मथुरा

मथुरा। थाना बल्देव क्षेत्र अंतर्गत गांव रदोई में वृद्ध की संदिग्ध परिस्थतियों में जलकर मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय नसरू खाँ वर्ष पुत्र मुंशी खां निवासी रदोई दाऊजी रविवार-सोमवार की रात अपने कमरे में सो रहा था। ऊपर दीया जला हुआ था। रात्रि में अचानक दीया उसके बिस्तर पर जल गया जिससे बिस्तर में आग लग गयी। परिजनों ने बताया कि वृद्ध के बीमार होने के कारण वे बिस्तर से उठ नहीं पाये और बुरी तरह जल गये। वृद्ध ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

Read More

मथुरा। थानाध्यक्ष मांट दुर्गेश कुमार ने टोल प्लाजा मांट से सुरजीत पुत्र किशन सिंह और सीताराम निवासी सोहर थाना खरजखोंदा सोनीपथ हरियाणा और उसके दो साथियों को कार नंबर डीएल 8 सीपी 26 में धोखाधड़ी से 5 लाख की 360 बोतल अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बिक्री के उददेश्य से ले जाते समय पकड़ा है। वहीं छाता थाने के उपनिरीक्षक अनुराग शर्मा ने गोवर्धन चैराहे से राहुल पुत्र जयपाल निवासी गोपालधाम कालोनी हाईवे को वैगनार गाड़ी संख्या एचआर 30 9275 में 300 पौवा अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का सहित गिरफ्तार किया है।

Read More

 पुरीधाम से आए पदयात्री संत  मथुरा। श्री चैतन्य महाप्रभु के श्रीधाम वृन्दावन आगमन के पांच सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में 25 नवंबर  तक पर्यन्त ईमली तला वृन्दावन में भागवत सप्ताह एवं अन्य अनुष्ठान आयोजित किये जा रहे हैं। इससे पूर्व लगभग दो सौ से अधिक गौड़ीय वैष्णव पदयात्रियों ने श्रीमद महाप्रभु के श्रीविग्रह सहित विगत 5 अगस्त केा श्रीराधाकान्त मठ पुरीधाम से वृन्दावन धाम के लिये श्री चैतन्य महाप्रभु पदयात्रा करते हुये भिक्षावृत्ति अवलम्बन करते हुये ब्रज में प्रवेश किया एवं 84 कोस की ब्रज परिक्रमा की। इस अवसर पर अन्तर्जातिक पंचशत वार्षिकी समारोह समिति के सचिव श्रीकृष्ण चन्द्र दास ने कहा कि हम चाहते हैं कि श्रीमनमहाप्रभु द्वारा सम्पूर्ण भारतवर्ष में जिन-जिन स्थानों पर अपना पदार्पण किया उन्हीं सब स्थानों पर उनके स्मारक निर्माण हों तथा श्रीधाम वृन्दावनमें उनकी स्मृति में एक शोध संस्थान, चैतन्य महाप्रभु प्रवेश द्वार, विश्वविद्यालय एवं सांस्कृतिक केन्द्रों की प्रतिष्ठा हों।   पुरीधाम से आये पदयात्रियों का स्वागत श्रीश्री बनुकुंज प्रांगण में पुरीधाम से वृन्दावन आये श्री चैतन्य महाप्रभु वृन्दावन आगमन पंचशती समारोह के अवसर पर पदयात्रियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। सोमवार प्रातः आयोजित स्वागत समारोह में उपासक बन्धु ब्रह्चादी गौरव बन्धु ब्रह्चांदी, डा. विनोद बनर्जी, तापसबन्धु, प्राणबन्धु, साथी बन्धु, जगन्नाथ दास आदि ने पटुका ओढाकर एवं प्रसाद प्रदानकर उपवस्थित पदयात्रियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रारंभ में पुरी से आयी महाप्रभु की प्रतिमा की भव्य आरती उतारी गयी एवं श्री हरिनाम संकीर्तन की गांव के मध्य शंखध्वनि से स्वागत अभिनंदन किया गया।  

