मथुरा

 स्वच्छता अभियान के तहत गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में सफाई करती फरह राजकीय कन्या विद्यालय की छात्राएं। फरह। पं दीनदयाल उपध्याय राजकीय कन्या इंटर कॉलेज फरह में अध्ययनरत राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस की छात्राओं ने गोवर्धन परिक्रमा में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रद्घालुओं का जागरुक किया और स्वच्छता के नारों के साथ सफाई में योगदान दिया। बेटी बचाओ- बेटी पघओ नारों के साथ परिक्रमा मार्ग में चले अभियान में इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा श्रीमती राखी गुप्ता, एनएसएस प्रभारी नम्रता, कल्पना सिंह, ज्योति गौतम आदि शिक्षिकाओं समेत करीब राष्ट्रीय सेवा योजना की 15 छात्राओं ने शिविर में प्रतिभाग किया। स्वच्छता अभियान में परिक्रमा कर रहे श्रद्घालुओं ने सहभागिता निभाकर छात्राओं का उत्साह बघया और आयोजन का अच्छा प्रयास बताया।   जनहित में निर्मित मार्ग नहीं तोघ्ने देंगी भाजपा  मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा के प्रतिनिधिमण्डल ने आज मथुरा नगर पालिका के कैलाशनगर क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा  नवनिर्मित सघ्क का निरीक्षण किया व विगत दिनों रेलवे द्वारा अतिक्रमण की आघ् में सघ्क तोघ्ने के प्रयास की तीव्र शब्दों में निंदा की। भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल आज कैलाशनगर सेवा समिति के द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में भाग लिया व क्षेत्रीय लोंगो को आश्वस्त किया कि भाजपा हर स्तर पर इस सघ्क को बचायेगी। सांसद के माध्यम से रेलवे को अवगत कराके जनहित के कार्य को पूर्ण कराया जायेगा। इस प्रतिनिधिमण्डल में पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया , पूर्व चेयरमैन रविन्द्र पाण्डेय, संजय शर्मा, रामकिशन पाठक ,जनार्दन शर्मा, हेमन्त अग्रवाल,  लक्की,  कमल ,राजीवराज पाठक, सिद्घार्थ लोधी, कुंजबिहारी चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे। 

Read More

केएन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राएं ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते हुए  बच्चों ने है ठाना स्वच्छ भारत है बनाना मथुरा। के एन इंटरनेशनल स्कूल मथुरा के छात्र-छत्राओं एवं अध्यापकों ने अपने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कों लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया। इस अभ्यिान के पहले चरण में ग्राम रसूलपुर व ग्राम ओल में सफाई अभियान चलाया। इसके लिये छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को कस्बा ओल मथुरा और गॉव रसूलपुर जाकर सघ्क एवं गलियों में सफाई का कार्य किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक यश अग्रवाल ने स्वयं शिद्घत की और ग्रामीण को स्वच्छता के लिये जागरूक किया। बच्चों का स्चछता की तरफ जागरूकता देख स्थायी निवासियों ने खुलकर सहयोग किया और बच्चों का भी प्रोत्साहित  किया और बच्चें ने गांव के अन्य बच्चें को स्वच्छता को लेकर बताया कि खुले में शौच न करे, घर में शौचालय बनाने के लिये आग्रह किया। इस सहानीय कार्य के लिये ग्रामीणों ने विद्यालय के निदेशक, प्राचार्य,ं प्रबंधक एवं छात्र-छात्राओं को बधाई दी और आश्वासन दिया कि आपके चलाये गये अभियान का पालन करेंगे।  यह स्वच्छता अभियान अब हर अवकाश के दिन स्कूल द्वारा निरंतर संचालित किया जायेगा और जो भी लोग इस अभियान में उनका साथ देना चाहते है उनको अपने साथ जोडते हुये हमारे ग्रामीण “क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य निरंतर करते रहेंगे ।  

