मथुरा

नई दिल्ली । दिल्ली के उपराज्यपाल पद से अचानक इस्तीफा दे चुके नजीब जंग शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंच गए हैं। गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार एलजी का इस्तीफा अभी मंज़ूर नहीं हुआ है। अभी कानूनी प्रक्रिया चल रही है और तब तक वह पद पर बने रहेंगे। राष्ट्रपति दिल्ली से दस दिन के लिए बाहर हैं इसलिए जब तक उनका इस्तीफा आधिकारिक तौर पर मंजूर नहीं होता है, नजीब जंग पद पर बने रहेंगे। हालांकि सरकार इस मामले पर उनसे चर्चा कर सकती है। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राजीनिवास जाकर नजीब जंग से मुलाकात की। शुक्रवार सुबह हुई मुलाकात के बाद केजरीवाल ने इसे सिर्फ औपचारिक मुलाकात बताया। दोनों की मुलाकात एक घंटे तक चली। केजरीवाल से जब सवाल किया गया कि एक घंटे क्या बात हुई, तो उन्होंने कहा कि यह नाश्ते पर हुई मुलाकात थी। जंग के इस्तीफा के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा, उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। जंग के अचानक इस्तीफे के बारे में कोई विस्तृत जानकारी दिए बगैर उपराज्यपाल के कार्यालय ने गुरुवार को कहा था, वह शिक्षण की ओर लौटना चाहते हैं। हालांकि जंग के निर्णय को राजनीतिक गलियारों में हैरानी के रूप में देखा गया। उनके करीबी सूत्रों ने गुरुवार को कहा था कि आप सरकार के साथ अधिकार को लेकर अपने कटु रिश्ते के कारण उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है और वह पिछले कुछ महीनों से पद छोडऩे पर विचार कर रहे थे। गुरुवार को जब जंग के इस्तीफे की खबर सामने आई उस समय मुख्यमंत्री केेजरीवाल रांची में थे। केजरीवाल ने ट्वीट किया था, श्री जंग के इस्तीफे से मैं अचरज में हूं। उनके भविष्य की योजनाओं के लिए मेरी शुभकामनाएं। केजरीवाल ने शुक्रवार को राजनिवास के दूसरे गेट से अंदर गए जबकि अक्सर बैक गेट का इस्तेमाल करते हैं। सीएम केजरीवाल के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया नजीब जंग से मिले। मुलाकात के बाद सिसोदिया ने बताया कि उपराज्यपाल के पद से अचानक इस्तीफा देने पर उन्होंने कोई नाराजगी नहीं जताई है। उन्होंने यही कारण बताया है कि वह परिवार को समय देना चाहते हैं। एकेडमिक्स में वापस जाना चाहते हैं। पिछले एक साल से इस्तीफा देने की सोच रहे थे, लेकिन दिल्ली में चिकनगुनिया आदि, कुछ इस तरह के मामले होते रहे, जिसकी वजह से वह इस्तीफा नहीं दे पाए। वहीं, नजीब जंग के इस्तीफे के बाद से इस पर राजनीति भी तेज है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि भाजपा और केजरीवाल की वजह से एलजी को इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा। भाजपा दिल्ली में म्युनिसिपल चुनाव में तीसरे नंबर पर आने को पचा नहीं पाई या आरएसएस की तरफ से कोई दबाव आया कि उनको इस्तीफा देना पड़ा। अभी तक सब ठीक चल रहा था, तो एकदम से कैसे उनको इस्तीफा देने को कहा गया? वहीं, गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि जंग जी ने इस्तीफा क्यों दिया है, यह वही बताएंगे। इसको लेकर अटकलें लगाना सही नहीं है। आप और कांग्रेस के लोग जब वह काम कर रहे थे, तो कहते थे कि उनको इस्तीफा देना चाहिए था, जब दे दिया तो कह रहे हैं क्यों दिया, पता नहीं वे लोग क्यों कूद पड़ते हैं। दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंदर गुप्ता ने कहा कि इतने आरोप-प्रत्यारोप लगे पर वह कभी अपसेट नहीं हुए थे। हम लोगों का एक डेलीगेशन उनसे मिला था तो लग नहीं रहा था कि वह इस्तीफा देंगे। उनको अभी इस्तीफा नहीं देना चाहिए था, दिल्ली को उनकी जरूरत थी। उन्होंने दिल्ली में बहुत सूझबूझ से काम किया है। नए एलजी के लिए ये नाम हैं चर्चा में गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से खबर है कि एलजी पद के लिए नए नामों पर विचार जारी है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि 1969 बैच के आईएएस अधिकारी रहे अनिल बैजल को दिल्ली का अगला उपराज्यपाल बनाया जा सकता है। बैजल 2006 में शहरी विकास मंत्रालय के सचिव पद से