मथुरा

अंतिम चरण के मतदान के लिए लगी मतदाता  मथुरा। राया जिला पंचायत सदस्य और क्षंेत्र पंचायत सदस्य को लेकर हुए अंतिम चरण का मतदान शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ वहीं अयेरा और खरवा में प्रत्याशियों के समर्थक आपस में झगड़ गए बाद मंे मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कर दिया। जिला पंचायत सदस्य पद और क्षेत्र पंचायत की 98 पदो के लिए गुरूवार के दिन मतदान किया हुआ। क्षेत्र पचायत सदस्य पद के लिए 486 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। सुबह से ही मतदान बूथों पर मतदाताओं में उत्साह दिखाई दिया तो कहीं पर सन्नाटा पसर गया। मतदान स्थलों पर मतदाताओं ने लम्बी कतार में लग कर मतदान किया। सुबह से ही थना अमर सिंह में मतदान के लिए बूथ पर लम्बी लाइन लग गयी वहीं विसावली और सीयरा में मतदान के लिए मतदाता काफी देर तक लाइन में लगे रहे रात को हुयी बरसात के बाद जगह जगह जल भराव हो जाने के कारण मतदाताओं को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा युवओं ने अपने घर के बुजुर्गो को गोदी में बैठा कर मतदान कराया वही सांय के समय ग्राम नगला भीमा में बसपा प्रत्याशी समर्थकों ने आरोप लगाया कि बाहर के लोग मतदान बूथ पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे है इस आरोप में दो युवकों को पकड़ भी लिया मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गयी और मामला शांत कराया वहीं दोपहर दो बजे करीब अयेरा में बीडीसी प्रत्याशी समर्थक आपस में झगड़ गए लेकिन वहां पर भी पुलिस ने मामला शांत करा दिया। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अंतिम चरण का मतदान शांति पूर्ण ढंग से हो रहा है कहीं पर कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिल रही है; वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा राकेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। जहां पर भी सूचना मिल रही है वहां पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स पहुंच रहा है। जिला पंचायत सदस्य पद एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए राया और बल्देव में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा जिस में 13 किलीस्टर मोबाइल, 5 सुपर क्लीटर मोबाइल,पांच सुपर जोन, सात क्षेत्राधिकारी, ग्यारह एसओ, 101 सबइस्पैक्टर, 160 हैडकास्टेबिल, 670 कास्टेबिल, 1075 होमगार्ड दो प्लार्टून पीएससी मतदान केन्द्रों पर तैनात रही।  आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के चैथे एवं अंतिम चरण में राया-बल्देव क्षेत्र में हुये जिला पंचायत सदस्य के मतदान में आज पुलिस, प्रशासन की कड़ाई के चलते मतदान शांतिप्रिय ढंग से संपन्न हुआ। हालांकि छुटपुट वारदातें कहीं मतपत्र छीनने और कहीं मारपीट और छोटे झगड़ों की खबरें मिलीं लेकिन कुल मिलाकर पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के चलते चुनाव शांतिप्रिय ढंग से निपट गया। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राया-बल्देव क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर निरीक्षण करने पंहुचे। इससे पूर्व आज डीएम और एसएसपी ने बल्देव और राया के मतदान केन्द्रों पर निरीक्षण किया। दोनों आला अधिकारी आज सुबह से ही पटलौनी, फतेहपुरा, किलौनी, हथकौली में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते देखे गये। 

Read More

मथुरा। गोवर्धन कस्बा और आसपास के क्षेत्रों में कल तेज हवाआंे और बरसात के बाद गिरे ओलों से फसलों को भारी क्षति पंहुची है। धान की फसल कटी हुयी रखी है। कल बरसात के कारण कटी फसल पर ओले और बरसात के प्रभाव के कारण पूरी तरह फसल लेट गयी है। जिससे काफी क्षति की संभावना जतायी जा रही है। किसान कुदरत की इस मार से दुखी है। पहले इस जनपद में ओलावृष्टि और अतिवृष्टि के प्रकोप से किसान जूझ रहा है। इसके बाद अब फिर बरसात और ओलों से उसकी हालत खराब है। गोवर्धन के गांव कौंथरा में तेज बारिश और ओलों के चलते फसल चैपट हो गयी है। वहीं आसपास के क्षेत्रों की फसल भी ओलों के चलते प्रभावित हुये हैं।