Read More

भाजपा आॅनलाइन मतदाता सदस्य के लिए बैठक में मौजूद पदाधिकारी  मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा ने अपने सांगठनिक पुनर्गठन के लिए बूथ स्तरीय सदस्यों, मतदाताओ की बूथवार आॅफलाइन, आॅनलाइन सूची जारी की है जो पांचो विधानसभाओ के नवसृजित 20 मण्डलों में विभाजित है और इसके माध्यम से ही इस सूची में शामिल सदस्यों में से ही बूथ अध्यक्षो का चुनाव किया जायेगा। बूथ अध्यक्षो के चयन के बाद ही मण्डल अध्यक्षो का गठन हो पायेगा। प्रत्येक बूथ के गठन के लिए न्यूनतम 25 सदस्यों का उस बूथ पर होना अनिवार्य है। उन प्राथमिक सदस्यों में से ही बूथ अध्यक्ष व कमेटी का सर्वसम्मत गठन होगा। भाजपा मथुरा ने आज जिला कार्यालय पर सदस्यता सूची का प्रकाशन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने इस सूची का अवलोकन किया व सुझाव दिए। भारतीय जनता पार्टी पुनर्गठन के अगले चरण में मण्डल बार चुनाव अधिकारियो की घोषणा शीघ्र होने की सम्भावना है। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया, रविन्द्र पाण्डेय, केपी सिंह, संजय लवानियां, खगेन्द्र सिंह, संजय शर्मा, अनिल मालवीय, संजय गोविल, अनुराग चतुर्वेदी, यशराज चतुर्वेदी, ठाकुर मेघश्याम सिंह, ठाकुर मोहन श्याम सिंह, महेश शर्मा आदि उपस्तिथ रहे।

Read More

 घर में मौजूद राशन का तेल के ड्रम  मथुरा। कालाबाजारी के लिये राया के एक ग्रामीण के घर में रखे मिटटी के तेल को जनता द्वारा की गयी शिकायत के बाद पूर्ति विभाग द्वारा की गयी छापामार कार्यवाही में बरामद किया गया है। बताया गया कि बरामद राशन का तेल लगभग 600 लीटर है। मिली जानकारी के अनुसार राया के व्यापारी मौहल्ला निवासी राशन डीलर बदरूद्दीन द्वारा मिटटी का तेल व खाद्य सामग्री ब्लैक में बेचे जाने की शिकायत पूर्व सभासद करण सिंह ने अधिकारियों से की थी। जिसको लेकर अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुए खाद्य विभाग के इंस्पैक्टर प्रेम बिहारी व पूर्ति निरीक्षक राजेन्द्र कुमार को जांच के लिये भेजा था। पूर्ति विभाग के निरीक्षक ने मामले की जांच डीलर के पक्ष में लिखने लगे। तभी लोगों को यह पता चल गया। इसको लेकर लोग भड़क गये। इसके बाद लोगों ने निरीक्षक पर छापामार कार्यवाही के लिए दबाव बनाया तो निरीक्षक ने असमर्थता जाहिर कर दी। मामला हाथ से निकला देख लोगों ने राया थाना प्रभारी और उपजिलाधिकारी को इस बात से अवगत कराया। तब उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिसबल ने राशन डीलर द्वारा ब्लैक कराये जा रहे मिटटी के तेल को बरामद किया। पुलिस ने राशन का यह तेल सुल्तानगंज निवासी बाबू पुत्र सहजाद के मकान से बरामद किया है। 

