मथुरा

ब्रज चैरासी कोस की यात्रा के शुभारंभ अवसर पर विशाल शोभायात्रा में शामिल नियम लेकर यात्रा करने वाले श्रद्धालु  मथुरा। गोलोकवासी विट्ठलेश महाराज के चतुर्थ वर्ष पर्यन्त चले रहे विभिन्न धार्मिक आयोजन के अन्तर्गत गोपाल वैष्णव पीठाधीश्वर आचार्य डाॅ. पुरुषोत्तम लाल महाराज की अगुवाई में ब्रज चैरासी कोस की यात्रा का शुभारम्भ किया गया जिसका तीर्थ पुरोहित महासंघ ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। ब्रज चैरासी कोस यात्रा की विशाल शोभा यात्रा आज दोपहर गोपाल पीठ, गोपाल गली, गोपाल मंदिर से प्रारम्भ हुई, जिसमें भारी संख्या में महाराज के शिष्यों ने भाग लिया, सैकड़ों नर-नारियों की हजूम के मध्य चल रहे महाराज के परिवारिजनों का जगह-जगह स्वागत हुआ।  मुख्य डोले पर विराजमान गोलोकपति विट्ठलेश महाराज की चित्रछवि का पुष्पवर्षा दुपट्टा आरती उतारकर महाराज का नमन किया गया।  मथुरा। वेदोक्त परम्परा के अनुसार मंत्रोच्चारण के मध्य श्रीयमुना महारानी का पूजन करके श्रीगोपाल वैष्णव पीठ द्वारा ब्रज चैरासी कोस पदयात्रा का शुभारम्भ पुण्य तीर्थ विश्रामघाट से गोपाल मंदिर से निकाली गयी भव्य शोभायात्रा, शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया गया। स्वागत यमुना पूजन के पश्चात् श्री गोपाल वैष्णव पीठाधीश्वर श्री श्री 108 पुरूषोत्तम लालजी महाराज के सान्निध्य में श्रद्घालुओं ने लगायी मथुरापुरी की अन्तगृही परिक्रमा अनन्त श्री विभूषित शुद्घाद्घैत सिद्घान्त के प्रवर्तक जगतगुरू आद्यवैष्णवाचार्य विष्णु स्वामी मतानुयायी वैदिक श्रीगोपाल वैष्णव पीठ माथुर चतुर्वेद कुलगुरू गोलोकवासी श्रीगोपाल वैष्णव पीठाधीश्वर वेदमूर्ति श्रीविट्ठलेश जी महाराज की स्मृति में श्रीगोपाल आधि दैविक आदर्श ब्रज मण्डल चैरासी कोस दर्शन यात्रा के पचास वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अमृतानन्द यात्रा महोत्सव के रूप में आज श्री गोपाल मंदिर, गोपाल गली से ब्रज चैरासी कोस यात्रा का शुभारम्भ शोभायात्रा के रूप में मध्यान्ह काल हुआ।  पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर वेद ध्वनि के मंत्रों द्वारा श्री यमुना महारानी का पूजन अर्चन करके पंचामृत अभिषेक व महाआरती की गई। सभी श्रद्घालुओं ने महाराज जी के सान्निध्य में 45 दिवसीय यात्रा के लिए नियम ग्रहण किया। यात्रा गंगा देवी, प्राचीन केशवदेव, श्रीनाथ जी मंदिर, स्वेत वाराह, आदि वाराह, कालियमर्दन, द्वारिकाधीश, यमुना जी हवेली दर्शन करते हुए पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर सम्पूर्ण हुई। ब्रज चैरासी कोस की यात्रा जीवों का उद्घार करने वाली है। इसके चैरासी कोस भ्रमण करने से चैरासी लाख योनियों से मुक्ति प्राप्त होती है। अतरू मनुष्य मात्र को ब्रज यात्रा करना परम सिद्घ होता है। तथा मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। यात्रा का सम्पूर्ण शोभा यात्रा मार्ग एवं अन्तगृही परिक्रमा मार्ग में पग-पग पर भव्य पुष्प वर्षा करके मथुरा की कुंज गलियों में घर-घर से स्वागत किया गया। श्री गोपाल जी महाराज के स्वागत के लिए सम्पूर्ण क्षेत्र की जनता आतुर थी।  कल आज प्रातः यात्रा का प्रस्थान गोपाल मंदिर से 11 बजे मधुवन के लिए होगा। इस अवसर पर यात्रा श्री गोपाल मंदिर परिवार के श्री गोपाल बाबा, श्रीकुंज किशोर जी भूरा बाबा, यदुनन्दन जी लाला बाबा, मकरन्द बाबा, सौरभ बाबा, पवन बाबा, प्रमुख समाजसेवी दीनानाथ जी गिरधर मुरारी परिवार, ब्रह्मानन्द चतुर्वेदी ब्रजबिहार, महावीर चतुर्वेदी, विजयचन्द्र बड़े चैबे जी, देवो पंडित, गणेश पंडित, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, महेश जी चतुर्वेदी एडवोकेट, गणेश चतुर्वेदी बंैक वाले, वंशीधर कांटे वाले, दीनानाथ तिवारी, वीरो काका, पुरूषोत्तम तिवारी, रामदास चतुर्वेदी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Read More

