मथुरा

मथुरा। जीएल बजाज ग्रुप आफ इन्सटीटयूशन्स में गत् दिवस एक बार पुनः मथुरा व आस-पास के अलग-अलग कई काॅलेजो से आये बीटेक कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलैक्ट्राॅनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए एक स्वर्णिम भविष्य की शुरूआत का पैगाम लेकर आया। ज्ञातव्य है कि गतदिवस प्रख्यात डिजीटल मोबाइल एप्लीकेशन डेब्लप और सोल्यूशन प्रदान करने वाले एप्स कम्पनी ‘मोबीलाॅइट टैक्नाॅलोजी ने जनपद में प्रख्यात इंजिनियरिंग कालेज जीएल बजाज बीटेक कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलैक्ट्राॅनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए पूल कैम्पस का आयोजन किया। जीएल बजाज में वृहद एवं व्यापक स्तर पर आयोजित इस पूल कैम्पस में मथुरा व आस-पास के अलग-अलग काॅलेजो के बीटेक के सैकड़ांे छात्रांे ने बड़े जोशोखरोश से भाग लिया एवं अपनी काबिलियत और श्रेष्ठता का बढ़-चढ कर परिचय दिया। बी.टैक ;कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंगद्ध के चयनित छात्रों में विषाल अग्रवाल अवनीष मिश्रा, अनन्या लिकधारी, शुभम कपूर, प्रतीक कुमार शर्मा, अंकुर गुप्ता, केषव श्रीवास्तव, शामिल हैं जिनको साॅफ्टवेयर इंजीनियर के पद आॅफर हुे । वहीं बी टैक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों में दिवाकर मिश्रा और विशाल माध्यान में एनालिस्ट पद के लिए नियुक्ति पत्र हस्तरत किये इसके साथ ही बी टैक इलैक्ट्राॅनिक एण्ड कम्प्यूनिकेशन इुंजीनियरिंग से अनुराग आनन्द ने भी नियुक्ति पत्र प्राप्त किया।   

Read More

मथुरा। वृन्दावन नगर के रमणरेती मार्ग स्थित वैष्णोदेवी मंदिर के निकट आज सुबह साढे आठ बजे तीन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को पकड़ लिया और मारपीट की। जब वह इनसे छूटकर भागा तो इन लोगों ने इन पर फायरिंग की। बताया गया कि गौरव पुत्र प्रेमपाल निवासी परखम गूजर ने इस संबंध में वृन्दावन कोतवाली में दी गयी तहरीर में कहा है कि रामनिवास, रोहताश, तेजपाल, संजय आदि ने छटीकरा पर उसे पकड़ लिया और हमला किया। घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।

Read More

मथुरा। आज रविवार देवोत्थान एकादशी पर्व को लेकर ब्रजवासी तीन वन क्रमशः मथुरा, गरूण गोविंद, वृंदावन की 18 कोसीय यानि 54 किमी. की परिक्रमा लगायेंगे। इस बड़ी परिक्रमा को लेकर आज रात्रि 12 बजे से ही उक्त परिक्रमा चालू हो जायेगी। जबकि वृंदावन के लोग कल अपने वृंदावन धाम की परिक्रमा लगायेंगे। वृंदावन व मथुरा की विशाल भीड़ रविवार वृंदावन में देखने को मिलेगी। वहीं इस बड़ी परिक्रमा को लेकर रात्रि 12 बजे से मानव श्रृंखला परिक्रमा शुरू करेगी। जिसका क्रम दोपहर तक अनवरत रहेगा। लक्खी विशाल परिक्रमा के इस पर्व के साथ कल ब्रज के घरों में सांयकाल देवों को उठायेंगे। इसको लेकर घरों में आज सांयकाल देवोत्थातिथी के नियमों का पालन करते हुए ब्रज के घरों में खडि़यां वगेरू से चैक तथा समूचे घर में देव कृपा बनाये रखने हेतु तरह-तरह से कढ़ाई करे सांयकाल उनका नवीन साग सब्जी फल आदि भोग रखकर दीपदान घरों में व दरवाजों पर किया जायेगा।  देवों को आव्हान कर बुलाया जायेगा तथा गन्ना, सिंघाड़ा, आंवला, शकरकंदी, का प्रसाद नई फसल के रूप में देवों को आरोगा जायेगा। ब्रज के महिलाएं घरों में कीर्तन देवगुणगान करेंगी तथा अपने पितृ परमेश्वरों तथा कुलदेवी को भी पूजित कर समूचे वर्ष परिवार की सुख शान्ति की कामना करेंगी।  

