मथुरा

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक ने ड्यूश बैंक व स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक (एससीबी) सहित पांच विदेशी बैंकों पर बुधवार को जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) संबंधी नियमों के उल्लंघन पर लगाया गया है। इन बैंकों ने इस कानून के तहत रिपोटिंग संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया। जिन बैंकों पर यह जुर्माना लगाया गया है, उनमें बैंक ऑफ अमेरिका, बैंक ऑफ तोक्यो मित्सुबिशी व द रायल बैंक ऑफ स्काटलैंड शामिल है। जर्मनी के ड्यूश बैंक पर 20,000 रूपये, बाकी बैंकों पर 10000 रूपये (प्रत्येक) का जुर्माना लगाया गया है। केंद्रीय बैंक ने इन बैंकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । भारत ने दमदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पांच मैच की टेस्ट सीरीज में 4-0 से रौंद दिया। भारत को इतनी बेहतरीन जीत दिलाने में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और खब्बू स्पिनर रवींद्र जडेजा की जोड़ी का खास योगदान रहा। अश्विन ने सीरीज में 28 विकेट अपने नाम किए, जबकि जडेजा ने पांचवें और अंतिम टेस्ट में 154 रन देकर 10 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार पर कब्जा जमाया। अपने इस प्रदर्शन की बदौलत अश्विन व जडेजा आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी की टॉप दो रैंकिंग पर काबिज हो गए हैं। जडेजा को चेन्नई में बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत 66 अंक मिले और वे चार स्थान की छलांग के साथ दूसरे स्थान पर आ गए। अश्विन पहले स्थान पर कायम हैं और जडेजा उनसे महज आठ अंक दूर हैं। यह दूसरा ही अवसर है जब गेंदबाजों की सूची में शीर्ष दो स्थान पर भारतीय हो। इससे पहले बाएं हाथ के स्पिनर बिशन सिंह बेदी और लेग स्पिनर भागवत चंद्रशेखर 1974 में पहले और दूसरे स्थान पर रहे थे। जडेजा ने जोश हेजलवुड, जेम्स एंडरसन, डेल स्टेन और रंगना हेराथ को पीछे छोड़ा। ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी जडेजा करिअर की टॉप पोजिशन पर पहुंच गए हैं। जडेजा तीसरे स्थान पर आ गए, जबकि पहले स्थान पर अश्विन ही हैं। बल्लेबाजों की रैंकिंग में ब्रिसबेन टेस्ट में बेहतरीन शतक और अर्धशतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने पहले स्थान पर अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है। चेन्नई टेस्ट में बल्ले से फ्लॉप रहे विराट कोहली अभी भी दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। जो रूट तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। टॉप 10 में कोहली के अलावा चेतेश्वर पुजारा एक स्थान के नुकसान से अब नौवें स्थान पर हैं। चेन्नई टेस्ट में तिहरा शतक लगाने वाले करुण नायर ने रैंकिंग में जबरदस्त तरीके से प्रभाव डाला है।  303 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले करुण नायर को रैंकिंग में 122 स्थान का फायदा हुआ है और अब वो 55वें नंबर पर हैं। केएल राहुल ने चेन्नई टेस्ट में 199 रन बनाए और वो रैंकिंग में 29 स्थान के फायदे से अब 51वें स्थान पर हैं। भारत से अजिंक्य रहाणे 13वें, मुरली विजय 26वें, आर अश्विन 39वें, जयंत यादव 61वें, रवींद्र जडेजा करियर बेस्ट 67वें और पार्थिव पटेल 80वें स्थान पर हैं। टॉप 10 में यूनुस खान एक स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। डेविड वार्नर अभी भी सातवें और जॉनी बेयरस्टॉ दसवें स्थान पर हैं। अजहर अली एक स्थान के फायदे से 16वें, असद शफीक पांच स्थान के फायदे से 20वें और उस्मान खवाजा 18वें स्थान पर पहुच गए हैं। इंग्लैंड के कप्तान एक स्थान के नुकसान से अब 12वें स्थान पर हैं। मोईन अली 27वें और बेन स्टोक्स 36वें स्थान पर मौजूद हैं।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