Read More

मथुरा। जैन मुनिश्री तरूणसागर महाराज के प्रवचन की बरसात मथुरा की पावन धरा पर होने जा रही है, मुनिश्री ने फरीदाबाद से मथुरा के लिए विहार प्रारम्भ किया। इस अवसर पर मथुरा जैन समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए सेठ विजय कुमार, डाॅ॰ जयप्रकाश जैन, प्रमेन्द्र अग्रवाल, मुनीश जैन एवं सुभाषचन्द्र जैन आदि उपस्थित रहे। मुनि के मथुरा आगमन पर यहाँ का जैन समाज अति उत्साहित है एवं महाराज श्री के स्वागत की तैयारियों में जोर शोर से लगा हुआ है। मुनि श्री एक मात्र संत हैं जिन्होंने 13 वर्ष की उम्र में गृह को त्याग कर जैन सन्यास लिया, 33 वर्ष की उम्र में लाल किले से राष्ट्र को सम्बोधन किया, 38 वर्ष की उम्र में भारतीय सेना को सम्बोधन किया एवं सेना द्वारा गार्ड आॅफ आॅनर का सम्मान प्राप्त किया।  मुनि श्री तरूणसागर महाराज अपने कड़वे प्रवचन के लिए जग विख्यात, जन-जन की आस्था के आराध्य हैं एवं मुनिश्री के द्वारा लिखित कड़वे प्रवचन श्रृंखला के आठ भाग हिन्दी के अलावा देश-विदेश की अन्य सोलह भाषाआंे में साहित्य का प्रकाशन हो चुका है एवं सात करोड़ प्रतियाँ बिक चुकी हैं।

Read More

सड़क का शिलान्यास करते सपा के महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल  मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल द्वारा डीगगेट से से जनरलगंज तक की सड़क का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार द्वारा मथुरा-वृन्दावन में अनेकों विकास कार्य कराये जा रहे हैं। उसी श्रंृखला में लोकनिर्माण विभाग द्वारा निर्मित इस सड़क को जनता को समर्पित किया गया है। जिला महासचिव तनवीर अहमद ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के प्रति समर्पित है। महानगर महासचिव अरूण दीक्षित ने कहा कि प्रदश्ेा सरकार द्वारा शहर में कई सड़कों का निर्माण हो चुका है। बची हुयी सड़कों का निर्माण भी शीघ्र कराया जायेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, रवि यादव, नीटू शर्मा, भूरा शेख, जितेन्द्र सैंगर, छैलबिहारी त्रिपाठी, भगवती चतुर्वेदी, कोमल शर्मा, विभोर गौतम, असलम कुरैशी, सौरभ चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।  

Read More

मथुरा। कोसीकलां थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोटवन चैकी पर चैकिंग के दौरान हरियाणा से केंटर में तस्करी कर लायी जा रही अंगे्रजी शराब की 52 पेटी सहित 4 लोगो को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि उक्त शराब प्रधानी चुनावों के मददेनजर लायी जा रही थी और केन्टर में मार्वल भरा था।  प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक केंटर में प्रधानी चुनावों में बांटने हेतु हरियाणा से तस्करी कर शराब लायी जा रही है। मुखबिर की सूचना पर भरोसा कर थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव ने हमराहों के साथ मिलकर कोटवन चैकी पर बैरियर लगाकर वाहनों की चैकिंग शुरू कर दी। चैकिंग के दौरान उन्हें हरियाणा की ओर से एक केंटर आता दिखाई दिया। जिसे रोकने के पश्चात केंटर चालक ने उन्हें उसमें मार्बल का पत्थर होने का हवाला दिया और उसकी बिल्टी भी पुलिस को दिखाई। माल की बिल्टी देखने के बाद जब पुलिस द्वारा केंटर की तलाशी ली गयी तो उसमें भारी मात्रा में हरियाणा मार्का शराब की पेटियां भरी हुई थी। थाना पुलिस ने टेंकर को अपने कब्जे में ले लिया। जिसमें 52 पेटी अंग्रजी शराब की पेटियां बरामद हुई। पुलिस ने कैंटर  चालक सहित चार लोगो को गिरफ्तार कर लिया। पकडे गये लोगों ने पूछताछ में अपना औरैया निवासी नाम राकेश पुत्र कम्बोद, पालनपुर मध्यप्रदेश निवासी अमजद खां पुत्र सौरभ, ग्वालियर निवासी रवि पुत्र भगवान दास तथा दीपक तिवारी पुत्र हरिदास है। पुलिस ने पकडे“ गये सभी आरोपियों को सम्बन्धित धाराओें के तहत जेल भेज दिया। 