Read More

मथुरा। सुप्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में आज सांयकाल से रात्रिकाल तक तुलसी-सालिगराम विवाह का भव्य आयोजन आयोजित किया गया है। तुलसी सालिग्राम विवाह को लेकर कार्तिक मास का व्रत नियम लेने वाली महिलाएं इस मौके पर मंदिर में उपस्थित होकर तुलसी सालिग्राम के विवाह में शरीक होकर कोई महिला विष्णु श्रीकृष्ण के पक्ष में तो कोई माता तुलसी की ओर से धराती बनकर विवाह समारोह में कन्यादान एवं अन्य रस्मों में भेंट अर्पित कर पुण्य लाभ कमायेंगी। विवाह समारोह पूरे रीति-रिवाज के साथ मंदिर परिसर में मनाया जायेगा जिसमें बाराती और घराती दोनों पक्ष उपस्थित होकर रस्मो को रीति रिवाज से पूर्ण कराकर पुण्य के भागी होंगे। व्यावले को लेकर आज रविवार प्रातः 4 बजे मंगला दर्शन के बाद विवाह रस्मों की तैयारी होना तय हो जायेगी। ज्ञात हो कि कार्तिक मास के नियम पूजन के देवोत्थान एकादशी पर्व पर सालिग्राम तुलसी का विवाह हर वर्ष मनाया जाता है। वहीं कार्तिक नियम लेने वाली महिलाएं पुरुष आदि आज से ही पंच व्रत तथा पंचभीकम की कहानी कहकर 32-32 बस्तियों को अलग-अलग प्रभु के मंदिरों में क्रमशः यमुना, धर्मराज हनुमान, राधा दामोदर, राधाकृष्ण, लक्ष्मीनारायण, पथवारी माता, शिवशंकर, माता पार्वती, गणेश, सरस्वती, गंगा आदि देवी देवताओं को पांच दिन यानि दशमी से पूर्णिमा तक जलाकर मास व्रत के अन्तिम नियमों को पूर्ण करके पूर्णिमा तिथि को मास परायण व्रत का पूर्ण करके भारी दीपदान करेंगी। वहीं ब्राहमण-ब्राहमणी को भोजन व वस्त्रादि भेंट कर कार्तिक व्रत का पूर्ण करेंगी।                                                                              