Read More

राधाकुण्ड परिक्रमा मार्ग में विठ्ठल नामदेव मंदिर पर फूल बंगला के बीच छप्पन भोग का लगाया प्रसाद कार्तिक मास की पूर्णिमा पर विठ्ठल नामदेव मन्दिर पर लगा छप्पन भोग  फूल बंगला के बीच विराजे विठ्ठल नामदेव राधाकुण्ड। कार्तिक मास की पूर्णिमा एवं निमय सेवा के समापन पर छोटी परिक्रमा मार्ग स्थित राधाकुण्ड के विठ्ठल नाम देव मन्दिर पर बुधवार को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। सज-धज के सिर पर टोकरी रखे भजन संर्कीतन करते श्रद्धालुओं का भक्तों का रैला अपने आराध्य भगवान श्रीविठ्ठल नाम देव महाराज को छप्पन प्रकार के व्यंजनों को अर्पित करने के लिए राधाकुण्ड छोटी परिक्रमा मार्ग स्थित विठ्ठल नाम देव मन्दिर पर पहुॅची। यहां फूल बंगला श्रृंगार में विराजमान विठ्ठल नामदेव जी महाराज का के प्रांगण में भक्तों ने सिर से अपनी-अपनी टोकरी रखी और छप्पन प्रकार के व्यजनों से सजाया गया। इस मौके पर पं  मूलचन्द्र उपाध्याय ने विधि-विधान से मंत्रोच्चारणों के बीच पूजा अर्चना की। हरीशंकर उपाध्याय, देवी चरन उपाध्याय और दुर्ग प्रसाद आदि के निर्देशन में विठ्ठल नाम देव मन्दिर पर विभिन्न प्रकार के पुष्पों से फूल बंगला सजाया गया। इससे पूर्व पंडित मूलचन्द्र उपाध्याय ने विठ्ठल नामदेव महाराज जी का दुग्धाभिषेक कर महाआरती उतारी। वहीं मन्दिर प्रांगण में ब्रज के दर्जनों कलाकरों के द्वारा सांय को भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजन संध्या के कार्यक्रम में ब्रज के कलाकारों द्वारा राधाकृष्ण के मधुर भजन प्रस्तुत किये गये।  राधेकृष्ण के मधुर भजनों पर भक्त झूमने पर मजबूर हो गये। कार्तिक मास की पूर्णिमा व नियम सेवा के समापन पर गोवर्धन गिर्राज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाने के लिए भक्तों की भारी भीघ् सुबह से सांय तक उमघ्ती रही।  पंघ् मूलचन्द्र उपाध्याय ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति राधाकुण्ड छोटी परिक्रमा मार्ग स्थित विठ्ठल नामदेव मन्दिर पर छप्पन भोग व फूल बंगला का आयोजन किया जाता हैं जिसमें साधू संतों को प्रसाद ग्रहण कराया जाता है। छप्पन भोग के दर्शनों के लिए श्रद्धालु भक्तोें की भीघ् उमघ्ती रही। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद उपाध्याय, शिव शंकर उपाध्याय, हरीशंकर उपाध्याय देवी चरन उपाध्याय, खगेन्द्र दीपक, पंकज धीरज, वेदप्रकाश आदि भक्त मौजूद थे।  

