मथुरा

मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र अंतर्गत चैकी बाद स्थित रिफाइनरी नगर टाउनशिप में रहने वाले एक 45 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र श्री राम सिंह सुबह दूध लेने गये जिसके बाद से उनका अभी तक पता नहीं चल पाया है। परिवार के लोगों को आशंका है कि अज्ञात बदमाश उन्हें अगवा कर ले गये। उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि 45 वर्षीय अनिल जो केन्द्रीय विद्यालय में बाबू के पद पर कार्यरत है और टाउनशिप के आवास संख्या 8/35 में रह रहा था। आज सुबह वह घर से दूध लेने के लिये बाद की ओर स्थित पेट्रोल पम्प के पास मंदिर के निकट गया हुआ था।  बताते हैं कि जब सुबह नौ बजे तक अनिल वापिस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुयी। परिवारीजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।   

Read More

 देवोत्थान एकादशी पर तीन वन की परिक्रमा लगाते श्रद्धालु  मथुरा। आज देवोत्थान एकादशी के पर्व पर ब्रज के तीनों वन की परिक्रमा बीती रात्रि से ही शुरू हो गयी। तीनों वन की यह परिक्रमा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लगभग 54 किमी लंबी इस परिक्रमा को देने के लिये श्रद्धालुआंे में भारी उत्साह और आकर्षण रहता है। देर रात्रि से ही इसका क्रम शुरू हो गया। मथुरा, वृन्दावन और गरूण गोविंद क्षेत्र इस परिक्रमा में तीनों वन के रूप में माने जाते हैं।  देवोत्थान एकादशी पर्व पर आज भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यमुना के घाटों पर स्नान और व्रत लकर इस लंबी परिक्रमा को शुरू किया। नगर पालिका और प्रशासन द्वारा इसके लिये रोशनी के पर्याप्त इंतजाम किये गये। सफाई व्यवस्था भी की गयी ताकि श्रद्धालुओं को परिक्रमा मार्ग में कठिनाई न हो। तीनों वन की इस परिक्रमा में ज्यादातर बड़े लोगों द्वारा इसे संपन्न किया जाता है। काफी कठिन और लंबे रास्ते के चलते परिक्रमार्थी बुरी तरह थक जाते हैं। आज देवोत्थान एकादशी पर मथुरा की पंचकोसीय परिक्रमा भी लगाई जाती है। इसे अलग-अलग रूप में धार्मिक लोगों ने वर्णित किया है।  कुछ लोग कंस वध के बाद विजय स्वरूप इस परिक्रमा को करते हैं जबकि धार्मिक मान्यता में यह भी कहा गया है कि देवों के उठने के साथ ही सभी ब्रजवासी उनकी परिक्रमा के लिये भोर से ही निकल पड़ते हैं और श्रद्धाभाव के साथ अपने देवताओं का नमन कर उनसे प्राणी मात्र में सदभाव और प्रेम की मनौती मानते हैं। देवोत्थान एकादशी पर्व पर आज श्रद्धालुओं की परिक्रमा मार्ग में लंबी लाइनें देखने को मिलीं। दान-पुण्य और संकल्प लेकर लोगों ने इसे शुरू किया। 

Read More

मथुरा।  ‘ठाकुर हमरे रमण बिहारी हम है रमण बिहारी के’  की धुन पर नाचते गाते भक्तों की टोली परम पूज्य गुरू शरणानन्द जी महाराज के सानिध्य में रमणरेती से होती हुयी एक दिन के पड़ाव के बाद यमुना मिशन के कार्यालय कृष्णगंगा घाट पहुॅची। जहां यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा ब्रज यात्रियों का स्वागत किया गया।  यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल एवं समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला पहना कर  एवं ब्रज यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया इसके पश्चात् कार्यकर्ताओं द्वारा सभी को प्रसाद वितरित किया गया। परमपूज्य गुरू शरणानन्द महाराज ने कहा कि 84 कोस की परिक्रमा करने  से अद्वितिय फल की प्राप्ति होती है।   