पुलिस द्वारा पकड़े गए तीनों बाइक चोर  मथुरा। वृन्दावन परिक्रमा मार्ग में पुलिस ने गश्त के दौरान तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं। मिली जानकारी के अनुसार कल रात्रि करीब दस बजे पुलिस गश्त कर रही थी तभी संदिग्ध स्थिति में तीन लोगों को देखा। पुलिस को देखते ही इन लोगों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर इन तीनों युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गये लोगों में प्रवीन पुत्र मोहन सिंह निवासी टूंडला फिरोजाबाद, दिनेश पुत्र लक्षमण निवासी प्रतापपुर टूंडला फिरोजाबाद, अजय पुत्र राजकुमार निवासी गांव बैमई थाना बहरन आगरा हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की तीन बाइकों को भी बरामद किया है। पुलिस तीनों लोगों से पूछताछ कर रही है।

Read More

बाजार में जमीन पर बैठकर धरना प्रदर्शन कर बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाते व्यापारी   बदमाशों ने व्यापारी को मारी गोली, घायल  मथुरा। राया में बीतीरात घर लौट रहे तेल और चीनी व्यापारी और उसके मुनीम को घर के निकट बाइक सवार बदमाशों द्वारा लूट के प्रयास में थैला न छोड़ने पर तमंचे की बट और गोली मारकर घायल करने की घटना से राया के व्यापारियों में रात्रि से ही आक्रोश है। घायल व्यापारी को नोएडा इलाज के लिये भर्ती किया गया है। आज नाराज व्यापारियों ने राया कस्बे के अग्रसेन बाजार स्थित कटरा चैक में सुबह नौ बजे से दोपहर पौने तीन बजे तक धरना दिया और व्यापारियों की सुरक्षा और अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। हरकत में आयी पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस दौरान धरने पर बैठे राया के व्यापारियों के साथ बलदेव क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश, व्यापारी नेता रविकांत गर्ग और सत्ताधारी पार्टी के जिलाध्यक्ष भी धरनास्थल पर पंहुचे और तत्काल घटना के अनावरण की व्यापारियों की मांग पर अपनी सहमति जताते दोषियों की गिरफ्तारी और व्यापारियों की सुरक्षा की मांग की। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अजय कुमार भी धरनास्थल पर पंहुचे और व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द घटना में दोषी लोगों को दंडित किया जायेगा। उन्होंने जानकारी दी कि एक अपराधी को पकड़ा गया है और उससे पूछताछ में जानकारियां हासिल हुयी हैं। पूर्व में भी इस व्यापारी के साथ घटना हो चुकी हैं और पकड़ा गया अपराधी इसमें शामिल भी रहा है। राया चीनी व्यापारी मोहन नारायण अग्रवाल के साथ हुई लूट और गोली मारने की घटना के विरोध में कस्बे के व्यापरियों ने आज बाजार बंद कर बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग की। पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे इस गोलीकांड को जल्द से जल्द खोलें जिससे व्यापारियों के हौंसले बुलंद हो। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश शर्मा ने व्यापारियों के साथ रहने का आश्वासन दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णकान्त अग्रवाल ने व्यापारियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। एसपी देहात अजय कुमार ने व्यापारियों को भरोसा दिलाते कहा कि 6 फरवरी 2014 को भी मोहन नारायन अग्रवाल के साथ हुई घटना में अलीगढ़ निवासी सोनू ठाकुर को गिरफ्तार किया गया था। इस गोलीकांड के कुछ तथ्य सामने आये हैं जिनमे एक अरोपी पकड़ा गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकडे़ जायेंगे उनकी गिरफ्तारी के लिये टीमें लगा दी गई हैं। इस अवसर पर व्यापारियों के साथ राजककुमार मामा, राकेश बंसल, व्यापार सभा के नगर अध्यक्ष किशन अग्रवाल, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, सोनी भगत, जगदीश प्रसाद, कन्हैयालाल सहित काफी संख्या में राया के व्यापारीगण मौजूद थे।

