मथुरा

मथुरा। अम्बाखार पापड़पीर नगले मंे व्याप्त गंदगी से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। राजद कोली समाज ने नगर पालिका के विरोध में प्रदर्शन किया और कहा कि एक तरफ भाजपा पूरे देश में सफाई की दुहाई दे रही है वहीं भाजपा का नगर पालिका बोर्ड होने के बाद भी शहर के मौहल्ले गंदगी से अटे पड़े हैं। इस अवसर पर गौरीशंकर यादव, विनय शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह महावर, शैलेश यादव, गिरीश सक्सैना, हरीश बंसल, सोहन सिंह, निर्मला देवी, रचना चैधरी आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। वृषभान नंदनी के अष्टसखियों के गांवों में चल रहे दिव्य उत्सवों को चलते सोमवार को बरसाना स्थित राधारानी की सबसे प्रिय सखी विशाखा के गांव कमई में उत्सवों के श्रृंखलओं का समापन होगा। कार्यक्रम के चलते प्राचीन विशाखा मन्दिर में छप्पन भोग व भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। अष्टदल कमल की तरह विराजमान वृषभान नंदनी का निज धाम बरसाना व उनकी अष्टसखियों के गांवों में गाजियाबाद के जानकी बल्लभ सेवा ट्रस्ट द्वारा दिव्य उत्सव कराएं जा रहे है। अब तक सात सखियों के निज गांव में दिव्य उत्सव किए जा चुके है। उक्त उत्सवों की शुरुआत एक जनवरी से राधारानी की सबसे छोटी सखी सुदेवी के गांव सुनहरा से शुरु हुआ था। कार्यक्रम के आयोजनक डाॅ. भीष्म कपूर के मुताबिक राधारानी व उनके निज धाम को सब जानते है लेकिन उनकी अष्टसखियों व उनके निज गांव को कोई नहीं जनता है इसलिए उनके निज गांवों में दिव्य उत्सवों के माध्यम से लोगों को उनके बारे में बताया गया। दिव्य उत्सवों के इसी श्रृंखला के चलते सोमवार को विशाखा सखी के निज गांव कमई में स्थित विशाखा मन्दिर में भव्य छप्पन भोग व फूल बंगला तथा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 

Read More

 मीरा वेडिंग स्केवयर शोरूम के उद्घाटन अवसर पर मौजूद अभिनेत्री परिधि शर्मा  मथुरा। कृष्णा नगर में मीरा वेडिंग स्केवयर शोरूम का जीटीवी सीरियल जोधा अकबर की अभिनेत्री परिधि शर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। शोरूम के मालिक सुनील अग्रवाल ने बताया कि विवाह एवं तीज त्यौहारों पर महिलाओं के लिए उच्च क्वालिटी की साडियां संकलन शोरूम में मौजूद है। शोरूम में आधुनिक एवं डिजायनर ड्रेसों की लंबी श्रृंखला पेश की गई है। संदीप अग्रवाल एवं राहुल अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं एवं युवतियों के लिए मीरा स्केवयर में स्पेशल फैशनेबल परिधान जर्किन और साडियां मौजूद हैं। शुभारंभ पर लकी ड्रा भी निकाला गया। 

Read More

मथुरा।  फरह ब्लाॅक के गांव झंडीपुर में दलित बस्ती में महीनों से पेयजल किल्लत  बनी है। जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चैधरी भ्ज्ञी अपने पड़ोसी गांव झंडीपुरा में ग्रामीणाों की समस्या हल नहीं कर सके हैं। झंडीपुरा के दलित रामवीर ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष कई दिनों से ग्रामीणों की समस्या का निराकरण करने की बात कह रहे हैं लेकिन मौके की स्थिति ज्यों की त्यों बनी है। ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल को गांव में स्वजल धारा के तहत बनी एक मात्र पानी की मिनी टंकी में रात्रि एक बजे से चार बजे के बीच ही पानी मिलता है। वहीं टंकी के नीचे की आधा आधा फुट तक पानी भरा रहता है। सुबह के वक्त  ग्रामीणों को बूंद भी पानी भी नसीब नहीं हो पाती जिससे दलित बस्ती  में पेयजल की हाहाकार मचा हुआ है।  वहीं अब स्थानीय लोग बलरई के रहने वाले मूल निवासी अनूप चैधरी को भी अकुशल नेता के रूप में देखने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है किअगर पेयजल किल्लत  जल्दी ठीक हीं करायी गयी तो वे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। 