रिटायर हुए थे। वह विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन के कार्यकारिणी समिति के सदस्य रह चुके हैं। केंद्र सरकार इस संस्थान के कई सदस्यों को वरिष्ठ पदों पर नियुक्त करती रही है, जिनमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य सचिव नृपेंद्र मिश्र प्रमुख हैं। बैजल के अलावा दिल्ली के अगले एलजी के लिए दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी और पुडुचेरी की मौजूदा उपराज्यपाल किरन बेदी के नाम की भी सुगबुगाहट है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में गत सांय उनके कार्यालय कक्ष में जनपद के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ जिसमें आगामी विधान सभा निर्वाचन के कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी देने के साथ अवगत कराया गया कि मतदान हेतु सर्विस वोटर आॅनलाइन विभाग को देना होगा, काउंिटंग के लिए बारकोड लगेगा, वीडियो वैन की एक विधान सभा क्षेत्र में अधिकतम 3 दिन की अनुमति आयोग से प्राप्त करने सहित आॅर्डर आॅफ सिम्बल नेट स प्राप्त करने होंगे व आरपी एक्ट के द्वारा कार्यवाही सुनिश्चित की जायेेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राज्य स्तरीय मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त प्रशिक्षण के आधार पर बताया कि देवनागरी लिपि में एल्वावेट तैयार किया जायेगा तथा क्रिटिकल बूथों पर विशेष फोकस रहेगा। सर्विस वोटरों के लिफाफे अलग-अलग रंग के होंगे व प्रशिक्षण के दिन ड्राप बाॅक्स रखे जायेंगे। समस्त कार्यों की अनुमति सुविधा, सुगम, सुलेखा आदि मोबाइल एप से कराये जायेंगे। रैली एवं गाडियों की अनुमति के ओवदन एवं अनुमति कार्य आॅनलाइन हांेगे। उन्होंने निर्देश दिये कि इस संबंध में सभी ईआरओध्एईआरओ अपने-अपने विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत बीएलओ को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे और फोटोग्राफी सहित 30 दिसम्बर तक इसका कार्यवृत निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे। इसके साथ ही उनकी ओर से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पत्रों व हस्त पुस्तिकाओं का भलीभांति अध्ययन कर स्वतंत्र निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन कराने के खास निर्देश दिये। सभी ईआरओ एईआरओ सहित सहायक विकास अधिकारी वीपी लवानियां एवं निर्वाचन कर्मी आदि बैठक में उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा। अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) अतिरिक्त जिला रजिस्ट्रार जनगणना रवीन्द्र कुमार ने सभी तहसीलदारों व निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि भारत के महा रजिस्ट्रार, राज्य सरकार एवं जनगणना निदेशालय के आदेशों के क्रम में समस्त चार्ज अधिकारी अपने चार्ज में उपलब्ध समस्त एनपीआर बुकलेटों को मै. ऐरीजोन इन्फोकाॅम प्रा. लि. कंपनी के यहां एनएच-2 मयूर रिसोर्ट स्थित डाटा सेंटर पर तत्काल उपलब्ध करायें और आपरेटरों द्वारा फीडिंग व कुॅजीयन किये गये कार्य को पर्यवेक्षक चार्ज अधिकारी स्वयं जांचकर शत-प्रतिशत अपलोड कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने वीडियो काॅन्फ्रिसिंग समीक्षा के दौरान प्रथम चरण में 97 प्रतिशत के सापेक्ष केवल 70 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण होने और किये गये डाटा फीडिंग व कुॅजीयन कार्य की प्रगति निदेशालय व उनके कार्यालय को अब तक न उपलब्ध कराये जाने सहित माह में कुछ ही दिन शेष रह जाने पर हिदायत दी कि कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय। उन्होंने स्पष्ट किया, यदि समय से पूर्व कार्य पूर्ण नहीं होता तो इसके लिए उन्हें उत्तरदायी ठहराकर लापरवाही के लिए दोषियों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी। अपर जिलाधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों को डाटा फीडिंग एवं कुॅजीयन के उपरांत एनपीआर बुकलैट्स को डाटा सेंटर से वापस प्राप्त कर दीमक, शीलन व चूहों आदि से पूरी तरह सुरक्षित रखने के भी निर्देश दिए।

