मथुरा

हमारा प्रयास कोई मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे अमिट स्याही बायें हाथ की मध्यमा अंगुली में लगायी जायेगी चुनाव सम्बन्धी सभी तैयारियां पूर्ण मथुरा। जनपद के प्रथम व द्वितीय चरण के प्रेक्षक/विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अभिषेक प्रकाश ने कहा कि मतदान की प्रक्रिया जितनी निष्पक्ष, पारदर्शी व मानकों को पूरा करते हुए की जायेगी मतगणना उतनी ही सुगम व निर्विघ्न सम्पन्न होगी। श्री प्रकाश आज यहां कलेक्ट्रेट के सभागार में प्रथम व द्वितीय चरण के मतदान की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। श्री प्रकाश ने उपस्थित चुनाव से सम्बन्धित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले चुनाव से यह चुनाव थोड़ा भिन्न है इसमें केवन दो ही पदों ग्राम प्रधान व सदस्य ग्राम पंचायत के चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र के बाहर न्याय पंचायत व उम्मीदवारों का नाम तथा मतदाताओं के पहचान के 17 विकल्पों की सूची अवश्य चस्पा की जाय। उन्होंने कहा कि इस बार बायें हाथ की मध्यमा अंगुली पर अमिट स्याही का निशान लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस आशय का चुनाव आयोग का निर्देश स्याही लगाने वाले मतदान अधिकारी के पास अवश्य उपलब्ध होना चाहिए। यदि कोई मतदाता इस पर आपत्ति करता है तो उसे चुनाव आयोग के निर्देश को अवश्य दिखाया जाय। उन्होंने बताया कि अतिविकलांग व वृद्घ व्यक्ति को मतदान के लिए एक अटेन्डेंट उसकी मांग पर दिया जायेगा। मतपत्र को पहले से ही सही ढ़ंग से मोड़ा जाय जिससे मतदान के बाद स्याही किसी अन्य उम्मीदवार के निशान पर न लगे।  उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों पर लगायी गयी सुरक्षा की टीम यह अवश्य देखे कि मतदाता लाइन में खड़े रहें तथा मताधिकार का प्रयोग करने के बाद केन्द्र से बाहर चले जायें। उम्मीदवारों का बस्ता पोलिंग परिसर से 200 मीटर की दूरी पर रहे और वहां पर अनावश्यक भीड़ इक्कठा न हो। उन्होंने कहा कि कलेस्टर टीम जब क्षेत्र में जाय तो इन बातों पर अवश्य ध्यान दे। उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रियल टीम शान्ति व्यवस्था के साथ-साथ अगर कोई निर्वाचन सम्बन्धी समस्या आती है तो उसका भी निराकरण तत्काल करायेंं उसमें अनावश्यक बिलम्ब न किया जाय। यदि किन्ही कारणों से मतदान में रूकावट आती है तो इसका अंकन पीठासीन अधिकारी की डायरी में अवश्य किया जाय। उम्मीदवारों के एजेन्ट बैच लगाकर ही मतदान केन्द्र में प्रवेश करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई एजेन्ट लिखित में शिकायत करता है तो उसका निस्तारण पीठासीन अधिकारी द्वारा लिखित में ही किया जाय। यदि कोई व्यक्ति मतदाताओं को धमकाता है, शराब व अन्य चीजों का लालच देता है तथा जबरन वोट डालवाने का प्रयास करता है तो उसके विरूद्घ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाय। मतदान निर्धारित समय व प्रक्रिया के अनुसार ही कराया जाय। उन्होंने इस बात पर विशेष बल देते हुए कहा कि पोलिंग पार्टियां जिस रूट से जायें उसी रूट से वापसी करें। रूट संख्या का उल्लंघन करने वाली पोलिंग पार्टियों के विरूद्घ कड़ी कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम व मतपेटियों को सम्बन्धित उप जिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी भलीभांति देख लें। गड़बड़ मतपेटियों को हटा दिया जाय तथा मतपेटियों में गमकसीन का टेबलेट डलवा दिया जाय ताकि दीमक आदि मतपत्रों को नुकसान न पहुॅचा सकें। उन्होंने कहा कि इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर जितना निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान कराया जायेगा मतगणना उतनी ही सुगम व निर्विघ्न होगी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।  जिलाधिकारी राजेश कुमार ने प्रेक्षक को अवगत कराया कि प्रथम चरण में विकास खण्ड चौमुहां, छाता व नन्द्गॉव में मतदान होने हैं। यहां कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में 214 मतदान केन्द्र तथा 493 मतदेय स्थल बनाये गये हैं जिसमें से 23 अति संवेदनशील व 29 संवेदनशील मतदान केन्द्र हैं। पूरे क्षेत्रों को सुपर जोन, जोन तथा सेक्टर में बांटकर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित सुरक्षा बलों कि पर्याप्त तैनाती कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि जाड़े में सूर्यास्त जल्दी हो जाता है इसलिए मतदान केन्द्रों पर पेट्रोमैक्स की व्यवस्था की गयी है। मतदान कर्मियों के लिए मौसम के हिसाब से अलाव व रजाई आदि की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों की वीडियों ग्रॉफी तथा संवेदनशील मतदान केन्द्रों की स्टिल फोटोग्राफी की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने यह भी बताया कि दूसरे चरण में मांट व नौहझील विकास खण्ड में मतदान होने हैं यहा की सारी व्यवस्थायें अन्तिम चरण में चल रही हैं। जिलाधिकारी ने प्रेक्षक को आश्वस्त किया कि वे विगत चुनाव की तरह इस चुनाव को भी निष्पक्ष एवं पारदर्शी सम्पन्न करायेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 राकेश सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार सभी मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गयी है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन व वित्त एवं राजस्व अजय कुमार अवस्थी व महेन्द्र प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात आशुतोष द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी, उप जिलाधिकारी सदर, मांट व छाता राजेश कुमार, अन्जनी कुमार सिंह व रामअरज यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी बृज बिहारी कुशवाहा, जिला मनोरंजनकर अधिकारी एस0पी0 सिंह सहित प्रथम व द्वितीय चरण के निर्वाचन व सहायक निर्चाचन अधिकारी उपस्थित थे।  