Read More

मीडिया को जानकारी देते अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन के आयोजक पं. अजय कुमार तैलंग एवं अन्य  -दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेंगे 150-200 ज्योतिविद  मथुरा। ब्रजमण्डल मथुरा नगरी में अखिल भारतीय दो दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 28 व 29 नवम्बर 2015 को श्री जी बाबा आश्रम भतेश्वर रोड मथुरा  में आयोजित किया जा रहा है। ज्योतिष सम्मेलन के आयोजक पं अजय कुमार तैलंग ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस सम्मेलन में आपसी सहयोग में शान्ति स्थापना में ग्रहों की भूमिका, सुखी पारिवारिक जीवन में ज्योतिष का महत्व, क्यो डरते है लोग शनि देव से, प्राकृतिक प्रकोपो को पूर्व में जानना,  ज्योतिष द्वारा रोगो का निदान, संतान क विवाह में ग्रहो की भूमिका , वास्तु और रत्न का महत्व आदि विषयों पर चर्चा होगी । इस सेमीनार में देश प्रदेश के लगभग 150-200 ज्योतिविदो को आमंत्रित किया गया है। जनता जर्नादन के लिए आये हुए ज्योतिषविद् मथुरा की जनता को ज्योतिष का लाभ भी देंगे। जनता हित में सभी व्यक्ति जातक जिनको अपनी कुण्डली दिखानी हो या हस्तरेखा , वास्तु  और रत्नो के बारे में परामर्श लेना वह पंजीकरण  कराकर ज्योतिषीयो से परामर्श ले सकते है। ऐसे लोग जिनके पास अपनी कुण्डली नही है वह भी जातक प्रश्न कुण्डली के आधार पर मस्तिक देखकर भी भविष्य ज्ञान प्राप्त कर सकते है। कार्यक्रम के सचिव पं अर्पित ने बताया कि इस सम्मेलन में फयूॅचर पांइट के सम्पादक अरूण बंसल,  सुभेन सरमन दिल्ली, प्रेमशंकर शर्मा जयपुर, राकेश सोनी जयपुर, ब्रहमदत्त शर्मा जयपुर, आनन्द शर्मा बीकानेर, मोहन द्विवेदी जोधपुर, आचार्य अमित शास्त्री कानपुर, बीपी पाठक जबलपुर, राकेश मोहन अहमदाबाद, नन्दकिशोर देवास, सुधाशु निर्भय सोरो, विजय शास्त्री मेरठ, पूनम उज्जवल कानपुर, उपस्थित होेंगे । कार्यक्रम में प्रथम दिन 28 नवम्बर को दीपप्रज्ज्वलन संत राजा बाबा और डा. अच्चुत लाल भटट भागवताचार्य द्वारा किया जायेगा। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप माथुर विधायक मवृ वि क्षेत्र तथा सम्मानीय अतिथि में डॉ एसी वार्ष्णेय वैटनरी कुलपति तथा महन्त राधाकान्त गोस्वामी होेंगे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में मुकेश गोैतम चेयरमैन वृन्दावन तथा कल्याण दास अग्रवाल डिप्टी चीफ वार्डन सिविल डिफेैन्स होगे कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रज किशोर शर्मा ब्रजवासी होंगे।  29 नवम्बर 2015 को कार्यक्रम का शुभाम्भ मलूक पीठाश्वर परम श्रद्धेय राजेन्द्र दास महाराज करेंगे तथा मुख्य अतिथि पूरन प्रकाश विधायक बल्देव होंगे। सम्मानीय अतिथि में गजेन्द्र शर्मा लक्ष्मीग्रुप, योगेश द्विवेदी वरिष्ठ नेता बसपा होंगे । विशिष्ठ अतिथि में बाल व्यास डॉघ् मनोज मोहन शास्त्री पुरााणाचार्य तथा ज्ञानेन्द्र गोस्वामी श्रीमद्भागवत प्रवक्ता सेवाधिकारी होगे  अध्यक्षता कामेश्वर चतुवेर्दी करेंगे। द्वितीय सत्र 12 बजे से जनता अपनी कुण्डली विभिन्न ज्योतिषियों को अपनी कुण्डली आदि दिखायेगे। तृतीय सत्र में गोस्वामी पंकज कुमार महाराज गोकुल वालों के हाथ से समस्त विद्वान जनो को सम्मानित किया जायेगा तथा उन्हें प्रशस्ती पत्र दिया जायेगा । पं तैलंग ने जनता से अपील की है कि सभी जन अपने भाग्य कुण्डली को दिखाने के लिए इस कार्यक्रम में भाग ले तथा आये हुए विद्वानो से लाभ प्राप्त करे । सम्मेलन में विशेष सहयोग अमित भारद्वाज, अर्पित तैंलग, प्रेम कुमार, दुर्ग्रेश कुमार बलवेन्द्र सिंह आदि का पूर्ण सहयोग रहेगा  ।