Read More

गुरू शरणानंद महाराज के सानिध्य में चल रही ब्रजचैरासी कोस यात्रा का स्वागत करते यमुना मिशन के कार्यकर्ता  देवों का दीपावली पर्व होता है देवउठान एकादशी रू प्रदीपबंसल मथुरा। जैसे हम सभी के लिये दीपावली का पर्व प्रकाश एवं हर्षोल्लास का होता है ऐसे ही देवउठान एकादशी का पर्व देवताओं के लिये दीपावली का पर्व है। इस दिन देवता चारमास के विश्राम के बाद उठाये जाते है। उक्त वाक्य यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल ने कहे। उन्होंने बताया कि यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा भी देवोत्थान एकादशी के पावन पर्व पर दीपश्रृंखला जला एवं आतिशबाजी कर देवउठान एकादशी का पर्व मनाया।उन्होने बताया कि इस जगदीश प्रसाद शर्मा एवं वैदेयी शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। आज परमपूज्य गुरू शरणानन्द जी महाराज के सानिध्य में चल रही ब्रज चैरासी कोस की अन्तर्ग्रही परिक्रमा के तृतीय दिवस पर यात्रा आज घीयामण्डी होते हुये शीतला घाटी होते हुए मानिक चैक श्रीनाथजी के मन्दिर पहुॅची। जहॉ यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय निवासियों द्वारा यात्रा एवं यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के शीतला घाटी पर प्रवेश के समय पंघ् अनिल शर्मा एवं अन्य स्थानीय भक्तों द्वारा आतिशबाजी एवं पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया। ब्रजवाणी परिवार द्वारा भी यात्रियों का स्वागत किया गया। मानिकचैक पर यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा ब्रज यात्रियों को दूध, मेवा खिचड़ी, शकरकन्दी आलू, केला, सेव नमकीनआदि फलाहारी प्रसाद वितरित किया गया।      

Read More

मथुरा । श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न सेवा कार्यों के क्रम में अक्षय नवमी व देवोत्थान एकादशी के अवसर पर मथुरा, वृन्दावन व गरुण गोविन्द के तीन वन के लाखों परिक्रमार्थियों की सेवा हेतु संस्थान द्वारा योग्य चिकित्सकों की देखरेख में आयोजित द्विदिवसीय प्राथमिक चिकित्सा सेवा शिविर में दो हजार से भी अधिक परिक्रमार्थियों की मरहम-पट्टी कर औषधियॉ प्रदान की गई। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी विजय बहादुर सिंह के अनुसार संस्थान द्वारा अक्षय नवमी पर मल्लपुरा में सतीवाली बगीची के निकट व देवोत्थान एकादशी के दिन मोक्षधाम के निकट प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पैरों में छाले, ठोकर लग घायल होने वाले, घुटनों व पैरों दर्द, सिर दर्द, बुखार, चक्कर व उल्टियों से पीड़ित परिक्रमार्थियों की मरहम-पट्टी व दवायें वितरित की गयीं । शिविर में संस्थान द्वारा संचालित सचल चिकित्सा-सेवा के वैद्य गिर्राजकिशोर शर्मा, वैद्य नथुनी प्रसाद गौड़, सेवा भारती के डाघ् रमन टण्डन, विश्व कल्याण परिषद के डाघ् जगदीश शर्मा, हिन्दू हैल्प लाईन के संयोजक चैघ् प्रेम सिंह, आशीष मित्तल, गोपाल चतुर्वेदी, द्गिम्बर सिंह, ब्रजेश सक्सेना, सुरेश शर्मा, विष्णु शर्मा एवं पूरन सिंह की सेवायें उल्लेखनीय रहीं । संस्थान द्वारा सभी सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया है ।   

Read More