Read More

अहिंसक शक्तियों को ‘‘गे्रट वे आॅफ इण्डिया‘‘ के बाहर फेंक देना चाहिये-मुनि श्री तरूण सागर जी महाराज  देश में सत्य और अहिंसा की एक और महाभारत होनी चाहिये -आघ्यात्म की ओर कदम बढाऐं जिससे देश का भविष्य सुरक्षित हो   कोसीकला।  गुरूवार की प्रात: बेला थी। आकाश में काली बदलियों के बीच सूर्यदेव भी आंख मिचौली खेल रहे थे। हल्की हल्की ठंडी हवा के हिलोरे भी नंगे पाव दौड रहे भक्तों की आस्था को न डिगा सके। इसी बीच खवर मिली कि इस ब्रजधाम की पावन धरा नन्दबाबा की कोषस्थली कोसीकलां में उन क्रान्तिकारी मुनिश्री का आगमन हुआ है जिनकी एक झलक पाने को नगर के लोग वर्षों से इन्तजार कर रहे थे। और हो भी क्यों न माना जाता है कि एक प्रखर सन्त के दर्शन मात्र से कई जन्मों के पाप धुल जाते है। ऐसा माना जाता है। इसलिए उनकी अगुवाई में लोगों ने पलक पावडे विछा दिये। नन्दबाबा की कोषस्थली बृजधाम कोसीकलां में गुरूवार को राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सेना द्वारा गार्ड आॅफ आॅनर से नवाजे गये मुनि श्री 108 तरूण सागर जी महाराज जिन्होने 13 वर्ष की आयु में अपना घर-बार त्यागकर सन्यास लिया और कडवे प्रवचन के माध्यम से सारे विश्व में ख्याति प्राप्त की ने मंगल प्रवेश किया। तो सकल द्गिम्वर जैन समाज के हर्ष का ठिकाना न रहा और जैन समाज ही क्यों नगर के सभ्रान्त लोग भी ठंड को ठेंगा दिखा उनके एक मात्र दर्शन के लिए उनके सामने नतमस्तक हो गये। सादे स्वभाव वाले मुनि श्री तरूण सागर महाराज के दर्शनों के लिए आस्था का सैलाब ऐसा उमडा कि मुनिश्री को भी भक्ति और भक्तों के सामने नतमष्तक होना पडा और दोनो हाथ उठाकर उपस्थित भक्तों को अपने आर्शीबचन से कृतार्थ कर दिया। लोग इक्टठा हुए और लम्बा कारवा बनता चला गया। चहंूओर से हो रही मुनिश्री की जय जयकार से समूचा शहर भक्तिमय हो उठा। जैन समाज के लोगों द्वारा पग-पग पर उनका पुष्प वर्षा व मंगल आरती उतार कर अभूतपूर्व स्वागत किया। नगर के हॉइवे पर बठैन गेट सहित दर्जनों स्थानों पर उनका समाज एवं अन्य लोगों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुनि श्री रेलवे स्टेशन स्थित जैन धर्मशाला पहुंचे जहां उन्होने एक बार फिर भक्तों को दर्शन दे समाज के उत्थान के लिए कुछ कडवी बात कहकर सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। तदोपरान्त मुनिश्री पत्रकारों से रूबारू हुए तो पत्रकारों ने एक के बाद एक सबाल उनसे कर डाले। पत्रकारों द्वारा पूछे गये सबालों कि सहिष्णुता पर लोगो द्वारा की जा रही वयानवाजी को लेकर देश में सरगर्मिया तेज हैं तो उन्होने उदाहरण देकर कहा कि एक मछली पानी में रहकर जिस तरह से पानी का महत्व नहीं जान सकती, अगर मछुआरा उसे पानी से बाहर फेंक दे तो कुछ ही देर बाद जब