Read More

मथुरा। सूचना का अधिकारी आरटीआई के तहत नियत समय में सूचना न देने पर चार अलग अलग मामलों में जनसूचना अधिकारियों पर एक-एक लाख का जुर्माना लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य सूचना आयुक्त गजेन्द्र यादव ने सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत आवेदकों, वादी को निर्धारित समय के दौरान सूचनायें उपलब्ध न कराने पर जुर्माना लगाया है। आयुक्त ने जन सूचनाधिकारियों पर 25-25 हजार रूपये का जुर्माना लगाते हुये अगली सुनवाई की तिथि 30 नवम्बर नियत की है। बताते हैं कि सूचनायें न देने पर अधिशासी अभियंता विवि खण्ड कोसीकलां अनिल त्यागी और अधिशासी अभियंता विवि खण्ड वृन्दावन वीपी सिंह पर चार अलग अलग मामलों में एक लाख रूपये का जर्मुाना लगाया गया है।

Read More

जलने से युवक की हालत गंभीर मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत धनगांव में रात्रि के समय सो रहे एक व्यक्ति के ऊपर जलता हुआ दीया गिर गया जिससे आग लग जाने के कारण वह बुरी तरह झुलस गया जिसे उपचार के लिए गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुयी है। मिली जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय मान सिंह पुत्र विपतीराम निवासी धनगांव रात्रि में सो रहा था तभी उसके ऊपर जलता हुआ दिया गिर गया और बिस्तर में आग लग गयी जिससे वह बुरी तरह जल गया। उसे परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डाॅक्टरों ने बताया कि युवक 90 फीसदी जल चुका है जिसकी हालत गंभीर बनी हुयी है।

Read More

मथुरा। 1 नवम्बर को होने वाली मतगणना को लेकर मतगणना स्थल से 8 किमी की परिध में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। जिला मजिस्ट्रेट, लाइसेन्स प्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 01 नवम्बर से विकास खण्डों के समस्त मतगणना स्थलों से 8 किमी0 की परिधि में स्थित शराब और भांग की दुकानें पूर्णरूप से बन्द रहेंगी। जिला मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में कहा है कि 1 नवम्बर को विकास खण्ड चैमुहां के सर्वोदय इण्टर काॅलेज, छाता के गांधी इण्टर काॅलेज, नन्दगाॅव के श्रीकृष्ण चैतन्य इण्टर काॅलेज, मांट के ब्रज आदर्श इण्टर काॅलेज, नौहझील के जनता इण्टर काॅलेज, मथुरा के राजकीय इण्टर काॅलेज जनरलगंज, फरह के पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज, गोवर्धन के डीएवी इण्टर काॅलेज, राया के राष्ट्रीय इण्टर काॅलेज तथा बल्देव के श्री बलभद्र इण्टर काॅलेज में प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारम्भ होगी।

Read More

मथुरा। गोवर्धन कस्बे के गांव भवनपुरा के रहने वाले एक सेना का जवान फिर सीमा पर शहीद हुआ है। कल देर शाम तक उसका शव अपने पैतृक गांव भवनपुरा पंहुचेगा। इस सूचना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिवार में लोग दुखी हैं तो वहीं सैनिक द्वारा वीरगति प्राप्त करने से परिवार के कुछ लोगों के सीने चैड़े भी हुये हैं। उन्हें अपने प्रिय के खोने का जहां दुख है वहीं दुश्मनों से लोहा लेने के बाद वीरगति मिलने से गर्व महसूस हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गोवर्धन के गांव भवनपुरा का रहने वाले बच्चू का पुत्र समोद ;33 वर्षद्ध करीब 12 वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुआ था। कल शाम जम्मू कश्मीर के बादीपुरा में आतंकवादियों से हुयी मुठभेड़ के दौरान सुमोद को गोली लग गयी। गोली लगने के बाद बादीपुरा में ही जवान शहीद हो गया। आतंकवादियों से लड़ते समय वीरगति प्राप्त करने पर सेना के लोगों में जहां फक्र है वहीं गोवर्धन के गांव भवनपुरा स्थित पैतृक निवास पर शोक की लहर है। गांववाले शहीद के शव के आने का इंतजार कर रहे हैं।  परिवार के लोगों को इसकी जानकारी कल रात लगी तो दुख का पहाड़ टूट पड़ा। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि देर शाम तक शहीद जवान का शव भवनपुरा लाया जायेगा। पूरे गांव के लोग इकटठे होकर शव का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस नेता कु. नरेन्द्र सिंह ने शहीद के प्रति अपार श्रद्धा व्यक्त करते कहा कि आतंकवादियों से लोहा लेते समय समोद वीरगति को प्राप्त हुये हैं। हमारे जनपद को इस पर गर्व है। हालांकि परिवार में भारी दुख है और हम उस दुख में शरीक हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की गलत नीतियों के कारण किसी भी देश से अच्छे व्यवहार नहीं है। आतंकवाद तेजी से बढ रहा है। यह दुखद बात है। उन्होंने शहीद हुये सैनिक को श्रद्धासुमन अर्पित करते परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य बनाये रखने की ईश्वर से कामना की है।