वाराणसी । पीएम मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। पीएम मोदी पहले बनारस हिंदू विश्वविद्यालय पहुंचे। वाराणसी में पीएम मोदी ने पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर की आधारशिला रखी। यहां पीएम ने कला संस्कृति महोत्सव में नोटबंदी पर कहा कि कुछ नेता बेईमानों के साथ खडे हैं। देश ईमानदारी के रास्ते पर चल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि नोटबंदी के फैसले को लेकर जनता ने भी बहुत परेशानी झेली। इसके लिए देशवासियों को जितना नमन करें उतना कम है। साथ ही उन्होनें कहा कि देश सोने की तरह तपकर निकलेगा। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष हम पर हमला बोल रहा है लेकिन उसमें वह खुद अपना ही रिपोर्ट कार्ड दिखा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह बोले, 50 फीसदी गरीबी की विरासत मैं किसकी झेल रहा हूं? आप अपना रिपोर्ट कार्ड तो नहीं दे रहे। पीएम ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के एक युवा नेता आजकल भाषण देना और बोलना सीख रहे हैं। साथ ही पीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब से वे बोलने लगे हैं मुझे अपार खुशी है। पीएम मोदी ने राहुल के भूकंप वाले कथन पर चुटकी लेते हुए कहा अच्छा हुआ युवा नेता ने बोलना शुरू कर दिया नहीं तो भूकंप आ जाता। गौरतलब है कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि अगर वह नोटबंदी पर संसद में बोलेंगे तो भूकंप आ जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि देश में अभी किसी का काला धन खुल रहा है तो किसी का काला मन खुल रहा है। पीएम ने कहा कि मैं एक अनुमान में फेल हो गया, कुछ नेता बेईमानों के साथ खडे हैं। पीएम ने विरोधियों की तुलना पाकिस्तान से करते हुए कहा कि पाक जैसी रणनीति अपना रहे हैं विरोधी। वहीं देश के जवान मौत को मु_ी में लेकर चलते हैं। नोटबंदी के बाद से नक्लसी बड़ी मात्रा में सरेंडर करने लगे हैं क्योंकि अब उन्हें खिलाएगा कौन। पीएम ने कहा कि जाली नोट तो 8 नवंबर को ही दफना दिए गए थे। पीएम मोदी ने कहा कि भोले के आशीर्वाद से गंदगी साफ कर रहा हूं। देश में बहुत बडा सफाई अभियान चल रहा है। लंबे समय से पड़ी गंदगी साफ करने में गंध और बढ जाती है। आजकल ऐसी ही दुर्गंध महसूस हो रही है। पीएम मोदी ने वाराणसी में कहा कि कला इंसान को रोबॉट बनने से रोकती है।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले अखिलेश सरकार दनादन लोक-लुभावन घोषणाएं कर रही है। गुरुवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए अखिलेश कैबिनेट ने 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल करने का प्रस्ताव पास कर दिया। इनमें कहार, कश्यप, केवट, मल्लाह, निषाद, प्रजापति, बाथम, गोंड, धीवर, बिंद, राजभर जातियां शामिल हैं। इससे पहले बुधवार को महज चार घंटों में 50 हजार करोड़ से अधिक की करीब 300 परियोजनाओं को लॉन्च करने के बाद शिक्षकों व राज्यकर्मियों को तोहफा देकर खुश करने की कोशिश की गई। राज्य कर्मियों की भांति सहायता प्राप्त शैक्षिक संस्थानों, स्वायत्तशासी संस्थाओं व निगमों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मियों के मामले में पति-पत्नी दोनों को मकान किराया भत्ता देने की घोषणा की गई। जानकारी के मुताबिक, अभी तक सहायता प्राप्त शैक्षिक संस्थाओं, स्वायत्तशासी संस्थाओं और निगमों में यदि पति-पत्नी दोनों कार्यरत हैं, तो सिर्फ एक ही एचआरए का लाभ मिलता था, जबकि राज्य कर्मचारियों में पति-पत्नी दोनों को इसका लाभ दिया जा रहा है। राज्यकर्मियों की तरह सहायता प्राप्त शैक्षिक संस्थाओं, स्वायत्तशासी संस्थाओं और निगमों के कर्मचारी भी पति-पत्नी को एचआरए देने की मांग कर रहे थे। सरकारी नौकरियों में पिछड़े वर्गों की तरह अब भुर्तिया जाति को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश लोकसेवा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण में अहीर, यादव, यदुवंशी, ग्वाला के साथ भुर्तिया जाति को भी जोडऩे का फैसला किया है। यूपी की तमाम पिछड़ी जातियों की तरफ से ऐसी मांग आती रही है। हालांकि इसको लेकर विवाद भी रहा है, क्योंकि जो जातियां पहले से अनुसूचित जाति के दायरे में हैं, उन्हें इससे दिक्कत महसूस होती है। यह इसलिए कि 17 नई जातियों के शामिल होने से अनुसूचित जाति के तहत मिलने वाला कोटा अब ज्यादा जातियों में बंट जाएगा। इसके अलावा सरकार ने कमजोर वर्ग के लिए ई-रिक्शा में राहत की सौगात दी। अखिलेश यादव ने ई-रिक्शा पर लगने वाला वैट को साढ़े 12 फीसदी से घटाकर चार फीसदी कर दिया है। बाजार में 60 हजार से लेकर 80 हजार रुपये के बीच ई-रिक्शा आ रहा है। सरकार के इस कदम से ई-रिक्शा 5 से लेकर 7 हजार रुपये तक सस्ता हो जाएगा। सरकार ने सरकारी, स्वयत्ताशासी और निगमों में कार्यरत अवर अभियंताओंको भी हर महीने 400 रुपये विशेष भत्ता देने का फैसला किया है। इनके अलावा प्रदेश कैबिनेट ने मथुरा के जवाहरबाग को लोहिया पार्क की तर्ज पर विकसित करने, बुंदेलखंड में विशेष पैकेज के तहत डीजल पंपसेट वितरित करने, गोरखपुर में एम्स के लिए मुफ्त जमीन देने, लखनऊ विकास प्राधिकरण में 197 गांवों को शामिल करने, वृंदावन-बृजधाम सदनों की निराश्रित महिलाओं व विधवाओं को और सुविधा देने, उत्तराखंड को 37 नहरों को हस्तांतरित करने आदि को भी अपनी मंजूरी दी है।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