Read More

बरसाना। ब्रज चैरासी कोस की चालीस दिवसीय राधारानी ब्रजयात्रा का शुभारम्भ ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा के सानिध्य में बरसाना स्थित गौशाला में संकल्प लेकर शुरू हो गयी है। ब्रजयात्रा में करीब पन्द्रह हजार श्रद्धालुओं का समागम है, जबकि गहवरन के पीछे यात्रा ने अपना पड़ाव डाला है। ब्रजयात्रा बरसाना में तीन दिन तक पड़ाव करेंगी। जबकि यात्रा में सर्वाधिक वेस्ट बंगाल के लोग यात्रा कर रहे है। यात्रा के पहले दिन श्रद्घालुओं ने राधाकृष्ण के लीलास्थलों के दर्शनकर अपने आपकोकृतार्थ किया। वहीं यात्रा में सुबह से लेकर शाम तक राधाकृष्ण का संर्कीतन कराया जा रहा है। दिवसीय राधारानी ब्रजयात्रा की शुरूआत विरक्त संत रमेश बाबा के सानिध्य में शुरू हुयी। श्रीमाता जी गौशाला में रमेश बाबा द्वारा सभी श्रद्धालुओं को गौ मूत्र देकर संकल्प दिलाया कि यात्रा के दौरान यमुना मुक्ति अभियान तथा गांव-गांव सफाई अभियान करेंगे। यात्रा के पहले दिन श्रद्धालुओं ने ढवाला गांव में स्थित नौबारी चैबारी, रत्नकुण्ड, श्याम शिला, नई गौशाला आदि के दर्शन किये। बरसाना में ब्रजयात्रा का तीन दिवसीय पड़ाव गहवरवन के पीछे है। राधारानी ब्रजयात्रा में सभी श्रद्धालु भगवान मानबिहारी जी के डोले के सानिध्य में चैरासी कोस की यात्रा करेंगे। भगवान मानबिहारी जी के श्रीविग्रहों को डोला में विराजमानकर उन्हें चालीस दिवसीय ब्रजयात्रा कराई जाती है। ठा.मानबिहारी के ब्रजयात्रा पर चले जाने पर उनका सिंहासन भी इतनों दिनों तक सुना रहेगा। ऐसे में खाली पड़े सिंहासन पर लड्डू गोपाल जी को विराजमान किया जाएगा।   

Read More

मथुरा। हाइवे नवादा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित सत्संग में दिल्ली से आये निरंकारी प्रचारक ओपी अरोड़ा ने ब्रज में रहने वाले भक्तों को ‘68 वें निरंकारी संत समागम’ का न्यौता दिया। उन्होंने 14 नवम्बर से दिल्ली में शुरू हो रहे ‘68 वें निरंकारी संत समागम’ में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि सत्गुरू जब भक्तों पर खुश होता है तो सेवा के अवसर प्रदान करता है। निरंकारी संत समागम के माध्यम से भक्तों को सेवा के विविध अवसर मिल जाते हंै। निरंकारी संत समागम के लिए भक्त तन-मन-धन से अपनी सेवाए अर्पित कर रहे हैं। प्रचारक ओपी अरोड़ा के अनुसार निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज, निरंकारी संत समागम के माध्यम से दुनिया को सनातन ‘ब्रह्मज्ञान’ के आधार पर वसुदैव कुटुम्बकम् और यूनिवर्सल ब्रदरहुड का वास्तविक एवं व्यवहारिक दर्शन करा रहे हैं। तीन दिवसीय निरंकारी संत समागम में प्रतिदिन होने वाले विशाल सत्संग में एक ऐसा आलौकिक दृष्य दिखाता है जिसमें विश्व की अनेक भाषाओं में एक साथ प्रभु-परमात्मा से सामुहिक प्रार्थना का प्रेरक नजारा भक्त प्रस्तुत करते हैं। मिडिया प्रभारी किशोर स्वर्ण ने बताया कि 68 वें निरंकारी संत समागम की तैयारियों में ब्रज के निरंकारी भक्तों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। हाइवे नवादा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में संत निरंकारी सेवादल मथुरा यूनिट के शिक्षक मोहन सिंह ने बताया कि मथुरा के सेवादार-भक्त एक नवम्बर को दिल्ली जायेंगे जो कि समागम की तैयारियों में अपनी सेवाए समर्पित करेंगे। 