Read More

चैमुंहा ब्लाॅक के ग्राम सैनवां में यमुना रक्षक दल के प्रयास से एवं वहाँ के स्थानीय निवासी कन्हैया लाल शर्मा की अध्यक्षता में 2 माह पूर्व से श्याम कुण्ड सफाई अभियान शुरू हुआ। इसमें पूरे श्याम कुण्ड की जलकुंभी एवं गाद हटाया गया। इस कुण्ड का पौराणिक महत्व है। प्रतिदिन सैकडो लोग इस कुण्ड की परिक्रमा करते हैं। लगातार 2 माह के श्रमदान के बाद ग्रामिणों ने कुण्ड की खुदाई कर पूरी गंदगी की सफाई की। अब इस कुण्ड में साफ जल भर दिया गया है। सुबह-शाम पूरा गांव इस कुण्ड की परिक्रमा करता है। आज दिनांक 24 नवम्बर को यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास सैनवां गांव पहुँचकर ग्रामिणों की सराहना की और कहा कि ब्रज के कुण्ड-सरोवर बिना किसी सरकारी मदद के साफ-सुथरा एवं संरक्षित हो सकते हैं। वह सैनवां गांव ने दिखा दिया। सैनवां गांव के श्याम कुण्ड के लिए ग्रामिणों ने बाहर से कोई सहयोग नहीं लिया और ना ही प्रशासन से सहयोग लिया। ग्रामिणों ने आपस में चन्दा करके तथा श्रमदान कर कुण्ड को चमका दिया। यमुना रक्षक दल का अभियान सैनवां गांव से शुरू हो गया। ब्रज के हर कुण्ड-सरोवर एवं लीलास्थली को साफ-सुथरा करने का अभियान शीघ्र ही शुरू होगा। यमुना के साथ-साथ कुण्ड-सरोवर का अभियान भी जोरो से चलेगा। हर कुण्ड-सरोवर के किनारे वृक्षारोपण किया जायेगा ताकि कोई अतिक्रमण न कर सके। सभी सन्त-महात्मा अपने-अपने आश्रम से एक-एक कुण्ड-सरोवर को जोड़ लें तो कुछ ही महिनों में ब्रज के सभी कुण्ड-सरोवर साफ नजर आयेंगे।