Read More

मथुरा। श्रीमाथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा उत्तर भारत का प्रसिद्व वार्षिक कृष्ण बलराम महोत्सव अन्तर्गत कसं बध मेला धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कंस के पुतलें दोहन कर भव्य आतिशवाजी की गई। इस अवसर पर भगवान कृष्ण बलराम की भव्य शोभायात्रा ग्वालवालों के साथ छत्ता वाजार स्थिति हनुमान गली से प्रारंभ हुई। भगवान कृष्ण बलराम के सवरूप हाथी पर सवार होकर चल रहें थे वहीं चतुर्वेदी समाज के बुर्जुग व युवा हाथों में चमचमाती चिकिनी लाठिया लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा तिलक द्वारा होती हुई आगरा मथुरा रोड स्थित कंस टीला पहुंची जहाॅ कंस के आधे धड़ें को लाठियों से पीटा गया तत्पश्चात कंस बध विजयी शोभायात्रा पुनः तिलकद्वार छत्ता बाजार, वृजानन्द बाजार, विश्रामघाट पहुंची जहाॅ कसं के मुखैटें को लाठियों से पीटा गया। शोभायात्रा में जीप पर कंस का आकर्षिक होर्डिग तथा कस का पुतला घोड़ी पर सवार दो सेवक ढोल वाजों के साथ भगवान श्रीगणश, कृष्ण सुदामा, की आकर्षक झांकी, आगरा का म शहूर सुधीर बैंण्ड, सकीर्तन करती हुई मंडली, कालिया नाग मर्दन, महारस लीला, विशाल नाग पर महारास, तथा कृष्ण लगराम स्वरूपों की भव्य झांकी शोभायात्रा के आकर्षण का केन्द्र थी। कंस वंध मेले में लाला राम माला राम, बालकृष्ण शास्त्री परिवार का विशेष सहयोग रहा। स्थानीय बेंण्ड व झांकियों की छठा भी निराली थी। शोभायात्रा में चतुर्वेदी समाज के मुख्य संयोजक महेश पाठक, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, गिरधारीलाल पाठक, दिनेश पाठक, मेला संयोजक राकेश तिवारी, बालकृष्ण पाठक, शिव कुमार चतुर्वेदी, अजय चतुर्वेदी,ख् राजू चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी, मनोज पाठक, योगेन्द्र चतुर्वेदी, डा. विनोदम चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, हरदेव चतुर्वेदी, संजीव चतुर्वेदी लाला, अनुज पाठक, पवन चतुर्वेदी, उमाकान्त चतुर्वेदी, अनुज पाठक, महेश चतुवे्रदी, राजन पाठक, काशीनाथ चतुर्वेदी, गणेश चतुर्वेदी, रामकिशन पाठक, सन्तोष चतुर्वेदी, मनोकहर लाल, नवीनीत चतुवे्रदी, मुकेश स्वामी, प्रदीप पाठक, दीपक वैंकर, गुणीराम, गोपाल चतुर्वेदी, लालजी भाई शास्त्री, लक्ष्मीकान्त चतुूर्वेदी, राजकुमार कम्पू, बंशीधर मोरे, बनवारीलाल माली, महेश लठठॅ पेड़ा, वामन जी बैंक वालें, सालिगराम, मुकन्दीराम, धनपाल पांडेय, अयोध्या नाथ जीतों, पुरूषतम, पाठक लाला, संजय पाठक, नन्द किशोर पालों, विश्वनाथ पाठक, गजेन्द्र, देवेन्द्र चतुर्वेदी, अरविन्द भूरा, आदित्य, नन्दकिशोर पालों, सुरेन्द्र चतुर्वेदी, सभासद सलनतोष पाठक, गिर्राज धरन कंजी, लम्बू पंडा, कृष्णकान्त श्यामू, विजय चतुर्वेदी, कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी, विनोद तिवारी, नरेश चतुर्वेदी आदि थी। शोभायात्रा में चतुर्वेद समाज का सैलाव उमड़ा अन्त में माथुर चतुर्वेद समाज के मुख्य सरंक्षक महेश पाठक ने मेले के सभी सहयोगियों व शासन प्रशासन को व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद देे हुए स्मृति चिन्हें प्रदान कर सम्मानित किया। शोभायात्रा पूण्र्य तीर्थ विश्रामघाट पर आरती के साथ समाप्त हुई। यहाॅ यमुना मा की भव्य आरती की गइ्र। कार्यक्रम का संवालन राकेश तिवारी ने किया। इस अवसर पर छत्ता बाजार से कंस टीलें तक बाजार को भव्य सजावट कर संजाया गया था।   