वह तडफेगी तो उसे पानी का महत्व समझ आ जाऐगा अर्थात उन्होनें विना नाम लिए कहा कि जिन्हें एसा लगता है तो वे बाहर (पाकिस्तान) चले जाऐं। उन्होने कहा कि विश्व में सहिष्णुता के मामले में भारत जैसा कोई देश नहीं लेकिन मेरा मानना है कि इस भारत में एक और महाभारत की जरूरत है कहा कि 500 वर्ष पहले जो महाभारत हुई तख्त और ताज के लिए हुई थी लेकिन वे आज की महाभारत की परिकल्पना सत्य और अहिंसा की महाभारत के लिए करते है। उन्होने कहा कि देश के संत मुनियों को एकजुट होकर श्रीकृष्ण की भूमिका अदा कर एक और धर्मयुद्घ लडना होगा। उन्हें चाहिये कि वह अर्जुन का गांण्डीव उठाकर इन अहिंसक शक्तियों को ‘‘गे्रट वे आॅफ इण्डिया‘‘ के बाहर खदेड दें। देश में हो रही गौकशी को लेकर उन्होने कहा कि गाय माता धर्मनीति और राजनीति के बीच फंसकर रह गयी है। गौकशी में देश के राजनेता मंत्री वोटो की राजनीति गोटियां सेक रहे है। गाय के मुददे को इन सभी जंजालों से निकालकर अर्थनीति से जोडा जाना चाहिये। गाय एक सम्मानित पशु है और एक समुदाय विशेष के लोगो से गाय को विशेष सम्मान देने का आव्हान किया। कहा कि संतो के पास उपदेश और सत्ता के पास ताकत है। जब तक दोनो सम्मति होगे तभी समन्व्य होगा और गाय को बचाया जा सकता है। पत्रकारों के एक सवाल कि आखिर गरीबों, असहायों की हितैषी सरकार कौन सी है? तो उन्होने हंसते हुए जबाव दिया कि जो सरकार विपक्ष में रहती है वही गरीबो और असहायों की हितैषी सरकार होती है। आखरी सवाल कि वे युवाओं को क्या संन्देश देना चाहेंगे जो कि शिक्षित होकर भी दुनिया के रास्ते से भटक गया है। तो उन्होने कहा कि युवाओं के लिए वे यहीं कहेंगे कि युवाओं को अपनी सोच में परिवर्तन लाना होगा। कहा कि आघ्यात्म से भटकने का कारण एक मात्र यही है कि युवाओ की सोच है कि मुनिश्री दिल से कुछ और जुवा से कुछ और बोलते हैं कहा कि अरे भाई मुनिश्री जो भी बोल रहे हैं जंहां से भी बोल रहे हैं केवल तुम्हारे भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहे है। उन्होने पढे लिखे और शिक्षित बने आतकिंयो पर चिन्ता जाहिर करते हुए कहा कि उनकी समझ से परे है कि इतना शिक्षित होने के बावजूद भी वे अपने ही खून के प्यासे कैसे बन सकते है? इसके बाद समाज के लोगों ने उनसे 10 दिसम्वर के बाद इस पावन धरा पर अपने व्यस्त कार्यक्रम का थोडा सा समय देकर लोगों को जागरूक कर उनकी मुक्ति का भी मार्ग प्रशस्त करें। माना जा रहा है कि आगामी माह में उन्होने चार द्विवसीय प्रवचन कार्यक्रम करने की अनुमति देने का समाज से वादा किया है। तत्पश्चात उन्होन आहार किया और मथुरा के लिए प्रस्थान कर गये। इस दौरान स्वागत करने वालों में डॉ0 अशोक जैन, अशोक कामिंया, प्रेमचन्द जैन, सन्टू जैन, सुभाष चन्द जैन, राजेन्द्र जैन, मुकेश