में नोटबंदी के मुद्दे पर मोदी सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। कांग्रेस 30 दिसंबर की तारीख को ध्यान में रखते हुए भी अपनी कार्यनीति तैयार कर रही है। गौरतलब है कि नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी ने जनता से 50 दिन का समय मांगा है। पीएम मोदी ने कहा है कि 50 दिन के बाद हालात सामान्य हो जाएंगे। लेकिन अभी तक लोगों को समस्याओं का सामना करना पड रहा है।  एटीएम के बाहर अभी भी लाइनें लगी हुई हैं। साथ ही लोगों को कैश की किल्लत का भी सामना करना पड रहा है। अब कांग्रेस पीएम के इसी आश्वासन को लेकर उनको घेरने की तैयारी कर रही है। वहीं नोटबंदी के मुद्दे पर कांग्रेस सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश में भी लगी है।             साभार-khaskhabar.com  

Read More

5 नयी गाड़ियां व 3 तमंचे मय कारतूस सहित 6 अभियुक्त गिरफ्रतार  मथुरा। कार निर्मात्राी कंपनियों के कंटेनरों को हाईजैक कर उनमें लदी गाडियों को लूटने वाले अंतर्राज्जीय गैंग का स्वाट टीम व थाना गोविंद नगर पुलिस ने भंडापफोड कर दिया। पुलिस ने यह कार्रवाही मथुरा बाईपास स्थित गोकुल रैस्टोरेंट के निकट की है। यहां से स्वाट टीम व गोविंद नगर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर गाडी में सवार 6 बदमाशों को मुठभेड के बाद ध्र दबोचा।  एसपी सिटी अशोक कुमार ने बताया कि पकडे गए वाहन चोरों के नाम साजिद अली पुत्रा रशीद अहमद निवासी एटा, मौहम्मद कमल हसन उर्फ बबलू खां पुत्रा अली अहमद निवासी भोगांव मैनपुरी, अन्नू जाटव पुत्रा खुशीराम निवासी भोगांव मैनपुरी, गौरव भदौरिया पुत्रा प्रभाकर भदौरिया निवासी आगरा, राजीव पटेल पुत्रा उमाशरण पटेल निवासी इटावा व विनय कुशवाहा उपर्फ भूरा पुत्रा सुंदर सिंह निवासी आगरा है। इनके पास से एक महिंद्रा स्कार्पियो, एक टोयोटा इटीयोस, एक टाटा जयेस्ट, 2 टाटा इंडिको व तीन तमंचे बरामद हुए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि यह अंतर्राज्जीय गैंग का सदस्य है। बदमाशों ने अभी हाल में पिफरोजाबाद जिले में टाटा कंपनी के कंटेनर को हाईजैक कर उनमें लदी 5 गाडियों को लूटना स्वीकार किया है। गैंग का सरगना साजिद अली पुत्रा नशीद अहमद है, यह गैंग हरियाणा, दिल्ली, पंजाब व उत्तर प्रदेश के बदमाशों के साथ लूटपाट करता है। वहीं इनसे पूछताछ अभी भी जारी है और जल्द ही कुछ और लूटी हुई गाड़ियां व इनके अन्य साथियों का पता लग जायेगा। एसएसपी ने इस कार्य के लिये पुलिस टीम को 5 हजार रूपये के नकद इनाम की घोषणा की है। वहीं 15 हजार के इनाम के लिये आई आगरा को संस्तुति भेजी है। 