राया । बुधवार के दिन सादाबाद रोड पर स्कूल बस से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी घटना की रिपोर्ट दर्ज में देरी होने पर ग्रामीण भड़क गए और थाना राया गेट पर जाम लगा दिया। जिस को पुलिस ने हल्का लाठी चार्ज के बाद खुलवा दिया इस दौरान पुलिस की लाठी से मृतक के पिता का सिर फूट गया जिस से ग्रामीण और आक्रोशित हो गए मौके पर पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत किया और घटना की रिपोर्ट थाना राया में दर्ज करा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार के दिन थाना राया के ग्राम भूरिया नगला निवासी मांगेलाल का पुत्र 18 वर्षीय अजय कुमार गांव सारस से आगे पेट्रोल पम्प से होता हुआ सादाबाद रोड पर जा रहा था तभी पीछे से एसएसडी पब्लिक स्कूल की बस ने लगभग दो बजे रौंद दिया और वह बुरी तरह से घायल हो गया उपचार को ले जाने से पूर्व ही उसकी मौत हो गयी घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अनिल कुमार मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना राया गेट पर शव के नहीं रोकने और मुकदमा लिखने में देरी करने पर ग्रामीण भड़क गए और मृतक का पिता मांगेलाल ग्रामीणों के साथ थाना राया गेट पर आ गया और गेट पर ही टैªक्टर लगा कर मार्ग अवरूद्ध कर दिया जिस से देखते ही देखते दोनांे तरफ वाहनों की कतार लगने लगी सूचना मिलते की क्षेत्राधिकारी महावन सुरेन्द्र यादव और थाना प्रभारी बल्देव भी मयफोर्स के साथ पहुंच गए और जाम लगा रहे लोगों पर लाठी फटकार कर जाम खुलवानें लगे तभी मृतक के पिता ने रोकने का प्रयास किया जिस से पुलिस का डंडा सिर में लग गया जिस से सिर फूट गया औ ग्रामीण भड़क गए। सूचना मिलते ही जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मुकेश प्रधान,प्रमोद गौतम,सोहनलाल बाल्मीकि सहित अन्य तमाम ग्रामीण पहुंच गए और समझा बुझा कर मामला शांत कराया बाद में एसएसडी पब्लिक स्कूल की बस के खिलाफ थाना राया में मुकदमा दर्ज कराया है। 

Read More

बलदेव । अवैरनी चैराहे के समीप बजरंग धर्म काटे के पास मथुरा के लाला गंज के किनारा व्यापारी से दिन दहाड़े बुधवार साढ़े चार बजे तमंचे की नौक पर एक लाख चालीस हजार रूपये दो मोटर साईकिलों पर सवार तीन बदमाशें ने स्कूटर की डिग्गी में रखा गैंग को निकालकर लूट ले गये। व्यापारी मनीष कुमार का बलदेव में किनारे का सामान दुकानदारों पर उधार आता है। वह हर हफ्ते व्यापारीओं से अपनी उधारी लेने के लिये बलदेव में आते है।  बुधवार साढ़े चार बजे वह बलदेव के व्यापारीओं से पैसा लेने के बाद अवैरनी चैराहा स्थिति एक व्यापारी से पैसा लेकर हाथरस की अपना पेमेंन्ट जा रहे थे। बलदेव से दो मीटर चलने के बाद ही पीछे से आये दो मोटर साईकिल सवारों ने तमंचा की नोक पर व्यापारी से पैसा लूट ले गये। व्यापारी से पहले भी 2011 व 2012 में लूट हो चुकी है। जिसमें करीब चार लाख नब्बे हजार रूपये व्यापारी से जा चुके है। व्यापारी ने थाने में प्रार्थना दे दिया है। वही थाना अध्यक्ष प्रवीन कुमार मान ने बताया कि शीघ्र ही व्यापारी से हुई लूट का खुलासा कर दिया जायेगा। साथ ही उन्होंने व्यापारी से हुई लूटों के बारे में जानकरी कर व्यापारी को शीघ्र ही खुलासे का आवश्वासन दिया है। व्यापारी ने लूट की एक मोटर साईकिल का नम्बर भी पुलिस को बताया है। जिसका नम्बर यूपी 16 ए 5013 है।