जैन, सतीश चन्द जैन, गोपाल प्रसाद जैन, राहुल जैन, दीपक जैन, हर्ष जैन, विवेक जैन, लक्ष्मण जैन, अरूण जैन, मौना सर्राफ, भारत जैन, पंकज जैन, सन्टू जैन, सौरभ जैन, महावीर प्रसाद जैन, डॉ0 उदयवीर जैन, गणेश जैन, पप्पी जैन, राजीव सर्राफ, धर्मचन्द जैन आदि सहित नगर के सैकडों सभ्रान्त लोग उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। अवैध रूप से हिन्दू धर्म की आराध्या गाय की कसाईयो से रक्षा में जुटी गौ रक्षक सेना ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर हथिया गांव से राजस्थान के जंगल के रास्ते पर घेराबंदी कर गौ तस्करों के चंगुल से 6 गायों को मुक्त कराया है। मुखबिर की सूचना पर तस्करों की घेराबन्दी कर गौ रक्षको ने इन गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराया है। लेकिन गौ तस्कर रात और जंगली क्षेत्र होने का फायदा उठा कर भाग निकले। विदित हो की गिरिराज धाम गोवर्धन में गौ रक्षा को जुटी गौ रक्षक सेना की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गौ तस्करों का एक दल थाना क्षेत्र बरसाना के गांव हथिया से गौ वंश के एक दल को काटने के लिए जंगलों के रास्ते से राजस्थान के मेवात क्षेत्र के देहात में ले जा रहे है। जहाँ इन गौ वंशो को निर्दयता के साथ काट दिया जायेगा। इस सूचना पर गौ रक्षक सेना के संरक्षक सदस्य एवं परम गौ रक्षक श्री गोपेश बाबा के सानिध्य में उनके साथ गौ रक्षक सेना गोवर्धन के अध्यक्ष धीरज, आशू, भगवान सिंह, गोविन्द दास आदि सदस्यों के अलावा उसी राजस्थानी देहात क्षेत्र के करीब दर्जन भर गौ रक्षक गौ माता की रक्षा के लिए इस मुहिम में कुछ कर गुजरने के लिए जुट गए। सभी ने आपसी सहयोग से बॉर्डर के सीमावर्ती गाँवो में मोर्चाबंदी कर ली और गौ तस्करों के काफिले का इंतजार किया। जंगलो के रास्तों में काफी देर तक इंतजार करने के बाद मुखबिर की सटीक सूचना के अनुसार जैसे ही तस्करों का दल वहां आया तो गौ रक्षको ने उन्हें रुकने को बोला। इस पर उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे सीधे फायरिंग खोल दी और गायो के दल को भगा कर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। इस पर गौ रक्षक सेना के साथ आये ग्रामीणों ने भी बदमाशों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गौ तस्करो से करीब 2 दर्जन राउण्ड फायरिंग हुई। दोनों ओर से जंगलो में हुई इस फायरिंग से राजस्थान का जंगल दहल उठा। लेकिन गौ तस्कर मौका देखकर भाग जाने में सफल रहे। इस घटना के बाद फायरिंग आवाजें सुन कर इधर उधर भागी 6 गायो को गौ रक्षको ने एकत्रित कर लिया और उन्हें नजदीकी गौशाला में भेज दिया गया। वही गौ रक्षकों ने देर रात्रि में एक नजदीकी गांव में आश्रय लिया और और सुबह अपने अपने घर लौटें।