Read More

नई दिल्ली । अब सरकार की नजर ऐसे लोगों पर है, जिन्होनें वर्ष 2014-15 में मोटी रकम का लेनदेन किया है लेकिन 2015-16 में टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया। आयकर विभाग ने ऐसे 67 लाख 54 हजार लोगों को चिन्ह्ति किया है। आयकर विभाग इन लोगों पर जल्द ही कार्यवाही शुरू करने वाला है। इनकम टैक्स विभाग ने इन 67 लाख 54 हजार लोगों की जानकारी बैंकों और दूसरे वित्तीय संस्थानों से जुटाई है।  साथ ही केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने आंकडों की छानबीन कर टैक्स रिटर्न फाइन ना करने वालों की पहचान की है। यह छानबीन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नॉन-फाइलर्स मॉनिटरिंग सिस्टम (एनएमएस) के तहत की गई। एनएमएस के तहत आई-टी रिटर्न नहीं भरनेवाले वैसे लोगों की पहचान की जाती है जिनसे टैक्स वसूले जाने की संभावना बनती हो।  इस संबंध में सीबीडीटी ने एक प्रेस रिलीज जारी की है। इस प्रेस रिलीज में कहा गया है कि आयकर विभाग ने आंकड़ों के मिलान के 5वें चक्र में 67.54 लाख लोगों की पहचान की है। अब आयकर विभाग इन लोगों को नोटिस भेजने वाली है। इन लोगों से आयकर विभाग लेनदेन का हिसाब-किताब मांगेगी और जरूरी टैक्स भरने के लिए कहेगी। सीबीडीटी ने स्क्रूटनी से बचने के लिए सभी करदाताओं से अपनी सही आमदनी बताने और उसके अनुकूल टैक्स भरने की अपील की है। सीबीडीटी का कहना है कि वह रिटर्न नहीं भरनेवालों का तेजी से पीछा करती रहेगी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

पत्रकारों में शोक की लहर  मथुरा। आज दिल्ली के अस्पताल में जिले के न्यूज वर्ड चैनल के प्रभारी हरीश माहौर की हृदयगति रूकने से उपचार के दौरान निधन हो गया। उनका पत्रकारिता में अच्छा व्यवहार था, उनके निधन से समस्त मथुरा जनपद के पत्रकारों में सुबह से ही शोक की लहर व्याप्त है। आपको बता दे कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर स्थित नियंत्रण कक्ष के पास मल्लपुरा में उनका आवास है। जहां उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उप्र. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन आईजेयू मथुरा इकाई के अध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज एवं समस्त यूनियन के पत्रकारों ने उनके निवास जाकर परिवार को सात्वंना दी एवं उनकी आत्मा शांति की प्रार्थना की। उनकी अंत्येष्टि के दौरान शव यात्रा में शहर के पत्रकारों में नरेन्द्र भारद्वाज, सुभाष सैनी, लोकेश चैधरी, सलमान खांन, नीरज चतुर्वेदी, वकील खांन, मंत्रवीर चैधरी, जफर खांन, रिजवान, कोमल सिंह आदि दर्जनों शामिल रहे। 