Read More

मथुरा। प्राथमिक विद्यालय कोसीकलां जाब में एक बच्चे को अक्षय पात्र का भोजन बांटने आने वाली गाड़ी ने कुचल दिया जिससे उसकी हालत गंभीर है। उसे मथुरा के जिला अस्पताल के लिये रैफर किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुयी है। बच्चे का नाम 12 वर्षीय चन्द्रकांत बताया जा रहा है।

Read More

मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी, प्रभारी अधिकारी कार्मिक मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि चैथे चरण के मतदान हेतु विकास खण्ड बल्देव व राया के मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना की गयी। दोनों विकास खण्डों में कल कुल 29 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। वर्मा ने बताया कि अनुपस्थित मतदान कार्मिकों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने हेतु सम्बन्धित थानों को सूची भेजी जा रही है तथा उनके विभागाध्यक्षों को अनुशासनात्मका कार्यवाही हेतु पत्र लिखा जा रहा है। श्री वर्मा ने बताया कि केडी डेन्टल काॅलेज में हुए मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण में जो कर्मी अनुपस्थित थे वे आगामी 30 अक्टूबर को होने वाले प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से भाग लें।

Read More

मथुरा। थाना गोविन्द नगर क्षेत्र की पुलिस चैकी बिरला मंदिर पर तैनात एक उपनिरीक्षक पर किशोरी के अपहृर्ताओं को संरक्षण देने व बरामदगी न करने का आरोप लगाते हुए क्षत्रिय महासभा ने निश्चित कालीन धरने की चेतावनी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक प्रशासन से मुलाकात कर, दूसरे समुदाय के युवक द्वारा भगा कर ले जाई गई युवती की बरामदगी की मांग की। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासभा के मोहन सिंह राजपूत एवं जिलाध्यक्ष ठा. सतेन्द्र सिंह द्वारा एडीएम प्रशासन को दिए ज्ञापन में मांग की गई है कि बिरला मंदिर पुलिस चैकी थाना गोविन्द नगर के मौहल्ला किशोरीनगर निवासी एक युवती को दूसरे समुदाय का युवक साबिर पुत्र मुन्ना व उसकी बहिन शबनम मां शमीना निवासी लक्ष्मीनगर बहला फुसलाकर भगा ले गए हैं।

Read More

अंबरीष जयंती मनाते सोनी समाज के लोग  मथुरा। पंचायती सुनारान सेवा समाज ट्रस्ट एवं सोनी समाज सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्णकार समाज के कुल प्रवर्तक परम् भागवत राजर्शि अंबरीषजी महाराज की जयन्ती उनके जन्म-दिवस पर ट्रस्ट द्वारा संचालित श्रीकृष्ण-जन्मस्थान स्थित सौनी धर्मशाला के सभागार में परंपरागत धूमधाम से मनायी गयी। इस अवसर पर ट्रस्टियों द्वारा समाज के बन्धुओं से अपने जीवन में अंबरीशजी के आचरण का अनुकरण करने की अपेक्षा की गयी । कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रताप वर्मा एवं मंत्री अमर सिंह द्वारा संयुक्त से अंबरीशजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष गोपालदास वर्मा, ब्रजेन्द्र प्रताप वर्मा, मंत्री अमर सिंह वर्मा, सहमंत्री हरिदास वर्मा, कोशाध्यक्ष रामकिशन सौनी, रघुवीर प्रसाद वर्मा, बाॅकेलाल वर्मा, कालीचरण वर्मा, गोविन्द वर्मा, राजकुमार वर्मा, दिलीप वर्मा, कुॅवर सिंह वर्मा, वीरेश वर्मा ‘बेरी वाले’, सोनी समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अरविन्द वर्मा, महामंत्री विजय बहादुर सिंह, मुकेष वर्मा, वीरेन्द्र सिंह वर्मा, रमेष वर्मा ‘अमीन साहब’, अशोक वर्मा, सतेन्द्र आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ ट्रस्टी गोपाल प्रसाद वर्मा व उपस्थितजन का आभार सहमंत्री हरिदासवर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।

Read More