Read More

मथुरा। थाना क्षेत्र गोवर्धन के गांव पलसो में विगत एक सप्ताह पूर्व हुई स्वर्णकार बाबूलाल सर्राफ की हत्या और डकैती के मामले का आज गोवर्धन पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्या और डकैती काण्ड में संलिप्त मृतक बाबूलाल के ही दो परिजनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।  पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में घटना का अनावरण करते हुए अपपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलष कुमार पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी सदर और थानाध्यक्ष गोवर्धन अरविन्द कुमार ने इस घटना के खुलासे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विगत सप्ताह भर पूर्व थाना क्षेत्र गोवर्धन के गाँव पलसो में रात्रि में बाबूलाल सर्राफ की गला दबाकर हत्या कर अज्ञात बदमाश घर में रखा लाखों रूपये का माल पार कर ले गये थे। पुलिस ने इस मामले मंे क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार और थाना पुलिस की टीम को लगाया था। पुलिस ने आज घटना का अनावरण करते हुए मृतक बाबूलाल के दो परिवारीजनों रामसिंह पुत्र रामनाथ और अशोक पाण्डेय पुत्र वासुदेव प्रसाद निवासीगण पलसों गोवर्धन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार इन दोनों ही मिलकर आपसी में अपनी अपनी सर्राफ के कारोबार को चलने को लेकर चल रहे मनमुटाव और बाबूलाल की गाँव में मौजूद सम्पत्ति के चलते हत्या कर दी थी। मृतक बाबूलाल का पूरा परिवार काफी लम्बे समय से आगरा में रह रहा था। दोनों अभियुक्तों ने इस घटना को अंजाम देना स्वीकार है। इस घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 राकेश सिंह ने पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राअधिकारी सदर के निर्देशन में गोवर्धन पुलिस को लगाया था।

Read More

मथुरा। थाना कोतवाली क्षेत्र छाता के अन्तर्गत शेरगढ़ अकबरपुर मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल आगरा रैफर करा कर उपचार के लिये भेजा। वहीं मृतकों के शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेजा है। मिली जानकारी कंे अनुसार विगत रोज देर सांय थाना क्षेत्र छाता कातवाली के अन्तर्गत शेरगढ़ अकबरपुर मार्ग पर एक बाइक पर सवार तीन युवकों की एक ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत हो गयी। शेरगढ़ से अकबरपुर को जाने वाले इस रास्ते पर गांव तरौली ग्राम के पास घटित हुई इस घटना में बाइक सवार मृतक दोनों युवक नौगाँव निवासी दिनेश पुत्र भगत सिंह उम्र करीब 21 वर्ष तथा तिलक पुत्र शिवा उम्र करीब 18 वर्ष की तत्काल मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उनका करीब 20 वर्षीय साथी माधव पुत्र कलुआ गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल माधव को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे आगरा के लिये रैफर कर दिया गया। जहा अभी भी उसकी हालत चिन्ताजनक बनी हुई है। वहीं मृतक दोनों युवकों के शव पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेजे है। 