Read More

मथुरा। आज देवोत्थान एकादशी के अवसर पर पूरे ब्रज मण्डल के देवालयों में देवों के उठने के साथ ही विविध धार्मिक आयोजन और रोशनी, गायन, वादन के कार्यक्रम जारी रहे। सुबह से ही देवोत्थान एकादशी पर्व को लेकर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना जारी रही। सायंकाल तुलसी-सालिगराम विवाह का आयोजन प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में देर रात होगा। देवोत्थान एकादशी के साथ ही लग्न, शुभ मुहूर्त, विवाह और मोगलिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रारंभ हो जायेगा। देवोत्थान एकादशी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवी-देवताओं के उठने का समय है। इसी के चलते सभी धार्मिक और मांगलिग आयोजन आज से प्रारंभ हो रहे हैं। जगह-जगह बैण्ड, नफीरी की धुनें सुनाई देने लगेंगी। वैवाहिक बंधन भी बंधने लगेंगे। देवोत्थान एकादशी के पर्व पर आज मंदिरों में विशेष रोशनी और धार्मिक आयोजन आयोजित किये गये। 

Read More

मथुरा। आज देवोत्थान एकादशी के पर्व पर घर-घर गन्ना, सिंघाड़े, शकरकंद आदि तरकारियों की पूजा-अर्चना की गयी। गेरू और खड़िया से देवताओं का पूजन घर-घर किया गया। बाजारों में गन्ना की बिक्री आज के दिन विशेष रूप से पूजा के चलते देखी गयी। परिक्रमार्थी भी देवों की पूजा के लिये गन्ना, सिंघाड़ा, शकरकंद और अन्य तरकारियों को लाकर घरों में पूजा-अर्चना करते हैं। देवोत्थान एकादशी का यह महातम्य बताया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवताओं के आगाज का यह सूचक माना जाता है। अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं के इसके उल्लेख देखे जा सकते हैं।

Read More

 सड़क का शिलान्यास करते कांग्रेस विधान मंडल दल नेता एवं विधायक प्रदीप माथुर  मथुरा। कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता व विधायक प्रदीप माथुर ने डीग गेट से भरतपुर गेट, होली गेट होते हुये कृष्णापुरी चैराहें तक की 3 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का गतरात्रि कार्य शुरु कराके आज शिलान्यास किया। यह सड़क डीग गेट से होलीगेट होते हुये रेलवे क्रासिंग तक बनाई जा रही है, क्योंकि इसके पूर्व में मथुरा वृन्दावन विकास प्रधिकरण द्वारा रेलवे क्रासिंग से जनरलगंज तिराहे तक इण्टरलाॅकिंग सड़क बना दी गई है। अब कुल निर्माण कार्य 1850 मीट होना है। जिसकी लागत 2 करोड़ 50 लाख रुपये है। विधायक प्रदीप माथुर ने बताया कि महोली रोड का कार्य अगले सप्ताह में शुरु हो जायेगा, जिसका शिलान्यास वो स्वयं करेंगे। उन्होने सड़क के आगे के अतिक्रमण को हटाने के लिये बीच का रास्ता निकाल लिया गया है। इस दौरान आबिद हुसैन, अध्यक्ष शहर काॅग्रेस कमेटी, हनीफ कमरे वाले, हाजी यामीन, अब्दुल समद पप्पू, महेश रावत, तोहफीक अहमद, निशात अहमद, बदले कुरैशी, छुट्टन कुरैशी, गुड्डू कुरैशी, जावेद आलम, अस्लम भाई, हाजी सलाम, हाजी नवाब, हाजी नूर मोहम्मद, हाजी नसीम, औसाफ भाई, बौबी भारती, जिलानी कादरी, हरीश गर्ग, राहुल अरोड़ा, विक्रम बाल्मीकि, चकलेश्वर सिंह, मोहम्मद वकील, जमीर भाई, फरीद खान, सहजाद बेग, सलीम पहलवान, जाकिर पहलवान, नईम भाई, राजेश खण्डेलवाल, रामभरोसी सिंह, अजय सक्सैना, मोहम्मद आरिफ, इकराम कुरैशी, नईम भाई, वलील कुरैशी, आदि क्षेत्रीय मौजूद थे।