Read More

अलोकिक महाआरती में उमड़ा अपार जनसमूह  मथुरा। शरद पूर्णिमा महोत्सव के पावन पर्व पर यमुना मिशन द्वारा रात की धवल चांदनी में मां यमुना का अभिषेक कर महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रिय लोगों के साथ-साथ सुदूर क्षेत्रों से आये तमाम गणमान्य नागरिको ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर यमुना मिशन के सयोजक श्री प्रदीप बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे हिन्दू धर्म में प्रतिदिन कोई न कोई उत्सव मनाया जाता है जिसमें आज शरद पूर्णिमा का दिन खासा महत्व रखता है आज के दिन सम्पूर्ण बृज में ठाकुर जी चन्द्रमां की धवल चांदनी में भक्तों को दर्शन देते है उसी परिदृश्य में आज यमुना मिशन ने मां यमुना का अभिषेक कर महाआरती का आयोजन किया है। जिसमें सम्पूर्ण बृज क्षेत्र के अलावा दूर-दूर से यमुना भक्तों ने भाग लिया वहीं स्थानीय नागरिको ने भी बढ़चढ कर हिस्सा ले पुण्य के भागीदार बने। मिशन के सयोजक पं0 अनिल शर्मा ने बताया कि यमुना मिशन लगातार अपने यमुना स्वच्छता, प्रदूषण, हरियाली इत्यादि के मिशन को लेकर आगे बड रहा है जिसमें हमें पूरे देश से भारी समर्थन मिल रहा है मिशन की फेसबुक को रोज हजारों लाइक मिल रहे है। हम समुचित विश्व से यह अपील करना चाहते है कि वह हमारी फेसबुक को लाइक कर हमारा उत्साहवर्धन करते हुये इस पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता प्रदान करे। मिशन इसके लिए देश के तमाम राजनेतिक लोगों, केन्द्रीय सांसदो, राज्यों के विधायको सहित समस्त समाजसेवियों से पत्राचार के माध्यम से यमुना की खोई हुई स्वरूपता को वापस लाने के लिए प्रयास कर रहा है इस अवसर पर लपूटी पंडित, मुकेश ठाकुर, राजीव गोस्वामी, मीरा गोस्वमी आशिष शर्मा सूर्यभान गोयल बलराम पंडित, गोविन्द ठाकुर, विष्णु छर्रा आदि जन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।     

Read More

मथुरा। शहर की गली सेठ भीकचंद बिहारीपुरा में लोगों को गंदगी से निजात दिलाने के लिए पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कूड़ा डालने के लिए एक ड्रम स्थानीय निवासी चन्द्रमणि अग्रवाल को सौंपा। इस अवसर पर दिनेश आनंद पापे, अमित आश्वानी, कपिल गोस्वामी, मुकेश पंडित, महेन्द्र सैनी, भरत अग्रवाल, मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा। ताल कटोरा इंडो स्टेडियम दिल्ली में होने वाले आठवें अंतर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट चैम्पियन शिप में भाग लेने वाले मार्शल आर्ट खिलाड़ियों के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन आज यहां बिरला मंदिर एकेडेमी पर किया। जिसमें आकर्ष अग्रवाल रेड वन, रीतिका जोशी रेड, दीक्षा ठाकुर, सूरज प्रताप को ब्लू, चेष्टा सोनी को ग्रीन, खुशी सिंघल, सागर, हरिओम, व अभय प्रताप ने यलो बैल्ट जीती। एसोसिएशन आॅफ स्पोर्ट मार्शल आर्ट यूपी के जनरल सक्रैटरी कौशल जोशी ने इंटरनेशनल चैम्पियन शिप में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों से अपना रजिस्टेशन स्थानीय कार्यालय पर कराने की अपील की है।   

Read More

मथुरा। महाराष्ट्र के एक दर्शनार्थी के बैग को चोरों ने पार कर दिया जिसमें हजारों रूपये की नगदी और सामान था। मिली जानकारी के अनुसार पवन पुत्र सोमवे निवासी जलगांव महाराष्ट्र वृंदावन दर्शन के लिए आया था, जब वह प्रेम मंदिर दर्शनों के लिये गया, तभी अज्ञात लोगों ने उसके बैग को पार कर दिया जिसमें करीब सात हजार रूपये एवं जरूरी कागजात थे। इस संबंध में युवक ने वृंदावन कोतवाली शिकायत लेकर पहुंचा लेकिन पुलिस द्वारा उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की और दर्शनार्थी को फटकार कर भगा दिया।  

Read More