Read More

 लूट का खुलासा करते एसएसपी डा. राकेश सिंह  तीन बदमाश पकड़े मथुरा। मगोर्रा क्षेत्र से गत दिनों ऊमरी तिराहे पर हुयी आढतिया से सत्तर हजार रूपये की लूट का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया। हाईवे थाने पर इसकी जानकारी देते हुये एसपी क्राइम ने बताया कि थानाध्यक्ष सुबोध यादव और पुलिस बल गश्त और चैकिंग कर कर रहे थे तभी भरतपुर रोड पर थाना मगोर्रा बाडर नहर पुलिया पर वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर भरतपुर रोड पर लूट के उददेश् से बाइक पर सवार होकर आ रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने रोका तो इन लोगों पर पुलिस पर फायर कर दिये। जिसके बाद पुलिस ने इन तीनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गये बदमाशों में सन्तोष जाट पुत्र रघुवर चैधरी निवासी सकराया वृन्दावन, सुखवीर ठाकुर पुत्र जगदीश निवासी बड़ी हाटस बांगर वृन्दावन, करन पुत्र बांकेलाल निवासी सकराया थाना वृंदावन हैं। तलाशी के दौरान इन लोगों से एक पिस्टल 32 बोर, एक जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस 32 बोर व 2 तमंच, मय 3 कारतूस जिंदा एक खोखा कारतूस 315 बोर व डेढ किलो नशीला पाउडर डायजापाम व 18230 रूपये और काले रंग की पलसर संख्या यूपी 85 एआर 9967 बरामद हुयी है। पकड़े गये युवकों ने दो दिन पहले आढतिया से लूट की थी।

Read More

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र की अभिषेकपुरी कालोनी की रहने वाली महिला मंजू देवी ने स्थानीय कालोनी के रहने वाले कई लोगों पर प्लाॅट कब्जाने का आरोप लगाते हुये न्याय की गुहार लगाई है। मंजू देवी ने आज थानाध्यक्ष को बताया कि उसके प्लाॅट पर अनाधिकृत रूप से कब्जा करने के साथ मारपीट भी की। वहीं किसी अन्य व्यक्ति से जालसाजी के आधार पर जमीन का कागज भी तैयार करा लिया। पीड़ित महिला को पुलिस ने जांच कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।

Read More

 कर्मचारी संघ के पदाधिकारी काली पटटी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए  मथुरा। जिला अस्पताल में कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने आज सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को लेकर काली पटटी बांधकर विरोध किया। इस संबंध में कर्मचारी एसपी गौतम ने बताया कि सातवें वेतन आयोग में कर्मचारियों के हितों को ध्यान में न रखते हुये जो अपनी रिपोर्ट भेजी है उसमें कर्मचारियों पर कोई ध्यान नहीं दिया है जबकि अधिकारियों के वेतन बढाये गये हैं। उन्होंने कहा कि क्या बड़े अधिकारियों के लिये ही मंहगाई है? छोटे कर्मचारियांे के लिये मंहगाई नहीं है। यदि केन्द्र सरकार ने हमारी बात को नहीं सुना तो उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश के कर्मचारी सड़कों पर उतरने के लिये बाध्य होंगे। विरोध करन ेवालों में मुकेश गौतम, आरके चूड़ामणि, सुभाष शर्मा, देवपाल सिंह, लाखन सिंह, मुन्नी यादव, डीसी गुप्ता, देवेन्द्र शर्मा, राजेश कुमार, गिर्राज किशोर, आदेश कुमार आदि मौजूद थे।  