Read More

भक्ति, वैराग्य, ज्ञान एवं सेवा की साक्षात मूर्ति थे स्वामी गीतानंद महाराजः डा. अवशेषानंद महाराज गीतानंद महाराज की 11वीं पुण्य तिथि पर हुए विभिन्न कार्यक्रम श्रद्धांजलि समारोह में संत, महंत, धर्माचार्य,समाजसेवी एवं राजनेताओं का लगा मेला विशाल भंडारे में ब्रज क्षेत्र के साधुओं का लगा कुम्भ  मथुरा। देश के प्रख्यात संत स्वामी गीतानंद महाराज भिक्षु जी की 11वीं पुण्य तिथि विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। इस दौरान देश के भर से आए प्रख्यात महंत, संत और धर्माचार्यो ने आध्यात्म चिंतन के साथ महाराश्री को नमन कर भावांजलि अर्पित की। वहीं समाज सेवियों ने भी समाज और राष्ट्रहित में संत गीतानंद महाराज द्वारा किए गए कार्यो को याद कर उनसे प्रेरणा लेने पर जोर दिया। वंृदावन स्थित अनुपयति गीता आश्रम के सभागार में रविवार को दिव्य भव्य भजन समारोह का भी आयोजन हुआ। देश के प्रख्यात भजन सम्राट महावीर शर्मा जी के टीम द्वारा भजनों की लगातार श्रंृखला प्रस्तुत की गई। जिस पर श्रोता झूमते और थिरकते नजर आए। ऐसा लगा जैसे राधा-कृष्ण की प्रेममयी लीला वचनों में साक्षात प्रस्तुत हो रही हो। भजन एवं श्रद्धांजलि समारोह में देश विदेश से आए महाराजश्री के अनुयायियों, भक्तों और शिष्यों ने महाराज श्री के स्मरण सुनाकर माहौल को भावमय कर दिया।  इस अवसर पर गीतानंद जी महाराज के परम शिष्य महामंडलेश्वर डा. अवशेषानंद महाराज की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि महाराजश्री की भक्ति के साथ-साथ मानवता की सेवा में विशेष रूचि थी। उन्होंने देश में किसी तरह की आपदा आई हो या फिर सीमा पर युद्ध हो हर समय अपनी सरल ह्रदयता का दर्शन कराते हुए पीडिघ्त मानवता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। कहा कि  महाराजश्री के प्रकल्पों, अन्न क्षेत्र, वृद्धाश्रम, गौशाला, चिकित्सालय आदि उसी दिशा का प्रमुख अंश हैं। महापुरुष अपनी कीर्ति को छोड़ देते हैं जो बाद में लोगों को सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। गीतानंद महाराज जैसे सद्गुरु दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। साधुओं की साधना में किसी प्रकार का व्यवधान न आए इसलिए ही उन्होंने वंृदावन एवं हरिद्वार में जैसे अन्न क्षेत्र चलाया।  समारोह में वक्ताओं ने कहा कि महाराजश्री के बताए मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति सफलता के सोपान पर चढ़ सकता है। वहीं उनके सानिध्य और दर्शन से भक्त को शांति का अनुभव होता है। महाराज श्री ने गीता, वाणी और प्रवचन के माध्यम से लोगों में जनजाग्रति पैदा की, वहीं आध्यात्म के माध्यम से मानव को जोडने का जो काम किया वह हमेशा स्मरणीय रहेगा। प्रमुख संतों ने कहा कि महाराजश्री ने गीता पंचामृतम समेत अनेक ग्रंथों की रचना कर भक्तों का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने जीवन पर्यंत श्रीमद् भागवत गीता का प्रचार प्रसार कर भक्तों को सदमार्ग पर चलने का संदेश दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजश्री के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्चन कर किया।  समारोह में स्वामी गोविंदा नंद तीर्थ महाराज, पदम श्री  कृष्ण कन्हाई चित्रकार, फूलडोल जी महाराज, डा. केशवाचार्य महाराज, वरिष्ठ पत्रकार देशभक्त वाजपेयी, उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, भागवताचार्य डा. मनोज मोहन शास्त्री, राधाकृष्ण पाठक, श्रीकृष्ण सरस, शैलेंद्र नाथ पाठक, बिहारी लाल वशिष्ठ, सेवा नंद ब्रह्मचारी, बालकृष्ण गौतम, एसपी शर्मा, इंग्लैंड से आए प्रकाश अरोड़ा, पानीपत से युधिष्ठर शर्मा, दर्शन पवेजा, आचार्य राजेंद्र महाराज, बलभीम पानीपत, सिद्धांर्थ कुमार, नवल गिरी जी महाराज। समारोह का संचालन रामजीवन शर्मा ने किया।   