Read More

मथुरा। यमुना मुक्ति को लेकर यम द्वितीया के दिन शुरू हुए त्रिशूल अभियानष् के बाबत डा. रमेश चन्द्र शर्मा स्मारक शोध एवं सेवा संस्थान के तत्वावधान में 16 नवम्बर को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा त्रिशूल अभियान के बारे में पूछे जाने पर संस्थान अध्यक्ष एवं यमुना मुक्त आन्दोलन के सूत्रधार डाॅ0 सुरेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि दिल्लीए हरियाणा और केन्द्र सरकारों के चलते यमुना 142 सालों से कैद का दंश झेल रही है जिसे मुक्त कराने के लिए यमुना मुक्त आन्दोलन की चैथी वर्षगांठ पर ष्त्रिशूल अभियानष् शुरू किया गया है। डाॅ0 शर्मा ने आगे बताया कि संस्थान द्वारा यमुना के साथ अन्याय किये जाने का विरोध उस वक्त भी किया गया थाए जब साढ़े ग्यारह हजार करोड़ रूपये की लागत से होने वाले कामनवेल्द गेम्स से पूर्व दिल्ली में यमुना सफाई के लिए स्वीकृत आठ सौ करोड़ रूपये में से आठ रूपये भी खर्च नहीं किये गये थे और खेलों का मूल बजट साढ़े ग्यारह हजार करोड़ से छलांग लगाकर सतहŸार हजार करोड़ रूपये हो गया था। कामनवेल्द को लेकर डा. शर्मा ने उन वैज्ञानिकांे की भी निन्दा की जो आठ सौ करोड़ रूपये में दिल्ली के सारे नालों को यमुना में गिरने से रोकने का दावा कर रहे थे। लेकिन जब देश को ईमानदार और कर्मठ प्रधान मंत्री मिल गया तो और उसने खुलकर यमुना पर चर्चा की तो वैज्ञानिकों को सांप सूंघ गया और आज वे आठ हजार करोड़ रूपये में भी दिल्ली के नाले रोकने का दावा नहीं कर पा रहे हैं।         

Read More

लोगों को जागरूक करने के लिए पत्रकारों से विशेष अपीलः अजय कुमार अवस्थी मथुरा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु पात्र व्यक्तियों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए पत्रकारों से विशेष सहयोग की अपील की है। श्री अवस्थी आज यहां कलेक्ट्रेट के सभागार में प्रिन्ट व इलेक्ट्राॅनिक मीडिया तथा प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर रहे थे। श्री अवस्थी ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं अथवा नवयुवकों की उम्र आगामी पहली जनवरी को 18 वर्ष पूरी हो रही है उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए 22 नवम्बर को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत विधान सभावार कई काॅलेजों व विद्यालयों में बूथ बनाये गये हैं जहाॅ पर बीएलओ उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फार्म-6, नाम काटने के लिए फार्म-7 तथा किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए फार्म-8 लोगों से प्राप्त करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि 22 नवम्बर को विशेष अभियान के तहत सभी तहसील मुख्यालयों पर भी फार्म प्राप्त किये जायेंगे। उन्होंने मीडिया कर्मियों से यह भी अपेक्षा की कि वे ऐसे स्थान को चिन्हित करके बतायें जहाॅ पर ड्राप्ॅा बाॅक्स रखने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज किये जाने हेतु अभियान 30 नवम्बर तक चलेगा। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, उप जिलाधिकारी मांट अन्जनी कुमार सिंह, प्रिन्ट व इलेक्टाªॅनिक मीडिया के पत्रकार व प्रधानाचार्य उपस्थित थे।