Read More

प्रधानी के चुनाव में खपने के लिए हरियाणा से कैंटर में जा रही थी तस्करी की शराब मथुरा। प्रधानी के चुनाव में खपने के लिए जा रही करीब 16 लाख रुपये की हरियाणा ब्रांड की ेदेशी शराब आबकारी ने बुधवार को रिफाइनरी क्षेत्र से पकड़ ली। आबकारी टीम ने तस्करी के आरोप में एक कैंडर तथा चालक और उसके साथी को भी गिरफ्तार किया है। ग्राम पंचायत चुनाव में शराब पानी की तरह बहाई जा रही है। ऐसा कोई प्रत्याशी नहीं है जो कि मतदाताओं को रिझाने के लिए शराब का सेवन न करा रहा हो। यूपी में शराब की कीमत अधिक होने के कारण हरियाणा से तस्करी की शराब बड़ी मात्रा में मंगाई जा रही है। तस्करी की शराब पडने के लिए आबकारी तथा पुलिस विभाग मुस्तैद है। बावजूद इसके हरियाणा से शराब की तस्करी लगातार जारी है। बुधवार की दोपहर आबकारी विभाग के निरीक्षक (क्षेत्र-2) संजय यादव को सूचना मिली कि एक कैंटर में तस्करी की शराब जा रही है। सूचना मिलने पर आबकारी निरीक्षक संजय यादव अपनी टीम जैन प्रकाश, मनोज कुमार, तहसीलदार सिंह, राकेश शर्मा, कलपूराम आदि के साथ रिफाइनरी क्षेत्र में पहुंच गए। उन्होंने औरंगाबाद तिराहे से  आगे खड़े होकर चेकिंग शुरु कर दी। चेकिंग को कुछ ही समय गुजरा था कि तभी दिल्ली की ओर से एक कैंटर आता दिखाई दिया। मुखबिर के इशारे पर उसे रोका गया। रुकने का इशारा देख चालक ने कैंटर को भगाना शुरु कर दिया। इस पर आबकारी विभाग की टीम ने कैंटर का पीछा किया और थोड़ी दूरी पर जाकर उसे रोक लिया। आबकारी ने कैंटर के अंदर बैठे दो युवकों को भी पकड़ लिया। तलाशी में कैंटर के अंदर हरियाणा मार्का देशी शराब की 460 पेटी बरामद की। टीम शराब से भरे कैंटर तथा पकड़े गए आरोपियों को लेकर आबकारी गोदाम पहुंची। यहां पूछताछ में तस्करों ने अपने नाम मैनपुरी निवासी राजपाल पुत्र रणवीर सिंह तथा इटावा निवासी शहशांह पुत्र शकूर बताया। आबकारी निरीक्षक संजय यादव ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत यूपी में 16 लाख तथा हरियाणा में चार से लाख रुपये से अधिक है। पूछताछ में आरोपियों ने माल उतारने का स्थान नहीं बताया। कैंटर के एक और गाड़ी चल रही थी जो कि कैंटर को दिशा दिखा रही थी। मुखबिर ने उसकी सूचना नहीं दी नहीं तो उसे भी पकड़ लिया जाता। आबकारी निरीक्षक ने यह तो स्वीकार किया कि शराब प्रधानी के चुनाव में बंटने के लिए जा रही थी, लेकिन वह कहां जा रही थी इसकी पुख्ता जानकारी नहीं हो सकी। संभवतः शराब फिरोजाबाद या शिकोहाबाद के लिए जा रही थी।

