मथुरा

मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने चुनाव कार्य में लगे सभी प्रभारी अधिकारियों से कहा कि विगत चुनाव में यदि किसी भी प्रकार की दिक्कतें आयी हांे तो प्रयास इस बात का होना चाहिए कि उसकी पुनरावृत्ति न हो ताकि चुनाव शान्ति पूर्ण व पारदर्शी ढ़ंग से सम्पन्न हो सके। श्री वर्मा आज यहां कलेक्ट्रेट के सभागार में प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।   श्री वर्मा ने सभी अधिकारियों से कहा कि कन्ट्राॅलरूम में चुनाव सम्बन्धी सभी सूचनायें उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए यह नितान्त आवश्यक है कि जो भी आदेश जारी किये जाय उसकी एक प्रति कन्ट्राॅलरूम को अवश्य उपलब्ध करायी जाय। उन्होने कहा कि चुनाव सामग्री पर्याप्त संख्या में हो उसमें किसी भी प्रकार की कमी न हो पाये इसपर पहले से ही विचार कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव हेतु प्रथम चरण के मतदेय स्थलों के निर्माण हेतु धनराशि भेज दी जाय ताकि समय से मतदेय स्थल बनाये जा सकें। सूचनायें अपडेट कराये जाने के सम्बन्ध में फीडिंग की जिम्मेदारी सहायक अभिंयता ग्राम्य विकास को सौंपी गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि कन्ट्राॅलरूम के प्रभारी उप कृषि निदेशक को प्रभारी अधिकारी पैकेटिंग तथा डीएफओ को कन्ट्राॅलरूम का प्रभारी अधिकारी बनाया जाय।  बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, कानून व्यवस्था व वित्त एवं राजस्व अजय कुमार अवस्थी, सुरेन्द्र शर्मा व महेन्द्र प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, परियोजना निदेशक डीआरडीए एके बाजपेयी, जिला पूर्ति अधिकारी केपी मिश्र, सहायक निबन्धक, सहकारिता विनोद कुमार पटेल, जिला मनोंजनकर अधिकारी एसपी सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद यादव, कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनीता वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

 जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक लेती सांसद हेमामालिनी सांसद ने विकास योजनाओं एवं सांसद गाॅव रावल के विकास कार्यो की समीक्षा की विकास कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय: सांसद मथुरा। जनपद की संासद श्रीमती हेमा मालिनी ने गोद लिय गये रावल तथा जनपद में उनके विशेष प्रयास से लायी गयी प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि योजनायें किस स्तर पर लम्बित हैं उसकी सूची उन्हें उपलब्ध करायी जाय ताकि वह प्रयास करके योजनाओं में आ रही रूकावटों को दूर करा सकें। श्रीमती मालिनी आज यहां कलेक्ट्रेट के सभागार में इस सम्बन्ध बुलायी गयी बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।  बैठक में सांसद ने कहा कि उनके द्वारा गोद लिय हुए रावल गाॅव  तथा उनके विशेष प्रयास से विकास योजनायें जनपद में प्रस्तावित हैं उनमें आ रही रूकावटों के बारें में उन्हें अवगत कराया जाय ताकि वह मुख्य सचिव से मिलकर शासन स्तर पर आ रही रूकावटों को दूर करा सकें। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं के इस्टीमेट नहीं भेजे गये उन्हें तुरन्त भेज दिया जाय। उन्होंने कहा कि योजनाओं के सम्बन्ध में जो भी पत्राचार शासन स्तर पर किया जाता है उसकी एक प्रति उन्हें भी भेजी जाय ताकि वे अपने स्तर से प्रयास कर सकें। सांसद ने इस बात पर विशेष बल देते हुए कहा कि विकास कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय। शौचालय निर्माण की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत सरकार के माॅडल के अनुसार शौचालय बनाये जायें।   बैठक में थीम पार्क के लिए पानी गाॅव खादर में खसरा नं. 512 की 43 एकड़ सरकारी जमीन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। सांसद द्वारा थीम पार्क के लिए जमीन कम होने की बात कही जिस पर मुख्य विकास अधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने तहसीलदार मांट को निर्देश दिये कि खसरा नं. 513 व 514 की जमीन का परीक्षण भी करा लिया जाय और उसे भी थीम पार्क के लिए प्रस्तावित किया जाय। श्री वर्मा ने यह भी निर्देश दिये कि थीम पार्क को जोड़ने वाली सड़क के लिए भी जमीन देखकर दो दिन में बताया जाय तथा संासद प्रतिनिधि को भी मौके पर ले जाकर दिखा दिया जाय। श्री वर्मा ने अधिकारियों से यह भी कहा कि सांसद द्वारा इस जनपद के विकास के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है तो हम लोगों को अधिक रूचि लेकर कार्य करना चाहिए।   बैठक में सांसद के साथ आये डीन कोलम्बिया विश्व विद्यालय निरूपम बाजपेयी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, उप जिलाधिकारी महावन चन्द्र विजय सिंह, जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास डा. एके बाजपेयी, जिला पंचायतराज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद यादव सहित जल निगम, लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। गोहिल क्षत्रिय छीपी समाज द्वारा 21 नवम्बर शनिवार आज कलश यात्रा एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह और 22 नवम्बर कल स्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। समाज के महामंत्री किशन सिंह राजपूत के अनुसार सामूहिक विवाह सम्मेलन में 12 जोड़ों को दाम्पत्य बंधन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने समाज के सभी बंधुओं से इस आयोजन में भाग लेने का भाग लिया है। 