Read More

मथुरा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी नई दिल्ली द्वारा यमुना किनारे बसे नगरों की जा रही माॅनिटरिंग के अन्र्तगत वृंदावन पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम द्वारा वृन्दावन नगर स्थित सीवेज पम्पिंग स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया गया, जिससे कि यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त किया जा सके। जहां पर पालिकाध्यक्ष ने जलकल प्रभारी योगेन्द्र शर्मा को सभी सीवेज पम्पिंग स्टेशनों का विशेष ध्यान एवं वहां की सारी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिये कड़े निर्देश दिये। पालिकाध्यक्ष द्वारा नगर में स्थित मुखर्जी पार्क मेन सीवेज स्टेशन, कालीदह, लक्ष्मण शहीद, ज्ञानगुदड़ी सीवेज स्टेशन, बिहारघाट सीवेज स्टेशन, गांधीनगर किशोरपुरा सीवेज स्टेशन, पागल बाबा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट आदि समस्त सीवेज पम्पिंग स्टेशनों का विस्तृत रूप से औचक निरीक्षण किया गया। जहां पर मिली कमियों को तत्काल समय पर पूरा कराने के लिए कड़े निर्देश दिए।   

Read More

नंदगांव ब्लॉक पर मतदान कर्मी को दिशा निर्देश देते जिलाधिकारी राजेश कुमार -मतदानकर्मियों को रवाना करने डीएम पहुंचे नन्दगांव मथुरा। प्रधानी चुनाव के लिए नंदगांव ब्लॉक पर सुबह से ही पॉलिंग पार्टी एकत्र होना शुरु हो गयी थी करीब बारह बजे ब्लॉक से बसों द्वारा पॉलिंग पार्टीयों को रवाना किया गया। मतदान में ड्यूटी करने वाले कर्मचारी निर्धारित समय पर श्री कृष्ण चैतन्य इंटर कालेज पर पहुंचे। इस दौरान तमाम निर्देशों के साथ पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।  पीठाशीन अधिकारी के साथ मतदान कर्मी मतदान सामिग्री सिर पर रखकर वाहन तक पहुंचे। वहीं जिलाधिकारी राजेश कुमार भी सुबह ही ब्लॉक पहुंच गये । उन्होंने मतदान कर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए रवाना किया। जनपद में पहले चरण के प्रधानी चुनाव के चलते शुक्रवार की शाम को बॉर्डर सीमा को सील कर दिया और वहीं पुलिसबल तैनात किया गया। थाना प्रभारी राजेन्द्र नागर ने बताया कि बरसाना क्षेत्र से जुड़ने वाले सभी राजस्थान के मार्गो को सीलकर दिया गया है। किसी भी कीमत पर शराब की तस्करी तथा अन्य समान इधर से उधर नहीं जाने दिया जाएगा। सीमा क्षेत्र में बैरियर लगाकर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। चुनाव के दौरान अति संवेदनशील मतदान केन्द्र हाथिया व कमई में प्रशासन द्वारा प्रर्याप्त पुलिसबल तैनात किया गया है। एसपी देहात अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि दोनों ही केन्द्रों पर पुलिस की पैनी नजर रहेंगी एक-एक पल की जानकारी लेते रहेंगें कोई भी अनहोनी होने से पहले र्प्याप्त पुलिसबल पहुंच जाएगा।    सत्तानवे हजार मतदाता करेंगे 281 प्रधान प्रत्याशीयों के भाग्य का फैसला   नंदगांव ब्लॉक की 8 न्याय पंचायतों में 38 पदों के सापेक्ष 352 आवेदन किए प्राप्त हुए। जांच के दौरान प्रधानी के चार और ग्राम पंचायत सदस्य के दस पर्चे केंसिल पाए गए। करीब  67 आवेदकों ने अपने पर्चे खींच लिए। ब्लॉक में सत्तानवे हजार दो सौ साठ वोटर प्रत्याशीयों के भाग्य का फैसला करेंगे जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 54014 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 43245 है।  64 मतदान केंद्रों पर 152 मतदान स्थल बनाये गए हैं।     