Read More

मथुरा। शहर के प्रमुख धन्नासेठ द्वारा पैसे को लेकर उत्पीड़न करने से तंग उद्यमी द्वारा जहर खाकर की गयी। मीडिया द्वारा बार-बार खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस द्वारा मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कर ली गयी है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार मृतक सुनील गर्ग के पुत्र वरूण गर्ग निवासी डैम्पियर नगर ने इस संबंध में प्रमोद गर्ग पुत्र बालमुकुन्द गर्ग निवासी डैम्पियर नगर और उसकी पत्नी व पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके पिता सुनील गर्ग से अभियुक्त द्वारा किये गये उत्पीड़न के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने धारा 306 के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। 

Read More

मथुरा। श्री गोवर्धन नाथ सेवा समिति द्वारा दिव्य एंव भव्य छप्पन भोग का आयोजन आन्यौर परिक्रमा मार्ग गोवर्धन में सम्पन्न हुआ। श्रीगिर्राज को 56 प्रकार के देशी गाय के घी से निर्मित 2100 किलो प्रसाद भेंट किया गया। छप्पन भोग उत्सव का प्रांरभ सभी सदस्यों द्वारा प्रातः श्रीगिरिराज प्रभु के समक्ष छप्पन भोग लगाकर प्रांरभ हुआ। तदउपरांत सैकड़ो की संख्या में पधारेसाधु-संतो को प्रसाद ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों से पूरा वातारण गिरिराज मय हो गया। प्रभु से दर्शन कर हजारों श्रद्धालुओं ने पुण्य प्राप्त किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा श्रीगिर्राज धरण के जयकारोंसे आकाश गुजायमान हो गया। रात्रि 10 बजे से उपरांत प्रभु की आरती कर शयन कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थापक अशोक बेरीवाल, जंयती प्रसाद अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, उमेश जुगसना, योगेन्द्र शर्मा, हेमन्त अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, अतुल राया, चरनदयाल, विपिन राया, अनिल कौशिक, प्रदीप, मनीष, श्याम, विष्णु वृंदावन, ओपी वर्मा, भगवानदास कोयला वाले आदि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। परिक्रमा मार्ग में लूट की घटनाओं का सिलसिला नहीं थम रहा है। गोवर्धन थाने की पुलिस की शिथिलता के चलते पीड़ित अब थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने से भी कतरा रहे हैं। बीती रात दिल्ली की एक श्रद्धालु महिला का बाइक सवार लुटेरे बैग छीनकर भाग गये जिसमें तीन हजार रूपये नगद और एक मोबाइल था। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की रहने वाली राजेश गुप्ता पत्नी हरिचंद गुप्ता गोवर्धन परिक्रमा लगाने को आयी थीं। रात्रि करीब ढाई बजे वह परिक्रमा के दौरान राष्ट्रीय इंटर कालेज के पास पंहुची थी तभी दो बाइक सवार बदमाश ने उनके हाथ से बैग छीन लिया और भाग गये। महिला के अनुसार बैग में करीब तीन हजार रूपये और एक मोाबइल था। बताते हैं कि इसकी शिकायत लेकर महिला गोवर्धन थाने भी पंहुची लेकिन पुलिस और कोर्ट के चक्करों से बचने के लिये वह लूट की रिपोर्ट दर्ज किये बिना वहां से चली गयी। ज्ञात रहे कि अभी कुछ दिनों पूर्व ही एक विदेशी श्रद्धालु महिला से बाइक सवार लुटेरों ने लूट की थी। गोवर्धन पुलिस लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है।

Read More

मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र अंतर्गत मांट रोड पर एक तेजगति से आती मैक्स पिकअप की टक्कर से तीन वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची थाना नौहझील पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से मैक्स पिकअप का चालक भाग जाने में सफल रहा।  प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन वर्षीय दीपक पुत्र दिलीप निवासी बांदा उप्र का रहने वाला है। इसका परिवार नौहझील क्षेत्र में ईंट भटटों पर पथाई का कार्य करता है। आज सोमवार बच्चा अचानक खेलते-खेलते सड़क पर आ गया। मांट रोड स्थित बरौठ प्याऊ के निकट तेजगति से आती मैक्स पिकअप की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी। बच्चे की मौत की खबर लगते ही उसके परिजनों में हड़कंप मच गया। बच्चे की दर्दनाक मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल पर पहुंच गये और विलाप करने लगे। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। 

Read More