Read More

शगुन इवेंट्स संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यालय का हुआ उद्घाटन मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित भजपा कार्यालय के पास जुबली पार्क में बुधवार को शगुन एवेंन्स्ट का भाजपा नेता ने फीता काटकर उद्घाटन किया। जुबली पार्क स्थित शांति अपार्टमेंट में शगुन इवेंट्स (संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम) कार्यालय का भाजपा नेता एसके शर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा नेता ने कहा कि संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्षेत्र में युवाओं के लिए अच्छा फील्ड है। युवा इस फील्ड में अपना कैरियर बना सकते हैं। इस क्षेत्र में युवा मेहनत करें तो तरक्की के सांतवे आसमान पर पहुंच सकते हैं। डायरेक्टर दिनेश शर्मा ने बताया कि उनके यहां युवाओं को न केवल संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जाएगा बल्कि ब्रज और उसके बाहर कार्यक्रम भी कराए जाएंगे। बताया कि उनके यहां डांस, संगीन सीखने की कोई उम्र बाधा नहीं है। तीन साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति उनके यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है। प्रशिक्षण देने के साथ हमारे यहां फील्ड का अनुभव भी दिया जाएगा।

Read More

अग्रवाल सभा महिला समिति की सदस्याएं बैकुण्ठ चतुर्दशी पर यमुना किनारे घाट पर रंगोलियां सजा दीप दान करते हुए  मथुरा। श्री अग्रवाल सभा महिला समिति की सदस्याओं ने संयोजिका आशा अग्रवाल के नेतृत्ंव में कालिंदी तट स्थित सती बुर्ज घाट पर बैकुण्ठ चतुर्दशी के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की भॉति दीपदान ंिकया। अध्यक्ष लता अग्रवाल व मंत्री अंजना अग्रवाल ने यमुना किनारे घाट की सीघ्यिों पर आकर्षक रंगोलियॉ बनाकर उनपर दीपकों की श्रंखला सजा अद्भुत नयनाभिराम दृश्य प्रस्तुत किया। माधुरी अग्रवाल व मधु गर्ग ने ढोलक और मंझीरों की तान पर सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय बनाया। कामेश्वरनाथ चतुर्वेदी पण्डा ने यमुना जी का संकल्प व आरती करायी एवं प्रसाद वितरण किया। तदोपरान्त सभी सदस्याओं ने नोकाविहार के आंनद का लुत्फ उठाया । संयोजिका आशा अग्रवाल ने बताया कि संस्था सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रचानात्मक कार्यों के सृजन में विश्वास रखती है। सभी बहनें प्रतिवर्ष बैकुण्ठ चतुर्दर्शी पर यमुना किनारे आकर देश और समाज के कल्याणार्थ दीपदान कर मंगल कामनाऐं करती हैं। कार्यक्रम में ओमवती अग्रवाल, रंजनी तायल, पुष्पा बंसल, बविता, सरोज, मधु, लक्ष्मी, ऊषा, संगीता, कुमकुम, रीता, सुषमा, आभा आदि बहनें उपस्थित रहीं।