Read More

मथुरा । नगर पालिका परिषद द्वारा शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए सडकों, नालियों व चैराहों का सौन्दर्यीकरण कार्य करा रहीं हैं वही नगर में घूम रहे आवास जानवरों के लिए वार्ड सं.-5 यमुनापार स्थित नगला कोल्हू मार्ग पर नगर पालिका परिषद अध्यक्षा मनीषा गुप्ता द्वारा बनवायी जा रही पशुशाला लागत रूपए 32.50 लाख लोकापर्ण बुधवार स्थानीय सभासद व अन्य वरिष्ठ व्यक्तियों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारणों के मध्य नारियल फोडकर किया।     पालिकाध्यक्ष श्रीमती मनीषा गुप्ता ने बताया कि मथुरा नगर में आवारा पशु मुख्य मार्गों व मुख्य बाजारों में घूमते रहते हैं जिससे आय-दिन जाम की स्थिति बनी रही है साथ ही जनहानि की सम्भावना बनी रहती है। इस पशुशाला का निर्माण शहर से बाहर यमुनापार वार्ड सं0-05 नगला कोल्हू मार्ग पर कराया जा रहा है। इस प्रकार आवारा पशुओं के लिए पशुशाला का निर्माण सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में किसी भी नगर पालिका द्वारा नहीं कराया गया है। श्रीमती मनीषा गुप्ता के अथक प्रयासों  से इस पशुशाला का निर्माण कराया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद चै. कौशल किशोर, हिन्दूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, कृष्णानगर मण्डल अध्यक्षध्सभासद चै0 राजवीर सिंह, विजयबहादुर सिंह, पूर्व प्रधान राजवीर सिंह, सुखपाल सैनी, पूर्व प्रधानाचार्य हेमसिंह यादव, बलवीर सिंह, शम्भू सिंह, ऊदल सिंह, राजेन्द्र सिंह, योगेश कुमार, चै0 गोवर्धन सैनी, विजय, अमित, विनय आदि उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा । कृषि विज्ञान केन्द्र - पं0दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान व कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (कानपुर) द्वारा 23 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से राधा बिहारी इंटर कॉलेज बरसाना में कृषक जागरूकता अभियान, प्रदर्शनी व किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा। कृषि विज्ञान केन्द्र के निदेशक-प्रसार डा. सर्वजीत यादव एवं कार्यक्रम समन्वयक एसके मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरसाना धाम फाउण्डेशन के अध्यक्ष जय भगवान गोयल, विशिष्ठ अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक (प्रसार) डा. एके सिंह व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-अटारी के निदेशक डा. यूएस गौतम होंगे और अध्यक्षता पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केएमएल पाठक करेंगे। उन्होंने कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण, पशु चिकित्सा, मत्स्य, वैकल्पिक ऊर्जा एवं सहकारिता आदि विभागों के अधिकारियों से इस अवसर पर अपने प्रदर्शनी मंडप लगाते हुए कार्यक्रम में प्रतिभाग करने और कृषकों से अधिकाधिक संख्या में पधारने की अपील की है।

Read More

मथुरा । जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चैधरी की अध्यक्षता में 24 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से जिला पंचायत सभागार में जनपद सिंचाई बंधु की बैठक आयोजित होगी। अपर खंड आगरा नहर के अधिशासी अभियंता एवं सचिव जनपद सिंचाई बंधु ने जानकारी देते हुए क्षेत्रीय सांसद, विधायकगण, विधान परिषद सदस्यगण, ब्लॉक प्रमुखगण सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों से बैठक में समय से प्रतिभाग करने की अपील की है।

Read More

मथुरा । जिलाधिकारी नितिन बंसल की अध्यक्षता में 26 दिसम्बर को अपरान्ह 4 बजे से कलैक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित होगी जिसमें उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण हेतु विचार विमर्श सहित आवश्यक स्वीकृतियां जारी कराई जायेंगी। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र के उपायुक्त ने जानकारी देते हुए जनपद के उद्यमियों एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से अपनी समस्याओं के संबंध में प्रत्यावेदन तुरंत जिला उद्योग केंद्र में प्रस्तुत करने और बैठक में समय स प्रतिभाग करने की अपील की है।

Read More