Read More

पत्रकारवार्ता में लूट का खुलासा करते एसएसपी डा. राकेश सिंह पीछे खड़े चारों बदमाश  चार बदमाश हथियार, नगदी व दुपहिया वाहनों सहित गिरफ्तार मथुरा। प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली चन्द्रभान सिंह के सफल प्रयासों और हाईवे पुलिस के सहयोग से चार लुटेरों को पुलिस ने तमंचा, कारतूस, दुपहिया वाहनों और नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार किया है जिससे मगोर्रा में हुयी मुकेश पुत्र दिगंबर से लूट और हाईवे में आढतिया से हुयी लूट की दोनों घटनायें खुल गयी हैं। इस इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी डाॅ. राकेश सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चन्द्रभान सिंह, उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चाहर, एचसीपी तेजेन्द्र प्रताप, सचिन कुमार, रियाज खान, जवाहर सिंह, वीरेन्द्र सिंह, राजीव कुमार, विजय कुमार, सरकारी जीप चालक राजेश अवस्थी को मुखबिर ने सूचना दी कि मण्डी व्यापारी से हुयी लूट की घटना के मुलजिम उस्फार की तरफ से मथुरा आ रहे हैं। वहीं पर एसओ हाईवे, उपनिरीक्षक संजीव त्यागी, राकेश कुमार, कांस्टेबल अभिनंदन, अनिल कुमार, सुभाष यादव, ब्रजेश कुमार, रामसेवक गश्त के लिये चैकिंग कर रहे थे, तभी मण्डी चैराहे पर बदमाशों के आने की खबर पर शहर कोतवाल और दोनों कोतवाली थाने की टीम ने सौंख रोड रामबाग कालोनी पर आकर सड़क किनारे खड़े होकर आने-जाने वाले व्यक्तियों का इंतजार करने लगे, थोड़ी देर बाद दुपहिया वाहनों पर चार व्यक्ति आते दिखाई दिये तभी मुखबिर ने इशारा कर बताया कि यही लोग लुटेरे हैं। इस पर थानाध्यक्ष और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने टाॅर्च की रोशनी डालते इन्हें रूकने का इशारा किया तभी दोनों वाहन चालकों ने अपने वाहन पीछे मोड़ने चाहे और तमंचों से पुलिस पर फायर किया। पुलिस ने घेराबंदी कर रवि पुत्र मुकेश निवासी नगला बिहारी सकराया वृन्दावन, कृष्णचन्द्र उर्फ सोनू पुत्र मुरारी निवासी दलौता शेरगढ, हरीनारायण पुत्र मूलचंद निवासी नगला बिहारी सकराया, पन्ना पुत्र ज्ञान सिंह निवासी नगला बिहारी सकराया को पकड़ लिया। तलाशी पर इनके पास से एक-एक तमंचा, आठ कारतूस, दो खोखा कारतूस, 550-550 ग्राम नशीला पाउडर, 77 हजार रूपये, स्कूटी नंबर यूपी 85 7671 जो लूट की थी, एक मोटरसाईकिल अपाचे बिना नंबर की बरामद हुयी। चारों बदमाशों ने पूछताछ पर बताया कि हमने यह रूपये व स्कूटी मंडी के आढतिया से लूटे थे जिसमें से 27,150 के हिसाब से हिस्से में हम लोगों के आये थे। बाकी धन उधारी और खाने-पीने पर खर्च कर दिया। बदमाशों के पकड़े जाने पर लूट का खुलासा हो गया।

Read More

मथुरा। राया थाना के उपनिरीक्षक सुरेशचन्द्र शर्मा ने बलदेव तिराहे से षडयंत्र कर फर्जी नंबर की जाइलो गाड़ी संख्या यूपी 85 एएस 1896 में 265 लीटर हरियाणा मार्का देशी शराब लाते यदुवीर पुत्र सुखवीर निवासी नारोली रूदावल भरतपुर आदि पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक बारह बोर का तमंचा और तीन कारतूस भी मिले हैं। इसके साथी वीरेन्द्र पुत्र धारा सिंह निवासी जैनिया राया पर एक बार बोर का तमंचा और पांच कारतूस मिले हैं जबकि दुर्गेश पुत्र मुरारी से चाकू और टिंकू पुत्र भूरा से चाकू बरामद हुआ है।

Read More