Read More

के.डी. हास्पिटल के डाक्टरों की सफलता मथुरा। के.डी. मेडिकल कालेज-हास्पिटल और रिसर्च सेण्टर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 22 दिसम्बर दिन गुरुवार को छाता, मथुरा निवासी महेन्द्र सिंह के पुत्र नितिन (5) के बाएं हाथ की आपस में जुड़ी उंगलियों का सफल आपरेशन करने में सफलता हासिल की है। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। जानकारी के अनुसार छाता, मथुरा निवासी महेन्द्र सिंह को पांच साल पहले पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई थी। बच्चे के जन्म से ही उसके बाएं हाथ की बीच की उंगलियां आपस में जुड़ी हुई थीं। हाथ की उंगलियां जुड़ी होने से बच्चे को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वह बाएं हाथ से कुछ भी करने में असमर्थ था। बच्चे को आगरा और मथुरा के कई अस्पतालों में भी दिखाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाने की सलाह दी। बच्चे की इस परेशानी को देखते हुए महेन्द्र सिंह अपने बेटे को दिल्ली ले जाने की बजाय 19 दिसम्बर को के.डी. मेडिकल कालेज-हास्पिटल और रिसर्च सेण्टर के जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. डी.आर. गलफट से मिले। डा. गलफट ने बच्चे का एक्सरा आदि विभिन्न जांचें कराने के बाद उसके आपरेशन का निर्णय लिया। गुरुवार 22 दिसम्बर को डा. डी.आर. गलफट, डा. वी.पी. सिंह भदौरिया, निश्चेतना विशेषज्ञ डा. मंजू सक्सेना, डा. पिंकी रतनानी, टेक्नीशियन पवन कुमार, घनश्याम सिंह, रविन्दर सिंह और प्रीति की टीम ने कोई डेढ़ घण्टे की कोशिशों के बाद बच्चे के बाएं हाथ की आपस में जुड़ी उंगलियों को आपरेशन के द्वारा अलग-अलग करने में सफलता हासिल की है। बच्चा अब पूरी तरह से ठीक है। नितिन का आपरेशन और सभी जांचें निःशुल्क होने पर खुशी जताते हुए महेन्द्र सिंह ने के.डी. मेडिकल कालेज-हास्पिटल और रिसर्च सेण्टर के डाक्टरों का आभार माना है। आर.के. एजूकेशन हब के चेयरमैन डा. रामकिशोर अग्रवाल, प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल और कालेज की डीन डा. मंजुला बाई के.एच. ने डाक्टरों की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी। डीन डा. मंजुला बाई के.एच. ने कहा कि के.डी. मेडिकल कालेज-हास्पिटल और रिसर्च सेण्टर के चिकित्सकों ने इतने कम समय में ही कठिन से कठिन आपरेशन कर वाकई सराहनीय कार्य किए किए हैं, इससे हास्पिटल की साख में इजाफा होने के साथ ही सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने में मदद मिली है। 

Read More

गरीब एकता दल ने की सब्जी विक्रेताओं को उचित स्थान की मांग मथुरा। वृन्दावन नगर में पिछले काफी दिनांे से रोजी रोटी के लिये परेशान बड़ी मण्डी के फल व सब्जी विक्रेता बुधवार को गरीब एकता दल के पदाधिकारियों के साथ एडीएम रविन्द्र कुमार अवस्थी से मिले। जहां दल के कार्यकर्ताओं ने सब्जी विक्रेताओं की परेशानी को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। वहीं सब्जी विक्रेताआंे की पीड़ा को दल के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्टेªट रामअरज यादव के समक्ष भी रखा। गौरतबल है कि वृन्दावन पानीगांव मार्ग स्थित नवीन मण्डी संचालित होने से प्रशासन ने सभी बड़ी मण्डी के सब्जी विक्रेताओं को मण्डी खाली करने का आदेश दिया था। सब्जी विक्र्रेताओं के अनुसार नवीन मण्डी में लगभग 35 लाईसेंस धारकों को दुकाने नहीं मिल सकी है। जिससे इन लोगों के आगे रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। वहीं मण्डी खाली न करने की, दूसरी वजह नवीन सब्जी मण्डी में आसमान छूती दुकानों की कीमतंे हैं जिनकी वजह से वह अपने पुराने स्थान को छोड़ने नहीं चाहते। गरीब एकता दल के राष्ट्रीय दिशा निर्देशक बाबा मदन बिहारी दास ने इन लोगों के लिये प्रशासन उचित व्यवस्था करने की मांग की है। इल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक महाजन एवं उपाध्यक्ष दीपक गोयल ने प्रशासन से सब्जी मण्डी के व्यापारियों को मण्डी में निश्चित स्थान की व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही इन लोगों को दिये गये स्थान को खाली न कराने की भी मांग की। इस अवसर पर योगेश उपाध्याय, छोटू ठाकुर, गोपाल शर्मा, गोपाल शर्मा व बड़ी संख्या सब्जी विक्रेता मौजूद रहे।  