Read More

 होलीगेट पर सपाई मुलायम सिंह का जन्मदिवस मनाते   जिला अस्पताल में फलवितरण के बाद बाहर आते सपाई  मथुरा। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह के 77 वां जन्मदिवस सपा के कार्यकर्ताओ द्वारा मथुरा जिले मेब डे ही धूमधाम के साथ मनाया गया इस दौरान सपाईयो ने जगह-जगह केक एवं निर्धन गरीब असहायों के कंबल आदि भी वितरण किये। रविवार को नगर पंचायत बलदेव अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामकिशन वर्मा ने बल्देव कार्यालय मे समाजवादी पार्टी के मुखिया के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 5 किलों का केक काटा एवं उनके दीर्घायु जीवन की कामना भगवान से की। इस दौरान रामकिशन वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीब एवं असहाय लोगों की हितों की ख्याल रखने वाली पार्टी है जिस तरह से पार्टी गरीव एवं किसानों के हितों का ख्याल रखकर कई योजनाएं चला रही है, निििश्चत ही सपा अगले मिशन 2017 मे भी यूपी में अपनी अधिकतम मतों से जीत दर्ज करायेगी। उनके साथ नगर अध्यक्ष कमल कुमार पाडेय ने कहा कि सपा ने जो योजनाए किसानों के लिये चलायी है उसका किसान को फायदा हो रहा है, इस मौके पर डब्बू पाठक, दिनेश कुमार अवध तेहरिया, श्रवण कुमार, महेश पाडेय, नवीन वर्मा, महादेव सेठ, मुकेश सेठ, राधाकिशन पाडे, श्री किशन पाडे, सुजीत वर्मा आदि सहित सेकडो की संख्या मे कार्यकर्तागण मौजूद थे।  वही फरह के नगर पंचायत अध्यक्ष मुरारीलाल शर्मा ने भी नगर पंचायत मे सपा के मुख्यिा के जन्मदिवस पर केक काटा। कोसीकलां में भरतमिलाप चैक स्थित वरिष्ठ सपा नेता धर्मवीर अग्रवाल द्वारा पार्टी के कैम्प कार्यालय पर धरती पुत्र मुलायम सिह का 78 वां जन्मदिन बडे“ ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने मुलायम सिंह के चित्रपट के समक्ष ज्योति भी जलाई और ईश्वर से हमेशा उनको ज्योति की तरह चमकते रहने की प्रार्थना भी की। तदोपरान्त उन्होने मुलायम सिह के 78 वें जन्मदिन की खुशी में 100 किलों लडडू मिष्ठान के रूप में वितरित किये। इस मौके पर उपस्थित सपा नगर अध्यक्ष सुभाष मित्तल ने प्रदेश मुखिया की लम्बी उम्र की कामना करते हुए कहा कि हमें पार्टी की रिती-निती से जनता को अवगत कराना चाहिये जिससे निकट भविष्य में नेताजी प्रधानमत्री बन सके उन्होने कहा चूकिं केन्द्र की सत्ता का रास्ता यूपी से ही होकर गुजरता है इसलिए हमें प्रयास करते रहना चाहिये और गरीब, असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिये। प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए राज्य पोषण मिशन का शुभारम्भ किया था। वरिष्ठ सपा नेता श्रीभगवान भार्गव, हरिमोहन सैनी, डा. सुमित राजपूत, महेन्द्र आर्य, मोहनश्याम सिरौलिया, महावीर ठाकुर, छोटू हरमोनियम, पंकज भार्गव, मनोज अनन्त, चन्दर पौनिया, कपिल शर्मा, नीरज अग्रवाल, फत्ते लम्वरदार, कपिल फौजदार, टीकम चैधरी, असलम कुरैशी, शाहिद कुरैशी, जाहिद, आविद, सलीम कालें, आदि दर्जनों सपा नेता मौजूद थे। मथुरा रविवार को सुवह सपा के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने अपने आवास पर गरीब एंव असहाय लोगों को ठंड से बचने के लिये कंबल बाटे और मुलायम सिंह का जन्मदिन की बधाई दी, वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा ने भी सपा के मुखिया मुलायम सिंह के जन्मदिन पर लोगों को बधाई दी, छाता स्थित स्थानीय डाक बंगला पर सपा के सुप्रीमों मूलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सपाईयों ने श्रीयादव की दीर्घआयु की कामना की तथा पूर्व चेयरमेन कुंवर राजपाल सिंह केक काटा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन कुंवर राजपाल सिंह, नगर अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष मौघ् सऊद, डाक्टर विजय सिंह राजपूत, ठाकुर लेखराज मास्टर, ठाकुर रामहेत सिंह, रंजीत सिंह गुर्जर, रामवीर सिंह, राधेश्याम, शादिक, इमामुददीन, इमरान, लियाकत, फईयाद अली, रामपाल, विनय प्रताप, टीकम सिंह, रामधन, पप्पू, निरोत्तम आदि थे। वही सौंख में सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर स्थानीय कैम्प कार्यालय पर पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी व विधान सभा अध्यक्ष गोवर्धन मुकेश सिकरवार ने मुलायम सिंह की छवि के सम्मुख केक कटकर व मिष्ठान खिलाकर सभी कार्यकर्ताओं को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर प्रदीप चैधरी ने कहा कि मुलायम सिह यादव सच्चे समाजवादी हैं और आगामी समय में समाजवादी पूरे देश में परचम लहरायेें। मुकेश सिकरवार ने कहा कि सपा कार्यकर्ता पूरे जोश से आगामी चुनावों की तैयारी में जुट जायें और मुलायम सिंह को जीत का तोहफा दें। इस मौके पर छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, नगर अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाह, सुनिया पहलवान, उमेश चोधरी, ओमप्रकाश कुशवाह, सोहनलाल, गुड्डू लोहिया, गुड्डा भईया, गिर्राज कुशवाह, योगेश उपाध्याय, अर्जुन गौतम, सुभाष कुशवाह, पवन कुमार व अंसार कुरैशी आदि मौजूद थे। वहीं नंदगांव कस्बे में सपाईयों ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया। इस दौरान रजनीकांत पूर्व सचिव छाता विधान सभा के नेतृत्व में मिठाई वितरित कर  नेता जी की दीर्घायु की प्रार्थना की। इस अवसर पर योगेश शर्मा, आस मौहम्मद, शेरा,नरवीर चैधरी, भारत,सलीम, सोनू शर्मा, ब्रह्मा, बबलू आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम गोस्वामी ने केक काटकर नेता जी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष दीपक गोस्वामी, हरीओम अग्रवाल, रमेश, हमीद, बन्नो आदि मौजूद रहे। 