Read More

मथुरा। डा. अम्बेडकर विश्वविद्यालय स्नात्तकोतर एवं स्नातक के परीक्षा फार्म आॅनलाइन कराने के नाम पर किशोरीरमण महिला एवं पुरूष महाविद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं का आर्थिक दोहन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय परीक्षा आवेदन पूर्ण कराने की जिम्मेदारी यूं तो महाविद्यालय प्रशासन की है। लेकिन इसके बाद जब कोई छात्र-छात्रा बाजार अथवा अन्य करीबी साधनों से इन आवेदनों को आॅनलाइन भरवाना चाहता है, तो महाविद्यालय प्रबंधन प्रशासन उन्हें तरह-तरह परेशान करता है।  आगरा विश्वविद्यालय परीक्षाओं के आवेदन का दौर इस समय चल रहा है। छात्र-छात्रा आॅनलाइन अपने आवेदन करने को कालेज के चक्कर काट रहे हैं, विद्यालय प्रशासन छात्र-छात्राओं को उनके विषय बताने को सिर्फ इसलिए तैयार नहीं है, कि वह कहीं अन्य साइबर कैफे अथवा अन्य किसी व्यवस्था से अपना आवेदन आॅनलाइन न भरवा दें। किशोरीरमण महिला व पुरूष महाविद्यालय प्रशासन ने संयुक्त रूप से किशोरीरमण महिला महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर आॅनलाइन फार्म भरवाने की व्यवस्था अपने मुनाफे पर तय कर दी है। तथा दोनों ही महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को कालेज के गेट पर लगे ‘अपना कालेज’ साइबर पर फार्म भरवाने के लिए निर्देशित कर दिया जाता है। कैनोपी में लगाए गए अस्थायी साइबर में फोटो स्टेट एवं अन्य नेट की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा छात्रों से 50 रुपए प्रति फार्म भरवाने का शुल्क वसूला जा रहा है। 

Read More

मथुरा। भारत प्रसिद्ध कंस मेले को लेकर कान्हा की नगरी में भारी उल्लास है, चतुर्वेद और यादव समाज द्वारा अलग-अलग कंसवध मेले के आयोजन किए गए हैं। चतुर्वेद समाज का यह प्रमुख मेला हैं जिसे लेकर होलीगेट चैराहे सहित विश्राम बाजार से कंस टीले तक शहर को आकर्षक रूप से सजाया गया है।  ‘कंसा मार मधुपुरी आए, मार-मार लठ्ठन धुर करि आये’ के उद्घोषों के बीच 21 नवम्बर शनिवार को भंग की तरंग में चतुर्वेद समाज के हर उम्र के युवा, हर उम्र के लोग हाथों में चम-चमाती लाठियां लिए नजर आएंगे। श्रीमाथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक, अध्यक्ष दिनेश पाठक, महामंत्री राकेश तिवारी ने समाज के सभी लोगों से परपरांगत कंस मेले को श्रद्धाभाव से मनाए जाने का अनुरोध किया है। यादवेन्द्र श्रीकृष्ण यादव महासभा के मीडिया प्रभारी रवि यादव ने बताया कि 21 नवम्बर सायं पांच बजे कंसवध मेला जरनल गंज नगर पालिका से प्रारंभ होकर बाढ़पुरा सदर होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगा, जहां यदुवंशियों द्वारा अत्याचारी राजा कंस का वध कर इसे सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यादव समाज के डा. देवेन्द्र यादव, जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र यादव, लाल बाबू यादव, संजीव यादव, राजू यादव, डा. यदुराज सिंह, भोला यादव, जगवीर सिंह, आदि ने सामाजिक न्याय दिवस को श्रद्धापूर्वक मनाए जाने का अनुरोध किया है। 

Read More

चालान भरने वाली की लगी लाइन मथुरा। ग्राम प्रधान चुनाव की तिथियां नजदीक आने के साथ ही आज स्टेट बैंक पर पर्चा भरने के बाद चालान फीस जमा कराने को लेकर सुबह आठ बजे से प्रधान पद के उम्मीदवारों और उनके समर्थकांे की लंबी लाइन लगी रही। स्टेट बैंक मंे ही यह चालान फीस जमा होनी थी। प्रशासन द्वारा मुख्य शाखा को ही इसके लिये अधिकृत किये जाने से भारी अफरा तफरी बनी रही। स्टेट बैंक चैराहे पर भारी भीड़ के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ और लोगों को असुविधा भी झेलनी पड़ी।  लाइन में लगे प्रधानी पद के उम्मीदवार और समर्थकांे में इस बात पर नाराजगी देखी गयी कि प्रशासन द्वारा यदि स्टेट बैंक को ही अधिकृत किया गया तो सभी शाखाओं को चालान फीस जमा करने का अधिकार दिया जाना चाहिये था। ब्लाक स्तर पर नामांकन के चलते उन क्षेत्रों के बंैकों को भी अधिकृत करने से भीड़ में कमी आती लेकिन ऐसा नहीं किया गया जिसकी वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। चालान जमा करने की तिथि नजदीक होने के कारण स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर प्रातः काल से ही लंबी लाइन लगी रही। 

Read More



Mediabharti