Read More

मथुरा। मथुरा के गोवर्धन चैराहे तथा अकबरपुर हाईवे पर पुलिस की मिलीभगत से टैम्पो चालकों से ठेके के नाम पर की जा रही अवैध वसूली को लेकर गुस्साए टैम्पो चालकों ने चैमुंहा पर अपने टेंपो खड़े कर हड़ताल की। छाता व मथुरा की ओर से आने वाले सभी टेंपो को सवारियां उतरवा कर खड़ा करा लिया। चालकों ने एकजुट होकर ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। रोष प्रकट करते हुए डीएम तथा एसएसपी से अवैध वसूली शीघ्र बंद कराने की मांग की। चालकों का आरोप था कि अवैध रूप से हाईवे पर ठेका उगाहने वाले दबंग किस्म के हैं। जो चालक अवैध वसूली नहीं देता है, उसके साथ कथित ठेकेदार गालीगलौज व मारपीट तक करते हैं। चालकों द्वारा टैम्पो रोके जाने से यात्रियों को भी परेशानी हुई। हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। मौके पर पहुंची जैंत चैकी इंचार्ज ने चालकों को समझा-बुझा कर एक तरफ कर वाहनों का आवागमन सुचारू कराया। टेंपो चालकों का आरोप था कि ठेकेदार अवैध वसूली करता है। शराब पीकर मारपीट भी करता है। इस मौके पर चालक रामहरी, नाहर सिंह, पवन कुमार, कलुआ सिंह, लल्तेश सिंह छौंकर आदि शामिल थे। चालक मदन सिंह, प्रभात सिंह, मंगल, कमल सिंह, रूपेश कुमार, दीना, हरविलास आदि का कहना था कि गोवर्धन चैराहे की तरह ही गांव अकबरपुर पर पुलिस की मिलीभगत से अवैध ठेकेदारी चल रही है। यहां ठेका के नाम पर दबंग लोग वसूली कर रहे हैं। उन्होंने एसएसपी से अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की है। 

Read More

मथुरा। कस्बा राल में महर्षि दयानन्द पुनर्वास संस्थान विशेष शिक्षकों एवं विकलांग पुनर्वास विशेषज्ञों के लिए त्रिदिवसीय सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उददेश्य है विशेष शिक्षकों एवं पुनर्वास विशेषज्ञों को इस विषय में हुई अद्यतन विकास के सन्दर्भ में जानकारी प्रदान करना। इस क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास के क्षेत्र में कौन-2 से अद्यतन विकास हुये हैं, कौन से नवीन आविष्कार हुए हैं इसकी जानकारी प्रदान करना। सतत पुनर्वास शिक्षा का टाॅपिक है- पुनर्वास विज्ञान में व्यावसायिक आचार संहिता। आज सुबह 10 बजे सिंडिकेट बैंक राल, मथुरा के प्रबंधक, रविन्द्र कुमार, महर्षि दयानन्द पुनर्वास संस्थान के प्राचार्य डाॅ. धनंजय कुमार तिवारी एंव निदेशक आर्य अशोक शर्मा ने दीप प्रज्जवलन करके किया। कार्यक्रम का संचालन गवेन्द्र आर्य एवं रोहित शर्मा ने किया।

Read More

सनी लियोन शाहरूख के साथ रईस में नजर आने वाली है। सनी शाहरूख की आने वाली फिल्म रईस में स्पेशल सांग कर रही हैं, जो की फिल्म कुर्बानी के मशहूर गाने लैला का नया वर्जन है। सनी इस गाने में शाहरूख के साथ थिरक नजर आएंगी। जिस वजह से ये गाना सनी लियोनी के लिए स्पेशल बन गया है। शाहरूख के बेटे अबराम की सनी लियोनी फैन बन गई हैं। दरअसल बात ये है कि इस गाने की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसी यादें सनी को मिली जिससे वो अबराम की फैन बन गई। सनी बताती हैं कि जब इस गाने की शूटिंग हुई थी, उस दिन शाहरूख का पूरा परिवार सेट पर मौजूद था। गौरी खान के साथ आर्यन खान और अबराम भी सेट पर मौजूद थे। सनी बताती हैं कि उनकी अबराम के साथ काफी दिलचस्प मीटिंग रही। अबराम ने बहुत क्यूटनेस के साथ सनी से हाथ मिलाते हुए हैलो बोला था। सनी ने कहा कि, अबराम तो मुझे अभी से स्टार नजर आने लगे हैं। वो सेट के माहौल को काफी एन्जॉय कर रहे थे और अभी से वो लाइटिंग और कैमरा को लेकर फ्रेंडली हो गए हैं। सनी ने आगे यह भी कहा कि, उनकी छोटी ही मुलाकात हुई लेकिन वो अबराम की क्यूटनेस की फैन हो गयी हैं। उन्हें हमेशा से बच्चे बहुत पसंद हैं, इसलिए जितने भी वक्त वो अबराम के साथ रहीं, उन्होंने उनकी कंपनी खूब एन्जॉय की। आपको बता दें कि रईस अगले साल 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। राहुल ढोलकिया डायरेक्टिड फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भी लीड रोल में हैं, जबकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी पुलिस अफसर का किरदार निभा रहे हैं।     साभार-khaskhabar.com  

Read More