Read More

सपा नगर अध्यक्ष के साथ की एमवीडीए के वीसी से मुलाकात मथुरा। टाउनशिप क्षेत्रा की राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से मोहनपुर ;अडूकीद्ध रोड स्थित ताराधम काॅलोनी, हरीधम, किशन वाटिका, प्रगतिकुंज, राध धम सहित करीब आध दर्जन काॅलोनियों के सैकडों वाशिदों ने शनिवार को सपा के नगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल के साथ मथुरा वृन्दावन विकास प्राध्किरण कार्यालय पहुंच कर उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह से नाली व जर्जर सड़क निर्माण की मांग की। लोगों का कहना था कि राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से पुष्पाजंलि द्वारिका तक तो सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है लेकिन उससे आगे बनी काॅलोनियों में लोगों का जीना मुहाल बना हुआ है। इस रोड के कई स्थानों पर जलभराव हो रहा है। जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। आये दिन स्कूली बच्चे व राहगीर गड्डेदार सड़क में भरे कई पफुट पानी में गिर जाते हैं। वहीं सड़क पर जमा हो रहे पानी में मच्छर पनप रहे हैं जिससे संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। उपाध्यक्ष सीपी सिंह ने वाशिदों को आश्वस्त किया कि जलभराव की समस्या से जल्द ही छुटकारा दिला दिया जायेगा। इस दौरान डा. कपिल प्रताप सिंह, सतीश चन्द्र शर्मा, विवेक प्रिय आर्य, जितेन्द्र यादव, उमेश अग्रवाल, प्रेमचंद वर्मा, ध्र्म सिंह, लेखराज गुर्जर, सुनीता तोमर, विनीता शर्मा, शशि देवी, अर्चना यादव, राजेश, अर्चना प्रिय, मंजू देवी, ओमवती, ओमप्रकाश सारस्वत, निहाल सिंह, हरवीर सिंह, श्रीपाल सिंह, तोरन सिंह, विनय कश्यप आदि थे।

Read More

मथुरा। आगामी चुनावों में भाजपा की जीत को लेकर आश्वस्त प्रदेश प्रभारी व सांसद रमेश विध्ूड़ी ने कहा उत्तर प्रदेश में सभी विपक्षी दल दूसरे नम्वर की लड़ाई लड़ रहे हें जनता भाजपा के लिये मन बना चुकी है। प्रधनमंत्राी द्वारा लिए गए नोटबंदी के साहसिक व ऐतिहासिक निर्णय से भ्रष्टाचारियों की नींद उड़ गयी है। विपक्ष की बौखलाहट इस बात का सबूत है कि किस प्रकार से 70 सालों से सत्ताधरी दलों द्वारा जनता की कमाई की लूट की। इस निर्णय से एक ओर जहाँ आम जनता खुश है वहीं राहुल गाँध्ी सहित अन्य विपक्षी नेता अपना आपा खो चुके है। इस निर्णय से कालेध्न के साथ साथ काला मन भी उजागर हो रहा है। प्रदेश प्रभारी विध्ूड़ी शनिवार को मथुरा में प्रत्येक सेक्टर प्रमुख से सीध्े संवाद कर रहे थे। उन्होंने आगामी रैली में जाने वाली संख्या की जानकारी ली। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चै. तेजवीर सिंह ने कहा आगामी 2 जनवरी को लखनऊ में आयोजित होने वाली रैली की मंडल व सेक्टर स्तर पर तैयारी जोरों पर है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्राी चिंताहरण चतुर्वेदी ने किया। जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि आगामी 2 को होने वाली रैली के लिए सभी वरिष्ठ नेता जनपद का दौरा कर जाने वाले कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर जाने वाली बसों के स्थान तय करेंगे। इस मौके पर रघुराज सिंह, डा. देवेंद्र शर्मा, रविकांत गर्ग, मनीषा गुप्ता, श्याम सिंह अहेरिया, अजय कुमार पोइया, चै.लक्ष्मीनारायण, नागेन्द्र सिकरवार, राजवीर सिंह, रघुवर सिंह तोमर, गंभीर सिंह गुर्जर, मुकेश खंडेलवाल, अनिल चैध्री, भूपेन्द्र चैध्री, बंटी चैध्री, हीरा अतेंद्र, संजय प्रताप, एसके शर्मा, भानुप्रताप सिंह, मोहिनी शर्मा, दीपा अग्रवाल,  सार्थक चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।  

Read More



Mediabharti