Read More

 मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कौशल विकास मिशन योजना द्वारा राया स्थित नीफा केन्द्र के बैंकिग एण्ड एकाउंटिग प्रशिक्षणार्थियों को  रिजर्ब बैंक द्वारा चलाये जा रहे वित्तीय समावेशन एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता केन्द्र मथुरा सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने जागरूकता शिविर लगाकर उपस्थित छात्र छात्राओं को प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना की विस्तृत जानकारी दी तथा बैंकों द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही शिक्षा ऋण व अन्य जमा व ऋण, सही नोट की पहचान करना, फोन पर आने वाली फेक काॅल से बचने की जानकारी प्रदान की । तथा मुंद्रा बैंक की जानकारी दी। बचत के महत्व के बारे मैं बैंक में खाते खोलने से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी । इस मौके पर युवाओं की बैंक से सम्बन्धित जानकारी दी व उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान केन्द्र सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर कौशल विकास मिशन के जिला कार्डीनेटर सुनील कुमार यादव व केन्द्र प्रभारी संजय व राम खिलाड़ी शर्मा उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा। गोवर्धन कस्बा क्षेत्र में अपराधों का सिलसिला नहीं रूक पा रहा है। आज सुबह राधाकुण्ड परिक्रमा मार्ग स्थित नगला सांखी में बाइक पर सवार दो अज्ञात लुटेरों ने विदेशी पर्यटक महिला का कैमरा और बैग लूट लिया जिसमें नगदी भी थी। अभी तक लुटेरों का पता पुलिस नहीं लगा पायी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची। मिली जानकारी के अनुसार रशिया की रहने वाली सिमकेमिंग उर्फ राधा रशा दासी अपने साथियों के साथ वृन्दावन से गोवर्धन परिक्रमा देने आयी थी। सुबह करीब छह बजे परिक्रमा के दौरान राधाकुण्ड परिक्रमा मार्ग स्थित नगला सांखी के पास बाइक पर सवार दो लुटेरों ने महिला का बैग छीन लिया और फरार हो गये। बताया गया कि बैग में निकोन का कैमरा और दो हजार रूपये नगद थे।   

Read More

मथुरा। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का 98वां जन्मदिवस शहर और जिला कांग्रेस कमेटी पर मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप माथुर ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते कहा कि उनके कार्यकाल में देश में उन्नति और क्रांतियां आयीं। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति, किसानों की उन्नति, बीस सूत्रीय कार्यक्रम, अल्पसंख्यकों एवं गरीबों के उद्धार जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये जिससे देश उन्नति और विकास की ओर अग्रसर हुआ। अध्यक्षीय संबोधन में आबिद हुसैन ने कहा कि वे ऐसी शख्सियत थीं जिनका विश्व लोहा मानता था। उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में परमाणु, पोखरण का सफल परीक्षण, पाकिस्तान से युद्ध के दौरान 96 हजार सैनिकों द्वारा आत्मसर्मपण जैसे अनेक निर्णय लिये गये जिसके आधार पर विरोधियों ने उनको दुर्गाशक्ति के अवतार के रूप में माना। उनका परिवार त्याग, बलिदान और देश के विकास पर आज भी अग्रसर है। देशवासी आज भी उन्हें याद करते हैं। हम कांग्रेस के लोग संकल्प लें कि उनके बताये रास्ते पर चलकर साम्प्रदायिक ताकतों का मुकाबला करें जिससे 2017 में उप्र में कांग्रेस सत्ता में आये। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने की और संचालन मनोज गौड़ ने किया। इस अवसर पर राणा प्रताप, कीर्ति कौशिक, अशोक शर्मा, देवेन्द्र यादव, बिहारी लाल, अखिलेश वाल्मीकि, सागर माहौर, अमित चतुर्वेदी, राहुल अरोड़ा, गंगेश्वर सिंह, ब्रजकिशोर गोस्वामी, सलीम शाह, गजानंद चतुर्वेदी, अब्दुल कलाम, हाजी नसीम, राजू फारूखी, नेत्रपाल प्रजापति, जिलानी कादरी, अजय शर्मा, सिम्मी बेगम, सुनील अग्रवाल, सलीम उस्मानी, गोपाल पचैरी, देवेन्द्र लल्ला, जावेद, रामकुमार, राजू गोला, प्रकाश गुप्ता, सत्यानंद शर्मा, चकलेश्वर सिंह, कौशल तौमर, चमन खां, बबलू ढाकरे, खुदाबख्श, मौ. कुरैशी, अभिषेक गर्ग, अजय सक्सैना, मुकेश अग्रवाल, अनीता चावला, राजकुमार गौतम, शाकिर भाई, साबिर कुरैशी, आशीष अग्रवाल, बंटू पाठक, इन्द्रजीत, सलीम, आदि मौजूद थे।  

Read More