Read More

रेलवे प्रशासन तोड़ने पर आमादा मथुरा। शहर की कैलाश नगर काॅलौनी में नगर पालिका द्वारा बनाई गई इंटरलाॅकिंग सड़क को रेलवे अधिकारियों द्वारा ध्वस्त किए जाने की चेतावनी के बाद कैलाश नगर के वाशिन्दें अब सड़क पर आ गए और उन्होंने रेलवे व जिला प्रशासन को पत्र भेज संपर्क मार्ग तोड़े जाने पर आंदोलनात्मक रूख अपनाने की बात कही है।  ज्ञात रहे कैलाश नगर में नगर पालिका द्वारा रेलवे पटरी के समीप पूर्व में बनी सड़क के क्षतिग्रस्त होने पर पुनः एक माह पूर्व इंटरलाॅकिंग सड़क बनवाई थी, जिसे रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंच तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध पर टीम के साथ आए रेलवे प्रशासन के लोग इसे अतिक्रमण बता एक माह में तोड़ने का अल्टीमेटम देकर लौट गए। यह काॅलौनी मथुरा-वृंदावन रेल लाइन एवं दिल्ली आगरा रेल लाइन के मध्य बसी है। यहां निकलने का कोई रास्ता न होने के कारण करीब 15 वर्ष पूर्व मथुरा-वृंदावन रेल लाइन के करीब विधायक निधि द्वारा सड़क बनी थी, जो जर्जर हो गई थी। जेनर्म में नाला निर्माण के दौरान इसे नाले के ऊपर एक मीटर सड़क बनाकर रास्ता बना दिया गया था। पिछले महीने नगर पालिका परिषद ने इस सड़क को बनवाया है। तब भी रेलवे के अधिकारी इसे अतिक्रमण बताते हुए काम रोकने के लिए पहुंच गए। लेकिन किसी तरह सड़क बन गई।  यह सरकारी रास्ता है: ईओ नगर पालिका    इस संबंध में रेलवे अधिकारियों का मौके पर कहना था कि नगरपालिका या संबंधित लोग इसके कागजात दिखाएं, कि यह रेलवे की जमीन नहीं है। जबकि अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका मथुरा उदयराज यादव का कहना है कि यह पुरानी सड़क है और काॅलौनी का एक मात्र रास्ता है, यह सरकारी रास्ता है, अतिक्रमण नहीं।    स्थानीय वाशिन्दें आंदोलनात्मक रवैय्ये पर    कैलाश नगर विकास समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर रेलवे प्रशासन द्वारा इस काॅलौनी के लोगों को रास्ते से महरूम किए जाने पर संघर्ष की रूपरेखा अपनाने की घोषणा की गई है। समिति जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय विधायक व सांसद से मिलकर रास्ते को सुरक्षित रखने की गुहार लगाएंगे। यदि रेल प्रशासन फिर भी अपनी तानाशाही से बाज नहीं आता और उनके रास्ते को तुड़वाकर आवागमन में परेशानी डालेगा तो किसी भी स्थिति का सामना करने से वो पीछे नहीं हटें।   