Read More

जीएलए विश्वविद्यालय में फार्मेसी सप्ताह के दौरान इंटर स्कूल प्रतियोगिता में भाग लेने आए अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने फार्मेसी विभाग का निरीक्षण किया और शिक्षकों से मशीनों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए एलोक्युशन, पोस्टर प्रतियोगिता में निखरे प्रतिभागी पोस्टर जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन   एलोक्युशन और पोस्टर प्रतियोगिता में चंदनवन पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आॅफ फार्मास्युटिकल रिसर्च में 54वें नेशनल फार्मेसी सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं पोस्टर प्रजन्टेशन, पावर पाइंट प्रजन्टेशन, एलोक्युशन, स्लोगन एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से छात्रों को अपनी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिला। पोस्टर प्रजेन्टेशन प्रतियोगिता में बीघर्म तृतीय वर्ष की छात्रा अंजलि एवं सुनैना को प्रथम, डीघर्म द्वितीय वर्ष की छात्रा साक्षी और नेहा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। पावर पाइंट प्रजेन्टेशन प्रतियोगिता में बीघर्म प्रथम वर्ष के छात्र अशोक को प्रथम एवं डीघर्म द्वितीय वर्ष की उमा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। स्लोगन में बीघर्म प्रथम वर्ष की छात्रा गोपिका को प्रथम एवं आकृति को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। क्विज में फार्मेसी के छात्र दिनेश, अभिषेक, आदित्य एवं ऋषभ के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एलोक्यूशन प्रतियोगिता में बीघर्म चतुर्थ वर्ष के छात्र दिनेश को प्रथम एवं तृतीय वर्ष के शाहिल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी सप्ताह के दौरान फार्मेसी संस्थान में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिये इण्टर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसके अन्तर्गत पोस्टर प्रतियोगिता, एलोक्यूशन प्रतियोगिता एवं ‘एड्स से बचने के लिये एड्स को जानिये’ थीम पर व्याख्यान दिया गया।  प्रतियोगिता के दौरान संस्थान की विभागाध्यक्ष प्रो मीनाक्षी बाजपेयी ने फार्मेसी संस्थान के छात्रों को जानकारी देते हुये विभिन्न प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराया। प्रतियोगिता में बाबा कघ्ेरा सिंह स्कूल, चंदनवन पब्लिक स्कूल, श्रीजी बाबा स्कूल, रतनलाल फूूलकटोरी देवी, एवं वनस्थली स्कूल आगरा ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के शिक्षक जितेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा एड्स पर जानकारी एवं एड्स का निरीक्षण भी किया गया ।  इस अवसर पर कमल शाह, जितेन्द्र गुप्ता, शिल्पी पाठक, प्रभात उपाध्याय, गोपाल अग्रवाल, भूपेश सेमवाल, जितेन्द्र कुमार गुप्ता, सोनिया शर्मा, योगेश मूर्ति, रीना गुप्ता, डॉ देवप्रिया, नीतू अग्रवाल, वैशाली अग्रवाल, विभव वार्ष्णेय, यति शर्मा, अहसास गोयल, नीरज सिंह, पूजा पटनी, मिताली पंत, डॉ कुलदीप बंसल, केशव बसंल, नीरज अग्रवाल, धर्मेन्द्र सारस्वत, जितेन्द्र अग्रवाल, सोहन स्वरूप सारस्वत, देवेन्द्र सिंह, मुकेशपाली, विपिन गौड, संदीप शर्मा, सुमिता दास सहित आदि छात्रों का योगदान सराहनीय रहा।   

Read More

मथुरा। यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है युवा पीघ्ी देश का भविष्य है आज की मजबूत नींव ही कल की मजबूती प्रदान करती है। उन्होेंने कहा कि यमुना मिशन जो प्रकृति और धरोहरों के संरक्षण का कार्य कर रहा है उस कार्य से युवाओं को जोघ जाये उनमें प्रकृति के प्रति जागरूकता लायी जाये इसी के साथ वे समझे कि हमारी धरोहरों का हमारे जीवन में क्या महत्व है। उन्ही के निर्देशानुसार यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा स्कूल और कालेजों में जा युवा पीढी को यमुना मिशन से जोघ्ने का कार्य किया जायेगा। यमुना मिशन के संयोजक पं अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि युवाओं में प्रकृति के प्रति कम होता रूझान तथा सांस्कृतिक धरोहरों से लगाव में कमी चिन्ता का विषय है युवा हमारे देश की नींव है इसलिये यमुना मिशन युवाओं को प्रेरित करने का कार्य करेगा। युवाओं में प्रकृति संरक्षण, यमुना की रक्षा तथा अपनी सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा के लिये उन्हे प्रेरित किया जायेगा। उन्होने बताया कि इसी क्रम में 26 नबम्बर को केघ्आर इण्टर कालेज में यमुना मिशन द्वारा सेमीनार आयोजित किया है जिसमें यमुना मिशन द्वारा सुबह 8रू30 बजे बच्चों को सम्बोधित किया जायेगा साथ ही यमुना मिशन से जोडने का कार्य किया जायेगा।   

Read More