Read More

रेलवे प्रशासन तोड़ने पर आमादा मथुरा। शहर की कैलाश नगर काॅलौनी में नगर पालिका द्वारा बनाई गई इंटरलाॅकिंग सड़क को रेलवे अधिकारियों द्वारा ध्वस्त किए जाने की चेतावनी के बाद कैलाश नगर के वाशिन्दें अब सड़क पर आ गए और उन्होंने रेलवे व जिला प्रशासन को पत्र भेज संपर्क मार्ग तोड़े जाने पर आंदोलनात्मक रूख अपनाने की बात कही है।  ज्ञात रहे कैलाश नगर में नगर पालिका द्वारा रेलवे पटरी के समीप पूर्व में बनी सड़क के क्षतिग्रस्त होने पर पुनः एक माह पूर्व इंटरलाॅकिंग सड़क बनवाई थी, जिसे रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंच तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध पर टीम के साथ आए रेलवे प्रशासन के लोग इसे अतिक्रमण बता एक माह में तोड़ने का अल्टीमेटम देकर लौट गए। यह काॅलौनी मथुरा-वृंदावन रेल लाइन एवं दिल्ली आगरा रेल लाइन के मध्य बसी है। यहां निकलने का कोई रास्ता न होने के कारण करीब 15 वर्ष पूर्व मथुरा-वृंदावन रेल लाइन के करीब विधायक निधि द्वारा सड़क बनी थी, जो जर्जर हो गई थी। जेनर्म में नाला निर्माण के दौरान इसे नाले के ऊपर एक मीटर सड़क बनाकर रास्ता बना दिया गया था। पिछले महीने नगर पालिका परिषद ने इस सड़क को बनवाया है। तब भी रेलवे के अधिकारी इसे अतिक्रमण बताते हुए काम रोकने के लिए पहुंच गए। लेकिन किसी तरह सड़क बन गई।  यह सरकारी रास्ता है: ईओ नगर पालिका    इस संबंध में रेलवे अधिकारियों का मौके पर कहना था कि नगरपालिका या संबंधित लोग इसके कागजात दिखाएं, कि यह रेलवे की जमीन नहीं है। जबकि अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका मथुरा उदयराज यादव का कहना है कि यह पुरानी सड़क है और काॅलौनी का एक मात्र रास्ता है, यह सरकारी रास्ता है, अतिक्रमण नहीं।    स्थानीय वाशिन्दें आंदोलनात्मक रवैय्ये पर    कैलाश नगर विकास समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर रेलवे प्रशासन द्वारा इस काॅलौनी के लोगों को रास्ते से महरूम किए जाने पर संघर्ष की रूपरेखा अपनाने की घोषणा की गई है। समिति जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय विधायक व सांसद से मिलकर रास्ते को सुरक्षित रखने की गुहार लगाएंगे। यदि रेल प्रशासन फिर भी अपनी तानाशाही से बाज नहीं आता और उनके रास्ते को तुड़वाकर आवागमन में परेशानी डालेगा तो किसी भी स्थिति का सामना करने से वो पीछे नहीं हटें।   

Read More

मथुरा।  थाना बलदेव क्षेत्र के गांव नगला जमनी में आज एक वृद्ध धारदार हथियार से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज, मामले की जांच शुरू कर दी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बलदेव क्षेत्र के गांव नगला जमनी निवासी 85 वर्षीय भदर सिंह गांव के निकट ही मजरा सरकंड खेड़ा स्थित अपने खेत पर रोजाना की तरह सोने गया था, प्रातः जब घर नहीं लौटा तो परिजन उसे देखने गए। भदर सिंह का शव रक्त-रंजित अवस्था में चारपाई पर पड़ा मिला। परिजनों द्वारा गांव में खबर देने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए तथा स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना बलदेव पुलिस ने स्थिति का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई थी। 

Read More